Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपना गांव है सब्सक्राइब कीजिए और फॉलो कीजिए ऐसी वीडियो बनवाने के लिए संपर्क कीजिए
Devendra Kumar
अपना गांव है सब्सक्राइब कीजिए और फॉलो कीजिए ऐसी वीडियो बनवाने के लिए संपर्क कीजिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Devendra Kumar2
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- ऊँचाहार, रायबरेली। चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती के पावन पर्व पर आज ऊँचाहार क्षेत्र के प्रसिद्ध गोकना घाट पर श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही गंगा के तट पर हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने मां गंगा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तिमय रहा माहौल हनुमान जयंती का विशेष योग होने के कारण श्रद्धालुओं में दोगुना उत्साह देखा गया। स्नान के पश्चात भक्तों ने तट पर स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन किया और दान-पुण्य की रस्म निभाई। पूरा घाट परिसर 'हर-हर गंगे' और 'जय बजरंगबली' के जयघोष से गुंजायमान रहा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर: भारी पुलिस बल: गोकना घाट और पहुंच मार्गों पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। सतर्कता: क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखे। जल पुलिस: गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग और गोताखोरों की टीम तैनात रही। स्थानीय व्यापार मंडल और स्वयंसेवकों ने भी श्रद्धालुओं की सहायता के लिए शिविर लगाए। भारी भीड़ के बावजूद सुरक्षा बलों की सक्रियता से स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1
- Post by KEN1
- कौशाम्बी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने ली एक की जान, 7 घायल कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया इस भीषण झड़प में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहल उठा स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और सभी घायलों को तत्काल CHC चायल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही गहरी रंजिश चली आ रही थी, जो इस घटना का मुख्य कारण बनी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- गांव में गाड़ी का शीशा टूटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर PRV पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल और सिपाही गांव के लोगों से घटना की जानकारी जुटा ही रहे थे कि तभी अचानक एक महिला वहां पहुंची और बिना कुछ कहे सिपाही के गाल पर एक के बाद एक तीन थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुख्य आरक्षी की तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हाता रेवलिया गांव का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1