logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दबंगों ने युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान, हालत गंभीर ​सासनी. कोतवाली क्षेत्र की बिजलीघर कॉलोनी में देर शाम आपसी विवादबंगों ने युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान, हालत गंभीरद के चलते दो नामजद युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​बिजलीघर कॉलोनी के निवासी विमल कुमार पुत्र रवि कुमार मोमोज की ढकेल लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, बिजलीघर कॉलोनी के ही दो नामजद दबंगों ने विमल को घेर लिया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से विमल बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. ​घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल विमल को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। ​प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर अभी प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

8 hrs ago
user_सासनी समाचार
सासनी समाचार
सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

दबंगों ने युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान, हालत गंभीर ​सासनी. कोतवाली क्षेत्र की बिजलीघर कॉलोनी में देर शाम आपसी विवादबंगों ने युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान, हालत गंभीरद के चलते दो नामजद युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​बिजलीघर कॉलोनी के निवासी विमल कुमार पुत्र रवि कुमार मोमोज की ढकेल लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, बिजलीघर कॉलोनी के ही दो नामजद दबंगों ने विमल को घेर लिया और उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से विमल बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. ​घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल विमल को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। ​प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर अभी प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भक्तिमय हुआ गोंडा: हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड और भव्य झांकी का हुआ आयोजन गोंडा, अलीगढ़। हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा स्थित बस स्टैंड हनुमान मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बजरंगबली के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में सुंदरकांड का भव्य पाठ आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से आहुति दी। भजन और झांकी ने बांधा समां कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी के दिव्य भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे उपस्थित भक्त भावविभोर हो गए। इसके साथ ही प्रभु की मनमोहक झांकी निकाली गई, जिसका स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत किया। पूरा वातावरण 'जय वीर हनुमान' और 'जय श्री राम' के जयकारों से गुंजायमान रहा। क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से कैलाश शर्मा, हरिओम बजरंगी ,राजू उपाध्याय, रजत उपाध्याय, विशाल चौधरी, हरेन्द्र चौधरी, लखनशंकर गुप्ता, सचिन शर्मा, गौरव कुमार, हिदेश चौधरी, नरेश चौधरी, अश्वनी शर्मा, मोहित शर्मा, केतन शर्मा, कोमल वार्ष्णेय, रमेश वार्ष्णेय, पुनीत सौनी, ज्ञानेन्द्र वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय और होशियार सिंह गुड्डू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संत समाज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया। अंत में विशाल भंडारे के साथ भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
    1
    भक्तिमय हुआ गोंडा: हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड और भव्य झांकी का हुआ आयोजन
गोंडा, अलीगढ़।
हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा स्थित बस स्टैंड हनुमान मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बजरंगबली के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में सुंदरकांड का भव्य पाठ आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से आहुति दी।
भजन और झांकी ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी के दिव्य भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे उपस्थित भक्त भावविभोर हो गए। इसके साथ ही प्रभु की मनमोहक झांकी निकाली गई, जिसका स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत किया। पूरा वातावरण 'जय वीर हनुमान' और 'जय श्री राम' के जयकारों से गुंजायमान रहा।
क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से कैलाश शर्मा, हरिओम बजरंगी ,राजू उपाध्याय, रजत उपाध्याय, विशाल चौधरी, हरेन्द्र चौधरी, लखनशंकर गुप्ता, सचिन शर्मा, गौरव कुमार, हिदेश चौधरी, नरेश चौधरी, अश्वनी शर्मा, मोहित शर्मा, केतन शर्मा, कोमल वार्ष्णेय, रमेश वार्ष्णेय, पुनीत सौनी, ज्ञानेन्द्र वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय और होशियार सिंह गुड्डू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संत समाज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।  क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया। अंत में विशाल भंडारे के साथ भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
