Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंडोनेशिया में एक साथ 6 ज्वालामुखी फटे है जिसके कारण आस पास के इलाको में आपात स्थिति बनी हुई है #indonesia इंडोनेशिया में एक साथ 6 ज्वालामुखी फटे है जिसके कारण आस पास के इलाको में आपात स्थिति बनी हुई है #indonesia
Kal Tak News कल तक न्यूज
इंडोनेशिया में एक साथ 6 ज्वालामुखी फटे है जिसके कारण आस पास के इलाको में आपात स्थिति बनी हुई है #indonesia इंडोनेशिया में एक साथ 6 ज्वालामुखी फटे है जिसके कारण आस पास के इलाको में आपात स्थिति बनी हुई है #indonesia
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रीमद् भागवत कथा उपरांत हुआ विशाल भंडारा,विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने टेका माथा गुरसरांय(झांसी)- नगर के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र तालाब माता मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन के उपरांत विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में आए श्रद्धालुओं ने कथा की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया।कथा विश्राम दिवस पर पूर्णाहुति एवं हवन-पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ।माता रानी के जयकारों और धार्मिक भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गरौठा विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने शिरकत की। मंदिर परिसर पहुँचने पर आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। राहुल राजपूत ने तालाब माता मंदिर में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख,शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर राहुल राजपूत ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव,भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने इस सफल एवं अनुकरणीय आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की।भंडारे में देर शाम तक महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में राष्ट्रीय मानव अधिकार की अध्यक्ष शकुन घोष,रमा बहिन जी,संतोषी,विनीता मिश्रा,सोनम स्वर्णकार,मालती गुप्ता,पार्वती,कविता शर्मा,संगीता,रामदेवी,उमा,नीलम,विमला,गुड्डी,मीडिया प्रभारी रागनी परिहार,विनोद स्वामी,धर्मेंद्र स्वर्णकार बल्ले,बल्लू महाराज,विनीता,प्रीति,स्वणका,रजनी,शीतला मोदी,कमला यादव,संध्या,पार्वती यादव,रामकुमारी यादव,वंदना,कमला तिवारी,सराेज,कमला,शिमला तिवारी,अर्चना,आशाराम सहित सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- *SLUG: कुपोषण के खिलाफ बेहतर काम पर CDPO सम्मानित* *राठ में कुपोषण के खिलाफ बेहतर काम, CDPO प्रीति भिलवारे सम्मानित, 12 अति कुपोषित बच्चे हुए सुपोषित* *राठ (हमीरपुर)।* बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा तहसील सभागार राठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अयोध्या से प्रसारित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में कुपोषण के खिलाफ सराहनीय कार्य करने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति भिलवारे को सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों से 12 अति कुपोषित बच्चे सामान्य श्रेणी में पहुंचे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, एसडीएम चित्रा निर्वाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 12 बच्चों के अभिभावकों और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में THR से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका जिला पंचायत अध्यक्ष ने अवलोकन किया और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना की।1
- समथर नगर पालिका के पात्र दर्जनों गरीब परिबार के लोगो को नहीं मिल रहा आवास का लाभ, पन्नी डालकर रह रहे लोग। समथर नगर पालिका मे दर्जनों परिबार प्रधानमंत्री आवास के लिये दर दर भटकने को मजबूर, कच्चे मकान मे रह रहे है बरसात मे मकान भी गिर गये है। आवास के लिये अधिकारी से लेकर जन प्रतिनिधि तक अबगत करा चुके है कोई सुनबाई नहीं हुई। पीड़ित लोगो का कहना है जानबूझकर बरार, बंशकार समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा है,एक तरफ सरकार गरीब को छत दे रही है और एक उनके हक पर डाका डाला जा रहा है,1
