Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा युवक-युवती का वीडियो, ग्रामीणों ने बनाया था वीडियो; हकीकत अब तक सामने नहीं आई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा युवक-युवती का वीडियो, ग्रामीणों ने बनाया था वीडियो; हकीकत अब तक सामने नहीं आई
Nitesh Kumar
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा युवक-युवती का वीडियो, ग्रामीणों ने बनाया था वीडियो; हकीकत अब तक सामने नहीं आई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा युवक-युवती का वीडियो, ग्रामीणों ने बनाया था वीडियो; हकीकत अब तक सामने नहीं आई
More news from Mahuli and nearby areas
- सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा युवक-युवती का वीडियो, ग्रामीणों ने बनाया था वीडियो; हकीकत अब तक सामने नहीं आई सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा युवक-युवती का वीडियो, ग्रामीणों ने बनाया था वीडियो; हकीकत अब तक सामने नहीं आई1
- दो मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित, शिक्षा और रोजगार पर हुई चर्चा दुद्धी (सोनभद्र)। समाजवादी पार्टी छात्रसभा की ओर से कटौली गांव में पीडीए, छात्र एवं नौजवान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, युवा भागीदारी और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, उचित मार्गदर्शन और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। छात्र नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और अपेक्षाएं जानीं। वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक जागरूकता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ओबरा हिमांशु यादव, छात्रसभा दुद्धी के विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव, अखिलेश यादव जिज्ञासु, जगत नारायण यादव, अभिषेक यादव, स्वाति भारद्वाज, दीप्ति, पूजा और कविता सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं व युवा मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के बीच संवाद बढ़ाना तथा उन्हें शैक्षणिक एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना है।4
- मालिया नदी की भूमि पर पैमाइश से पहले काम नहीं होगा। पुलिस की मौजूदगी में समझौता। मालिया नदी की भूमि पर पैमाइश से पहले काम नहीं होगा। हरनाकछार-कोलिन्डुबा सीमा विवाद में लेखपाल व पुलिस की मौजूदगी में समझौता। , धार्मिक-सामाजिक स्थल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में एकजुटता। विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार और कोलिन्डुबा के बॉर्डर पर स्थित मालिया नदी से लगी भूमि पर की पक्की पैमाइश को लेकर मामला चर्चा का विषय बन गया। भूमि की सीमा स्पष्ट कराने को लेकर हरनाकछार के वर्तमान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी एवं पूर्व ग्राम प्रधान जदुनाथ यादव ने विंढमगंज थाना तथा विंढमगंज वन रेंज को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। बताया गया कि 21 सितंबर 2026 को कोलिन्डुबा निवासी विनोद कुमार यादव पुत्र राजकिशोर यादव अपनी खरीदी हुई भूमि पर जेसीबी से मिट्टी समतलीकरण करा रहे थे। इसी दौरान हरनाकछार के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, पूर्व ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मालिया नदी से लगी भूमि का सीमांकन होने तक कार्य रोकने की बात कही। ग्रामीणों का कहना था कि पहले राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की वास्तविक सीमा स्पष्ट की जाए, इसके बाद ही संबंधित स्थान पर कोई कार्य किया जाए। मौके पर बातचीत के बाद कार्य रोकने पर सहमति बनी। इसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल शशांक द्विवेदी तथा विंढमगंज थाना प्रशासन की मौजूदगी में लिखित समझौता-पत्र तैयार किया गया। इसमें विनोद कुमार यादव द्वारा सहमति दी गई कि सीमांकन एवं पक्की पैमाइश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही संबंधित भूमि पर मिट्टी समतलीकरण अथवा अन्य कार्य कराया जाएगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख स्थल है मैदान ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मालिया नदी के समीप स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर से लगे इस मैदान का लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उपयोग होता रहा है। यहां भगवान सूर्य के छठ महापर्व के दौरान विशेष आयोजन किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु माताएं-बहनें छठ महापर्व में शामिल होने के लिए यहां पहुंचती हैं। इसके अलावा मंदिर से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों, खेलकूद तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए भी इस स्थान का उपयोग किया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी वजह से इस सार्वजनिक उपयोग वाले स्थल को सुरक्षित रखना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक अथवा धार्मिक उपयोग वाले स्थल पर व्यक्तिगत कब्जे की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भूमि की सीमा स्पष्ट होना आवश्यक है। उनका कहना है कि श्री मालेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों के लिए मैदान को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखा जाता है और भविष्य में भी सामाजिक हित में इसका उपयोग जारी रहना चाहिए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आपसी सहमति से यह बात रखी कि सीमांकन होने तक विवादित भूमि पर किसी भी पक्ष द्वारा एकतरफा कार्य न किया जाए। अब ग्रामीणों की नजर राजस्व विभाग की पक्की पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई पर है। सीमांकन के बाद ही राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की वास्तविक सीमा स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों का संदेश साफ है—धार्मिक और सामाजिक उपयोग वाले स्थल की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन भूमि की कानूनी स्थिति का अंतिम निर्धारण सक्षम राजस्व प्राधिकारी की पैमाइश एवं अभिलेखों के आधार पर ही होगा।4
