*थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा रंगदारी मांगने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार* जनपद कौशांबी। जिले में दिनांक 31.03.2026 को वादी प्रज्ज्वल केशरवानी पुत्र रमेश चन्द्र केशरवानी निवासी साहगंज रेलवे क्रासिंग भरवारी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी द्वारा थाना कोखराज पर सूचना दी गयी कि एक अंजान नम्बर से प्रार्थी के मोबाइल पर अवैध असलहे की फोटो भेजकर 5 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गयी है तथा एक सप्ताह में पैसे न देने पर गोली मारने की धमकी दी गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोखराज पर मु0अ0सं0 181/26 धारा 308(4)/351(4) बीएनएस व 66सी आईटी एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत श्री सत्य नारायण प्रजापत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र, सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे । इसी क्रम में घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद एवं साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों 1. इसरार अहमद पुत्र असलम उर्फ भोला निवासी वार्ड नं0 06 अशोक नगर चायल थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी 2. मो0 आबिद पुत्र मो0 इदरीश निवासी समदा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन बरामद किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । अभियुक्तों कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त आबिद द्वारा बताया गया कि दिनांक 30.03.26 को मेरे बहनोई इशरार ने एआई के माध्यम से मेरी एक फोटो तमंचे के साथ बनायी थी जिसे भरवारी के रहने वाले एक व्यापारी को व्हाट्स एप पर भेजकर एक मैसेज के माध्यम से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी यह भी बताया कि उसके बहनोई ने फोन करके रंगदारी मांगी तथा गोली मारने की धमकी भी दी थी । हम दोनो ने मिलकर इस काम को अंजाम दिया है ।

- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by KEN1
- कौशांबी...थाना चरवा अन्तर्गत ग्राम बरियावां में एक ही बिरादरी के दो पक्षों के मध्य मार-पीट हुई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, इलाज के दौरान जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में सत्यनारायण प्रजापत पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी।1
- कौशाम्बी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने ली एक की जान, 7 घायल कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया इस भीषण झड़प में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहल उठा स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और सभी घायलों को तत्काल CHC चायल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही गहरी रंजिश चली आ रही थी, जो इस घटना का मुख्य कारण बनी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- गांव में गाड़ी का शीशा टूटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर PRV पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल और सिपाही गांव के लोगों से घटना की जानकारी जुटा ही रहे थे कि तभी अचानक एक महिला वहां पहुंची और बिना कुछ कहे सिपाही के गाल पर एक के बाद एक तीन थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुख्य आरक्षी की तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हाता रेवलिया गांव का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- Post by Devendra Kumar2
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1