logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजसखी मेला पालीः रायपुर ब्लॉक की महिलाओं के आगमन से , बिक्री का आंकड़ा बढ़ा,7 दिवसीय मेले का आज समापन पाली,मनीष राठौड़| जिला प्रशासन एवं राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) पाली के तत्वाधान में आयोजित 'राजसखी मेला' पर रहा। स्थानीय हस्तशिल्प और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आज शुक्रवार को मेले का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे कलाकारों द्वारा विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गयी। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र मेहता , राजीविका के कार्मिक मौजूद रहे। मेले के शुरुआती 6 दिनों में समस्त स्टालों से कुल 1509710 रुपये की सामूहिक बिक्री दर्ज की गई थी, लेकिन मेले की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल 26 फरवरी को ही अकेले एक दिन में 459413 रुपये की शानदार बिक्री हुई। यह आंकड़ा दर्शाता है कि पाली के शहरवासी ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए शुद्ध और हस्तनिर्मित उत्पादों को काफी पसंद किया। *रायपुर ब्लॉक की महिलाओं ने किया भ्रमण* आज मेले में विशेष रौनक रही जब ब्लॉक रायपुर से राजीविका समूह से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने मेले का भ्रमण किया। रायपुर से आई इन दीदियों ने न केवल मेले की व्यवस्थाओं को देखा और अन्य समूहों के उत्पादों से प्रेरणा ली, बल्कि जबरदस्त खरीदारी कर स्टाल धारकों का उत्साहवर्धन भी किया। महिलाओं ने घरेलू उपयोग के सामान, हस्तशिल्प और जैविक खाद्य पदार्थों की जमकर खरीद की। "राजसखी मेला हमारी ग्रामीण उद्यमी महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित हो रहा है। कल हुई रिकॉर्ड बिक्री और आज रायपुर ब्लॉक की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को नई ऊर्जा दी है।"

4 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
4 hrs ago

राजसखी मेला पालीः रायपुर ब्लॉक की महिलाओं के आगमन से , बिक्री का आंकड़ा बढ़ा,7 दिवसीय मेले का आज समापन पाली,मनीष राठौड़| जिला प्रशासन एवं राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) पाली के तत्वाधान में आयोजित 'राजसखी मेला' पर रहा। स्थानीय हस्तशिल्प और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। आज शुक्रवार को मेले का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे कलाकारों

0e699a6b-50db-4a10-a07e-66ed84ff1e14

द्वारा विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गयी। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र मेहता , राजीविका के कार्मिक मौजूद रहे। मेले के शुरुआती 6 दिनों में समस्त स्टालों से कुल 1509710 रुपये की सामूहिक बिक्री दर्ज की गई थी, लेकिन मेले की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल 26 फरवरी को ही अकेले एक

9cff5bc3-d4f3-4d89-b139-6cb7a4c306f1

दिन में 459413 रुपये की शानदार बिक्री हुई। यह आंकड़ा दर्शाता है कि पाली के शहरवासी ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाए गए शुद्ध और हस्तनिर्मित उत्पादों को काफी पसंद किया। *रायपुर ब्लॉक की महिलाओं ने किया भ्रमण* आज मेले में विशेष रौनक रही जब ब्लॉक रायपुर से राजीविका समूह से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाओं ने मेले का भ्रमण किया। रायपुर से आई इन दीदियों ने न केवल मेले की व्यवस्थाओं को देखा

adbbd8c2-8118-4a1b-aed8-c5651e87933f

और अन्य समूहों के उत्पादों से प्रेरणा ली, बल्कि जबरदस्त खरीदारी कर स्टाल धारकों का उत्साहवर्धन भी किया। महिलाओं ने घरेलू उपयोग के सामान, हस्तशिल्प और जैविक खाद्य पदार्थों की जमकर खरीद की। "राजसखी मेला हमारी ग्रामीण उद्यमी महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित हो रहा है। कल हुई रिकॉर्ड बिक्री और आज रायपुर ब्लॉक की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को नई ऊर्जा दी है।"

