logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाल खेली होली राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाल खेली होली पिनाहट। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने पुराना राजाखेड़ा रोड स्थित काली माता मंदिर से प्रतिदिन की भांति प्रभात फेरी की शुरुआत की। प्रभात फेरी के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसके बाद कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माहौल पूरी तरह रंगमय हो गया। इस अवसर पर सत्येंद्र परिहार, चंद्रशेखर चौहान, राहुल शाक्य, श्याम मूर्ति परिहार, नरोत्तम परिहार, सुमित दैपुरिया, मोनू समाधिया, विक्रम परिहार, जयप्रकाश परिहार, विष्णु शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया।

7 hrs ago
user_धर्मेंद्र चौहान -संवाददाता अमर
धर्मेंद्र चौहान -संवाददाता अमर
Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाल खेली होली राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाल खेली होली पिनाहट। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने पुराना राजाखेड़ा रोड स्थित काली माता मंदिर से प्रतिदिन की भांति प्रभात फेरी की शुरुआत की। प्रभात फेरी के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसके बाद कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माहौल पूरी तरह रंगमय हो गया। इस अवसर पर सत्येंद्र परिहार, चंद्रशेखर चौहान, राहुल शाक्य, श्याम मूर्ति परिहार, नरोत्तम परिहार, सुमित दैपुरिया, मोनू समाधिया, विक्रम परिहार, जयप्रकाश परिहार, विष्णु शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा जनपद के थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत नदगवां मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस गाड़ी ने बाइक सवार को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के परखच्चे से उड़ गए और बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक एंबुलेंस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी गई। त्योहार पर अचानक कोई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    4
    आगरा जनपद के थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत नदगवां मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस गाड़ी ने बाइक सवार को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के परखच्चे से उड़ गए और बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक एंबुलेंस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी गई। त्योहार पर अचानक कोई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सिरसागंज थाना क्षेत्र के आमोर दरिगापुर पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीतेश निवासी कुतुकपुर नसीरपुर, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल घायल को सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टर के अनुसार, गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके बाद परिजन अपने निजी वाहन से घायल को अपने साथ इलाज के लिए ले गए
    1
    सिरसागंज थाना क्षेत्र के आमोर दरिगापुर पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीतेश निवासी कुतुकपुर नसीरपुर, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल घायल को सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टर के अनुसार,  गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके बाद परिजन अपने निजी वाहन से घायल को अपने साथ इलाज के लिए ले गए
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी कभी जंग के पक्ष में नहीं रही है, यह देश बापू के है। कई देशों ने अहिंसा से ही जीत हासिल की है - अखिलेश यादव
    1
    समाजवादी पार्टी कभी जंग के पक्ष में नहीं रही है, यह देश बापू के है। कई देशों ने अहिंसा से ही जीत हासिल की है -  अखिलेश यादव
    user_Lknews83
    Lknews83
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by अंकित कुमार पत्रकार
    1
    Post by अंकित कुमार पत्रकार
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    4 hrs ago
  • सैफई में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म की राजनीति कर रही है। अखिलेश यादव ने बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि प्रदेश और देश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित की लड़ाई लड़ने का आह्वान भी किया। होली के रंगों के बीच सियासी रंग भी खूब चढ़ा, जहां समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
    1
    सैफई में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म की राजनीति कर रही है।
अखिलेश यादव ने बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि प्रदेश और देश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित की लड़ाई लड़ने का आह्वान भी किया।
होली के रंगों के बीच सियासी रंग भी खूब चढ़ा, जहां समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Vineet Kumar
    1
    Post by Vineet Kumar
    user_Vineet Kumar
    Vineet Kumar
    Farmer सैफई, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव घड़ी महासिंह खेड़ा में नाली विवाद को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें पीड़ित पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जिससे त्योहार पर गांव में शौक दौड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नाली विवाद कै झगड़े में युवक की हत्या, त्योहार पर फैला मातम मचा कोहराम ढदबंगों ने पिता सहित दो पुत्रों पर पर लाठी डंडे सरिया से बोला था हमला घायल हुए तीनों लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया था भर्ती ,इलाज के दौरान अस्पताल में युवक अमित की हुई मौत, परिज जानों में मचा कोहराम पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज की कार्रवाई ,पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर 07 आरोपियों पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी ,थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव घड़ी महासिंह खेड़ा का मामला
    4
