logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार से ड्राइविंग नहीं करे तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई,

6 hrs ago
user_Smart boy
Smart boy
Retail Store Manager नांगल राजावतान, दौसा, राजस्थान•
6 hrs ago

तेज रफ्तार से ड्राइविंग नहीं करे तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई,

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बड़े वाहन से दुर होकर ड्राइविंग करे
    1
    बड़े वाहन से दुर होकर ड्राइविंग करे
    user_Smart boy
    Smart boy
    Retail Store Manager नांगल राजावतान, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • अफीम की खेती... जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार ने बताया कि आज दिनांक 18.02.2026 को मुखबीर की सूचना पर डग पुलिस द्वारा कस्बा डग के माल में 132 के.वी. के सामने खेत मालिक बद्रीलाल पुत्र पुरालाल जाति लोधा उम्र 34 साल निवासी लोधा मोहल्ला डग पुलिस थाना डग जिला झालावाड राज० द्वारा अपने खेत में लहसुन की फसल की आड में उगा रखे अफीम के पौधे जिन पर डोडा व फूल आये हुये थे तथा कुछ डोडो पर चिरा लगा हुआ था उक्त सभी पौधो को उखाद्ध कर वजन किया तो शुद्ध वजन 16 किलो 705 ग्राम हुआ उक्त सभी अफीम के पौधो को जप्त कर खेत मालिक बद्रीलाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। #rajpolice #RajasthanPolice #JhalawarPolice #jhalawar
    1
    अफीम की खेती...
जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार ने बताया कि आज दिनांक 18.02.2026 को मुखबीर की सूचना पर डग पुलिस द्वारा कस्बा डग के माल में 132 के.वी. के सामने खेत मालिक बद्रीलाल पुत्र पुरालाल जाति लोधा उम्र 34 साल निवासी लोधा मोहल्ला डग पुलिस थाना डग जिला झालावाड राज० द्वारा अपने खेत में लहसुन की फसल की आड में उगा रखे अफीम के पौधे जिन पर डोडा व फूल आये हुये थे तथा कुछ डोडो पर चिरा लगा हुआ था उक्त सभी पौधो को उखाद्ध कर वजन किया तो शुद्ध वजन 16 किलो 705 ग्राम हुआ उक्त सभी अफीम के पौधो को जप्त कर खेत मालिक बद्रीलाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
#rajpolice #RajasthanPolice #JhalawarPolice #jhalawar
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    4
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पित्र देव स्थापना पर मंगल कलश यात्रा निकाली लालसोट। गन्डराल्या सैनी परिवार द्वारा पित्र देव स्थापना के अवसर पर मां काली मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा ज्योतिबा फूले सर्किल, परशुराम सर्किल, बस स्टैंड व राजौली रोड होते हुए वार्ड 26 स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां विधिवत पित्र महाराज की स्थापना की गई। 101 कलश के साथ महिलाओं ने मंगल गीत गाए। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
    4
    पित्र देव स्थापना पर मंगल कलश यात्रा निकाली
लालसोट। गन्डराल्या सैनी परिवार द्वारा पित्र देव स्थापना के अवसर पर मां काली मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा ज्योतिबा फूले सर्किल, परशुराम सर्किल, बस स्टैंड व राजौली रोड होते हुए वार्ड 26 स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां विधिवत पित्र महाराज की स्थापना की गई।
101 कलश के साथ महिलाओं ने मंगल गीत गाए। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    11 hrs ago
