Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीषण हादसा, 6की मौत, हाइवे पर मची चीख पुकार ब्रेकिंग बालोतरा बालोतरा जिले के सरवडी गांव में नेशनल हार्डवे पर एक भीषण सडक हादसा हो गया एम आर ट्रेवल्स की स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में मौत का आंकडा बढ सकता है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर साङड की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया बस में से शव लटके नजर आए। हादसे के बाद हार्डवे पर अफरा-तफरी मच गई ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहंची और बचाव कार्य शूरू किया। घायलो को एंबलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुचाया गया। पूलिस परे मामले की जांच में जुटी है और ट्रेलर ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।
Jitendra dave
भीषण हादसा, 6की मौत, हाइवे पर मची चीख पुकार ब्रेकिंग बालोतरा बालोतरा जिले के सरवडी गांव में नेशनल हार्डवे पर एक भीषण सडक हादसा हो गया एम आर ट्रेवल्स की स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई हादसे में 6 लोगों की मौक पर ही मौत हो गई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में मौत का आंकडा बढ सकता है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर साङड की तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया बस में से शव लटके नजर आए। हादसे के बाद हार्डवे पर अफरा-तफरी मच गई ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहंची और बचाव कार्य शूरू किया। घायलो को एंबलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुचाया गया। पूलिस परे मामले की जांच में जुटी है और ट्रेलर ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by Govind Singj1
- पाली,मनीष राठौड़ | नर्सिंग अधिकारी कैलाश नागौरा आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की सुस्त कार्रवाई से खटीक समाज में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को न्याय की गुहार लेकर समाज के सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर मुख्य आरोपी सरिता नागौरा सहित अन्य दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में कार्यरत पाली निवासी कैलाश नागौरा ने बीते 12 फरवरी 2026 को आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले कैलाश ने एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार आंकड़ावास गांव में कार्यरत ANM सरिता नागौरा को ठहराया था। मृतक कैलाश ने वीडियो साक्ष्य में गंभीर आरोप लगाए थे कि आरोपी महिला ने बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अब तक करीब 30 से 40 लाख रुपये वसूल लिए थे। पैसे देने के बावजूद सरिता नागौरा उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी और सरकारी नौकरी से हटवाने की धमकी दे रही थी। कैलाश ने आरोप लगाया था कि यह एक पूरा गिरोह है जो भोले-भाले लोगों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे लाखों की वसूली करता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कन्नू भीलावरा, रमेश चावला, जीवराज बोराणा,किशन नागौरा, चेतन नागौरा, भंवर तसावड़ा, रवि वागोरिया, एडवोकेट अमरचंद, अशोक चावला, पिंटू तुसावड़ा, नेमीचंद चौहान, मनीष, जीवराज खींची, भंवर चावला, जगदीश खींची, राकेश चंदेल, सोहन नागौर और दिनेश चंदेल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाईट-मृतक की पत्नी4
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- पाली। जिला प्रशासन एवं राजीविका पाली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय राजमखी मेला में गुरुवार को भारी उत्साह देखने को मिला। मेले के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों को बड़ा मंच मिल रहा है, जिससे उनकी कला और उत्पादों को शहरी बाजार से जुड़ने का मौका मिल रहा है। बाली ब्लॉक की महिलाओं ने साझा किए अनुभव मेले के दौरान आज विशेष रूप से बाली ब्लॉक से राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सामूहिक भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं ने अन्य ब्लॉक एवं अन्य जिले से से आए स्टॉल्स का अवलोकन किया और मार्केटिंग व पैकेजिंग की नई बारीकियों को सीखा। महिलाओं ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और उन्हें अपने उत्पादों के लिए नया बाजार मिलता है। विद्यार्थियों में दिखा उत्साह ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हस्तशिल्प को समझने के उद्देश्य से आज जीपीएस स्कूल हिम्मत नगर पाली के छात्र-छात्राओं ने मेले का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल्स पर जाकर हस्तनिर्मित उत्पादों, सोजत की मेहंदी, चमड़े के जूते चप्पल की खरीदारी की। बच्चों के लिए यह भ्रमण शिक्षाप्रद और मनोरंजक रहा। बिक्री के टूटे रिकॉर्ड मेले में उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है। राजीविका पाली के आंकड़ों के अनुसार, 25 फरवरी को सभी स्टॉल्स को मिलाकर कुल 2 लाख 37 हजार 780 रुपये तथा पिछेल 5 दिनों की कुल बिक्री 10 लाख 512 रुपए की शानदार बिक्री दर्ज की गई। खाने-पीने के स्टॉल्स से लेकर हस्तशिल्प और घरेलू सामान की खासी मांग रही।3
- *🐄 बीमारी से पीड़ित सैकड़ों गौमाताओं को एक साथ जिमाया एक टेंपो हरा चारा 🐄* *✍🏻 पाली से 15 किलोमीटर दूर बाला गांव में कुछ दिन पहले केमिकमल का खराब पानी पीने से 20 गौमाता जी की तड़प - तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई थी गांव में अभी भी सैकड़ों गौमाता जी है जिनके पेट में थोड़ा - बहुत केमिकल के पानी का असर है , उनको स्वच्छ जल व शुद्ध हरे चारे ( घास ) की सख्त जरूरत है , पाली के व बाला गांव के स्थानीय गौभक्त व देवी सिंह जी राजपुरोहित पाली जैसे कई भामाशाह प्रति दिन चारा ,डॉक्टर ,जल की व्यवस्था कर रहे हैं, सुरभि सेवा संस्था गंभीर रूप से बीमार गौमाता को पाली रेफर कर उनका जीवन बचा रही है* *👉🏻 गौभक्त भरत जी पंवार द्वारा सूचना मिलने पर 1 टेंपो हरा चारा भामाशाह श्री हँसारामजी मेघऋषि , अलखनामी ( गुरुदेव जी ) गांव पिचावा जिला पाली ) के सहयोग से बाला गांव में सैकड़ों गौमाताओं को जिमाया* *7073274011 🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन पाली*1
- कल्याणपुर के पास एक निजी यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त। आधा दर्जन लोगों की जान जाने की सूचना मिल रही है।1
- श्री राजेश मीना महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज के निर्देशन में रेंज आईजी स्पेशल टीम की बड़ी कार्यवाही रेंज आईजी स्पेशल टीम प्रभारी देवा राम उप निरीक्षक के नेतृत्व में 10 हज़ार के ईनामी अपराधी रितिक पटेल निवासी बिलाडा को जोधपुर शहर से किया दस्तयाब। तीन साल से फरार चल रहा था रितिक। फ़ोरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पीड़ित के साथ की थी 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी। धोखाधड़ी से आहत होकर पीड़ित ने कर ली थी आत्महत्या। लोगो के साथ करोड़ो रुपए की धोखाधड़ी कर चुका है रितिक पटेल। आरोपी ब्लॉक चेन के ज़रिए भारी मुनाफ़े का झाँसा देकर करवाता था इन्वेस्ट। धोखाधड़ी के कई अन्य प्रकरणों का भी हो सकता है खुलाशा। रेंज आईजी स्पेशल टीम एवं बिलाडा थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।1
- Post by District.reporter.babulaljogawat1
- शादीयों में स्टीम आयरन शूज पोलिश सेलुन के आर्डर लिए जाते हैं सम्पर्क करें माजीसा ड्राईक्लीन बालोतरा 63752032901