logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने ली एक की जान, 7 घायल कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया इस भीषण झड़प में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहल उठा स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और सभी घायलों को तत्काल CHC चायल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही गहरी रंजिश चली आ रही थी, जो इस घटना का मुख्य कारण बनी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। कौशाम्बी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने ली एक की जान, 7 घायल कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया इस भीषण झड़प में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहल उठा स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और सभी घायलों को तत्काल CHC चायल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही गहरी रंजिश चली आ रही थी, जो इस घटना का मुख्य कारण बनी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

2 hrs ago
user_रफैल अहमद
रफैल अहमद
मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कौशाम्बी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने ली एक की जान, 7 घायल कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया इस भीषण झड़प में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहल उठा स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और सभी घायलों को तत्काल CHC चायल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही गहरी रंजिश चली आ रही थी, जो इस घटना का मुख्य कारण बनी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। कौशाम्बी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने ली एक की जान, 7 घायल कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया इस भीषण झड़प में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहल उठा स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और सभी घायलों को तत्काल CHC चायल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही गहरी रंजिश चली आ रही थी, जो इस घटना का मुख्य कारण बनी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Journalist Shubham Pandey
    1
    Post by Journalist Shubham Pandey
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गंगा मे अचानक आया पानी,लाखों की फसल बर्बाद, उज्जिनी हसनपुर के किसान आए भुखमरी के कगार पर ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS चायल/कौशाम्बी ...गंगा में अचानक पानी छोड़े जाने से सैकड़ों बीघा फसल डूब गई है। किसानों ने मेहनत से तरबूज, खीरा, ककड़ी की खेती की थी, जो अब बर्बाद हो गई है। बिना सूचना के पानी छोड़ने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और वे कर्जदार हो गए हैं।अचानक गंगा के पानी आने की वजह से सैकड़ों बीघा कछार की तरबूज, हिरमिंजी, खीरा, ककड़ी की फसल डूब गई। इससे किसानों की मेहनत के साथ लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के तराई इलाके में बसे उज्जिनी हसनपुर , चक ताजपुर सहित कई गांवों के लोगों ने गंगा के कछार में हर वर्ष की तरह अबकी बार भी नकदी खेती की तैयारी पूरी मेहनत व लागत के साथ की थी।हिरमिंजी, खीरा, ककड़ी के अलावा बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती तैयार की गई थी। इतना ही नहीं कई इलाकों में लोगों ने करेला की भी खेती तैयार कर ली थी। सामान्य स्थिति होने के कारण किसान अपने-अपने घर चले आए थे। कुछ लोग ही अपने मचान पर सो रहे थे। लेकिन दो दिन पहले गंगा नदी में पानी बढ़ना शुरू हुआ और अब तक कछार में तैयार फसल डूब गई। मचान से उतरे किसानों ने गंगा का रौद्र रूप देखा तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल फोन से परिवार व आसपास के खेतिहरों को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही लोग छोटी नाव से भागकर आए। डूबी फसल देखकर लोगों के होश उड़ गए। किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। सैकड़ों किसानों ने अक्तूबर-नवंबर 2025 से ही गंगा किनारे गड्ढे खोदकर, खाद-पानी की व्यवस्था कर और महीनों मेहनत के बाद तरबूज की खेती तैयार की थी। फसल तैयार थी और कुछ ही दिनों में बाजार में तरबूज की बिक्री शुरू होने वाली थी। लेकिन इसी दौरान गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो गई। देखते ही देखते पानी कछार में फैल गया और सैकड़ों बीघे में लगी तरबूज की फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसान खेतों की ओर पहुंचे तो डूबी हुई फसल देखकर उनकी आंखें भर आई।