Shuru
Apke Nagar Ki App…
सैयदराजा के तीन शहीदों की मूर्ति किया उद्घाटन भवन निर्माण का किया उद्घाटन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह धानापुर प्रमुख अजय सिंह बरहनी पूर्व ब्लॉक महेंद्र प्रताप सिंह
Ajay Singh
सैयदराजा के तीन शहीदों की मूर्ति किया उद्घाटन भवन निर्माण का किया उद्घाटन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह धानापुर प्रमुख अजय सिंह बरहनी पूर्व ब्लॉक महेंद्र प्रताप सिंह
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सैयदराजा के तीन शहीदों की मूर्ति किया उद्घाटन भवन निर्माण का किया उद्घाटन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह धानापुर प्रमुख अजय सिंह बरहनी पूर्व ब्लॉक महेंद्र प्रताप सिंह1
- चंदौली के सिलौटा गांव में 20 वर्षों से जलजमाव, नदारद सफाईकर्मी और मासूम बच्चों से कराई जा रही सफाई – ग्राउंड रिपोर्ट 20 वर्षों की समस्या: ग्राम सभा सिलौटा में पिछले 20 सालों से जलजमाव और गलियों में गंदगी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। केवल फोटो तक सीमित सफाई: गांव में तैनात सफाईकर्मी केवल फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं। धरातल पर कोई काम नहीं होता। मासूमों से श्रम: सफाईकर्मियों की लापरवाही के कारण छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सफाई करने का वीडियो सामने आया है, जो बेहद चिंताजनक है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता: वर्तमान और पूर्व सरपंच/प्रधान द्वारा विकास का कोई भी कार्य पूर्ण रूप से नहीं कराया गया है, जिससे यह गांव वर्षों से पिछड़ा हुआ है।संलग्न वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जलजमाव और गंदगी के बीच छोटे बच्चे सफाई करने को मजबूर हैं। प्रशासन और ग्राम पंचायत की यह बड़ी लापरवाही ग्रामीणों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अपील: निवेदन है कि इस खबर को अपने चैनल पर प्रमुखता से दिखाएं ताकि जिम्मेदार अधिकारियों और प्रशासन का ध्यान इस ओर जाए और गांव वालों को इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।1
- नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पीएसी टीम ने शुरू किया सर्च अभियान धीना। थाना क्षेत्र के रैथा गांव में बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे शौच के लिए अगहर वीर बहुरिया नदी के किनारे गए युवक सुनील राम (28) का पैर फिसल गया और वह नदी की बीच धारा में चला गया। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सुनील राम शौच के लिए नदी के पास गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी और तेज धारा में चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने नदी में उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई। शुक्रवार सुबह सात बजे से पीएसी की 36वीं वाहिनी रामनगर की आठ सदस्यीय टीम नदी में सर्च अभियान चला रही है। टीम में एक एसआई, एक हेड कांस्टेबल और छह कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस जवान ग्रामीणों की मदद से नदी के किनारे और आसपास के हिस्सों में लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं। मौके पर तहसीलदार अनुराग कुमार सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल रविशंकर राय तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलशेर अहमद सहित कई लोग पहुंचे। इस दुख की घड़ी में ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनके साथ खड़े हैं। थाना प्रभारी दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस और पीएसी के जवान ग्रामीणों की मदद से नदी के किनारे लगातार खोजबीन कर रहे हैं। युवक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि यदि युवक का शव बरामद हो जाता है तो नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा राहत के तहत चार लाख रुपये तथा कृषक दुर्घटना बीमा के तहत एक लाख रुपये की सहायता दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी।2
