Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली के सलोन क्षेत्र मामूनी गोसाई का पुरवा मोहित पटेल की हुई हत्या सौव को रखकरभोलागंज चौराहे पर लगा जाम
Ramkumar News
रायबरेली के सलोन क्षेत्र मामूनी गोसाई का पुरवा मोहित पटेल की हुई हत्या सौव को रखकरभोलागंज चौराहे पर लगा जाम
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- रायबरेली/ऊंचाहार, 20 फरवरी। एनटीपीसी ऊंचाहार के नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आयोजित ग्रामीण खेल प्रतियोगिता (खेल कुंभ) सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। उद्घाटन समारोह में परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह तथा प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्षा रश्मि देबाता ने मशाल जलाकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई और अपील की कि वे हार-जीत से ऊपर उठकर खेल भावना व भाईचारे के साथ खेलें। उन्होंने कहा, "जीवन में कैरियर के लिए पढ़ाई जितनी जरूरी है, स्वास्थ्य के लिए खेल उतना ही महत्वपूर्ण है। सभी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।"इस प्रतियोगिता में आसपास के 15 गांवों के 13 सेकंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सौ मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो सहित कई एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एनटीपीसी द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में रायबरेली के पुलिस अधीक्षक मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एनटीपीसी की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, प्रीति सिन्हा, विभिन्न विभागाध्यक्ष, डीसीसीआईएसएफ अजय त्रिपाठी, प्रियदर्शिनी महिला क्लब की उपाध्यक्ष झूमिता बिस्वास, यूनियन-एसोसिएशन पदाधिकारी, प्रधानगण एवं प्रधान प्रतिनिधि रंजीत सिंह, जितेंद्र सिंह आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) स्नेहा त्रिपाठी ने किया।4
- रायबरेली के सलोन क्षेत्र मामूनी गोसाई का पुरवा मोहित पटेल की हुई हत्या सौव को रखकरभोलागंज चौराहे पर लगा जाम1
- रायबरेली ग्राम मुडू का पुरवा (मजरा बघनपुर), मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक महिला के साथ उसके जेठ ने अवैध संबंध बनाए। संबंधों के चलते महिला गर्भवती हो गई, जिसके बाद जेठ ने उसका गर्भपात कराया बाद में महिला ने अपनी पूरी स्थिति पति को बता दी। क्रोधित पति और उसके परिवार ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई की और मारपीट की। पीड़िता ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन 20 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया। परेशान होकर महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में लिखित शिकायती पत्र जमा किया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई और न्याय की मांग की है पीड़ित महिला अब कानूनी सहायता की तलाश में है ताकि दोषियों को सजा मिल सके और उसे न्याय मिले1
- महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कोराडी गांव में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल। महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोराडी गांव में आज सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गांव में एक शादी समारोह के चलते सभी रिश्तेदार एकत्रित हुए थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे दबंगों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में सीमा नामक महिला भी शामिल हैं, जो सात माह की गर्भवती बताई जा रही हैं। उनके पेट में पल रहे शिशु को लेकर स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थान महराजगंज रायबरेली। रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by Dhirendra Shukla1
- ऊंचाहार: नारकोटिक्स वा पुलिस ने अवैध गांजा विक्रेताओं पे की बड़ी कार्रवाई, बाबूगंज के अंकित ढाबा से एक कुंटल दस किलो अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार,,,,,?1
- विधायक पूर्व ब्लाक प्रमुख व अध्यक्ष नगर पंचायत ने फीता काटकर पंचायत सचिवालय का किया लोकार्पण ओमप्रकाश श्रीवास्तव हैदरगढ़ बाराबंकी। जनपद बाराबंकी विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र के बहुता गांव में नवनिर्मित पंचायत भवन एवं पुस्तकालय के लोकार्पण कार्य का शुभारंभ विधायक दिनेश रावत पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह वह अध्यक्ष आलोक तिवारी ने संयुक्त रूप से किया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत ने कहा कि यह भवन सिर्फ पंचायत कार्यालय ही नहीं बल्कि सामाजिक शैक्षिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा कहां की पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार संकल्पित है पूर्व ब्लाक प्रमुख सुनील सिंह ने कहा कि इस पहल से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए प्रखंड मुख्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी यह स्थानीय स्टार पर विकास को बढ़ावा देगा और कार्यों में पदार्शिता वह तेजी लेगा वीडियो प्रियंका सिंह प्रधान देवी प्रसाद अरुण शुक्ला युवा नेता बृजेश शुक्ला महंत ललित सचिव स्वयं मिश्रा शरण कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा महामंत्री संतोष कुमार बाजपेई राम हेतु महत्व विनोद त्रिपाठी रामकुमार पांडे राहुल दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 20.02.2026 को थाना गदागंज व वन विभाग की संयुक्त टीम पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त रामशंकर पाल पुत्र रामहरक पाल निवासी ग्राम विश्वासा थाना रामगंज जनपद अमेठी को 14 अदद जिंदा व 01 मरणासन्न कछुआ के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 28/2026 धारा 9/51/39/48A वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रामशंकर उपरोक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।1