बलिया : रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी । फेफना। थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ गांव के सामने बुधवार सुबह युवक सूरज पटेल उम्र 30 का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम करने जा रहे लोगों ने शव देखा और तुरंत फेफना थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक की पहचान सूरज पटेल (30) पुत्र स्व. शिवजी पटेल, निवासी सागरपाली के रूप में हुई है। वह लाल रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहने हुए था। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार तड़के युवक किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
बलिया : रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी । फेफना। थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ गांव के सामने बुधवार सुबह युवक सूरज पटेल उम्र 30 का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम करने जा रहे लोगों ने शव देखा और तुरंत फेफना थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक की पहचान सूरज पटेल (30) पुत्र स्व. शिवजी पटेल, निवासी सागरपाली के रूप में हुई है। वह लाल रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहने हुए था। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार तड़के युवक किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
- Post by Sanjay Lal1
- फेफना। थाना क्षेत्र के खोरी पाकड़ गांव के सामने बुधवार सुबह युवक सूरज पटेल उम्र 30 का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम करने जा रहे लोगों ने शव देखा और तुरंत फेफना थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक की पहचान सूरज पटेल (30) पुत्र स्व. शिवजी पटेल, निवासी सागरपाली के रूप में हुई है। वह लाल रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहने हुए था। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार तड़के युवक किसी काम से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।1
- Post by पत्रकार कमलेश कुमार पोरवाल1
- शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा हुआ है। आरोपी बेहद चालाक तरीके से सोने की अंगूठियों की ठगी को अंजाम दे रहे थे। पहले ये लोग ग्राहक बनकर दुकान पर आते, महंगी अंगूठियों को देखते और मोबाइल से उनकी फोटो खींच लेते थे। इसके बाद वही डिजाइन बाहर से नकली रूप में तैयार करवाते और दोबारा दुकान पर पहुंचते। मौका मिलते ही ये नकली अंगूठी को असली से बदल देते और चुपचाप निकल जाते। इस तरीके से कई दुकानदारों को लाखों का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक दुकान मालिक को संदेह हुआ और उसने आरोपियों पर नजर रखी। पूछताछ के दौरान उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से कई नकली अंगूठियां बरामद हुईं, जो असली जैसी ही दिखती थीं।1
- लखनऊ चारबाग चौकी से चंद दूरी पर चल रहा है जिस्म देह का खुले आम कारोबार ,बिना किसी डर के खुले-आम चारबाग स्टेशन रोड पर हों रहा जिस्म देह का कारोबार पुलिस नहीं लेती है संज्ञान!!1
- KFC और Wave Mall से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्राहकों से कथित तौर पर “डबल पेमेंट” कराने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राहकों को सेल्फ ऑर्डरिंग कियोस्क से ऑर्डर करने के लिए कहा जाता है। ग्राहक ऑर्डर और ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद जब काउंटर पर पहुंचते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि उनका ऑर्डर सिस्टम में “रिसीव नहीं हुआ” है। इसके बाद स्टाफ भरोसा दिलाता है कि ऑर्डर तैयार कर दिया जाएगा और पेमेंट का रिफंड जल्द ही खाते में आ जाएगा। आरोप है कि ग्राहक जब खाना खाकर बाहर निकलने लगते हैं, तब उनसे दोबारा पेमेंट करने के लिए कहा जाता है। इस दौरान यह भी कहा जाता है कि पहले वाला पैसा रिफंड हो जाएगा, लेकिन कई मामलों में लंबे समय तक रिफंड नहीं आता, जिससे ग्राहक असमंजस में पड़ जाते हैं। पीड़ितों का कहना है कि बड़े ब्रांडेड आउटलेट से ऐसी उम्मीद नहीं थी और इस तरह की प्रक्रिया से अनजान कई लोग अनजाने में डबल पेमेंट कर सकते हैं। क्या करें ग्राहक? पेमेंट का स्क्रीनशॉट और ट्रांजैक्शन आईडी जरूर सुरक्षित रखें ऑर्डर कन्फर्मेशन दिखने तक काउंटर से न हटें रिफंड की बात पर तुरंत दोबारा पेमेंट करने से बचें जरूरत पड़ने पर कस्टमर केयर या उपभोक्ता फोरम में शिकायत करें फिलहाल इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो यह ग्राहकों के भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।1
- लखनऊ: हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन। गाजीपुर घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। गाजीपुर में सपा प्रतिनिधि मंडल पर पथराव के बाद लखनऊ में उबाल। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। “बेटियों पर अत्याचार बंद करो” लिखे पोस्टर-बैनर के साथ विरोध। सपा छात्र सभा और युवा सभा का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन। गाजीपुर घटना को लेकर राजधानी लखनऊ में बढ़ा सियासी तापमान। हजरतगंज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए सपा कार्यकर्ताओं को इको गार्डन भेजा गया। “दोषियों को सजा दो” की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन तेज।1
- Post by पत्रकार कमलेश कुमार पोरवाल1
- बाराबंकी जिले के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रेस वार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली जिम्मेदारी जिले में सुशासन स्थापित करना, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही जनसुनवाई को और प्रभावी बनाकर लोगों की शिकायतों का तेजी से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।1