logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवोदय विद्यालय में फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए विद्यालय की छात्राये जवाहर नवोदय विद्यालय में फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम का आयोजन जिले के 272 विद्यालयों को फुटबॉल के लिए चयनित किया गया पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जाट बड़ौदा गंगापुर सिटी में "फुटबॉल फॉर स्कूल (F4S)" के तहत फुटबॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगापुर सिटी और बामनवास के 25 विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक और प्राचार्य उपस्थित रहे। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश बाबू ने बताया कि फीफा शिक्षा मंत्रालय और एआईएफएफ के सहयोग से शुरू की गई यह फुटबॉल फॉर स्कूल्स (एफ4एस) पहल छात्रों के बीच जमीनी स्तर पर खेल और जीवन कौशल को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है। देश भर के 1.5 लाख से अधिक विद्यालयों में फुटबॉल वितरित की जा रही है इसी उद्देश्य से सवाई माधोपुर जिले में फुटबॉल वितरण करने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय गंगापुर सिटी को नोडल केंद्र बनाया गया है जिसके माध्यम से जिले के 272 विद्यालयों में लगभग 1650 फुटबाल वितरण कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर परिषद गंगापुर सिटी के निर्वर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। श्री अग्रवाल ने कहा कि देश में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने अभूतपूर्व पहल की है, छोटे-छोटे देशों में फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी हुए हैं। भारत में भी कुछ वर्षो में फुटबॉल में भी हमारे खिलाडी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके शिखर तक पहुँच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत विज़न में भारत में सभी खेलों में उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करना भी शामिल है। इस प्रयास से छोटे-छोटे गांव तक में फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी तैयार होंगे व फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ेगी। खेल शरीर को तो मजबूत बनाते है साथ ही मानसिक क्षमता में भी वृद्धि करते है। खेलो को बढ़ावा देने में जवाहर नवोदय विद्यालय जाट बड़ौदा बेहतरीन खिलाड़ियों का निर्माण कर रहा है। विद्यालय के पीईटी व कार्यक्रम प्रभारी मोहम्मद जाहिद ने फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम के बारे में बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार खेलों को बहुत अधिक महत्व दे रही है, क्योंकि खेलों से बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है। नई शिक्षा नीति में भी खेलो में भागीदारी के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब कहा जाता था कि " खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब " लेकिन आज के समय में यह कहावत पूरी तरह बदल गई है अब खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करके अपनी पहचान तो स्थापित कर ही रहे हैं साथ ही देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। क्रिकेट के आईपीएल में खिलाड़ियों को करोडो रूपये मिल रहे है। भविष्य में फुटबाल को भी बढ़ावा मिलेगा। नयी प्रतिभाए देश के सामने होगी। कार्यक्रम संचालक विवेक कुमार यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री सुदर्शन सिंह तोमर को भी आना था लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ सके। इस कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुरसिटी के प्राचार्य राजकुमार उपाध्याय तथा स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल बाटोदा के प्राचार्य जतिराम मीणा तथा उजसा सोसायटी की तरफ से पूर्व छात्र अजय मेहर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमो और योग प्रदर्शन के साथ शानदार तरीके से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इसके बाद SFS स्कूल और नवोदय विद्यालय के छात्रों के बीच फुटबॉल मैत्री मैच खेला गया। विद्यालय के काउंसलर और मीडिया प्रभारी अख़लाक़ हुसैन ने बताया कि खेल विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, सकारात्मक सोच और स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। खेल तनाव मुक्त रखने में सबसे मददगार होते हैं। छात्रों को खेल मैदानो में दोस्तों के साथ फुटबॉल और दूसरे सामूहिक खेलों में भागीदारी निभानी चाहिए। ये व्यक्तित्व विकास का माध्यम होते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम के सह संचालक शिक्षक भवानी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामीण विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे तथा निर्धारित योजना के अनुसार फुटबॉल वितरित किए गए। जिले के अन्य विद्यालयों तक फुटबॉल पहुँचाने के लिए शीघ्र प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर उपप्राचार्य चौब सिंह ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के शिक्षक जीवन लाल लववंशी, राजेंद्र प्रसाद मीणा, रूप सिंह मीणा, हर्ष कुमार शिंदे, दिगंबर सिंह, नवल कश्यप, हरि सिंह मीणा, हेमंत केडी, अनिल मीणा का विशेष सहयोग रहा।

4 hrs ago
user_Uttam Kumar Meena
Uttam Kumar Meena
जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सपोटरा कार्यवाहक बीडीओ पर पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने लगाए भ्रष्टाचार व सरकारी नियमों की अवहेलना का जडा आरोप, पंचायती राज विभाग के मद की राशि को स्वायत्त शासन विभाग के मद के लिए उपयोग में राशी स्वीकृति के गंभीर आरोप लगाते हुए नियमों को ताक पर रखकर सरकार को अपने कमीशन व राजनैतिक दबाव के कारण चूना लगाने सहित पद पर पंचायतीराज विभागीय सचिव जोगाराम के निर्देश के बाबजूद भी कार्यवाहक पंचायत समिति विकास अधिकारी का पदभार भी नियम विरूद्ध बताने सहित कई अनियमितता का भी उल्लेख किया।
    1
    सपोटरा कार्यवाहक बीडीओ पर पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने लगाए भ्रष्टाचार व सरकारी नियमों की अवहेलना का जडा आरोप, 