- 🇳🇵 नेपाल में प्राकृतिक आपदा से मची तबाही, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित नेपाल। नेपाल में प्राकृतिक आपदा के कारण कई इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। कई स्थानों पर सड़क मार्ग बाधित होने तथा आवागमन में कठिनाइयों की खबरें सामने आ रही हैं। आपदा की स्थिति में स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दलों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने, प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की जा रही है। नेपाल की इस कठिन घड़ी में भारत सहित पड़ोसी देशों के लोगों ने भी मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सुरक्षा, राहत सामग्री की उपलब्धता और आवश्यक चिकित्सा सहायता इस समय सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि नेपाल के सभी नागरिक सुरक्षित रहें और इस आपदा से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिले। रिपोर्टर — सूर्य प्रकाश पाण्डेय मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन1
- कलम की तेज धार से हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ निषाद समाज का फूटा गुस्सा, गुप्तारघाट पर फूंका पुतला - दी बड़े आंदोलन की चेतावनी अयोध्या। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समाज को गाली दिए जाने के आरोप से अयोध्या का निषाद समाज उबल पड़ा है। आज फूलन देवी घाट, गुप्तार घाट पर हजारों की संख्या में नाविक और गोताखोर समाज के लोगों ने एकजुट होकर महंत राजू दास का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। जय निषाद राज, निषाद एकता जिंदाबाद" से गूंजा गुप्तार घाट गुप्तार घाट पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में निषाद समाज के लोगों ने हाथों में बैनर लेकर "जय निषाद राज" और "निषाद एकता जिंदाबाद" के नारे लगाए। समाज के लोगों का कहना है कि एक धर्माचार्य की जुबान से पूरे समाज के लिए अपशब्द का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि महंत राजू दास पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रशासन को दो टूक चेतावनी - नहीं हुई कार्रवाई तो जाम होगा निषादराज चौराहा आक्रोशित निषाद समाज ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही राजू दास पर कार्रवाई नहीं हुई, तो अयोध्या जिले के निषाद राज चौराहे पर बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदीप निषाद गोताखोर, भगवान दीन निषाद, जल्लू निषाद, रामजी निषाद, राम रतन निषाद, लाला निषाद, भगत जी, राम सजीवन निषाद, श्याम बाबू निषाद, अमरजीत निषाद, अमन निषाद, राजकुमार निषाद, राजा निषाद, रमेश निषाद, राजेश निषाद, संतोष निषाद, मुखिया सूरज निषाद, हिमांशु निषाद, रामनरेश निषाद, किशन निषाद, नाटे निषाद, छोटू निषाद, बैरागी यादव, लंगड़ यादव, बाबूराम यादव, आनंद राज, श्याम जी निषाद, सनोज निषाद, जितेंद्र निषाद, अरुण निषाद, राजू निषाद, फूलचंद निषाद, ललन निषाद, शिवसागर यादव, मनोज यादव, कामता यादव, पहाड़ी निषाद, सुरेंद्र निषाद सहित हजारों लोग मौजूद रहे।3
- भंदहाकला में बिजली व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश1
- टांडाकला में प्राचीन मां काली की सार्वजनिक पूजा व हवन संपन्न जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा में स्थित प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में गांव क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना को लेकर सार्वजनिक पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया। सावन माह के अंतिम सप्ताह से शुरू होने वाली इस परंपरागत पूजा में इस वर्ष भी टांडाकला और सोनबरसा दोनों गांवों के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूजा के तहत लगातार सात दिनों तक गांव की महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिदिन सुबह मां काली को जलधार अर्पित की। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। ढोल-नगाड़ों के साथ जलधार लेकर श्रद्धालुओं ने दोनों ग्राम सभाओं की परिक्रमा की और मां काली के जयकारे लगाए। इसके बाद विद्वान पंडित हरि नारायण पांडेय द्वारा विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना एवं हवन कराया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने मां के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हवन संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों के अनुसार करीब सवा कुंतल चना, गुड़ और बताशे का प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के पुजारी प्रमोद कुमार यादव ने की। पूजा में सुदामा गोंड सहित गांव के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सैयदराजा का विशेष स्थान -सैयदराजा विधायक सुशील सिंह1