    user_सचिन कुमार
    सचिन कुमार
    Social Media Manager इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गांवखिटोली में हनुमान जयंती के उपलक्ष में पुराने मंदिर महादेव मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष में जन्म दिन मनाया गया
    1
    गांवखिटोली में हनुमान जयंती के उपलक्ष में पुराने मंदिर महादेव  मंदिर पर हनुमान जयंती के उपलक्ष में जन्म  दिन मनाया गया
    user_रवि कुमार
    रवि कुमार
    Sikandra Rao, Hathras•
    10 hrs ago
  • मिशनशक्ति का इससे बेहतर उदाहरण हो ही नहीं सकता | ये महिलाएँ सीएम हेल्पलाइन-1076 में काम करती हैं, जो खुद इतनी बेबस हैं, दूसरे की क्या मदद कर पाएँगी | ये हेल्पलाइन भी झुनझुना है, जनता को छलने का तरीक़ा है आँकड़ों की बाजीगरी करके मेडल और पुरस्कार जीत कर फोटो खिंचवाते हैं अफसर बस |
    1
    मिशनशक्ति का इससे बेहतर उदाहरण हो ही नहीं सकता |
ये महिलाएँ सीएम हेल्पलाइन-1076 में काम करती हैं, जो खुद इतनी बेबस हैं, दूसरे की क्या मदद कर पाएँगी |
ये हेल्पलाइन भी झुनझुना है, जनता को छलने का तरीक़ा है आँकड़ों की बाजीगरी करके मेडल और पुरस्कार जीत कर फोटो खिंचवाते हैं अफसर बस |
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Mathur studio Etah
    1
    Post by Mathur studio Etah
    user_Mathur studio Etah
    Mathur studio Etah
    Photographer जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Upvendra rajpoot
    1
    Post by Upvendra rajpoot
    user_Upvendra rajpoot
    Upvendra rajpoot
    Photographer गभाना, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अंडारा महादेव मार्ग व माइनर पर सड़क निर्माण का शुभारंभ जट्टारी। अलीगढ़-पलवल मार्ग से जट्टारी बाजोता माइनर तक काली सड़क तथा माइनर से अंडारा महादेव मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर परिसर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। इस बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया गया कि अंडारा महादेव मार्ग के निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी, जिसे व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के अथक प्रयासों के बाद अब पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही जट्टारी से उसरह मार्ग तक माइनर पर काली सड़क निर्माण भी क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को गति दी जाएगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, चौधरी शेर सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिवाकर गौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप बंसल, कुलदीप चौधरी, सचिन तायल, गुलशन फौजी, दीपक तायल, पवन मालन, जानी चौधरी, राकेश चौधरी एवं बॉबी चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    2
    अंडारा महादेव मार्ग व माइनर पर सड़क निर्माण का शुभारंभ
जट्टारी। अलीगढ़-पलवल मार्ग से जट्टारी बाजोता माइनर तक काली सड़क तथा माइनर से अंडारा महादेव मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर परिसर तक सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया। इस बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बताया गया कि अंडारा महादेव मार्ग के निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही थी, जिसे व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के अथक प्रयासों के बाद अब पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही जट्टारी से उसरह मार्ग तक माइनर पर काली सड़क निर्माण भी क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाएगा।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को गति दी जाएगी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, चौधरी शेर सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिवाकर गौड़, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप बंसल, कुलदीप चौधरी, सचिन तायल, गुलशन फौजी, दीपक तायल, पवन मालन, जानी चौधरी, राकेश चौधरी एवं बॉबी चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_DHARAMPAL SHARMA
    DHARAMPAL SHARMA
    Khair, Aligarh•
    11 hrs ago
  • ​सासनी के गांव रुदायन में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर निकाली गई मां काली की भव्य शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण 'जय काली' और 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने मां काली के स्वरूप का द्वार-द्वार पर भव्य स्वागत किया और आरती उतारकर विश्व कल्याण की कामना की। शोभा यात्रा का शुभारंभ फोकस ग्रुप के विकास शर्मा ने फीता काट कर एवं गांव के राजन लाल शर्मा एडवोकेट ने मां काली की आरती उतार कर किया। ​शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण उस्ताद मोहन शर्मा के सानिध्य में सजाया गया मां काली का अलौकिक स्वरूप रहा। गौरांश शर्मा ने मां काली के रौद्र और ममतामयी स्वरूप को धारण कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठाकुर अर्जुन सिंह ने मां का खप्पर थामकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। ​शोभायात्रा में पौराणिक प्रसंगों को जीवंत करते हुए अप्पू और बिट्टू ने खरदूषण का स्वरूप धारण किया, जबकि लांगुरा की महत्वपूर्ण भूमिका में ठाकुर रतन कुमार ने अपनी प्रस्तुति से भक्तों का उत्साहवर्धन किया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। ​​शोभायात्रा जैसे-जैसे गांव की गलियों से गुजरी, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मां का अभिनंदन किया। महिलाओं और बुजुर्गों ने अपने घरों के बाहर मां काली की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। ​इस दौरान गांव के तमाम लोग मौजूद थे तथा सुरक्षा की कमान कस्बा इंचार्ज दीपक शुक्ला मय दलबल के संभालते हुए थे।
