चकिया से आई बड़ी खबर छात्र नेताओं ने दी बड़ी चेतावनी शासन प्रशासन के आश्वासन पर है इंतजार कार्रवाई का चकिया: आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया के प्रिंसिपल राजेश सिंह यादव द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन हजारों छात्र छात्राओं के बीच भरें मंच पर कान पकड़ा कर उठक बैठक कराना ,साथ ही एक छात्र को जाति पूछ कर प्रिंसिपल द्वारा बेरहमी तरीके से बाल कबार कर लात मुक्का कुहनी से पटक पटक कर मारा गया इसी प्रकरण के संबंध में 18 अगस्त को धरना प्रदर्शन किया गया, न्याय के लिए एक मांग रही प्रिंसिपल को निलंबित करों। मामले को संज्ञान में लेते हुए चंदौली जिलाधिकारी द्वारा शासन को प्रिंसिपल पर कार्यवाही के लिए लेटर भेजा गया । उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया की कार्यवाही 100% होगी । अगर उचित कार्यवाही नहीं होती हैं तो फिर उसी अंदाज में आन्दोलन होगा,जो अल्टीमेटम दिया गया है,चकिया से पैदल मार्च करते हुए चंदौली जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव होगा ।
चकिया से आई बड़ी खबर छात्र नेताओं ने दी बड़ी चेतावनी शासन प्रशासन के आश्वासन पर है इंतजार कार्रवाई का चकिया: आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज चकिया के प्रिंसिपल राजेश सिंह यादव द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन हजारों छात्र छात्राओं के बीच भरें मंच पर कान पकड़ा कर उठक बैठक कराना ,साथ ही एक छात्र को जाति पूछ कर प्रिंसिपल द्वारा बेरहमी तरीके से बाल कबार कर लात मुक्का कुहनी से पटक पटक कर मारा गया इसी प्रकरण के संबंध में 18 अगस्त को धरना प्रदर्शन किया गया, न्याय के लिए एक मांग रही प्रिंसिपल को निलंबित करों। मामले को संज्ञान में लेते हुए चंदौली जिलाधिकारी द्वारा शासन को प्रिंसिपल पर कार्यवाही के लिए लेटर भेजा गया । उच्च अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया की कार्यवाही 100% होगी । अगर उचित कार्यवाही नहीं होती हैं तो फिर उसी अंदाज में आन्दोलन होगा,जो अल्टीमेटम दिया गया है,चकिया से पैदल मार्च करते हुए चंदौली जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव होगा ।
- 🔱 काशी विश्वनाथ की नगरी में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि की कामना वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ से अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना कर रहे हैं। भक्तों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा जिस परिवार पर बनी रहती है, उसके जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की कि सभी भक्त सपरिवार सकुशल रहें और सदैव श्रद्धा एवं विश्वास के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते रहें। इस पावन अवसर पर सभी शिवभक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा काशी विश्वनाथ और भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा सभी भक्तों एवं उनके परिवारों पर सदैव बनी रहे। हर-हर महादेव! 🔱 ॐ नमः शिवाय! 🙏 रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- कलम की तेज धार से हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ निषाद समाज का फूटा गुस्सा, गुप्तारघाट पर फूंका पुतला - दी बड़े आंदोलन की चेतावनी अयोध्या। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समाज को गाली दिए जाने के आरोप से अयोध्या का निषाद समाज उबल पड़ा है। आज फूलन देवी घाट, गुप्तार घाट पर हजारों की संख्या में नाविक और गोताखोर समाज के लोगों ने एकजुट होकर महंत राजू दास का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। जय निषाद राज, निषाद एकता जिंदाबाद" से गूंजा गुप्तार घाट गुप्तार घाट पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में निषाद समाज के लोगों ने हाथों में बैनर लेकर "जय निषाद राज" और "निषाद एकता जिंदाबाद" के नारे लगाए। समाज के लोगों का कहना है कि एक धर्माचार्य की जुबान से पूरे समाज के लिए अपशब्द का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि महंत राजू दास पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रशासन को दो टूक चेतावनी - नहीं हुई कार्रवाई तो जाम होगा निषादराज चौराहा आक्रोशित निषाद समाज ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही राजू दास पर कार्रवाई नहीं हुई, तो अयोध्या जिले के निषाद राज चौराहे पर बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदीप निषाद गोताखोर, भगवान दीन निषाद, जल्लू निषाद, रामजी निषाद, राम रतन निषाद, लाला निषाद, भगत जी, राम सजीवन निषाद, श्याम बाबू निषाद, अमरजीत निषाद, अमन निषाद, राजकुमार निषाद, राजा निषाद, रमेश निषाद, राजेश निषाद, संतोष निषाद, मुखिया सूरज निषाद, हिमांशु निषाद, रामनरेश निषाद, किशन निषाद, नाटे निषाद, छोटू निषाद, बैरागी यादव, लंगड़ यादव, बाबूराम यादव, आनंद राज, श्याम जी निषाद, सनोज निषाद, जितेंद्र निषाद, अरुण निषाद, राजू निषाद, फूलचंद निषाद, ललन निषाद, शिवसागर यादव, मनोज यादव, कामता यादव, पहाड़ी निषाद, सुरेंद्र निषाद सहित हजारों लोग मौजूद रहे।3
