नेतरा में रात्रि चौपाल: 11 परिवाद प्राप्त, विभागों को भेजे सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेतरा में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए, जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। एसडीओ कुम्हार ने बताया कि चौपाल में रास्ते का सीमांकन कराने, जवाई नहर आरडी 4600 की कच्ची खाली की जगह पक्की खाली निर्माण, विद्युत पोल ठीक कराने, नए विद्युत कनेक्शन दिलाने, हैंडपंप मरम्मत, दो फेज बिजली उपलब्ध कराने, हाईवे के दोनों तरफ पार्किंग व्यवस्था, पराखिया गांव के पेचका से स्कूल तक 11 केवी विद्युत लाइन हटाने तथा बिजली कटौती कम कराने जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठीं। एसडीओ कालूराम कुम्हार ने अधिकारियों को प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है। रात्रि चौपाल में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, उपखंड स्तरीय अधिकारीगण, प्रशासक छगनलाल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
नेतरा में रात्रि चौपाल: 11 परिवाद प्राप्त, विभागों को भेजे सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेतरा में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए, जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। एसडीओ कुम्हार ने बताया कि चौपाल में रास्ते का सीमांकन कराने, जवाई नहर आरडी 4600 की कच्ची खाली की जगह पक्की खाली निर्माण, विद्युत पोल ठीक कराने, नए विद्युत कनेक्शन दिलाने, हैंडपंप
मरम्मत, दो फेज बिजली उपलब्ध कराने, हाईवे के दोनों तरफ पार्किंग व्यवस्था, पराखिया गांव के पेचका से स्कूल तक 11 केवी विद्युत लाइन हटाने तथा बिजली कटौती कम कराने जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठीं। एसडीओ कालूराम कुम्हार ने अधिकारियों को प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है। रात्रि चौपाल में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, उपखंड स्तरीय अधिकारीगण, प्रशासक छगनलाल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेतरा में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए, जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। एसडीओ कुम्हार ने बताया कि चौपाल में रास्ते का सीमांकन कराने, जवाई नहर आरडी 4600 की कच्ची खाली की जगह पक्की खाली निर्माण, विद्युत पोल ठीक कराने, नए विद्युत कनेक्शन दिलाने, हैंडपंप मरम्मत, दो फेज बिजली उपलब्ध कराने, हाईवे के दोनों तरफ पार्किंग व्यवस्था, पराखिया गांव के पेचका से स्कूल तक 11 केवी विद्युत लाइन हटाने तथा बिजली कटौती कम कराने जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठीं। एसडीओ कालूराम कुम्हार ने अधिकारियों को प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है। रात्रि चौपाल में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, उपखंड स्तरीय अधिकारीगण, प्रशासक छगनलाल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- पाली,राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली में शुक्रवार को खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित “विकसित भारत युवा संसद 2026” की जिला स्तरीय प्रतियोगिता अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और राष्ट्रीय दायित्वबोध की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने अपने प्रेरक उद्बोधन में संवैधानिक मूल्यों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि लोकतंत्र केवल एक प्रणाली नहीं, बल्कि जन-जन की सहभागिता से सशक्त होने वाली जीवन पद्धति है। उन्होंने संसदीय कार्यवाही की गरिमा, संविधान की सर्वोच्चता तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति नगर परिषद महेंद्र बोहरा ने युवाओं को समय प्रबंधन, पुरुषार्थ एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर बल देते हुए राष्ट्रहित में पूर्ण निष्ठा से दायित्व निर्वहन का आह्वान किया। महेंद्र सिंह मेहता ने युवाओं को संस्कारयुक्त उच्च शिक्षा ग्रहण करने एवं अभिभावकों का सम्मान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने की। आयोजन के संयोजक डॉ. श्रवण सिंह राजपुरोहित रहे तथा जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. महेंद्र कुमार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे सभागार में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभावना का वातावरण निर्मित