*SLUG: कुपोषण के खिलाफ बेहतर काम पर CDPO सम्मानित* *राठ में कुपोषण के खिलाफ बेहतर काम, CDPO प्रीति भिलवारे सम्मानित, 12 अति कुपोषित बच्चे हुए सुपोषित* *राठ (हमीरपुर)।* बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा तहसील सभागार राठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अयोध्या से प्रसारित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में कुपोषण के खिलाफ सराहनीय कार्य करने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति भिलवारे को सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों से 12 अति कुपोषित बच्चे सामान्य श्रेणी में पहुंचे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, एसडीएम चित्रा निर्वाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 12 बच्चों के अभिभावकों और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में THR से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका जिला पंचायत अध्यक्ष ने अवलोकन किया और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना की।
*SLUG: कुपोषण के खिलाफ बेहतर काम पर CDPO सम्मानित* *राठ में कुपोषण के खिलाफ बेहतर काम, CDPO प्रीति भिलवारे सम्मानित, 12 अति कुपोषित बच्चे हुए सुपोषित* *राठ (हमीरपुर)।* बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा तहसील सभागार राठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अयोध्या से प्रसारित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में कुपोषण के खिलाफ सराहनीय कार्य करने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति भिलवारे को सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों से 12 अति कुपोषित बच्चे सामान्य श्रेणी में पहुंचे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, एसडीएम चित्रा निर्वाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 12 बच्चों के अभिभावकों और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में THR से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका जिला पंचायत अध्यक्ष ने अवलोकन किया और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना की।
- *SLUG: कुपोषण के खिलाफ बेहतर काम पर CDPO सम्मानित* *राठ में कुपोषण के खिलाफ बेहतर काम, CDPO प्रीति भिलवारे सम्मानित, 12 अति कुपोषित बच्चे हुए सुपोषित* *राठ (हमीरपुर)।* बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा तहसील सभागार राठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अयोध्या से प्रसारित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में कुपोषण के खिलाफ सराहनीय कार्य करने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति भिलवारे को सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों से 12 अति कुपोषित बच्चे सामान्य श्रेणी में पहुंचे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, एसडीएम चित्रा निर्वाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 12 बच्चों के अभिभावकों और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में THR से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका जिला पंचायत अध्यक्ष ने अवलोकन किया और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना की।1
- श्रीमद् भागवत कथा उपरांत हुआ विशाल भंडारा,विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने टेका माथा गुरसरांय(झांसी)- नगर के प्रसिद्ध एवं आस्था के केंद्र तालाब माता मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन के उपरांत विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में आए श्रद्धालुओं ने कथा की पूर्णाहुति के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया।कथा विश्राम दिवस पर पूर्णाहुति एवं हवन-पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ।माता रानी के जयकारों और धार्मिक भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गरौठा विधायक पुत्र राहुल राजपूत ने शिरकत की। मंदिर परिसर पहुँचने पर आयोजकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। राहुल राजपूत ने तालाब माता मंदिर में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख,शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर राहुल राजपूत ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव,भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने इस सफल एवं अनुकरणीय आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की।भंडारे में देर शाम तक महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में राष्ट्रीय मानव अधिकार की अध्यक्ष शकुन घोष,रमा बहिन जी,संतोषी,विनीता मिश्रा,सोनम स्वर्णकार,मालती गुप्ता,पार्वती,कविता शर्मा,संगीता,रामदेवी,उमा,नीलम,विमला,गुड्डी,मीडिया प्रभारी रागनी परिहार,विनोद स्वामी,धर्मेंद्र स्वर्णकार बल्ले,बल्लू महाराज,विनीता,प्रीति,स्वणका,रजनी,शीतला मोदी,कमला यादव,संध्या,पार्वती यादव,रामकुमारी यादव,वंदना,कमला तिवारी,सराेज,कमला,शिमला तिवारी,अर्चना,आशाराम सहित सैकड़ों की संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे।4
- विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं करेगा विद्यार्थी परिषद !! उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उरई द्वारा जिले में जर्जर भवनों छात्रावासों एवं निजी PG में रह रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सर्वेक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में छात्रावास में हुई दुखद घटना के बाद छात्रों की सुरक्षा एवं विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर व अन्य शैक्षणिक संस्थान, छात्रावासों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उरई जिले के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, अन्य शैक्षणिक संस्थान, छात्रावासों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, शैक्षणिक संस्थान व छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था, भवन की स्थिति, अग्नि सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास एवं अन्य आवश्यक मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मानकों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में रहने की जिम्मेदारी प्रशासन एवं संबंधित संस्थानों की है। किसी भी विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, शैक्षणिक संस्थान व छात्रावास में सुरक्षा संबंधी लापरवाही विद्यार्थियों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसलिए प्रशासन द्वारा विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, शैक्षणिक संस्थान व छात्रावासों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से लागू कराया जाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रान्त राज्यविश्वविद्यालय संयोजक चित्रांशु सिंह, विभाग संयोजक अभय दुबे, जिला संयोजक अमन पंडा, सहयोग नामदेव, स्वयं गोस्वामी, सूर्यांश राजावत, ओम ठाकुर, देव प्रताप, शुभम, सोम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |1
- अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन जैतपुर, महोबा। अतिवृष्टि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने आवाज बुलंद की। ग्राम सुगिरा में आयोजित बैठक में क्षेत्र के कई गांवों से पहुंचे किसानों ने तिल, उड़द, मूंगफली सहित अन्य फसलों में हुए नुकसान पर चिंता जताई। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का निष्पक्ष व शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। बैठक के बाद खंड विकास अधिकारी, जैतपुर के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें किसान सम्मान निधि की राशि दोगुनी करने, फार्मर रजिस्ट्री घर-घर जाकर कराने, प्रत्येक गांव में सप्ताह में कम से कम एक दिन लेखपाल की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अन्ना पशुओं की टैगिंग और संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष सुबोध बाबू पटेरिया के नेतृत्व में किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान और उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महेश दीक्षित, शिव सिंह राजपूत, कालका पाठक, उमेश तिवारी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।4
- पति के साथ खेत पर चारा लेने गई 60 वर्षीय महिला को सर्प ने डसा, सीएचसी कालपी में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत कालपी (जालौन): महेवा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अभयदेपुर में बुधवार सुबह अपने पति के साथ खेत पर चारा लेने गई एक वृद्ध महिला की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अभयदेपुर निवासी मालती देवी (60) सुबह लगभग 10:00 बजे अपने पति लाल सिंह के साथ खेत पर मवेशियों के लिए चारा काटने गई थीं। खेत में काम करने के दौरान अचानक किसी जहरीले सांप ने मालती देवी को डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिस पर आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी लाया गया। सीएचसी कालपी में तैनात चिकित्सक डॉ. शेख शहरयार ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि मृतका का एक बेटा सत्यपाल सिंह भिवाड़ी (राजस्थान) स्थित श्रीराम पिस्टन कंपनी में नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।4
- आजीविका मिशन में 50 हजार के सरकारी फंड को लेकर फैला भ्रम, महोबा में ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश! आजीविका मिशन में 50 हजार के सरकारी फंड को लेकर फैला भ्रम, महोबा में ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश!1
- #हमीरपुर *मुख्यालय में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हडकंप* हमीरपुर में देर रात गोलियों की गूंज से जिला मुख्यालय दहल उठा...शहर की मुख्य सड़क पर आपसी कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी पंडित ट्रेड्स के मालिक शशिकांत तिवारी पर युवकों पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई राउंड फायर करने का आरोप है।फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई।इस गोलीकांड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है...घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. #hamirpur1
- इंडोनेशिया में एक साथ 6 ज्वालामुखी फटे है जिसके कारण आस पास के इलाको में आपात स्थिति बनी हुई है #indonesia इंडोनेशिया में एक साथ 6 ज्वालामुखी फटे है जिसके कारण आस पास के इलाको में आपात स्थिति बनी हुई है #indonesia1