पंचायती राज विभाग के मद की राशि को  स्वायत्त शासन विभाग के मद के लिए उपयोग में राशी स्वीकृति के गंभीर आरोप लगाते हुए नियमों को ताक पर रखकर सरकार को अपने कमीशन व राजनैतिक दबाव के कारण चूना लगाने सहित पद पर पंचायतीराज विभागीय सचिव जोगाराम के निर्देश के बाबजूद भी कार्यवाहक पंचायत समिति विकास अधिकारी का पदभार भी नियम विरूद्ध बताने सहित कई अनियमितता का भी उल्लेख किया।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kumbhakar
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • सुंदरपुरा में विधायक दर्शन गुर्जर के छप्पन भोग समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल सुंदर पुरा स्थित विधायक के निजावास पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर द्वारा छप्पन भोग समारोह का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया प्रभारी विनोद मीणा ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पहुंचे, अतिथियों का विधायक दर्शन गुर्जर ने स्वागत किया।कार्यक्रम मे पहुंचे लोगों ने भी विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का साफा माला पहना कर स्वागत किया। छप्पन भोग में 56 प्रकार की मिठाइयों प्रसादी तैयार की गई।आसपास के गांवों से आए लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, कांग्रेस प्रधान विनोद, हिण्डौन बृजेश जाटव, भाजपा खेडा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, मंडल मंत्री शोभा तिवारी मनोज तिवारी सहित कई लोग शामिल हुए।
    5
    सुंदरपुरा में विधायक दर्शन गुर्जर के छप्पन भोग समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शामिल 
सुंदर पुरा स्थित विधायक के निजावास पर विधायक दर्शन सिंह गुर्जर द्वारा छप्पन भोग समारोह का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया प्रभारी विनोद मीणा ने गुरुवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पहुंचे, अतिथियों का विधायक दर्शन गुर्जर ने स्वागत किया।कार्यक्रम मे पहुंचे लोगों ने भी विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का साफा माला पहना कर स्वागत किया। छप्पन भोग में 56 प्रकार की मिठाइयों प्रसादी तैयार की गई।आसपास के गांवों से आए लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, कांग्रेस प्रधान विनोद, हिण्डौन बृजेश जाटव, भाजपा खेडा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, मंडल मंत्री शोभा तिवारी मनोज तिवारी सहित कई लोग शामिल हुए।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by RK LIVE KARAULI
    1
    Post by RK LIVE KARAULI
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बड़े वाहन से दुर होकर ड्राइविंग करे
    1
    बड़े वाहन से दुर होकर ड्राइविंग करे
    user_Smart boy
    Smart boy
    Retail Store Manager नांगल राजावतान, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अफीम की खेती... जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार ने बताया कि आज दिनांक 18.02.2026 को मुखबीर की सूचना पर डग पुलिस द्वारा कस्बा डग के माल में 132 के.वी. के सामने खेत मालिक बद्रीलाल पुत्र पुरालाल जाति लोधा उम्र 34 साल निवासी लोधा मोहल्ला डग पुलिस थाना डग जिला झालावाड राज० द्वारा अपने खेत में लहसुन की फसल की आड में उगा रखे अफीम के पौधे जिन पर डोडा व फूल आये हुये थे तथा कुछ डोडो पर चिरा लगा हुआ था उक्त सभी पौधो को उखाद्ध कर वजन किया तो शुद्ध वजन 16 किलो 705 ग्राम हुआ उक्त सभी अफीम के पौधो को जप्त कर खेत मालिक बद्रीलाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। #rajpolice #RajasthanPolice #JhalawarPolice #jhalawar
    1
    अफीम की खेती...
जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार ने बताया कि आज दिनांक 18.02.2026 को मुखबीर की सूचना पर डग पुलिस द्वारा कस्बा डग के माल में 132 के.वी. के सामने खेत मालिक बद्रीलाल पुत्र पुरालाल जाति लोधा उम्र 34 साल निवासी लोधा मोहल्ला डग पुलिस थाना डग जिला झालावाड राज० द्वारा अपने खेत में लहसुन की फसल की आड में उगा रखे अफीम के पौधे जिन पर डोडा व फूल आये हुये थे तथा कुछ डोडो पर चिरा लगा हुआ था उक्त सभी पौधो को उखाद्ध कर वजन किया तो शुद्ध वजन 16 किलो 705 ग्राम हुआ उक्त सभी अफीम के पौधो को जप्त कर खेत मालिक बद्रीलाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
#rajpolice #RajasthanPolice #JhalawarPolice #jhalawar
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पित्र देव स्थापना पर मंगल कलश यात्रा निकाली लालसोट। गन्डराल्या सैनी परिवार द्वारा पित्र देव स्थापना के अवसर पर मां काली मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा ज्योतिबा फूले सर्किल, परशुराम सर्किल, बस स्टैंड व राजौली रोड होते हुए वार्ड 26 स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां विधिवत पित्र महाराज की स्थापना की गई। 101 कलश के साथ महिलाओं ने मंगल गीत गाए। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
    4
    पित्र देव स्थापना पर मंगल कलश यात्रा निकाली
लालसोट। गन्डराल्या सैनी परिवार द्वारा पित्र देव स्थापना के अवसर पर मां काली मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा ज्योतिबा फूले सर्किल, परशुराम सर्किल, बस स्टैंड व राजौली रोड होते हुए वार्ड 26 स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां विधिवत पित्र महाराज की स्थापना की गई।
101 कलश के साथ महिलाओं ने मंगल गीत गाए। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    12 hrs ago
  • Post by RK LIVE KARAULI
    1
    Post by RK LIVE KARAULI
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by मनोज तिवाड़ी
    2
    Post by मनोज तिवाड़ी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    करौली, करौली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई,
    1
    तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई,
    user_Smart boy
    Smart boy
    Retail Store Manager नांगल राजावतान, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.