    आगरा  के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव घड़ी महासिंह खेड़ा में नाली विवाद को लेकर झगड़ा हो गया जिसमें पीड़ित पक्ष के तीन लोग घायल हो गए थे इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई जिससे त्योहार पर गांव में शौक दौड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाली विवाद कै झगड़े में युवक की हत्या, त्योहार पर फैला मातम मचा कोहराम ढदबंगों ने पिता सहित दो पुत्रों पर पर लाठी डंडे सरिया से बोला था हमला घायल हुए तीनों लोगों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया था भर्ती ,इलाज के दौरान अस्पताल में युवक अमित की हुई मौत, परिज जानों में मचा कोहराम पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज की कार्रवाई ,पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर  07 आरोपियों पर  केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी ,थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव घड़ी महासिंह खेड़ा का मामला
    user_Neeraj Singh
    Neeraj Singh
    Farmer बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सिरसागंज नगर के क्षत्रिय धर्मशाला में बुधवार को क्षत्रिय समाज का भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा वातावरण 'जय भवानी' के उद्घोष और रंगों की फुहार से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-यज्ञ के साथ किया गया, जिसमें समाज की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की गई। हवन के पश्चात आयोजित मिलन समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली की हार्दिक बधाई दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर उड़े अबीर-गुलाल ने उत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने समाज में बढ़ती दूरियों को कम करने और एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए धर्मशाला कमेटी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारे बीच के मतभेदों को मिटाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने का माध्यम है। आज जिस तरह समाज के लोग एक जाजम पर एकत्रित हुए हैं, वह हमारी शक्ति और एकता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य अपनी युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना है। वहीं, कार्यक्रम में शामिल एक अन्य समाजसेवी ने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए कहा संगठन में ही शक्ति है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल आपसी मेल-मिलाप बढ़ता है, बल्कि समाज की कुरीतियों को दूर करने और एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़े होने की प्रेरणा भी मिलती है। हमें शिक्षित और जागरूक समाज की दिशा में निरंतर कार्य करना होगा। विशेष व्यवस्था और उत्साह कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। धर्मशाला कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में समाज के युवा, बुजुर्ग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस उत्सव को यादगार बनाया।
    1
    सिरसागंज नगर के क्षत्रिय धर्मशाला में बुधवार को क्षत्रिय समाज का भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा वातावरण 'जय भवानी' के उद्घोष और रंगों की फुहार से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-यज्ञ के साथ किया गया, जिसमें समाज की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की गई। हवन के पश्चात आयोजित मिलन समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली की हार्दिक बधाई दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर उड़े अबीर-गुलाल ने उत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने समाज में बढ़ती दूरियों को कम करने और एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए धर्मशाला कमेटी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारे बीच के मतभेदों को मिटाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने का माध्यम है। आज जिस तरह समाज के लोग एक जाजम पर एकत्रित हुए हैं, वह हमारी शक्ति और एकता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य अपनी युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना है।
वहीं, कार्यक्रम में शामिल एक अन्य समाजसेवी ने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए कहा संगठन में ही शक्ति है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल आपसी मेल-मिलाप बढ़ता है, बल्कि समाज की कुरीतियों को दूर करने और एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़े होने की प्रेरणा भी मिलती है। हमें शिक्षित और जागरूक समाज की दिशा में निरंतर कार्य करना होगा।
विशेष व्यवस्था और उत्साह
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। धर्मशाला कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में समाज के युवा, बुजुर्ग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस उत्सव को यादगार बनाया।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आगामी होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.असित यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में भिण्ड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में थाना देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सशस्त्र बदमाश को गिरफ्तार किया है। ​अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से पुलिस ने एक एक अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। ​​पुलिस अब इस अवैध हथियार के स्रोत (खरीद-फरोख्त) का पता लगा रही है। ​इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक बलराम यादव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    आगामी होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.असित यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में भिण्ड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में थाना देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सशस्त्र बदमाश को गिरफ्तार किया है।
​अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी के पास से पुलिस ने एक  एक अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है।
​​पुलिस अब इस अवैध हथियार के स्रोत (खरीद-फरोख्त) का पता लगा रही है।
​इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक बलराम यादव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.