  • रुक्टा डेमोक्रेटिक प्रदेश संयोजक प्रो.रमेश बैरवा परेशान प्राचार्य डॉ सुमित्रा मीना को लेकर एसीएस उच्च शिक्षा कुलदीप रांका से मिले थे।* *एसीएस ने आयुक्त को तुरंत काल कर डीडीओ पावर दिलाई। साजिशन रोका गया 3 माह का वेतन भी जल्द मिलेगा।* *रुक्टा डेमोक्रेटिक,प्राचार्य डॉ. सुमित्रा मीना ने इसे सच्चाई की जीत बताया... एसीएस,डीएस उच्च शिक्षा का जताया तहेदिल से आभार* गंगापुर सिटी। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ रुक्टा डेमोक्रेटिक के प्रदेश संयोजक प्रो.रमेश बैरवा ने राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) कुलदीप रांका एवं उप शासन सचिव हरिताभ कुमार आदित्य से मिलकर राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी प्राचार्य डॉ सुमित्रा मीणा के दुर्भावनावश वेतन रोके जाने एवं डीडीओ पावर से वंचित किए जाने का प्रकरण रखा। प्रकरण के निस्तारण हेतु निवेदन किया। एसीएस ने कॉलेज शिक्षा आयुक्त डॉ ओमप्रकाश बैरवा को तुरंत काल कर सुमित्रा मीना के नाम डीडीओ पावर के आदेश तुरंत निकालने के लिए आदेशित किया। उपशासन सचिव उच्च शिक्षा से भी मिले। सुमित्रा मीना की एपीओ अवधि का अवकाश स्वीकृत कर नवंबर,दिसंबर एवं जनवरी माह के रोके गए वेतन दिलाने का निवेदन किया। दोनों ही उच्च अधिकारियों ने बहुत दिनों से प्रताड़ित,परेशान प्राचार्य सुमित्रा मीणा की समस्या को सुनकर इसका तुरंत समाधान करवाया जिसके लिए रुक्टा डेमोक्रेटिक ने एसीएस व डीएस का तहेदिल से आभार जताया है। इसलिए भी कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के अधिकारी पीड़ित की समस्या को सुन ही नहीं रहे थे,बल्कि परेशान ही कर रहे थे। प्राचार्य बहुत परेशान थी। महाविद्यालय का सुचारु संचालन बाधित हो रहा था। राजकीय कन्या महाविद्यालय राजसेस गंगापुर सिटी में प्राचार्य पद के विरुद्ध प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत डॉ.बनवारी लाल मैनावत जिन्हें इस पीजी महाविद्यालय का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था,मनमाने,समानांतर आदेश निकाल रहे थे। राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। योग्य नहीं होते हुए भी मैनावत ने चयनित प्राचार्य की सूची पट्टिका पर अनाधिकृत रूप से अपना नाम तक लिखवा लिया था। अतिरिक्त चार्ज पर कार्यरत होकर भी ताबड़तोड़ तरीके से सामान की खरीददारी कर महाविद्यालय कोष से व्यय किया। मैनावत एक महिला प्राचार्य के साथ बदतमीजी, अभद्रता पर आमादा थे। महिला प्रोफेसर के फोटो को अश्लील बनाकर फेसबुक पर वायरल करने वाले दुराचारी संस्कृत सह आचार्य रामकेश मीना एवं एबीवीपी विद्यार्थियों एक गुट को प्राचार्य सुमित्रा मीना, प्रो.रमेश बैरवा के खिलाफ आंदोलन के लिए भड़काने के विधि विरुद्ध कृत्य में शामिल राजनीति विज्ञान सहायक आचार्य धर्मवीर मीना एवं अन्य के साथ मिलकर मैनावत साजिश कर रहे थे,जिसकी शिकायतें अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं उच्च अधिकारियों को भेजी हुई थी। डॉ मैनावत को पीजी महाविद्यालय का चार्ज देने का प्रो रमेश बैरवा ने पुरजोर विरोध किया था,इसलिए कि मैनावत इनसे बहुत ज्यादा जूनियर आचार्य हैं। मैनावत को दलित विरोधी प्रभावशाली स्थानीय राजनेता का संरक्षण प्राप्त है। ऐसे राजनेता का जिसे डॉ. मैनावत,धर्मवीर मीना,रामकेश मीना ने एक साथ मिठाई खिलाई थी जोकि सेवा नियमों के विरुद्ध कृत्य है। प्रो.रमेश बैरवा की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी सेवा उत्पीड़न,भेदभाव का प्रकरण मानकर आयुक्त कॉलेज शिक्षा को 4 नोटिस देकर जवाब तलब किया है। प्रो.बैरवा ने यह भी बताया कि 17.11. 2025 के सुमित्रा मीना के एपीओ आदेश को अकारण,राजनीति से प्रेरित मानकर कोर्ट ने अपास्त,निरस्त कर दिया था। इसके उपरांत कोर्ट के आदेश से 31.12. 2025 को सुमित्रा मीना ने राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी के प्राचार्य पद पर पुन : कार्यग्रहण कर आयुक्तालय को सूचित कर दिया था। आयुक्तालय के अधिकारी अंदरूनी रूप से इससे खुश नहीं थे। महाविद्यालय में दो-दो प्राचार्य की स्थिति बनी हुई थी। मैनावत सुमित्रा मीना को प्राचार्य ही नहीं मान रहे थे। मीडिया ने भी मुद्दे को जोर शोर से उठाया तो 29.02.2026 को आयुक्तालय के आदेश में सुमित्रा मीना को प्राचार्य तो मान लिया लेकिन डीडीओ पावर मैनावत के पास ही रखी,जबकि आयुक्तालय का दिनांक 24.01.2023 का आदेश है कि जो प्राचार्य है उसके पास ही डीडीओ पावर होगी। डीडीओ पावर में व्यवधान के लिए सहायक कोषाधिकारी तक को गुमराह किया प्रतीत होता है। बड़े बेशर्मी की बात है कि डीडीओ डॉ.