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogawat
    1
    Post by District.reporter.babulaljogawat
    user_District.reporter.babulaljogawat
    District.reporter.babulaljogawat
    पत्रकार Pali, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • आज शंकर मठ गुफा मंडौर व खाटू श्याम जी मंदिर पाल गांव में दर्शन करने का अवसर मिला जय श्री श्याम एक समाज सेवक जोधपुर मदेरणा कोलोनी निवासी गांव हरियाढाणा वाले धनराज दाधीच
    1
    आज शंकर मठ गुफा मंडौर व खाटू श्याम जी मंदिर पाल गांव में दर्शन करने का अवसर मिला जय श्री श्याम एक समाज सेवक जोधपुर मदेरणा कोलोनी निवासी गांव हरियाढाणा वाले धनराज दाधीच
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भीषण हादसा, 6की मौत, हाइवे पर मची चीख पुकार ब्रेकिंग बालोतरा बालोतरा जिले के सरवडी गांव में नेशनल हार्डवे पर एक भीषण सडक हादसा हो गया एम आर ट्रेवल्स की स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में मौत का आंकडा बढ सकता है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर साङड की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया बस में से शव लटके नजर आए। हादसे के बाद हार्डवे पर अफरा-तफरी मच गई ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहंची और बचाव कार्य शूरू किया। घायलो को एंबलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुचाया गया। पूलिस परे मामले की जांच में जुटी है और ट्रेलर ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।
    1
    भीषण हादसा, 6की मौत, हाइवे पर मची चीख पुकार
ब्रेकिंग बालोतरा 
बालोतरा जिले के सरवडी गांव में नेशनल
हार्डवे पर एक भीषण सडक हादसा हो गया
एम आर ट्रेवल्स की स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई
हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई
जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो
गए। ऐसे में मौत का आंकडा बढ सकता है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर
साङड की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया
बस में से शव लटके नजर आए। हादसे के
बाद हार्डवे पर अफरा-तफरी मच गई ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई सूचना मिलते ही स्थानीय  पुलिस मौके पर
पहंची और बचाव कार्य शूरू किया। घायलो
को एंबलेंस की मदद से नजदीकी
अस्पताल
पहुचाया गया। पूलिस परे मामले की जांच में
जुटी है और ट्रेलर ड्राइवर से पूछताछ कर रही
है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    8 hrs ago
  • Post by Govind Singj
    1
    Post by Govind Singj
    user_Govind Singj
    Govind Singj
    समाजसेवी Jodhpur, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • पाली,राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली में शुक्रवार को खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित “विकसित भारत युवा संसद 2026” की जिला स्तरीय प्रतियोगिता अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और राष्ट्रीय दायित्वबोध की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने अपने प्रेरक उद्बोधन में संवैधानिक मूल्यों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि लोकतंत्र केवल एक प्रणाली नहीं, बल्कि जन-जन की सहभागिता से सशक्त होने वाली जीवन पद्धति है। उन्होंने संसदीय कार्यवाही की गरिमा, संविधान की सर्वोच्चता तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति नगर परिषद महेंद्र बोहरा ने युवाओं को समय प्रबंधन, पुरुषार्थ एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर बल देते हुए राष्ट्रहित में पूर्ण निष्ठा से दायित्व निर्वहन का आह्वान किया। महेंद्र सिंह मेहता ने युवाओं को संस्कारयुक्त उच्च शिक्षा ग्रहण करने एवं अभिभावकों का सम्मान करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने की। आयोजन के संयोजक डॉ. श्रवण सिंह राजपुरोहित रहे तथा जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. महेंद्र कुमार की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे सभागार में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभावना का वातावरण निर्मित हुआ। जिले के कुल 15 प्रतिभागियों ने “आपातकाल के पचास वर्ष: लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली एवं तार्किक शैली में प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संवैधानिक मूल्यों की महत्ता तथा लोकतंत्र की रक्षा में युवाओं की भूमिका पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत किया। पाँच सदस्यीय निर्णायक मंडल में महेंद्र बोहरा (पूर्व सभापति नगर परिषद पाली), गौतमचंद (सेवानिवृत्त प्रोफेसर), डॉ. वैभव भंडारी (सामाजिक कार्यकर्ता, स्वावलंबन फाउंडेशन), डॉ. सोहनलाल गोसाईं (राजकीय महाविद्यालय, अजमेर) एवं डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी (सहायक आचार्य, राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली) शामिल रहे। *प्रतियोगिता परिणाम:* प्रथम स्थान – डिम्पल प्रजापत, द्वितीय स्थान – दिव्या डागा, तृतीय स्थान – रामराज राजपुरोहित, तृतीय स्थान – भावाराम, चतुर्थ स्थान – मनीष सोमानी रहे। ये पाँचों प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त रहा। यह आयोजन न केवल युवाओं की वक्तृत्व प्रतिभा का मंच बना, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। अंत में जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनेक लोग मौजूद रहे।