किसानों का कहना है कि अचानक गंगा नदी में पानी आने से नकदी खेती पूरी तरह से चौपट हो गई है। आढ़तियों से फसल के उत्पादन को लेकर बातचीत चल रही थी। वाहन आने भी लगे थे। उपज की सप्लाई चालू हो गई थी। यही एक मौका था जब किसान अपनी लागत के बाद उपज का लाभ लेता, लेकिन ऐन वक्त पर गंगा में छोड़े गए पानी से सब बर्बाद हो गया। फसल डूबने से किसानों की मेहनत के साथ लागत भी डूब चुकी है। अब किसान कर्जदार हो गए हैं।गंगा का कछार जनवरी से खाली होने लगता है। खाली मैदान में फरवरी के आखिर से खेती शुरू कर दी जाती है। अचानक गंगा में पानी आ जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्हें इसका मुआवजा मिलना चाहिए।कड़ी मेहनत के बाद फसल तैयार हई थी, जो पानी में डूब चुकी है। अब इसकी भरपाई कौन करेगा।।
    1
    गंगा मे अचानक आया पानी,लाखों की फसल बर्बाद, उज्जिनी हसनपुर के किसान आए भुखमरी के कगार पर 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
चायल/कौशाम्बी ...गंगा में अचानक पानी छोड़े जाने से सैकड़ों बीघा फसल डूब गई है। किसानों ने मेहनत से तरबूज, खीरा, ककड़ी की खेती की थी, जो अब बर्बाद हो गई है। बिना सूचना के पानी छोड़ने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और वे कर्जदार हो गए हैं।अचानक गंगा के पानी आने की वजह से सैकड़ों बीघा कछार की तरबूज, हिरमिंजी, खीरा, ककड़ी की फसल डूब गई। इससे किसानों की मेहनत के साथ लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के तराई इलाके में बसे उज्जिनी  हसनपुर , चक ताजपुर सहित कई गांवों के लोगों ने गंगा के कछार में हर वर्ष की तरह अबकी बार भी नकदी खेती की तैयारी पूरी मेहनत व लागत के साथ की थी।हिरमिंजी, खीरा, ककड़ी के अलावा बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती तैयार की गई थी। इतना ही नहीं कई इलाकों में लोगों ने करेला की भी खेती तैयार कर ली थी। सामान्य स्थिति होने के कारण किसान अपने-अपने घर चले आए थे। कुछ लोग ही अपने मचान पर सो रहे थे। लेकिन दो दिन पहले गंगा नदी में पानी बढ़ना शुरू हुआ और अब तक कछार में तैयार फसल डूब गई। मचान से उतरे किसानों ने गंगा का रौद्र रूप देखा तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल फोन से परिवार व आसपास के खेतिहरों को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही लोग छोटी नाव से भागकर आए। डूबी फसल देखकर लोगों के होश उड़ गए। किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। सैकड़ों किसानों ने अक्तूबर-नवंबर 2025 से ही गंगा किनारे गड्ढे खोदकर, खाद-पानी की व्यवस्था कर और महीनों मेहनत के बाद तरबूज की खेती तैयार की थी। फसल तैयार थी और कुछ ही दिनों में बाजार में तरबूज की बिक्री शुरू होने वाली थी। लेकिन इसी दौरान गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो गई। देखते ही देखते पानी कछार में फैल गया और सैकड़ों बीघे में लगी तरबूज की फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसान खेतों की ओर पहुंचे तो डूबी हुई फसल देखकर उनकी आंखें भर आई।किसानों का कहना है कि अचानक गंगा नदी में पानी आने से नकदी खेती पूरी तरह से चौपट हो गई है। आढ़तियों से फसल के उत्पादन को लेकर बातचीत चल रही थी। वाहन आने भी लगे थे। उपज की सप्लाई चालू हो गई थी। यही एक मौका था जब किसान अपनी लागत के बाद उपज का लाभ लेता, लेकिन ऐन वक्त पर गंगा में छोड़े गए पानी से सब बर्बाद हो गया। फसल डूबने से किसानों की मेहनत के साथ लागत भी डूब चुकी है। अब किसान कर्जदार हो गए हैं।गंगा का कछार जनवरी से खाली होने लगता है। खाली मैदान में फरवरी के आखिर से खेती शुरू कर दी जाती है। अचानक गंगा में पानी आ जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्हें इसका मुआवजा मिलना चाहिए।कड़ी मेहनत के बाद फसल तैयार हई थी, जो पानी में डूब चुकी है। अब इसकी भरपाई कौन करेगा।।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🚨 8 महीने बाद बड़ा खुलासा 🚨 लापता युवक का कंकाल बरामद, दोस्त ही निकला कातिल! 📍 अमृतपुर, फर्रुखाबाद गांव गुजरपुर पमारान के रहने वाले ओमवीर 20 जुलाई 2025 से लापता थे… परिवार लगातार न्याय की गुहार लगाता रहा… और अब 8 महीने बाद सच्चाई सामने आई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा दोस्त रामू यादव ने ही रची हत्या की साजिश बहन से छेड़खानी के विवाद में ली गई जान खेत में गाड़ा गया था शव, अब कंकाल बरामद अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के अनुसार— रामू यादव और सुरजीत ने शराब पिलाकर गमछे से गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। 8 महीने तक इंसाफ के लिए भटकती रही पत्नी धर्मशीला… अब खुलासे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल। #Farrukhabad #Amritpur
