भक्तिमय हुआ गोंडा: हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड और भव्य झांकी का हुआ आयोजन भक्तिमय हुआ गोंडा: हनुमान जन्मोत्सव पर सुंदरकांड और भव्य झांकी का हुआ आयोजन गोंडा, अलीगढ़। हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जनपद अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा स्थित बस स्टैंड हनुमान मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बजरंगबली के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में सुंदरकांड का भव्य पाठ आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से आहुति दी। भजन और झांकी ने बांधा समां कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी के दिव्य भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे उपस्थित भक्त भावविभोर हो गए। इसके साथ ही प्रभु की मनमोहक झांकी निकाली गई, जिसका स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत किया। पूरा वातावरण 'जय वीर हनुमान' और 'जय श्री राम' के जयकारों से गुंजायमान रहा। क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे उपस्थित इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से कैलाश शर्मा, हरिओम बजरंगी ,राजू उपाध्याय, रजत उपाध्याय, विशाल चौधरी, हरेन्द्र चौधरी, लखनशंकर गुप्ता, सचिन शर्मा, गौरव कुमार, हिदेश चौधरी, नरेश चौधरी, अश्वनी शर्मा, मोहित शर्मा, केतन शर्मा, कोमल वार्ष्णेय, रमेश वार्ष्णेय, पुनीत सौनी, ज्ञानेन्द्र वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय और होशियार सिंह गुड्डू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संत समाज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया। अंत में विशाल भंडारे के साथ भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

- जिला हाथरस के सादाबाद में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोला तीखा हमला, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर निकाली जा रही इस यात्रा के चौथे चरण (आगरा से मथुरा) के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते की मांग की!1
- आगरा से मथुरा तक निकाली जा रही आम आदमी पार्टी की ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय’ पदयात्रा रविवार को हाथरस पहुंची। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। हाथरस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पीएम पर तीखा हमला बोला। संजय सिंह ने पीएम मोदी को “अनपढ़ राजा” बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि केरल फाइल्स की बात होती है, लेकिन एप्सटीन फाइल्स पर चुप्पी है। पदयात्रा के जरिए आप पार्टी बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दे उठा रही है।1
- मथुरा 05 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया गया। जनपद में हाल ही में आई तेज़ आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रभावित ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने तहसील छाता के ग्राम चौमुंहा एवं पसौली तथा तहसील सदर के ग्राम देवी आटस का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता को निर्देश दिए कि सभी किसानों के फसलों का सर्वे का कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करते हुए किसानों को मुआवजा देने की कार्यवाही को समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे के कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता से करे तथा किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेतों में जाकर फसलों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया तथा किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों द्वारा बारी-बारी से अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षति का आकलन शीघ्रता से पारदर्शी ढंग से किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन द्वारा निर्धारित राहत सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और वास्तविक नुकसान का सही आंकलन प्रस्तुत किया जाए।4
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter2
- Post by RPR NEWS TV1
- Post by Brajvir Singh1
- हाथरस के NH-93 पर कुंवरपुर मोड़ के पास नारियल से भरा ट्रक स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक व परिचालक सुरक्षित बच गए। 3 क्रेनों की मदद से करीब आधे घंटे में ट्रक को बाहर निकाला गया, इस दौरान हाइवे पर लंबा जाम लगा रहा।1
- हाथरस पुलिस के द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्र मे केला व्यापारी से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना मे शामिल 01 आरोपी पुलिस मुठभेड़ मे घायल/गिर0 तथा 03 अन्य आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे #DSP CITY (लिंक अधिकारी) की बाइट ।1
- मथुरा में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का रविवार को भव्य समापन हो गया। शिविर के दूसरे दिन चार महत्वपूर्ण सत्रों में कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति, सोशल मीडिया के कुशल प्रबंधन और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का मंत्र दिया गया। समापन सत्र में महापौर विनोद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन मंडल महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार और नितिन चतुर्वेदी ने किया। मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल ने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से संगठन की नींव और मजबूत होगी। इस दौरान महानगर और मंडल स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक जुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का संकल्प लिया। निश्चित रूप से मथुरा भाजपा के इस प्रशिक्षण महाअभियान ने कार्यकर्ताओं को न केवल वैचारिक रूप से और भी धारदार बनाया है, बल्कि चुनावी और संगठनात्मक चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार भी कर दिया हे। इस प्रशिक्षण महाअभियान में मुख्य रूप से महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक व संजय शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष योगेश आवा, महानगर कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयं संघ विजय बंटा, बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, महानगर मंत्री कल्पना गर्ग, ब्रज क्षेत्र के संयोजक राघव अग्रवाल, मंडल महामंत्री कृष्णमणि सूबेदार, नितिन चतुर्वेदी, मंडल उपाध्यक्ष कुंज बिहारी भारद्वाज, मीडिया प्रभारी बृजवासी लाल,हेमंत खंदोली,नरेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, छोटेलाल सैनी, ज्योति चतुर्वेदी और अनिल गोला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4