- बरसात ने ढहाया कच्चा मकान, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार मडोरी (झांसी)। लगातार हो रही बारिश के चलते मडोरी निवासी मनोहर पटेल पुत्र ख्यालिराम पटेल का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने के बाद मौके की तस्वीरों में चारों ओर मलबा और क्षतिग्रस्त दीवारें दिखाई दे रही हैं। पीड़ित मनोहर पटेल ने प्रशासन से सर्वे कराकर नियमानुसार सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की है, ताकि परिवार को इस मुश्किल समय में राहत मिल सके। पीड़ित परिवार का कहना है कि बारिश के कारण कच्चे मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। अब उन्हें अपने रहने और सामान की सुरक्षा की चिंता सता रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन पीड़ित परिवार की स्थिति का संज्ञान लेते हुए कब तक राहत और सहायता उपलब्ध कराता है।1
- बंगरी बंगरा में खराब हैंडपंप से पानी के लिए परेशान ग्रामीण एक महीने से डंडा और चैन खराब, लोहे के सरिए से पानी निकालने को मजबूर राहगीर और दुकानदार टहरौली। तहसील टहरौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगरी बंगरा तिराहे पर लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा होने के कारण ग्रामीणों, दुकानदारों, किसानों और राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य तिराहे पर स्थित होने के कारण यहां दिनभर लोगों का आवागमन रहता है, लेकिन हैंडपंप की मरम्मत नहीं होने से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण गोविंदास कुशवाहा ने बताया कि हैंडपंप से पानी निकालने के लिए लोहे का सरिया लगाया गया है। इसके सहारे बड़ी मुश्किल से पानी निकल पाता है। वहीं राजेंद्र जोशी ने बताया कि हैंडपंप का डंडा और चैन करीब एक महीने से खराब है। कई बार समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि तिराहे पर पेयजल की कोई अन्य उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण राहगीरों, दुकानदारों और खेतों पर जाने वाले किसानों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द हैंडपंप की मरम्मत कराकर पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।1
- हम लोग भी सिक्योरिटी गार्ड हैं हम लोगों को कोई वायरल कर दो भाई हम लोग मेहनत बहुत करते हैं 🙏🥹🙏1
- कोंच,श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण की छठी, राधा-कृष्ण की छवि में सजे नन्हे-मुन्ने जालौन के कोंच नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, शिशु वाटिका एवं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी परिसर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा, कृष्ण और यशोदा का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा एवं प्रभारी नरेंद्र सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण और मां सरस्वती की आरती कर किया। इस दौरान नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के साथ यशोदा, राधा और कृष्ण के रूप में प्रतिभाग किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और विद्यालय परिवार का खूब ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में विद्यालय की सहप्रबंधिका मधु गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े भजनों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। राधा-कृष्ण के रूप में सृष्टि, आन्या, आस्था, नितीश, दिव्यशा, रुद्रांश, उमेश, रियांश, हार्दिक, ज्ञान्स, हर्तिका, नीतिका, हर्ष, मिस्टी, युवांश, सक्षम और ऐश्वर्य सहित अन्य बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में राधा के रूप में नितिशा और कृष्ण के रूप में युवांश को श्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, प्रतिभाग करने वाले अन्य सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील पाठक ने किया। इस अवसर पर पंकज बाजपेई, नीतू गर्ग, सरला मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, विवेक तिवारी, प्रभा गुप्ता, शिवानी सिंह, रंजना तिवारी, प्रतीक्षा रेजा, अनिकेत, जीतेन्द्र सिंह, मनीष अग्रवाल, गौत्तम पटेल, वंदना अवस्थी, रवि कुमार, मृदुल दुबे, सतीश पाण्डेय, धीरेन्द्र सिंह, मनोज दुबे, अशोक शर्मा, रामकुमार, अरविन्द, अंजना, सरिता, साधना, योगेश, अंकित पटेल, चंदा कुशवाहा, दीक्षा, सोनम, आदित्य कुमार, शुभम अग्रवाल, रुक्मणि, डोली सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा। अंत में भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।1
- इंडोनेशिया में एक साथ 6 ज्वालामुखी फटे है जिसके कारण आस पास के इलाको में आपात स्थिति बनी हुई है #indonesia इंडोनेशिया में एक साथ 6 ज्वालामुखी फटे है जिसके कारण आस पास के इलाको में आपात स्थिति बनी हुई है #indonesia1