    7
    पाली,राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली में शुक्रवार को खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित “विकसित भारत युवा संसद 2026” की जिला स्तरीय प्रतियोगिता अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। 
कार्यक्रम में युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और राष्ट्रीय दायित्वबोध की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने अपने प्रेरक उद्बोधन में संवैधानिक मूल्यों की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि लोकतंत्र केवल एक प्रणाली नहीं, बल्कि जन-जन की सहभागिता से सशक्त होने वाली जीवन पद्धति है। उन्होंने संसदीय कार्यवाही की गरिमा, संविधान की सर्वोच्चता तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सभापति नगर परिषद महेंद्र बोहरा ने युवाओं को समय प्रबंधन, पुरुषार्थ एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर बल देते हुए राष्ट्रहित में पूर्ण निष्ठा से दायित्व निर्वहन का आह्वान किया। महेंद्र सिंह मेहता ने युवाओं को संस्कारयुक्त उच्च शिक्षा ग्रहण करने एवं अभिभावकों का सम्मान करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने की। आयोजन के संयोजक डॉ. श्रवण सिंह राजपुरोहित रहे तथा जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. महेंद्र कुमार की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे सभागार में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभावना का वातावरण निर्मित हुआ। जिले के कुल 15 प्रतिभागियों ने “आपातकाल के पचास वर्ष: लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर अपने विचार प्रभावशाली एवं तार्किक शैली में प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने आपातकाल की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संवैधानिक मूल्यों की महत्ता तथा लोकतंत्र की रक्षा में युवाओं की भूमिका पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत किया।
पाँच सदस्यीय निर्णायक मंडल में महेंद्र बोहरा (पूर्व सभापति नगर परिषद पाली), गौतमचंद (सेवानिवृत्त प्रोफेसर), डॉ. वैभव भंडारी (सामाजिक कार्यकर्ता, स्वावलंबन फाउंडेशन), डॉ. सोहनलाल गोसाईं (राजकीय महाविद्यालय, अजमेर) एवं डॉ. दीप्ति चतुर्वेदी (सहायक आचार्य, राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाली) शामिल रहे।
*प्रतियोगिता परिणाम:*
प्रथम स्थान – डिम्पल प्रजापत, द्वितीय स्थान – दिव्या डागा, तृतीय स्थान – रामराज राजपुरोहित, तृतीय स्थान – भावाराम, चतुर्थ स्थान – मनीष सोमानी रहे। ये पाँचों प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष और गौरव का वातावरण व्याप्त रहा। यह आयोजन न केवल युवाओं की वक्तृत्व प्रतिभा का मंच बना, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। अंत में जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अनेक लोग मौजूद रहे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेतरा में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए, जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। एसडीओ कुम्हार ने बताया कि चौपाल में रास्ते का सीमांकन कराने, जवाई नहर आरडी 4600 की कच्ची खाली की जगह पक्की खाली निर्माण, विद्युत पोल ठीक कराने, नए विद्युत कनेक्शन दिलाने, हैंडपंप मरम्मत, दो फेज बिजली उपलब्ध कराने, हाईवे के दोनों तरफ पार्किंग व्यवस्था, पराखिया गांव के पेचका से स्कूल तक 11 केवी विद्युत लाइन हटाने तथा बिजली कटौती कम कराने जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठीं। एसडीओ कालूराम कुम्हार ने अधिकारियों को प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है। रात्रि चौपाल में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, उपखंड स्तरीय अधिकारीगण, प्रशासक छगनलाल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    2
    सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेतरा में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए, जिन्हें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। एसडीओ कुम्हार ने बताया कि
चौपाल में रास्ते का सीमांकन कराने, जवाई नहर आरडी 4600 की कच्ची खाली की जगह पक्की खाली निर्माण, विद्युत पोल ठीक कराने, नए विद्युत कनेक्शन दिलाने, हैंडपंप मरम्मत, दो फेज बिजली उपलब्ध कराने, हाईवे के दोनों तरफ पार्किंग व्यवस्था, पराखिया गांव के पेचका से स्कूल तक 11 केवी विद्युत लाइन हटाने तथा बिजली कटौती कम कराने जैसी मांगें प्रमुख रूप से उठीं। एसडीओ कालूराम कुम्हार ने अधिकारियों को प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है। रात्रि चौपाल में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष करण सिंह नेतरा, उपखंड स्तरीय अधिकारीगण, प्रशासक छगनलाल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़ | नर्सिंग अधिकारी कैलाश नागौरा आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की सुस्त कार्रवाई से खटीक समाज में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को न्याय की गुहार लेकर समाज के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपी सरिता नागौरा सहित अन्य दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत पाली निवासी कैलाश नागौरा ने बीते 12 फरवरी 2026 को आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले कैलाश ने एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार आंकड़ावास गांव में कार्यरत ANM सरिता नागौरा को ठहराया था। मृतक कैलाश ने वीडियो साक्ष्य में गंभीर आरोप लगाए थे कि आरोपी महिला ने बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अब तक करीब 30 से 40 लाख रुपये वसूल लिए थे। पैसे देने के बावजूद सरिता नागौरा उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और सरकारी नौकरी से हटवाने की धमकी दे रही थी। कैलाश ने आरोप लगाया था कि यह एक पूरा गिरोह है जो भोले-भाले लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे लाखों की वसूली करता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कन्नू भीलावरा, रमेश चावला, जीवराज बोराणा,किशन नागौरा, चेतन नागौरा, भंवर तसावड़ा, रवि वागोरिया, एडवोकेट अमरचंद, अशोक चावला, पिंटू तुसावड़ा, नेमीचंद चौहान, मनीष, जीवराज खींची, भंवर चावला, जगदीश खींची, राकेश चंदेल, सोहन नागौर और दिनेश चंदेल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाईट-मृतक की पत्नी
    4
    पाली,मनीष राठौड़ | नर्सिंग अधिकारी कैलाश नागौरा आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की सुस्त कार्रवाई से खटीक समाज में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को न्याय की गुहार लेकर समाज के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपी सरिता नागौरा सहित अन्य दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल  में कार्यरत पाली निवासी कैलाश नागौरा ने बीते 12 फरवरी 2026 को आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले कैलाश ने एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार आंकड़ावास गांव में कार्यरत ANM सरिता नागौरा को ठहराया था।
मृतक कैलाश ने वीडियो साक्ष्य में गंभीर आरोप लगाए थे कि आरोपी महिला ने बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अब तक करीब 30 से 40 लाख रुपये वसूल लिए थे। पैसे देने के बावजूद सरिता नागौरा उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और सरकारी नौकरी से हटवाने की धमकी दे रही थी।
कैलाश ने आरोप लगाया था कि यह एक पूरा गिरोह है जो भोले-भाले लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे लाखों की वसूली करता है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कन्नू भीलावरा, रमेश चावला, जीवराज बोराणा,किशन नागौरा, चेतन नागौरा, भंवर तसावड़ा, रवि वागोरिया, एडवोकेट अमरचंद, अशोक चावला, पिंटू तुसावड़ा, नेमीचंद चौहान, मनीष, जीवराज खींची, भंवर चावला, जगदीश खींची, राकेश चंदेल, सोहन नागौर और दिनेश चंदेल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बाईट-मृतक की पत्नी
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • रानी उपखंड के बिजोवा ग्राम पंचायत में बस स्टैंड के पास बने एक सार्वजनिक शौचालय पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की सरपंच भमरी देवी देवासी ने उपखंड अधिकारी, रानी को पत्र लिखकर इस अतिक्रमण को रोकने की मांग की है। सरपंच भमरी देवी देवासी ने अपने पत्र में बताया कि यह शौचालय पंचायत द्वारा वर्षा से पहले आणी वास में बनवाया गया था। अब एम. के. शाह परिवार द्वारा इस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। उन्होंने उपखंड अधिकारी से निवेदन किया है कि वे इस मामले में उचित कार्यवाही कर अतिक्रमण रुकवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। सरपंच ने चेतावनी दी है कि यदि इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई, तो ग्राम पंचायत द्वारा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ईस दौरान हंसा राम चौधरी,महेंद्र भाई चौधरी,रामलाल प्रजापत,मोहन,पुखराज चौधरी,मदन मुंशी,सीमा कुमारी,मुंशी,भारत माली,वजीर खान वार्ड पंच मीराबाई वाड पंच कमलाबाई वार्ड पंच प्रभु राम चौधरी मोजूद रहै।
    1
    रानी उपखंड के बिजोवा ग्राम पंचायत में बस स्टैंड के पास बने एक सार्वजनिक शौचालय पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की सरपंच भमरी देवी देवासी ने उपखंड अधिकारी, रानी को पत्र लिखकर इस अतिक्रमण को रोकने की मांग की है।
सरपंच भमरी देवी देवासी ने अपने पत्र में बताया कि यह शौचालय पंचायत द्वारा वर्षा से पहले आणी वास में बनवाया गया था। अब एम. के. शाह परिवार द्वारा इस पर अतिक्रमण किया जा रहा है।
उन्होंने उपखंड अधिकारी से निवेदन किया है कि वे इस मामले में उचित कार्यवाही कर अतिक्रमण रुकवाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
सरपंच ने चेतावनी दी है कि यदि इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई, तो ग्राम पंचायत द्वारा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ईस दौरान हंसा राम चौधरी,महेंद्र भाई चौधरी,रामलाल प्रजापत,मोहन,पुखराज चौधरी,मदन मुंशी,सीमा कुमारी,मुंशी,भारत माली,वजीर खान वार्ड पंच मीराबाई वाड पंच कमलाबाई वार्ड पंच प्रभु राम चौधरी मोजूद रहै।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Vijaypal Singh Banna Rajput
    1
    Post by Vijaypal Singh Banna Rajput
    user_Vijaypal Singh Banna Rajput
    Vijaypal Singh Banna Rajput
    Kalyanpur, Barmer•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.