हुआ। जिले के कुल 15 प्रतिभागियों ने “आपातकाल के पचास वर्ष: लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली एवं तार्किक शैली में प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संवैधानिक मूल्यों की महत्ता तथा लोकतंत्र की रक्षा में युवाओं की भूमिका पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत किया। पाँच सदस्यीय निर्णायक मंडल में महेंद्र बोहरा (पूर्व सभापति नगर परिषद पाली), गौतमचंद (सेवानिवृत्त प्रोफेसर), डॉ. वैभव भंडारी (सामाजिक कार्यकर्ता, स्वावलंबन फाउंडेशन), डॉ. सोहनलाल गोसाईं (राजकीय महाविद्यालय, अजमेर) एवं डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी (सहायक आचार्य, राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली) शामिल रहे। *प्रतियोगिता परिणाम:* प्रथम स्थान – डिम्पल प्रजापत, द्वितीय स्थान – दिव्या डागा, तृतीय स्थान – रामराज राजपुरोहित, तृतीय स्थान – भावाराम, चतुर्थ स्थान – मनीष सोमानी रहे। ये पाँचों प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त रहा। यह आयोजन न केवल युवाओं की वक्तृत्व प्रतिभा का मंच बना, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। अंत में जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनेक लोग मौजूद रहे।7
- सिरोही बड़ी खबर: माउंट आबू का नाम बदलकर हुआ “आबूराज” राजस्थान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। माउंट आबू का नाम बदलकर अब *आबूराज”* कर दिया गया है। विधानसभा में बजट भाषण पर चल रही बहस के जवाब में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभावनाओं और आस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब आधिकारिक रूप से माउंट आबू को *“आबूराज”* के नाम से जाना जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान का यह एकमात्र हिल स्टेशन है, जिसकी पहचान पर्यटन और धार्मिक आस्था दोनों से जुड़ी रही है।1
- रोहिड़ा इलाके में वीर बावसी के सामने प्राकृतिक नाले पर भूमाफियाओं ने खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध कॉलोनी काट दी। यह कृषि भूमि (एग्रीकल्चर लैंड) होने के कारण NA (नॉन-एग्रीकल्चर) कन्वर्जन के बिना प्लॉट नहीं बेचे जा सकते थे, लेकिन माफियाओं ने अधिकारियों की मिलीभगत से नाले को 'गली' में बदल दिया और उसका अस्तित्व ही मिटा दिया। भूमाफियाओं ने करोड़ों की कमाई की, जबकि भोली-भाली जनता को फर्जी रजिस्ट्री देकर लूटा। खरीदार आज भी सोचते हैं कि प्लॉट वैध हैं क्योंकि उनके नाम रजिस्ट्री है, लेकिन हकीकत में यह सब अवैध है—नाला ढककर, नियम तोड़कर, जेबें गरम करके किया गया धोखा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहसील, राजस्व और अन्य विभागों के कुछ अधिकारी लाखों लेकर इस घोटाले में शामिल रहे। पर्यावरण को नुकसान, बाढ़ का खतरा बढ़ा, और आम आदमी की जमा-पूंजी डूब गई। प्रशासन से मांग है—तुरंत जांच हो, अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएं, दोषी भूमाफियाओं और मिलीभगत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि ऐसी लूट बंद हो और न्याय मिले। यह सिर्फ रोहिड़ा की नहीं, पूरे राजस्थान में भूमाफियाओं और भ्रष्ट सिस्टम की साजिश का एक उदाहरण है—जहां गरीब की कमाई पर मोटी कमाई होती है!1
- एचजीजीवीसी1
- पाली,मनीष राठौड़| जिला प्रशासन एवं राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) पाली के तत्वाधान में आयोजित 'राजसखी मेला' पर रहा। स्थानीय हस्तशिल्प और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आज शुक्रवार को मेले का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे कलाकारों द्वारा विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गयी। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र मेहता , राजीविका के कार्मिक मौजूद रहे। मेले के शुरुआती 6 दिनों में समस्त स्टालों से कुल 1509710 रुपये की सामूहिक बिक्री दर्ज की गई थी, लेकिन मेले की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल 26 फरवरी को ही अकेले एक दिन में 459413 रुपये की शानदार बिक्री हुई। यह आंकड़ा दर्शाता है कि पाली के शहरवासी ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए शुद्ध और हस्तनिर्मित उत्पादों को काफी पसंद किया। *रायपुर ब्लॉक की महिलाओं ने किया भ्रमण* आज मेले में विशेष रौनक रही जब ब्लॉक रायपुर से राजीविका समूह से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने मेले का भ्रमण किया। रायपुर से आई इन दीदियों ने न केवल मेले की व्यवस्थाओं को देखा और अन्य समूहों के उत्पादों से प्रेरणा ली, बल्कि जबरदस्त खरीदारी कर स्टाल धारकों का उत्साहवर्धन भी किया। महिलाओं ने घरेलू उपयोग के सामान, हस्तशिल्प और जैविक खाद्य पदार्थों की जमकर खरीद की। "राजसखी मेला हमारी ग्रामीण उद्यमी महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित हो रहा है। कल हुई रिकॉर्ड बिक्री और आज रायपुर ब्लॉक की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को नई ऊर्जा दी है।"4
