Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी के थाना चरवा क्षेत्र के ग्राम बरियावां में एक ही बिरादरी के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में घायल लोगों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इस पूरे मामले पर सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी के थाना चरवा क्षेत्र के ग्राम बरियावां में एक ही बिरादरी के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में घायल लोगों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। इस पूरे मामले पर सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by KEN1
- कौशांबी...थाना चरवा अन्तर्गत ग्राम बरियावां में एक ही बिरादरी के दो पक्षों के मध्य मार-पीट हुई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, इलाज के दौरान जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में सत्यनारायण प्रजापत पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी।1
- कौशाम्बी में खूनी संघर्ष: पुरानी रंजिश ने ली एक की जान, 7 घायल कौशाम्बी जनपद के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियावा गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल किया गया इस भीषण झड़प में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के करीब 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहल उठा स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया और सभी घायलों को तत्काल CHC चायल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही गहरी रंजिश चली आ रही थी, जो इस घटना का मुख्य कारण बनी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- गांव में गाड़ी का शीशा टूटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर PRV पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल और सिपाही गांव के लोगों से घटना की जानकारी जुटा ही रहे थे कि तभी अचानक एक महिला वहां पहुंची और बिना कुछ कहे सिपाही के गाल पर एक के बाद एक तीन थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मुख्य आरक्षी की तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हाता रेवलिया गांव का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- Post by Devendra Kumar2
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1