    1
    🚨 8 महीने बाद बड़ा खुलासा 🚨 लापता युवक का कंकाल
बरामद, दोस्त ही निकला कातिल! 📍 अमृतपुर, फर्रुखाबाद
गांव गुजरपुर पमारान के रहने वाले ओमवीर 20 जुलाई 2025
से लापता थे… परिवार लगातार न्याय की गुहार लगाता रहा… और अब 8 महीने बाद सच्चाई सामने आई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा  दोस्त रामू यादव ने ही रची हत्या की साजिश  बहन से छेड़खानी के विवाद में ली गई जान  खेत में गाड़ा गया था शव, अब कंकाल बरामद  अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के अनुसार— रामू यादव और सुरजीत ने शराब पिलाकर गमछे से गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। 8 महीने तक इंसाफ के लिए भटकती रही पत्नी धर्मशीला… अब खुलासे के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल। #Farrukhabad #Amritpur
    user_Indian National News INN
    Indian National News INN
    पत्रकार चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Devendra Kumar
    2
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशांबी....चौकी इंचार्ज चायल ने किया मनौरी में किया पैदल गस्त, चलाया वाहन चेकिंग अभियान पैदल गस्त कर कराया लोगो को सुरक्षा का एहसास वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए वाहन चालक रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को होती है परेशानी... चौकी इंचार्ज ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत स्वबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS चायल/मनौरी/कौशाम्बी....चौकी इंचार्ज चायल मनीष पाल ने बुधवार को मयफोर्स मनौरी बाजार में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है। इस दौरान पिपरी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आभियान चलाया गया तथा लोगो को यातायात का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाहन चालक वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा। चौकी इंचार्ज चायल मनीष पाल ने इस दौरान लोगों से कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को परेशानी होती है। जाम लगता है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक के निदेर्शानुसार हर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध की रोकथाम के साथ अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है और पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है और यातायात के नियमों को बताया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय मौजूद है। किसी से डरने की जरूरत नहीं। समाज में अफवाह फैलाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
    1
    कौशांबी....चौकी इंचार्ज चायल ने किया मनौरी में किया पैदल गस्त, चलाया वाहन चेकिंग अभियान 
पैदल गस्त कर कराया लोगो को सुरक्षा का एहसास
वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए वाहन चालक
रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को होती है परेशानी... चौकी इंचार्ज 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत स्वबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
चायल/मनौरी/कौशाम्बी....चौकी इंचार्ज चायल मनीष पाल ने बुधवार को मयफोर्स मनौरी बाजार में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है। इस दौरान पिपरी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आभियान चलाया गया तथा लोगो को यातायात का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाहन चालक वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा।
चौकी इंचार्ज चायल मनीष पाल ने इस दौरान लोगों से कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को परेशानी होती है। जाम लगता है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक के निदेर्शानुसार हर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध की रोकथाम के साथ अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है और पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है और यातायात के नियमों को बताया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय मौजूद है। किसी से डरने की जरूरत नहीं। समाज में अफवाह फैलाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Journalist Shubham Pandey
    1
    Post by Journalist Shubham Pandey
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.