logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_TULSI mahto Kumar
TULSI mahto Kumar
Dumri, Giridih•
2 hrs ago

More news from Giridih and nearby areas
  • Post by TULSI mahto Kumar
    1
    Post by TULSI mahto Kumar
    user_TULSI mahto Kumar
    TULSI mahto Kumar
    Dumri, Giridih•
    2 hrs ago
  • गिरीडीह जिले के धनवार प्रखंड में मनरेगा के JE अंकुश कुमार को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गांधी चौक के पास एक दुकान में कार्रवाई हुई। लाभुक से अवैध राशि लेने के दौरान टीम ने दबोचा, पूछताछ जारी—इलाके में हड़कंप।
    1
    गिरीडीह जिले के धनवार प्रखंड में मनरेगा के JE अंकुश कुमार को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गांधी चौक के पास एक दुकान में कार्रवाई हुई। लाभुक से अवैध राशि लेने के दौरान टीम ने दबोचा, पूछताछ जारी—इलाके में हड़कंप।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    20 hrs ago
  • Post by Md sadik
    2
    Post by Md sadik
    user_Md sadik
    Md sadik
    बेरमो, बोकारो, झारखंड•
    22 hrs ago
  • कतरास न्यूज :- गोबिन्दपूर ऐरिया 3 के खरखरी कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत बाबुडीह जंगल इन दिनों अवैध कोयला खनन का बड़ा अड्डा बन चुका है। यहां खुलेआम पोकलेन मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर कोयले की खुदाई की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि अवैध धंधेबाज बिना किसी डर के दिनदहाड़े ट्रकों में कोयला लोड कर बाहर भेज रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले टांडाबारी क्षेत्र में भू-धंसान जैसी गंभीर घटना हो चुकी है।इसके बावजूद उसी नेटवर्क से जुड़े धंधेबाज अब धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबुडीह जंगल में सक्रिय हो गए हैं। यहां से कोयला ट्रकों के माध्यम से मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी नारायण धौड़ा फोरलेन मार्ग से बेखौफ पार कराया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी के बावजूद धंधा जारी खरखरी हिलटॉप परियोजना क्षेत्र में कंपनी प्रबंधन, सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की लगातार आवाजाही रहती है। इसके बावजूद हिलटॉप कंपनी की बाउंड्री के समीप पोकलेन मशीनों से हो रही खुदाई और कोयले की लूट किसी को नजर नहीं आना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि कैसे अनदेखी की जा रही है। वीडियो सौंपे गए, फिर भी कार्रवाई नदारद स्थानीय लोगों ने अवैध खनन और पोकलेन मशीनों के संचालन का वीडियो गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन को सौंपा। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ की टीम बाबुडीह जंगल भी पहुंची।लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही दिखी। अवैध कारोबार पर रोक लगाने में एजेंसियां पूरी तरह असफल नजर आ रही हैं। संरक्षण’ के आरोप, छापेमारी से पहले सक्रिय नेटवर्क अवैध खनन में लगे गिरोह संभावित छापेमारी की जानकारी पहले ही हासिल कर लेते हैं और अपने संरक्षणदाताओं के जरिए कार्रवाई को प्रभावित करने में जुट जाते हैं। यही कारण है कि बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। सीमा क्षेत्र बना हॉटस्पॉट मधुबन और धर्माबांध ओपी की सीमा साथ ही खरखरी हिलटॉप कंपनी की बाउंड्री वॉल के आसपास अवैध खनन का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। विडंबना यह है कि जहां एक ओर हिलटॉप कंपनी एक वर्ष से अधिक समय से वैध खनन शुरू करने का इंतजार कर रही है। वहीं दूसरी ओर अवैध धंधेबाज जंगल में बेखौफ कोयला निकाल रहे हैं। *राजनीतिक चेतावनी, आंदोलन की तैयारी* आजसू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश ग्याली ने इस पूरे मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि अवैध कोयला कारोबार को लेकर गोविंदपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधक और सांसद सीपी चौधरी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आजसू आंदोलन करेगी। *प्रबंधन पर सवाल, प्रशासन से जांच की मांग* स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय प्रबंधन, सीआईएसएफ और खरखरी प्रबंधन की निष्क्रियता के कारण अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। जंगल में कई पोकलेन मशीनें उतारी जा चुकी हैं और बड़े पैमाने पर कोयले की निकासी जारी है। लोगो ने जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो न केवल सरकार को भारी राजस्व नुकसान होगा। बल्कि क्षेत्र में पर्यावरणीय संकट भी गहरा सकता है।
    4
    कतरास न्यूज :- गोबिन्दपूर ऐरिया 3 के खरखरी कोलियरी क्षेत्र अंतर्गत बाबुडीह जंगल इन दिनों अवैध कोयला खनन का बड़ा अड्डा बन चुका है। यहां खुलेआम पोकलेन मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर कोयले की खुदाई की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि अवैध धंधेबाज बिना किसी डर के दिनदहाड़े ट्रकों में कोयला लोड कर बाहर भेज रहे हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले टांडाबारी क्षेत्र में भू-धंसान जैसी गंभीर घटना हो चुकी है।इसके बावजूद उसी नेटवर्क से जुड़े धंधेबाज अब धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बाबुडीह जंगल में सक्रिय हो गए हैं। यहां से कोयला ट्रकों के माध्यम से मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी नारायण धौड़ा फोरलेन मार्ग से बेखौफ पार कराया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी के बावजूद धंधा जारी
