Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरे पास तो सिर्फ तेरी फोटो है खुश नसीब तो वह है जिसके पास तू है 🥀💔😨💯👈
Kshatr Pal shivhare
मेरे पास तो सिर्फ तेरी फोटो है खुश नसीब तो वह है जिसके पास तू है 🥀💔😨💯👈
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेरे पास तो सिर्फ तेरी फोटो है खुश नसीब तो वह है जिसके पास तू है 🥀💔😨💯👈1
- समथर नगर पालिका के पात्र दर्जनों गरीब परिबार के लोगो को नहीं मिल रहा आवास का लाभ, पन्नी डालकर रह रहे लोग। समथर नगर पालिका मे दर्जनों परिबार प्रधानमंत्री आवास के लिये दर दर भटकने को मजबूर, कच्चे मकान मे रह रहे है बरसात मे मकान भी गिर गये है। आवास के लिये अधिकारी से लेकर जन प्रतिनिधि तक अबगत करा चुके है कोई सुनबाई नहीं हुई। पीड़ित लोगो का कहना है जानबूझकर बरार, बंशकार समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा है,एक तरफ सरकार गरीब को छत दे रही है और एक उनके हक पर डाका डाला जा रहा है,1
- टहरौली में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग को मारी टक्कर हालत गंभीर तहसील टहरौली खास के के नई बस्ती में नल पर हाथ धुल रहे 60 वर्षीय संतराम अहिरवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी क्रमांक up 92 bT 5015 ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद बुजुर्ग के पैर में गंभीर चोट आने से डायल 108 एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव भेजा गया जहां पर उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है समाजसेवी हीरालाल अहिरवार ने आज बुधवार को रात्रि के 9 बजे कहा कि नल पर हाथ धुल रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग को बेकाबू गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसमें उनकी हालत खराब है सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं जिसके कारण लोगों और स्कूली बच्चों को हादसे का खतरा बना रहता है1
- पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानों में लंबित अपराध एवं शिकायतों की की समीक्षा दतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराध एवं शिकायतों की समीक्षा की पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में थाना भांडेर, उनाव, जिगना, बसई एवं सिनावल के लंबित अपराधों, लंबे समय से लंबित शिकायतों तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों एवं आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित अपराधों एवं शिकायतों की स्थिति का प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया तथा लंबित प्रकरणों में की जा रही कार्रवाई एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित अपराध एवं शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा गंभीर एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला,एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचन्द्र यादव सहित संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।1
- बरसात ने ढहाया कच्चा मकान, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार मडोरी (झांसी)। लगातार हो रही बारिश के चलते मडोरी निवासी मनोहर पटेल पुत्र ख्यालिराम पटेल का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने के बाद मौके की तस्वीरों में चारों ओर मलबा और क्षतिग्रस्त दीवारें दिखाई दे रही हैं। पीड़ित मनोहर पटेल ने प्रशासन से सर्वे कराकर नियमानुसार सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है, ताकि परिवार को इस मुश्किल समय में राहत मिल सके। पीड़ित परिवार का कहना है कि बारिश के कारण कच्चे मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। अब उन्हें अपने रहने और सामान की सुरक्षा की चिंता सता रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन पीड़ित परिवार की स्थिति का संज्ञान लेते हुए कब तक राहत और सहायता उपलब्ध कराता है।1
- कोंच,रामलीला के 174वें महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, उपसमितियों को सौंपे दायित्व कोंच। श्री रामलीला के 174वें महोत्सव को लेकर बुधवार को रामलीला भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामलीला समिति के पदाधिकारियों के साथ गल्ला व्यापारी, नगर के अन्य व्यापारी, गणमान्य नागरिक तथा रामलीला में आस्था रखने वाले नगरवासियों ने उपस्थित होकर महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की बैठक के दौरान रामलीला के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न उपसमितियों का गठन करते हुए उनके दायित्व निर्धारित किए गए। इसमें अभिनय विभाग, रंगमंच विभाग, पात्र श्रृंगार विभाग, मूर्ति श्रृंगार विभाग, व्यास जी गस्त विभाग सहित अन्य उपसमितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी से रामलीला महोत्सव को बेहतर और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राजीव पटेल ‘बॉबी’ ने कहा कि रामलीला का यह मंच किसी एक व्यक्ति या समिति का नहीं, बल्कि पूरे नगरवासियों का है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की जिम्मेदारी है कि श्री रामलीला के आयोजन को हर वर्ष और बेहतर तरीके से संपन्न कराने में अपना सहयोग दें समिति के मंत्री शैलेश सोनी ने कहा कि रामलीला की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को भी अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर की नई प्रतिभाएं इस मंच पर अपना हुनर दिखाएं और रामलीला के आयोजन से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखारें बैठक में मौजूद लोगों ने रामलीला के 174वें महोत्सव को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से सहयोग का आश्वासन दिया।1
- उनाव पुलिस ने नरगढ नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल चोर पकड़ा थाना उनाव पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी गई मोटर साइकिल की बरामद दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय जिला दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मंजीत चावला एवं एसडीओपी महोदय पूनमचंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना उनाव में दर्ज अपराध क्रमांक 151/26, धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल एवं आरोपी की तलाश हेतु थाना पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।चेकिंग के दौरान नरगढ़ नहर की पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ एवं वाहन के संबंध में दस्तावेजों की जांच की गई। पूछताछ एवं जांच के दौरान मोटरसाइकिल के चोरी की होने की जानकारी सामने आई। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिंकू पुत्र राम सिंह कुशवाहा, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14, बरकी सराय, भांडेर बताया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गई अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक UP-93-BY-4207 विधिवत बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव के नेतृत्व में प्रआर. 67 आदित्य, प्रआर. 643 कमलदीप, प्रआर. 187 रामनिवास, आर. 876 दीपांशु साहू, आर. दर्शन यादव, आर. भूपेंद्र सिंह एवं आर. मोहित शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।1
- इंडोनेशिया में एक साथ 6 ज्वालामुखी फटे है जिसके कारण आस पास के इलाको में आपात स्थिति बनी हुई है #indonesia इंडोनेशिया में एक साथ 6 ज्वालामुखी फटे है जिसके कारण आस पास के इलाको में आपात स्थिति बनी हुई है #indonesia1