अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन जैतपुर, महोबा। अतिवृष्टि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने आवाज बुलंद की। ग्राम सुगिरा में आयोजित बैठक में क्षेत्र के कई गांवों से पहुंचे किसानों ने तिल, उड़द, मूंगफली सहित अन्य फसलों में हुए नुकसान पर चिंता जताई। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का निष्पक्ष व शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। बैठक के बाद खंड विकास अधिकारी, जैतपुर के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें किसान सम्मान निधि की राशि दोगुनी करने, फार्मर रजिस्ट्री घर-घर जाकर कराने, प्रत्येक गांव में सप्ताह में कम से कम एक दिन लेखपाल की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अन्ना पशुओं की टैगिंग और संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष सुबोध बाबू पटेरिया के नेतृत्व में किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान और उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महेश दीक्षित, शिव सिंह राजपूत, कालका पाठक, उमेश तिवारी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन जैतपुर, महोबा। अतिवृष्टि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने आवाज बुलंद की। ग्राम सुगिरा में
आयोजित बैठक में क्षेत्र के कई गांवों से पहुंचे किसानों ने तिल, उड़द, मूंगफली सहित अन्य फसलों में हुए नुकसान पर चिंता जताई। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का निष्पक्ष व शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। बैठक के बाद खंड विकास अधिकारी,
जैतपुर के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें किसान सम्मान निधि की राशि दोगुनी करने, फार्मर रजिस्ट्री घर-घर जाकर कराने, प्रत्येक गांव में सप्ताह में कम से कम एक दिन लेखपाल की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अन्ना पशुओं की टैगिंग और संरक्षण की प्रभावी
व्यवस्था की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष सुबोध बाबू पटेरिया के नेतृत्व में किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान और उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महेश दीक्षित, शिव सिंह राजपूत, कालका पाठक, उमेश तिवारी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
- अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन अतिवृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन जैतपुर, महोबा। अतिवृष्टि से खरीफ फसलों को हुए नुकसान और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने आवाज बुलंद की। ग्राम सुगिरा में आयोजित बैठक में क्षेत्र के कई गांवों से पहुंचे किसानों ने तिल, उड़द, मूंगफली सहित अन्य फसलों में हुए नुकसान पर चिंता जताई। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का निष्पक्ष व शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। बैठक के बाद खंड विकास अधिकारी, जैतपुर के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें किसान सम्मान निधि की राशि दोगुनी करने, फार्मर रजिस्ट्री घर-घर जाकर कराने, प्रत्येक गांव में सप्ताह में कम से कम एक दिन लेखपाल की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अन्ना पशुओं की टैगिंग और संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था की मांग की गई। ब्लॉक अध्यक्ष सुबोध बाबू पटेरिया के नेतृत्व में किसानों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान और उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महेश दीक्षित, शिव सिंह राजपूत, कालका पाठक, उमेश तिवारी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।4
- आजीविका मिशन में 50 हजार के सरकारी फंड को लेकर फैला भ्रम, महोबा में ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश! आजीविका मिशन में 50 हजार के सरकारी फंड को लेकर फैला भ्रम, महोबा में ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश!1
- *SLUG: कुपोषण के खिलाफ बेहतर काम पर CDPO सम्मानित* *राठ में कुपोषण के खिलाफ बेहतर काम, CDPO प्रीति भिलवारे सम्मानित, 12 अति कुपोषित बच्चे हुए सुपोषित* *राठ (हमीरपुर)।* बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा तहसील सभागार राठ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अयोध्या से प्रसारित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में कुपोषण के खिलाफ सराहनीय कार्य करने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति भिलवारे को सम्मानित किया गया। उनके प्रयासों से 12 अति कुपोषित बच्चे सामान्य श्रेणी में पहुंचे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, एसडीएम चित्रा निर्वाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। 12 बच्चों के अभिभावकों और संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में THR से बने पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका जिला पंचायत अध्यक्ष ने अवलोकन किया और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना की।1
- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बनने वाली बाउंड्री वॉल पर रोक लगाने पहुंचे क्षेत्र के जनपद सदस्य अवध नरेश यादव राजनगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रनगर में बनने वाली बाउंड्री वालों को लेकर क्षेत्र के जनपद सदस्य अवध नरेश यादव के द्वारा आरोप लगाते हुए जनसुनवाई राजनगर में आवेदन दिया है की स्कूल में बनने वाली बाउंड्री वाल बिना सरकारी सीमांकन के स्कूल प्रबंधन द्वारा खसरा नंबर 295 एवं खसरा 297 के अंश भाग पर वाऊंड्री वॉल निर्माण कार्य करने के पूर्व सीमांकन करवाया जा रहा है जिसको जनपद पंचायत अवधनरेश सिंह यादव जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 23 धमना सदस्य ने एसडीएम से मुलाकात करके जनसुनवाई में बताया कि मुझे ज्ञात हुआ एंव क्षेत्र की जनता के द्वारा मुझे अवगत कराया गया कि शा०उ०मा० विधालय चन्द्रनगर के द्वारा खसरा नंबर 295 एवं 297 के अंश भाग के बिना सरकारी सीमांकन के इस वाऊंड्री वॉल निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह कि उक्त निर्माण शुरू करने के पहले स्कूल प्रबंधन द्वारा राजस्व विभाग (सरकार जमीन पटवारी से) भूमि का कोई कानूनी सीमांकन नही है। नाप-तौल नही कराया गया है। यह कि बिना सीमांकन के निर्माण कार्य करने से अन्य शासकीय भूमियों पर अवैध लोगो के द्वारा अवैध कब्जा किया गया जिसमें अवैध कब्जे या अतिक्रमण की पूरी आशंका है मैने स्कूल प्रबंधन से मौखिक रूप से अनुरोध किया परन्तु प्रबंधन बिना सिमांकन के वाउण्डरी वॉल का निर्माण करने विचार कर रहा है एवम उक्त स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को तुरन्त रूकवाने का आदेश जारी करने की मांग की गई ताकि भविष्य में होन वाले किसी भी भूमि विवाद को टाला जा सके क्योंकि वक्त भूमि पर कई अवैध रूप से कई लोगों के द्वारा अतिक्रमण पर घर बनाए गए हैं और अतिक्रमण किए हुए हैं कार्रवाई होना बेहद जरूरी है1
- ग्लास ब्रिज में टिकट को लेकर बवाल कर्मचारी से चार युवकों ने की मारपीट। मुफ्त प्रवेश से इनकार पर विवाद का आरोप जान से मारने की धमकी BNS की धाराओं में मामला दर्ज। पन्ना जिले के बृहस्पति कुंड स्थित ग्लास ब्रिज में टिकट को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने एक युवक और उसके तीन साथियों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 21 वर्षीय टिंकू पाठक ग्लास ब्रिज के टिकट काउंटर पर मैनेजर के रूप में कार्यरत है। आरोप है कि ग्राम गहरा निवासी भविष्य यादव अपने करीब सात-आठ परिचितों को बिना टिकट प्रवेश कराने की बात लेकर काउंटर पर पहुंचा। कर्मचारी द्वारा टिकट लेकर प्रवेश करने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया। बताया गया कि शाम को काउंटर बंद करने के बाद भविष्य यादव अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और कर्मचारी से मारपीट कर दी। शोर सुनकर अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने BNS की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- रिंकू भाई युवा नेता भाजपा जिला छतरपुर थाना चंदला म'प्र में दशरथपुर वालों में आज एक खेल वाला आया था1
- बारिश ने गिराए 100 से ज्यादा घर, अब सिस्टम की दीवार पर खड़े हैं बेघर ग्रामीण बांदा। मझीबा सानी में बारिश सिर्फ कच्चे मकान नहीं गिरा रही, बल्कि गरीबों की वर्षों की जमा पूंजी, उम्मीद और सुरक्षित जिंदगी का भरोसा भी मलबे में बदल रही है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में 100 से अधिक कच्चे मकान धराशायी हो चुके हैं और सैकड़ों परिवार खुले आसमान के नीचे हैं। जिस छत के नीचे परिवार पीढ़ियां गुजार रहे थे, वह कुछ घंटों की बारिश में मिट्टी का ढेर बन गई। अब इन परिवारों के सामने सवाल है—रात गुजारें तो कहां और पेट भरें तो कैसे? इसी उम्मीद में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा व शासन की राहत सहायता दिलाने की मांग की। लेकिन प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे ग्रामीणों ने राजस्व व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात लेखपाल सरकारी कामों के नाम पर अवैध वसूली करता है। उनका कहना है कि बिना पैसे के सरकारी कलम भी जैसे चलने से इनकार कर देती है। आरोप बेहद गंभीर हैं, इसलिए इनकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी; मगर सवाल यह है कि अगर आपदा की घड़ी में भी गरीब को अपनी बात सरकारी दफ्तर तक पहुंचाने के लिए जेब ढीली करनी पड़े, तो फिर शासन की राहत व्यवस्था आखिर किसके लिए है?आश्वासन मिला, अब अमल की बारीनगर मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने ग्रामीणों का ज्ञापन लेकर बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराने और पात्र पीड़ितों को नियमानुसार राहत दिलाने का आश्वासन दिया। लेखपाल पर लगे आरोपों की जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की बात भी कही गई। अब असली परीक्षा आश्वासन की नहीं, प्रशासन की संवेदनशीलता और कार्रवाई की है। क्योंकि टूटे मकानों के सामने खड़े परिवारों को भाषण नहीं, छत चाहिए; कागजी सर्वे नहीं, जमीन पर राहत चाहिए और जांच के नाम पर खानापूर्ति नहीं, अगर आरोप सही हैं तो जवाबदेही चाहिए।प्रकृति ने गरीबों के घर गिराए हैं, व्यवस्था कम-से-कम उनकी उम्मीद न गिरने दे।1
- जैतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इन दिनों असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है जैतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इन दिनों असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है1