जितवारपुर चांदनी चौक स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव प्रारंभ, पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन जितवारपुर, समस्तीपुर जितवारपुर चांदनी चौक स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। यह महोत्सव 6 दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक एवं समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर आयोजित *"श्री कृष्ण हमारे आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत" विषयक विचार गोष्ठी* को संबोधित करते हुए शाहीन ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण हमारे आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि जब-जब धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर अवतार लेते हैं। श्रीमद्भागवत गीता में दिया गया उनका संदेश 'कर्म करो, फल की चिंता मत करो' आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने हमें प्रेम, भाईचारा, सच्ची मित्रता और समानता का पाठ पढ़ाया है। मंदिर परिसर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, महंत, कोषाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। *भवदीय,* *श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति* *चांदनी चौक, जितवारपुर, समस्तीपुर*

- समस्तीपुर, 05.09.2026 आज समस्तीपुर शहर के मथुरापुर मे राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा जनसम्पर्क यात्रा की एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव डाo मोहिबुल हसन मौजूद रहे। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में चल रही अल्पसंख्यक जनसंपर्क यात्रा के तहत आयोजित की गई थी। बैठक में तय किया गया कि देश और बिहार में वर्तमान हालात में मुसलमानों के साथ जो भेदभाव और समस्याएं हो रही हैं, अल्पसंख्यक समाज की जो भी जमीनी समस्याएं हैं, उन सभी को सूचीबद्ध किया जाएगा। इन नेताओं ने कहा कि देश और बिहार की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इनकी विफल नीतियों के कारण देश में नफरत का माहौल पैदा हो रहा है, सामाजिक सद्भाव घट रहा है। आज जरूरत है कौमी एकता, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की। जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का एक रिपोर्ट तैयार कर तेजस्वी यादव को सौंपा जाएगा, ताकि आने वाले समय में पार्टी उन मुद्दों को मजबूती से उठा सके। इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। निवेदक: राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, समस्तीपुर !2
- "प्रशासनिक पदाधिकारियों के राजनीतिक दलों के लोगों ने किया बाढ़ का निरीक्षण" "प्रशासनिक पदाधिकारियों के राजनीतिक दलों के लोगों ने किया बाढ़ का निरीक्षण" अनुमंडल ब्यूरो चीफ अनीश कुमार सिंह की रिपोर्ट बताते चले कि विद्यापति प्रखंड के अंचलाधिकारी कुमार हर्ष के साथ राजनीतिक दल के साथ शेरपुर पंचायत के मुखिया रामप्रवेश राय, पूर्व मुखिया बलवंत चौधरी , समाजसेवी तथा राजनीतिक दल के नेताओं ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा सभी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिला तथा सरकार की ओर मिलने वाली सुविधाओं का भी भरोसा के साथ दिलासा दिलाया।1
- समस्तीपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा! मॉडर्न ड्रेस में नजर आ रही युवती को देखकर शायद किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उसके सूटकेस में क्या छिपा है। लेकिन समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (12561) में चेकिंग के दौरान जब उसके दो सूटकेस खोले गए, तो पुलिस भी हैरान रह गई। दिल्ली से जयनगर जा रही ट्रेन के फर्स्ट क्लास AC कोच में RPF और GRP की जांच के दौरान दोनों सूटकेस से करीब 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, युवती पर दिल्ली से बिहार शराब पहुंचाने का संदेह है। मामले में युवती के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। नेहा कुमारी (25) - समस्तीपुर, इशान कुमार (31) - करनाल, हरियाणा। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद ट्रेनों के जरिए शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।1
- समस्तीपुर में रोटी बैंक की अनोखी पहल नन्हे से कृष्णा बालक ने असहाय लोगों को कराया भोजन समस्तीपुर में रोटी बैंक की अनोखी पहल नन्हे से कृष्णा बालक ने असहाय लोगों को कराया भोजन1
- राघोपुर में खुलेआम शराब! जवाबदेही किसकी? 🚨 #Raghopur #TejashwiYadav #BiharNews #SharabBandi #Accountability #ViralNews राघोपुर में खुलेआम शराब! जवाबदेही किसकी? 🚨 #Raghopur #TejashwiYadav #BiharNews #SharabBandi #Accountability #ViralNews1
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के मौके पर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बखरीदौईआ गांव स्थित श्रीकृष्ण मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बस्ती सरसिकन पंचायत के श्री राधेकृष्ण मंदिर बखरीदौआ के प्रांगण में हर साल की भांति इस साल साल भी तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। मेले के दुसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन की व्यवस्था चाक चौकस सूरक्षा सुनिश्चित की गयी है1
- बेटे की हत्या में निर्दोष को फंसाने का आरोप, मृतक की मां ने SSP से लगाई... दरभंगा के धनश्यामपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक अहम खबर सामने आ रही है, जहां अपने बेटे की हत्या के मामले में एक निर्दोष व्यक्ति को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए मृतक की मां ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामला धनश्यामपुर थाना कांड संख्या 280/26 से जुड़ा है। देउरी गांव निवासी रोजीदा खातून, पति मोहम्मद जुब्बुद्दीन ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके पुत्र मोहम्मद दिलशाद की हत्या हो चुकी है। इस मामले में देउरी गांव निवासी मोहम्मद सिद्दीक, पिता मोहम्मद कलीमुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक की मां का आरोप है कि मोहम्मद सिद्दीक को इस हत्या के मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है, जबकि वह निर्दोष है। आवेदन में उन्होंने कहा है कि मोहम्मद सिद्दीक उनका रिश्तेदार है और उससे पूर्व कभी कोई विवाद या शिकायत नहीं रही। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की गहराई से और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि वास्तविक हत्यारों का पता चल सके और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो। मृतक की मां की गुहार है कि दोषी बचने नहीं चाहिए और कोई निर्दोष फंसना नहीं चाहिए। अब देखना होगा कि इस आवेदन के बाद पुलिस मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ाती है और क्या मृतक की हत्या के वास्तविक आरोपियों तक पुलिस पहुंच पाती है।1
- जितवारपुर चांदनी चौक स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव प्रारंभ, पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन जितवारपुर, समस्तीपुर जितवारपुर चांदनी चौक स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। यह महोत्सव 6 दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक एवं समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर आयोजित *"श्री कृष्ण हमारे आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत" विषयक विचार गोष्ठी* को संबोधित करते हुए शाहीन ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण हमारे आदर्श और प्रेरणा के स्रोत हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि जब-जब धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर अवतार लेते हैं। श्रीमद्भागवत गीता में दिया गया उनका संदेश 'कर्म करो, फल की चिंता मत करो' आज के युवाओं के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने हमें प्रेम, भाईचारा, सच्ची मित्रता और समानता का पाठ पढ़ाया है। मंदिर परिसर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, महंत, कोषाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। *भवदीय,* *श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति* *चांदनी चौक, जितवारपुर, समस्तीपुर*1