बनवारी लाल मैनामत ने नियमों की अनदेखी कर दुर्भावनावश प्राचार्य सुमित्रा मीना का नवंबर,दिसंबर 2025 एवं जनवरी 2026 माह का वेतन रोक लिया है जिससे इन्हें और इनके परिवार को आर्थिक, मानसिक परेशानी हुई है। एपीओ अवधि 17.11 2025 से 30.12. 2025 तक के लिए सुमित्रा मीना ने अवकाश हेतु आवेदन समय पर ही उप शासन सचिव ग्रुप 3 उच्च शिक्षा को प्रस्तुत कर दिए हैं। फिर भी इनके तीन महीनों का वेतन अटकाया हुआ था। निस्वार्थ,निडर शिक्षक संघर्ष की परंपरा का वाहक मंच रुक्टा डेमोक्रेटिक परेशान,पीड़ित शिक्षक साथियों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहा है और रहेगा।
    1
    रुक्टा डेमोक्रेटिक प्रदेश संयोजक प्रो.रमेश बैरवा परेशान प्राचार्य डॉ सुमित्रा मीना को लेकर एसीएस उच्च शिक्षा कुलदीप रांका से मिले थे।* 
*एसीएस ने आयुक्त को तुरंत काल कर डीडीओ पावर दिलाई। साजिशन रोका गया 3 माह का वेतन भी जल्द मिलेगा।*
*रुक्टा डेमोक्रेटिक,प्राचार्य डॉ. सुमित्रा मीना ने इसे सच्चाई की जीत बताया... एसीएस,डीएस उच्च शिक्षा का जताया तहेदिल से आभार*
गंगापुर सिटी। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ रुक्टा डेमोक्रेटिक के प्रदेश संयोजक प्रो.रमेश बैरवा ने राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) कुलदीप रांका एवं उप शासन सचिव हरिताभ कुमार आदित्य से मिलकर राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी प्राचार्य डॉ सुमित्रा मीणा के दुर्भावनावश वेतन रोके जाने एवं डीडीओ पावर से वंचित किए जाने का प्रकरण रखा। प्रकरण के निस्तारण हेतु निवेदन किया।
एसीएस ने कॉलेज शिक्षा आयुक्त डॉ ओमप्रकाश बैरवा को तुरंत काल कर सुमित्रा मीना के नाम डीडीओ पावर के आदेश तुरंत निकालने के लिए आदेशित किया। उपशासन सचिव उच्च शिक्षा से भी मिले। सुमित्रा मीना की एपीओ अवधि का अवकाश स्वीकृत कर नवंबर,दिसंबर एवं जनवरी माह के रोके गए वेतन दिलाने का निवेदन किया। दोनों ही उच्च अधिकारियों ने बहुत दिनों से प्रताड़ित,परेशान प्राचार्य सुमित्रा मीणा की समस्या को सुनकर इसका तुरंत समाधान करवाया जिसके लिए रुक्टा डेमोक्रेटिक ने एसीएस व डीएस का तहेदिल से आभार जताया है। इसलिए भी कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के अधिकारी पीड़ित की समस्या को सुन ही नहीं रहे थे,बल्कि परेशान ही कर रहे थे। प्राचार्य बहुत परेशान थी। महाविद्यालय का सुचारु संचालन बाधित हो रहा था।
राजकीय कन्या महाविद्यालय राजसेस गंगापुर सिटी में प्राचार्य पद के विरुद्ध प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत डॉ.बनवारी लाल मैनावत जिन्हें इस पीजी महाविद्यालय का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था,मनमाने,समानांतर आदेश निकाल रहे थे। राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। योग्य नहीं होते हुए भी मैनावत ने चयनित प्राचार्य की सूची पट्टिका पर अनाधिकृत रूप से अपना नाम तक लिखवा लिया था। अतिरिक्त चार्ज पर कार्यरत होकर भी ताबड़तोड़ तरीके से सामान की खरीददारी कर महाविद्यालय कोष से व्यय किया। मैनावत एक महिला प्राचार्य के साथ बदतमीजी, अभद्रता पर आमादा थे। 
महिला प्रोफेसर के फोटो को अश्लील बनाकर फेसबुक पर वायरल करने वाले दुराचारी संस्कृत सह आचार्य रामकेश मीना एवं एबीवीपी विद्यार्थियों एक गुट को प्राचार्य सुमित्रा मीना, प्रो.रमेश बैरवा के खिलाफ आंदोलन के लिए भड़काने के विधि विरुद्ध कृत्य में शामिल राजनीति विज्ञान सहायक आचार्य धर्मवीर मीना एवं अन्य के साथ मिलकर मैनावत साजिश कर रहे थे,जिसकी शिकायतें अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं उच्च अधिकारियों को भेजी हुई थी। डॉ मैनावत को पीजी महाविद्यालय का चार्ज देने का प्रो रमेश बैरवा ने पुरजोर विरोध किया था,इसलिए कि मैनावत इनसे बहुत ज्यादा जूनियर आचार्य हैं। मैनावत को दलित विरोधी प्रभावशाली स्थानीय राजनेता का संरक्षण प्राप्त है। ऐसे राजनेता का जिसे डॉ. मैनावत,धर्मवीर मीना,रामकेश मीना ने एक साथ मिठाई खिलाई थी जोकि सेवा नियमों के विरुद्ध कृत्य है। प्रो.रमेश बैरवा की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी सेवा उत्पीड़न,भेदभाव का प्रकरण मानकर आयुक्त कॉलेज शिक्षा को 4 नोटिस देकर जवाब तलब किया है। 
