सातलखेड़ी हाट चौक में सरकारी संपत्ति पर रसूखदारों ने किया कब्जा, सब्जी मंडी के चबूतरे-टीन शेड तोड़े, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन रामगंजमण्डी के सातलखेड़ी हाट चौक में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध अतिक्रमण का एक बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत द्वारा लाखों रुपए की लागत से सब्जी विक्रेताओं के लिए बनाए गए चबूतरे और टीन शेड को कुछ रसूखदार लोगों द्वारा मिलीभगत कर खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन में बताया गया है कि हाट चौक में सब्जी मंडी के लिए बने ढांचों को राजेश मेहरा, मनोहर सोनी, मदन लाल प्रजापत और धुलीलाल नामक व्यक्तियों ने अवैध रूप से क्षतिग्रस्त कर उस पर कब्जा कर लिया है। इसका खामियाजा उन गरीब सब्जी विक्रेताओं को भुगतना पड़ रहा है, जो यहां अपनी दुकान लगाकर आजीविका चलाते थे। अतिक्रमणकारियों को पंचायत द्वारा जून 2024 से लेकर अक्टूबर 2025 तक आधा दर्जन से अधिक बार नोटिस थमाए गए, लेकिन आरोपियों ने प्रशासनिक आदेशों को ठेंगे पर रखा। ज्ञापन में यह भी बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत सातलखेड़ी ने 24 अक्टूबर 2025 को सुकेत पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही पंचायत कोरम ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए फाइल भी भेज दी है। जिसका निरक्षण भी किया जा चुका है। फिलहाल ग्रामीणों को तहसीलदार ने इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

- रामगंजमण्डी के सातलखेड़ी हाट चौक में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध अतिक्रमण का एक बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत द्वारा लाखों रुपए की लागत से सब्जी विक्रेताओं के लिए बनाए गए चबूतरे और टीन शेड को कुछ रसूखदार लोगों द्वारा मिलीभगत कर खुर्द-बुर्द कर दिया गया है। इस मामले में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौपकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन में बताया गया है कि हाट चौक में सब्जी मंडी के लिए बने ढांचों को राजेश मेहरा, मनोहर सोनी, मदन लाल प्रजापत और धुलीलाल नामक व्यक्तियों ने अवैध रूप से क्षतिग्रस्त कर उस पर कब्जा कर लिया है। इसका खामियाजा उन गरीब सब्जी विक्रेताओं को भुगतना पड़ रहा है, जो यहां अपनी दुकान लगाकर आजीविका चलाते थे। अतिक्रमणकारियों को पंचायत द्वारा जून 2024 से लेकर अक्टूबर 2025 तक आधा दर्जन से अधिक बार नोटिस थमाए गए, लेकिन आरोपियों ने प्रशासनिक आदेशों को ठेंगे पर रखा। ज्ञापन में यह भी बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम पंचायत सातलखेड़ी ने 24 अक्टूबर 2025 को सुकेत पुलिस थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साथ ही पंचायत कोरम ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर तहसीलदार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए फाइल भी भेज दी है। जिसका निरक्षण भी किया जा चुका है। फिलहाल ग्रामीणों को तहसीलदार ने इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- कोटा के रानपुर क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई2
- रायपुर 9 फरवरी। रायपुर क्षेत्र के सेमली भवानी, गरवाडा और सिरपोई गुजरान की ग्राम समिति की बैठक पंचायत प्रभारी शंकर लाल डांगी ,भूपेंद्र पाटीदार रामगोपाल पाटीदार के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन। तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार की अध्यक्षता में भगवान बलराम जी मां भारती और राष्ट्रीय ऋषि दत्तोपंत जी के चित्र पर माल्यार्पण करके धूप दीप जला पूजन कर संगठन की जय घोष के साथ बैठक की शुरुआत हुई। संगठन के गीत को सभी किसानों और कार्यकर्ताओं के द्वारा बोला गया साथ ही खेती किसानों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें विगत वर्ष में सेटेलाइट के द्वारा भूमि के सीमांकन एवं नक्शा ट्रेंस के कार्य में रही कमियों के चलते किसान को परेशान होना पड़ रहा है इसके लिए ग्राम समिति के माध्यम से तहसील स्तर पर ज्ञापन देना तय हुआ। एवं वर्ष 2024 और वर्ष 2025 खरीफ सीजन के आपदा राशि से वंचित किसानों के नाम का संकलन किया गया ताकि समय रहते किसान को लाभान्वित कराया जा सके। बैठक में सुवांस ग्राम समिति मंत्री बद्रीलाल डांगी सहित सेमली भवानी,गरवाडा और सिरपोई गुजरान ग्राम समिति के कार्यकारिणी सहित कई किसान बंधु उपस्थित रहे हैं।4