- सैयदराजा के तीन शहीदों की मूर्ति किया उद्घाटन भवन निर्माण का किया उद्घाटन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह धानापुर प्रमुख अजय सिंह बरहनी पूर्व ब्लॉक महेंद्र प्रताप सिंह1
- चंदौली के सिलौटा गांव में 20 वर्षों से जलजमाव, नदारद सफाईकर्मी और मासूम बच्चों से कराई जा रही सफाई – ग्राउंड रिपोर्ट 20 वर्षों की समस्या: ग्राम सभा सिलौटा में पिछले 20 सालों से जलजमाव और गलियों में गंदगी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। केवल फोटो तक सीमित सफाई: गांव में तैनात सफाईकर्मी केवल फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं। धरातल पर कोई काम नहीं होता। मासूमों से श्रम: सफाईकर्मियों की लापरवाही के कारण छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सफाई करने का वीडियो सामने आया है, जो बेहद चिंताजनक है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता: वर्तमान और पूर्व सरपंच/प्रधान द्वारा विकास का कोई भी कार्य पूर्ण रूप से नहीं कराया गया है, जिससे यह गांव वर्षों से पिछड़ा हुआ है।संलग्न वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जलजमाव और गंदगी के बीच छोटे बच्चे सफाई करने को मजबूर हैं। प्रशासन और ग्राम पंचायत की यह बड़ी लापरवाही ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अपील: निवेदन है कि इस खबर को अपने चैनल पर प्रमुखता से दिखाएं ताकि जिम्मेदार अधिकारियों और प्रशासन का ध्यान इस ओर जाए और गांव वालों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।1
- शराब के नशे में मिले नौ लोग गिरफ्तार,कोर्ट में किये गए पेश मोहनिया:-शराब के सेवन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनिया पुलिस ने गुरुवार की रात शहर के अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया.पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी शराब के नशे में पाए गए थे.गिरफ्तारी के बाद सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया,1
- अब कोई दुखी परेशान नहीं होगा कलयुग के अवतार का आगमन हो चुका है सर्व ब्रह्मांड का रचयिता है स्वयं पिताजी आए हुए हैं संत रामपाल जी महाराज के कार्य और उनका ज्ञान स्वयं सिद्ध करता है कि वह कलयुग के अवतार है1
- अलीनगर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा लूट व फायरिंग की घटना का सफल अनावरण अलीनगर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा लूट व फायरिंग की घटना का सफल अनावरण घटना कारित करने वाले गिरोह 04 शातिर लुटेरे को किया गया गिरफ्तार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 03 तमंचा, 06 कारतूस, लूटी गई सोने की चेन, नकदी व 02 मोटरसाइकिलें की गयी बरामद अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में हत्या व हत्या के प्रयास जैसे कई आपराधिक अभियोग पंजीकृत है *पूर्व की घटना-* दिनांक 25.08.2026 को समय करीब 21:30 बजे वादी मुकदमा सूर्यान्श जायसवाल पुत्र रवि कुमार जायसवाल निवासी गल्लामण्डी ईस्टर्न बाजार, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली अपने मित्र प्रशान्त यादव व मोहित चौहान के साथ गाड़ी से एस०एस० हॉस्पिटल आलमपुर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान टीवीएस मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक लिया तथा जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर करते हुए वादी के गले से सोने की चेन छीनकर चन्दौली की तरफ भाग निकले। लूट व जानलेवा हमले की घटना के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 540/2026 धारा 109(1)/309(6) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। *गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-* उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर गगन राज सिंह व प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम राम जनम यादव के कुशल नेतृत्व में थाना अलीनगर व स्वाट टीम द्वारा विवेचना के क्रम में भौतिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फूटेज व अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के संकलन के साथ ही लूट की घटना के खुलासे हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 28.