प्रो.बैरवा ने यह भी बताया कि 17.11. 2025 के सुमित्रा मीना के एपीओ आदेश को अकारण,राजनीति से प्रेरित मानकर कोर्ट ने अपास्त,निरस्त कर दिया था। इसके उपरांत कोर्ट के आदेश से 31.12. 2025 को सुमित्रा मीना ने राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी के प्राचार्य पद पर पुन : कार्यग्रहण कर आयुक्तालय को सूचित कर दिया था। आयुक्तालय के अधिकारी अंदरूनी रूप से इससे खुश नहीं थे। महाविद्यालय में दो-दो प्राचार्य की स्थिति बनी हुई थी। मैनावत सुमित्रा मीना को प्राचार्य ही नहीं मान रहे थे। मीडिया ने भी  मुद्दे को जोर शोर से उठाया तो 29.02.2026 को आयुक्तालय के आदेश में सुमित्रा मीना को प्राचार्य तो मान लिया लेकिन डीडीओ पावर मैनावत के पास ही रखी,जबकि आयुक्तालय का दिनांक 24.01.2023 का आदेश है कि जो प्राचार्य है उसके पास ही डीडीओ पावर होगी। डीडीओ पावर में व्यवधान के लिए सहायक कोषाधिकारी तक को गुमराह किया प्रतीत होता है। 
बड़े बेशर्मी की बात है कि डीडीओ डॉ.बनवारी लाल मैनामत ने नियमों की अनदेखी कर दुर्भावनावश प्राचार्य सुमित्रा मीना का नवंबर,दिसंबर 2025 एवं जनवरी 2026 माह का वेतन रोक लिया है जिससे इन्हें और इनके परिवार को आर्थिक, मानसिक परेशानी हुई है। एपीओ अवधि 17.11 2025 से 30.12. 2025 तक के लिए सुमित्रा मीना ने अवकाश हेतु आवेदन समय पर ही उप शासन सचिव ग्रुप 3 उच्च शिक्षा को प्रस्तुत कर दिए हैं। फिर भी इनके तीन महीनों का वेतन अटकाया हुआ था। निस्वार्थ,निडर शिक्षक संघर्ष की परंपरा का वाहक मंच रुक्टा डेमोक्रेटिक परेशान,पीड़ित शिक्षक साथियों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहा है और रहेगा।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • माली सैनी समाज के 21 जोड़े परिणय सूत्र में बँधे फुलेरा दूज पर चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न ---- चाकसू। महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान के तत्वावधान में फागी रोड स्थित IDSMT कॉलोनी के पास गुरुवार को फुलेरा दूज के अबूझ सावे पर माली सैनी समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 21 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बँधे। संस्थान के सचिव हनुमान सिंह सैनी ने बताया कि सुबह 9 बजे पारंपरिक वेशभूषा में सजे दूल्हों की निकासी बैण्ड-बाजों की धुन पर मुख्य मार्गों और बाजार से होते हुए सम्मेलन स्थल पहुँची। इसके बाद सामूहिक तोरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां वधु पक्ष व समाज की महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ दूल्हों का अभिनंदन किया। शुभ मुहूर्त में सभी 21 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। संस्थान अध्यक्ष ग्यारसी लाल सैनी ने बताया कि प्रत्येक नवदंपत्ति को 100 ग्राम चाँदी की पायल सहित घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान भेंट किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान भी किया गया तथा वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। सम्मेलन में लगभग 20 हजार लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश माली सैनी महासभा के महामंत्री भवानी शंकर सैनी, पूर्व आईएएस ओपी सैनी, विधायक रामावतार बैरवा, पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, डॉ. पूनम सैनी, गुलाब चंद सैनी, सुरेश सैनी, भरत लाल मीणा, कैलाश शर्मा, सीताराम मंडावरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    माली सैनी समाज के 21 जोड़े परिणय सूत्र में बँधे फुलेरा दूज पर चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न
----