    2
    ​सासनी के गांव रुदायन में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर  निकाली गई मां काली की भव्य शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण 'जय काली' और 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने मां काली के स्वरूप का द्वार-द्वार पर भव्य स्वागत किया और आरती उतारकर विश्व कल्याण की कामना की। शोभा यात्रा का शुभारंभ फोकस ग्रुप के विकास शर्मा ने फीता काट कर एवं गांव के राजन लाल शर्मा एडवोकेट ने मां काली की आरती उतार कर किया।
​शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण उस्ताद मोहन शर्मा के सानिध्य में सजाया गया मां काली का अलौकिक स्वरूप रहा। गौरांश शर्मा ने मां काली के रौद्र और ममतामयी स्वरूप को धारण कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठाकुर अर्जुन सिंह ने मां का खप्पर थामकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। ​शोभायात्रा में पौराणिक प्रसंगों को जीवंत करते हुए अप्पू और बिट्टू ने खरदूषण का स्वरूप धारण किया, जबकि लांगुरा की महत्वपूर्ण भूमिका में ठाकुर रतन कुमार ने अपनी प्रस्तुति से भक्तों का उत्साहवर्धन किया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। ​​शोभायात्रा जैसे-जैसे गांव की गलियों से गुजरी, श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर मां का अभिनंदन किया। महिलाओं और बुजुर्गों ने अपने घरों के बाहर मां काली की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। ​इस दौरान गांव के तमाम लोग मौजूद थे तथा सुरक्षा की कमान कस्बा इंचार्ज दीपक शुक्ला मय दलबल के संभालते हुए थे।
    user_सासनी समाचार
    सासनी समाचार
    सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उन्नाव में यातायात विभाग की लापरवाही से शहर में आए दिन लगता जाम कासिम नगर से एबीपी चौराहे की ओर से आ रहा 18 चक्का लोडेड ट्रक ने सड़क कर दी जाम राहगीर परेशान, यातायात के जिम्मेदार नदारद गली में मोटरसाइकिल तक निकलने की नहीं बची जगह क्या ऐसे लोगों के लिए शहर की नो एंट्री का आदेश हवा हवाई है या मिठाई मलाई के चक्कर में यातायात व्यवस्था होगी ध्वस्त देखना होगा अब इस ट्रक का चालान होता है या केवल औपचारिकता होगी यदि कार्यवाही नहीं हुई तो आइंदा भी यातायात को करते रहेंगे इसी तरह प्रभावित
    1
    उन्नाव में यातायात विभाग की लापरवाही से शहर में आए दिन लगता जाम 
कासिम नगर से एबीपी चौराहे की ओर से आ रहा 18 चक्का लोडेड ट्रक ने सड़क कर दी जाम 
राहगीर परेशान, यातायात के जिम्मेदार नदारद
गली में मोटरसाइकिल तक निकलने की नहीं बची जगह
क्या ऐसे लोगों के लिए शहर की नो एंट्री का आदेश हवा हवाई है
या मिठाई मलाई के चक्कर में यातायात व्यवस्था होगी ध्वस्त
देखना होगा अब इस ट्रक का चालान होता है या केवल औपचारिकता होगी
यदि कार्यवाही नहीं हुई तो आइंदा भी यातायात को करते रहेंगे इसी तरह प्रभावित
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रवेद्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा/जलेसर- तहसील क्षेत्र के जैनपुरा क्षेत्र स्थित फरीदपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सार्वजनिक रूप से श्री रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ के विश्राम के बाद संगीतमय हनुमान चालीसा का वाचन हुआ। इसके उपरांत हवन और आरती संपन्न की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं की गईं और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सुरेश पाल सिंह, हरेन्द्र पाल सिंह, राज कुमार सिंह, वीरेश पाल सिंह, सुभाष चन्द्र, जितेन्द्र सिंह, शीलेन्द्र पाल सिंह, दुरवेश पाल सिंह, विनय कुमार सिंह, अमर सिंह, अनिल, विकास,प्रवेन्द्र कुमार, आशू, उमेश, प्रिंस, मनोज, हर्षित और टीटी सहित कई भक्तों का सहयोग रहा।
    2
    रवेद्र जादौन की खास रिपोर्ट 
एटा/जलेसर- तहसील क्षेत्र  के जैनपुरा क्षेत्र स्थित फरीदपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सार्वजनिक रूप से श्री रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ के विश्राम के बाद संगीतमय हनुमान चालीसा का वाचन हुआ। इसके उपरांत हवन और आरती संपन्न की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं की गईं और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में सुरेश पाल सिंह, हरेन्द्र पाल सिंह, राज कुमार सिंह, वीरेश पाल सिंह, सुभाष चन्द्र, जितेन्द्र सिंह, शीलेन्द्र पाल सिंह, दुरवेश पाल सिंह, विनय कुमार सिंह, अमर सिंह, अनिल, विकास,प्रवेन्द्र कुमार, आशू, उमेश, प्रिंस, मनोज, हर्षित और टीटी सहित कई भक्तों का सहयोग रहा।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.