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 25.08.2026 को एस०एस० हॉस्पिटल के पास हुई लूट की घटना से संबंधित अभियुक्तगण पुनः किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से सकलडीहा की तरफ से रिंग रोड की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर थाना अलीनगर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा तारापुर/आलमपुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर सकलडीहा की तरफ से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की गई। थोड़ी देर में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का इशारा करने पर वे मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। सड़क गीली होने के कारण उनकी बाइक फिसलकर गिर गई, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही गिरफ्तार किया गया बाइक से गिरने के कारण गिरफ्तार अभियुक्तों को शरीर में चोटें आयी जिन्हे प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों से क्रमश: पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि मोटरसाइकिल चालक राजकुमार दुबे पुत्र राघवेन्द्र दुबे, निवासी जमुआवं, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर। (उम्र लगभग 26 वर्ष) तथा पीछे बैठे व्यक्ति अमन गिरी पुत्र संतोष गिरी, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई। राजकुमार दुबे के कब्जे से दिनांक 25.08.2026 को लूटी गई एक पीली धातु की चेन, 01 तमंचा 315 बोर, 01 कारतूस, 02 मोबाइल फोन, ₹3,000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त टीवीएस रोनिन बाइक (UP61BL9666) बरामद हुई। अमन गिरी के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 कारतूस, 01 मोबाइल फोन व ₹500 नगद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि उनके दो अन्य साथी, जो पीछे बाइक से रेकी व बैकअप के लिए आ रहे हैं। इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल (बजाज पल्सर) पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को भी पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पहले ने अपना नाम कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा पुत्र रामकुवर मिश्रा, निवासी अमाधपुर (तीनमोकरम), थाना धानापुर, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 30 वर्ष) तथा दूसरे ने विनोद सिंह बताया। कमलेश मिश्रा के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 कारतूस व ₹420 नगद तथा विनोद सिंह पुत्र स्व० रामजनम सिंह, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली (उम्र लगभग 45 वर्ष) के पास से 01 कारतूस व ₹500 नगद बरामद हुए। *घटनाकारित करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ विवरण-* राजकुमार दुबे पुत्र राघवेन्द्र दुबे, निवासी जमुआवं, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर द्वारा बताया गया कि वह अपने बुआ के लड़के कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा पुत्र रामकुवर मिश्रा, निवासी अमाधपुर (तीनमोकरम), थाना धानापुर, जनपद चन्दौली के पास आता था वहाँ अमन गिरी के साथ मिलकर पार्टी करते थे पार्टी करने के उपरान्त अमन गिरी व राजकुमार टीवीएस रोनिन बाइक से हाइवे पर निकल जाते थे वे सैयदराजा से राजातालाब तक हाइवे पर घूमते रहते थे और मौका पाकर असलहा के बल पर मारपीट करते हुए लूट की घटना कारित करते थे घटनाकारित करने के उपरान्त वे कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा के गांव वाले घर पर बाइक खड़ी करते थे व धानापुर स्थित दूसरे मकान पर जाकर भोजन करके सो जाते थे तथा विनोद सिंह जो बभनियाव थाना धीना जनपद चन्दौली के पास कुटी की तरह एक झोपड़ी बनाकर रहते थे जिसमें अपराधियों द्वारा आपराधिक घटना करने के उपरान्त असलहा छिपाकर रखते थे तथा सहयोग करते थे। वादी मुकदमा सूर्यान्श जायसवाल द्वारा मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार अभियुक्तों राजकुमार दुबे व अमन गिरी की पहचान की गई तथा अपने लूटे गए सोने की चेन की शत-प्रतिशत शिनाख्त की गई। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-* 1. राजकुमार दुबे पुत्र राघवेन्द्र दुबे, निवासी जमुआवं, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर। (उम्र लगभग 26 वर्ष) 2. अमन गिरी पुत्र संतोष गिरी, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 25 वर्ष) 3. कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा पुत्र रामकुवर मिश्रा, निवासी अमाधपुर (तीनमोकरम), थाना धानापुर, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 30 वर्ष) 4. विनोद सिंह पुत्र स्व० रामजनम सिंह, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 45 वर्ष) *गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-* *कमलेश मिश्रा उर्फ पंकज मिश्रा पुत्र रामकुवर मिश्रा, निवासी अमाधपुर (तीनमोकरम), थाना धानापुर, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 30 वर्ष)* 1-मु0अ0सं0-08/25 धारा 316(2),351(3),352 बीएनएस थाना धानापुर जनपद चन्दौली। *विनोद सिंह पुत्र स्व० रामजनम सिंह, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 45 वर्ष)* 1-मु0अ0सं0-69/95 धारा 302 भादवि थाना धीना 2-मु0अ0सं0 43/2000 धारा 307 504 भादवि थाना धीना 3-मु0अ0सं0124/2003 धारा 110G सीआरपीसी थाना धीना 4-मु0अ0सं0 226/2009 धारा 302 307 504 भादवि थाना धीना 5- मु0अ0सं0 229/2009 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना धीना *अमन गिरी पुत्र संतोष गिरी, निवासी बभनियाव, थाना धीना, जनपद चन्दौली। (उम्र लगभग 25 वर्ष)* 1- मु0अ0सं0 76/2026 धारा 115(2) 352 351(3) 191(2) बीएनएस थाना अलीनगर *बरामदगी का विवरण-* 01 पीली धातु की चेन (दिनांक 25.08.2026 की घटना से संबंधित)। कुल ₹4,420/- नगद (लूटे गए रुपयों का अवशेष)। 03 अवैध तमंचा 315 बोर एवं 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर। 01 मोटरसाइकिल टीवीएस रोनिन (पंजीकरण सं0: UP61BL9666)। 01 मोटरसाइकिल बजाज पल्सर (बिना नंबर प्लेट, चेचिस सं0: MD2B68BX1RTM41487)। 03 मोबाइल फोन (वीवो, ओप्पो, रेडमी)। *पूर्व पंजीकृत-* मु0अ0सं0 540/2026 धारा 109(1)/309(6) बीएनएस में बरामदगी व साक्ष्यों के आधार पर धारा 317(2)/61(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *(गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।)* *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। उ0नि0 योगेन्द्र नाथ यादव, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। उ0नि0 अनिल कुमार यादव, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। उ0नि0 अमित कुमार सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। का0 आकाश सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। का0 अभिषेक दूबे, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। का0 शिवांशु सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। का0 प्रवेश सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। हे0का0 चालक बच्चा सिंह, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। का0 चालक सर्वजीत सिंह गौतम, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली। *स्वाट टीम-* 1.नि- राम जन्म यादव (प्रभारी स्वाट टीम) 2.मु. आ.राणा प्रताप सिंह 3.मु आ. रामानंद यादव 4.मु.आ. सतीश सिंह 5.आ. अमित सिंह 6.आरक्षी महेश कुमार1
- 📰 रक्षा बंधन: भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा के संकल्प का पावन पर्व वाराणसी। रक्षा बंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने के संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट रिश्ते की सुंदर मिसाल प्रस्तुत करता है। धार्मिक मान्यताओं में भगवान श्रीकृष्ण और द्रौपदी के प्रेम एवं भाई-बहन जैसे पवित्र संबंध का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण की उंगली में चोट लगी थी, तब द्रौपदी ने अपने वस्त्र का टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली पर बांधा था। श्रीकृष्ण ने भी द्रौपदी की रक्षा का संकल्प निभाया। इसी पवित्र भावना को रक्षा बंधन के संदेश से जोड़ा जाता है। रक्षा बंधन हमें यह संदेश देता है कि भाई-बहन का रिश्ता केवल खून का रिश्ता नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और भावनाओं का मजबूत बंधन है। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करती है, वहीं भाई बहन की सुरक्षा, सम्मान और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लेता है। आज आवश्यकता है कि रक्षा बंधन के इस पवित्र संदेश को केवल एक दिन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि भाई-बहन जीवनभर एक-दूसरे के सम्मान, अधिकार और खुशियों की रक्षा करें। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से सभी भाई-बहनों को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सैयदराजा का विशेष स्थान -सैयदराजा विधायक सुशील सिंह1