खरखरी हिलटॉप परियोजना क्षेत्र में कंपनी प्रबंधन, सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की लगातार आवाजाही रहती है। इसके बावजूद हिलटॉप कंपनी की बाउंड्री के समीप पोकलेन मशीनों से हो रही खुदाई और कोयले की लूट किसी को नजर नहीं आना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि आखिर इतनी बड़ी गतिविधि कैसे अनदेखी की जा रही है।
वीडियो सौंपे गए, फिर भी कार्रवाई नदारद
स्थानीय लोगों ने अवैध खनन और पोकलेन मशीनों के संचालन का वीडियो गोविंदपुर क्षेत्रीय प्रबंधन को सौंपा। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ की टीम बाबुडीह जंगल भी पहुंची।लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही दिखी। अवैध कारोबार पर रोक लगाने में एजेंसियां पूरी तरह असफल नजर आ रही हैं।
संरक्षण’ के आरोप, छापेमारी से पहले सक्रिय नेटवर्क
अवैध खनन में लगे गिरोह संभावित छापेमारी की जानकारी पहले ही हासिल कर लेते हैं और अपने संरक्षणदाताओं के जरिए कार्रवाई को प्रभावित करने में जुट जाते हैं। यही कारण है कि बड़े स्तर पर चल रहे इस अवैध कारोबार पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
सीमा क्षेत्र बना हॉटस्पॉट
मधुबन और धर्माबांध ओपी की सीमा साथ ही खरखरी हिलटॉप कंपनी की बाउंड्री वॉल के आसपास अवैध खनन का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। विडंबना यह है कि जहां एक ओर हिलटॉप कंपनी एक वर्ष से अधिक समय से वैध खनन शुरू करने का इंतजार कर रही है। वहीं दूसरी ओर अवैध धंधेबाज जंगल में बेखौफ कोयला निकाल रहे हैं।
*राजनीतिक चेतावनी, आंदोलन की तैयारी*
आजसू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश ग्याली ने इस पूरे मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि अवैध कोयला कारोबार को लेकर गोविंदपुर क्षेत्रीय महाप्रबंधक और सांसद सीपी चौधरी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आजसू आंदोलन करेगी।
*प्रबंधन पर सवाल, प्रशासन से जांच की मांग*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्रीय प्रबंधन, सीआईएसएफ और खरखरी प्रबंधन की निष्क्रियता के कारण अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। जंगल में कई पोकलेन मशीनें उतारी जा चुकी हैं और बड़े पैमाने पर कोयले की निकासी जारी है।
लोगो ने जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो न केवल सरकार को भारी राजस्व नुकसान होगा। बल्कि क्षेत्र में पर्यावरणीय संकट भी गहरा सकता है।
    user_Sheikh Nazim
    Sheikh Nazim
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • Post by Md Izhar Ansari
    1
    Post by Md Izhar Ansari
    user_Md Izhar Ansari
    Md Izhar Ansari
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    11 hrs ago
  • धनबाद. कुख्यात भगोड़ा गेंगस्टर प्रिंस खान व अन्य के खिलाफ धनबाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस दौरान शनिवार को उसके वासेपुर स्थित कमर मखदुमी रोड आवास पर न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकाया गया है. मामले में पुलिस ने प्रिंस खान के भाई गोपी खान व अन्य के नाम का इश्तेहार चिपकाया है. बताते चले की बैंक मोड़ थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार शनिवार को पुलिस बल के साथ वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पहुंचे जहाँ उन्होंने प्रिंस खान के आवास पर इश्तेहार चिपकाया. मौके पर सब इंस्पेक्टर ने बताया कि यह इस्तेहार न्यायालय के आदेश पर चिपकाया गया है. उन्होंने कहा की इश्तहार के माध्यम से आरोपी को निर्धारित समय सीमा में न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. अगर तय समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं होता है तो आगे कानूनी कार्रवाई संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.
    1
    धनबाद. कुख्यात भगोड़ा गेंगस्टर प्रिंस खान व अन्य के खिलाफ धनबाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. इस दौरान शनिवार को उसके वासेपुर  स्थित कमर मखदुमी रोड आवास पर न्यायालय के द्वारा निर्गत इश्तहार चिपकाया गया है. मामले में पुलिस ने प्रिंस खान के भाई गोपी खान व अन्य के नाम का इश्तेहार चिपकाया है. बताते चले की बैंक मोड़ थाना के सब इंस्पेक्टर रवि कुमार शनिवार को पुलिस बल के साथ वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पहुंचे जहाँ उन्होंने प्रिंस खान के आवास पर इश्तेहार चिपकाया. मौके पर सब इंस्पेक्टर ने बताया कि यह इस्तेहार न्यायालय के आदेश पर चिपकाया गया है. उन्होंने कहा की इश्तहार के माध्यम से आरोपी को निर्धारित समय सीमा में न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. अगर तय समय सीमा में आत्मसमर्पण नहीं होता है तो आगे कानूनी कार्रवाई संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    15 hrs ago
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.