- प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूची में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश व पूर्व बेगू विधानसभा विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी की अनुशंसा से जारी सूची में रावतभाटा नगर के लिए संदीप लोट को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। रावतभाटा नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व चर्च बस्ती के वार्ड वासियों के द्वारा चर्च बस्ती स्थित दुर्गा माता मंदिर पर पुष्प माला,साफा बंधवाकर कर एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर भव्य स्वागत किया। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में नगर की जिम्मेदारी मिलने पर संदीप लोट ने कहा सबसे पहले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का आभार व्यक्त करता हूं कि हम जैसे पिछली पंक्ति के कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी। कांग्रेस पार्टी से जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसको पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा और पूर्ण समर्पण के साथ निभाने का हर संभव प्रयास करूंगा। इस दौरान रावतभाटा नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर बुनकर,अल्पसंख्यक अध्यक्ष रशीद सागर, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष डी.पी सिंह,भीमराव सोनवाने, हनुमान मिश्रा,परमजीत सिंह ढिल्लों,संजय हाडा,धर्मराज बारेशा,रमेश बारेशा,कालूराम चेडवाल,दीपेश गुप्ता राजू ब्राह्मणे,चेतन,राम चरण,राकेश पाटिल,संतोष जगताप,ओमप्रकाश हंस,विकास आदिवाल,करण कालौशिया,विशाल संगत,आकाश आदिवाल,आकाश कोली,दुर्गेश सेन,कपिल देवड़ा,अनस रंगरेज,पूर्व पार्षद मेहरुन्निसा, वंदना,प्यारीबाई,शकीला,गोदावरी,ऐश्वर्या, सुशीला, सुमन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मंदसौर -: अफजलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिपलाना के समीप कुएं से ट्रैक्टर आते समय हुआ बड़ा हादसा ट्रैक्टर खाया अचानक पलटी ट्रैक्टर में तीन से चार बालिका सहित एक महिला कि व ड्राईवर कों आई हल्की-फुल्की चोटें आई जिनको निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया1
- ग्राम चिपलाना के पास ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा टला। कुएं से लौटते समय संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, ट्रैक्टर में सवार बालिकाएं, महिला और चालक को आई हल्की चोटें। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी, गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली।1
- मौत के सौदागरों पर ANTF का कहर: दो बड़ी कार्रवाई में 1 करोड़ का डोडा पोस्त, हथियार और कारतूस जब्त कोटा। एएनटीएफ पुलिस टीम की नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। पिछले 24 घंटे में दो अलग-अलग ऑपरेशन में करीब एक करोड़ रुपये का अवैध डोडा पोस्त, हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पहली कार्रवाई में चोरी की स्कॉर्पियो से तस्करी कर रहे, अंतरिम जमानत से फरार तस्कर को फायरिंग के बाद दबोचा गया। दूसरी कार्रवाई में ट्रक से डोडा चूरा, अवैध पिस्टल, मैगजीन और जिंदा राउंड जब्त किए गए। एटीएस व एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के निर्देशन में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है। #kota #कोटाग्रामीण_पुलिस #antf #viral1
- रामगंजमंडी के कुदायला स्थित राजकीय स्कूल में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब प्रिंसिपल और एक शिक्षिका के बीच उपजा विवाद हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने स्कूल के मुख्य गेट पर अंदर से ताला जड़ दिया, जिससे ड्यूटी पर आई शिक्षिका और कुछ छात्र करीब दो घंटे तक बाहर खड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सोमवार शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षिका कृष्णा मेहरा सुबह स्कूल पहुंचीं, लेकिन प्रिंसिपल ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। शिक्षिका का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित आदेश के उन्हें कार्यमुक्त करने की बात कही गई। जब उन्होंने अंदर जाने का प्रयास किया तो गेट नहीं खोला गया और मौखिक रूप से कहा गया कि उन्हें रिलीव कर दिया गया है। लिखित आदेश मांगने पर भी कोई दस्तावेज नहीं दिया गया, बल्कि फोन पर रिलीव करने का मैसेज डाल दिया गया।1