चाकसू। महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा संस्थान के तत्वावधान में फागी रोड स्थित IDSMT कॉलोनी के पास गुरुवार को फुलेरा दूज के अबूझ सावे पर माली सैनी समाज का चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर 21 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बँधे।
संस्थान के सचिव हनुमान सिंह सैनी ने बताया कि सुबह 9 बजे पारंपरिक वेशभूषा में सजे दूल्हों की निकासी बैण्ड-बाजों की धुन पर मुख्य मार्गों और बाजार से होते हुए सम्मेलन स्थल पहुँची। इसके बाद सामूहिक तोरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां वधु पक्ष व समाज की महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ दूल्हों का अभिनंदन किया। शुभ मुहूर्त में सभी 21 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया।
संस्थान अध्यक्ष ग्यारसी लाल सैनी ने बताया कि प्रत्येक नवदंपत्ति को 100 ग्राम चाँदी की पायल सहित घरेलू उपयोग का आवश्यक सामान भेंट किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान भी किया गया तथा वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर दिया।
सम्मेलन में लगभग 20 हजार लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश माली सैनी महासभा के महामंत्री भवानी शंकर सैनी, पूर्व आईएएस ओपी सैनी, विधायक रामावतार बैरवा, पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, डॉ. पूनम सैनी, गुलाब चंद सैनी, सुरेश सैनी, भरत लाल मीणा, कैलाश शर्मा, सीताराम मंडावरिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_रिपोर्टर फकरुद्दीन खान
    रिपोर्टर फकरुद्दीन खान
    Local News Reporter चाकसू, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ग्रामीणों ने लगाया विद्यालय के गेट पर ताला आश्वासन के बाद खोला बाटोदा कस्बे के समीप ग्राम पंचायत जीवद की मीना मंदिर ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के किंवाड़ों व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के तार लपेट दिए गए संस्था प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 9:50 पर विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि विद्यालय के कार्यालय व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के नंगे तार लपेट दिए गए तथा बोरवेल के तारों के साथ भी छेड़खानी की जिसकी जानकारी शिक्षकों ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को दी ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की मौके पर पहुंचे बाटोदा थानाधिकारी जगदीश चंद्र ने मोका रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई काआश्वासन दिया
    1
    ग्रामीणों ने लगाया विद्यालय के गेट पर ताला आश्वासन के बाद खोला
बाटोदा कस्बे के समीप ग्राम पंचायत जीवद की मीना मंदिर ढाणी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के किंवाड़ों व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के तार लपेट दिए गए
संस्था प्रधान वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 9:50 पर विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि विद्यालय के कार्यालय व अन्य कमरों के दरवाजे की कुन्दी पर अज्ञात लोगों द्वारा बिजली के नंगे तार  लपेट दिए  गए तथा बोरवेल के तारों के साथ भी छेड़खानी की जिसकी जानकारी शिक्षकों ने ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन को दी ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के मुख्य दरवाजे  पर ताला लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की  मौके पर पहुंचे बाटोदा थानाधिकारी  जगदीश चंद्र ने मोका रिपोर्ट तैयार कर उचित कार्रवाई काआश्वासन दिया
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई,
    1
    तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई,
    user_Smart boy
    Smart boy
    Retail Store Manager नांगल राजावतान, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.