- कैलाश नागौरा सुसाइड प्रकरण, खटीक समाज ने दिया एसपी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों को गिरफ्तार करने की रखी मांग,,, पाली,, नर्सिगं अधिकारी मृतक कैलाश नागोरा के सुसाईड प्रकरण में लिप्त आरोपियों की गिरफतारी करने एवं कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर शुक्रवार को मृतक के परिवार सहित खटीक समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच घटना में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग रखी। समाज के जिला अध्यक्ष रतन चंदेल ने बताया कि जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत पाली निवासी नर्सिगं अधिकारी कैलाश नागौरा पुत्र चेतनदास नागोरा ने गत 12 फरवरी 2026 को लगातार ब्लैकमेलिंग, धमकियों और बलात्कार करने के मुकदमें में फंसाकर सरकारी नौकरी से हटाने की धमकी देने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले मृतक कैलाश नागोरा ने अपने मोबाईल पर विडियों बनाकर अपने साथ हो रहे घटनाक्रम का विस्तृत रूप से ब्यौरा देते हुए आरोप लगाया था कि पाली के आकड़ावास गांव में ए एन एम के पद पर कार्यरत सरिता नागोरा ने उसे आत्महत्या करने के लिये मजबूर किया। कैलाश नागोरा ने विडियो में यह भी साफ रूप से कहा था कि सरिता नागौरा उसे बलात्कार करने के मामलें में फँसाने तथा पूरे परिवार को तबाह करने की धमकी देकर 30-40 लाख रूपये अब तक वसूल लिये है। अब भी यह लगातार उसे ब्लैकमेलिंग कर रही है इससे वह बुरी तरह से परेशान हो गया है। पैसे नहीं देने पर उसे झूठे मुकदमों में फँसाने की धमकी दे रही है। मजबूर होकर वह आत्महत्या कर रहा है। कैलाश नागोरा ने यह पूरा विडियो बनाकर अपने मोबाईल से ही उसने सोशियल मिडिया पर वायरल कर सरिता नागोरा सहित अन्य लोगों पर भी आरोप लगाया था कि यह एक ग्रुप है जो भोले भाले लोगों को प्रेमजाल में फँसा कर उनको ब्लैकमेल कर लाखों रूपयों की वसूली कर रहे है। यह घटना 12 फरवरी 2026 की शाम की है। अब तक इस मामलें में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरिता नागोरा को गिरफतार नहीं किया है ना ही अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही की है। इससे समाज और हमारे परिवार में रोष व्याप्त है। हमें आपसे न्याय की उम्मीद है। मुख्य आरोपी महिला सरिता नागोरा और अन्य आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत है। गिरफतारी के बाद अगर मामलें की तह में जायेगें तो कई पीड़ित परिवार को निशाना बनाया गया है इस मौके पर कन्नु भीलवाड़ा, रमेश चावला, किशन नागोरा ,चेतन नागोरा भंवर तसावड़ा ,रवि वागोरिया अमरचंद एडवोकेट अशोक चावला पिंटू तुसावडा नेमीचंद चौहान मनीष जीवराज खींची , भंवर चावला जगदीश खींची राकेश चंदेल, सोहन नागौर ,दिनेश चंदेल,सहित समाज बंधु मौजूद रहे।3
- रानी उपखंड के बिजोवा ग्राम पंचायत में बस स्टैंड के पास बने एक सार्वजनिक शौचालय पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की सरपंच भमरी देवी देवासी ने उपखंड अधिकारी, रानी को पत्र लिखकर इस अतिक्रमण को रोकने की मांग की है। सरपंच भमरी देवी देवासी ने अपने पत्र में बताया कि यह शौचालय पंचायत द्वारा वर्षा से पहले आणी वास में बनवाया गया था। अब एम. के. शाह परिवार द्वारा इस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने उपखंड अधिकारी से निवेदन किया है कि वे इस मामले में उचित कार्यवाही कर अतिक्रमण रुकवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। सरपंच ने चेतावनी दी है कि यदि इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई, तो ग्राम पंचायत द्वारा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ईस दौरान हंसा राम चौधरी,महेंद्र भाई चौधरी,रामलाल प्रजापत,मोहन,पुखराज चौधरी,मदन मुंशी,सीमा कुमारी,मुंशी,भारत माली,वजीर खान वार्ड पंच मीराबाई वाड पंच कमलाबाई वार्ड पंच प्रभु राम चौधरी मोजूद रहै।1