- 'Muslim अपनी बहन-बेटी को लाएं हमारे घोड़े तैयार हैं' | Modi बेशर्म MLA का इस्तीफा लेंगे? #RameshwarSharma #GarbaControversy #KailashVijayvargiya #SandhyaYadav #JamuiCase #UmeshKushwaha #ShravanKumar #MadhyaPradeshPolitics #BiharPolitics #BJPNews #JDUNews #PoliticalNews #GarbaNews #SofiyaQureshi #VijayShah #BreakingNews #DharmendraSingh #OnlineNewsIndia #ExclusiveReport मध्य प्रदेश में BJP विधायक रामेश्वर शर्मा के गरबा को लेकर दिए बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मुस्लिम युवकों के गरबा में आने को लेकर कहते सुनाई देते हैं कि वे अकेले न आएं, अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लाएं और “हमारे भी छोरे तैयार हैं”। इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद समेत विपक्षी नेताओं ने उनकी भाषा पर आपत्ति जताई है। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर दिया गया बयान भी चर्चा में है। वायरल वीडियो में विजयवर्गीय ने उनकी शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी की थी। विवाद बढ़ने के बाद विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर खेद जताया और कहा कि संध्या यादव उनके लिए बेटी जैसी हैं। संध्या यादव ने भी उन्हें पिता तुल्य बताया। वहीं बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और मारपीट की घटना पर JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के “छिटपुट घटना” वाले बयानों ने भी राजनीतिक विवाद पैदा किया। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और जांच के लिए SIT गठित की गई। इस वीडियो में हम इन अलग-अलग घटनाओं को जोड़कर यह समझने की कोशिश करेंगे कि जनप्रतिनिधियों की सार्वजनिक भाषा को लेकर क्या राजनीतिक और सामाजिक जवाबदेही होनी चाहिए? क्या किसी पार्टी को अपने नेताओं के विवादित बयानों पर संगठनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए? और पहले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा Colonel Sofiya Qureshi पर की गई टिप्पणी के मामले में अदालतों ने क्या कहा था? सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में विजय शाह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी और मामले की SIT जांच के आदेश दिए थे। देखिए Online News India की Exclusive Report, जिसमें इन बयानों, उन पर आई प्रतिक्रियाओं और राजनीतिक जवाबदेही से जुड़े सवालों का विश्लेषण किया गया है। इस न्यूज़ का विश्लेषण Online News India के Editor-in-Chief Dharmendra Singh (धर्मेंद्र सिंह) ने किया ह1
- सत साहेब जी सतगुरु देव जी की जय *📢 Emergency Seva Alert* आज शाम 5 बजे *Sant Rampal Ji Maharaj* यूट्यूब चैनल पर एक विशेष वीडियो *शास्त्रार्थ का शंखनाद* पब्लिश होगी। सभी सेवादार 5 बजे ऑनलाइन आ जाए और वीडियो को पूरा देखने के बाद वीडियो को सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल करना शुरू करें। *❌❌ No Copy Paste ❌❌*1
- हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही, धान-मकई की फसल रौंदकर किया बर्बाद चिनिया। प्रखंड क्षेत्र में हाथियों के झुंड का उत्पात लगातार जारी है। मंगलवार की रात से बुधवार की अहले सुबह करीब 4 बजे तक लगभग 15 हाथियों के झुंड ने चिनिया गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने किसानों के खेतों में लगी धान और मकई की फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया। फसल नुकसान से किसानों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। वही ग्रामीणों की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रात में ही मौके पर पहुंची। टीम ने वाहन में लगे सायरन बजाकर और मशाल जलाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद हाथियों के झुंड के जंगल की ओर चले जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लेकिन हाथियों ने रामधवल यादव की मकई, हबीब अंसारी की धान तथा जिधान यादव और प्रताप यादव की मकई की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा कैलाश प्रसाद गुप्ता, चेस गुप्ता समेत अन्य किसानों के खेतों में भी फसल बर्बाद होने की बात सामने आई है। पूछे जाने पर वनपाल उत्तम कुमार ने बताया कि किसानों की फसल को हुए नुकसान की जानकारी मिली है। स्थल जांच के आधार पर नुकसान का आकलन कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार किसानों को वन विभाग की ओर से क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी।1
- विंढमगंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया करमा पूजा पर्व, आदिवासी समाज में दिखा उत्साह। विंढमगंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया करमा पूजा पर्व, आदिवासी समाज में दिखा उत्साह। विंढमगंज सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद विंढमगंज थाना क्षेत्र में 22 सितंबर 2026 को आदिवासी समाज से जुड़े करमा पूजा पर्व को पारंपरिक उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरनाकछार, सालैयाडिह, जोरुखाड़, धरती बोलना, मुडिसेमर सहित कई गांवों में करमा पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पर्व के अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गांवों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा। महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। करमा पूजा आदिवासी समाज की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दौरान प्रकृति, परिवार और सामाजिक एकजुटता से जुड़ी परंपराओं को विशेष महत्व दिया जाता है। गांवों में पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने पर्व की रौनक और बढ़ा दी। करमा पर्व के आयोजन से क्षेत्र में आदिवासी संस्कृति और लोक परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिली।3
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा चहलवा में खड़े ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप पीछे से घुसी। हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सद्दाम पुत्र वसीम और रविन्द्र पुत्र अमरजीत, निवासी कटौली, दुद्धी क्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। DM Sonbhadra SP Sonbhadra #Sonbhadra #BreakingNews #RoadAccident #Sukrit #Chahlwa1