Shuru
Apke Nagar Ki App…
एंबुलेंस गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत परिजनों में मचा कोहराम आगरा जनपद के थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत नदगवां मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस गाड़ी ने बाइक सवार को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के परखच्चे से उड़ गए और बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक एंबुलेंस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी गई। त्योहार पर अचानक कोई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Neeraj Singh
एंबुलेंस गाड़ी ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार युवक की मौके पर मौत परिजनों में मचा कोहराम आगरा जनपद के थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत नदगवां मार्ग पर बुधवार को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस गाड़ी ने बाइक सवार को चपेट में लेकर टक्कर मार दी। जिसमें बाइक के परखच्चे से उड़ गए और बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक एंबुलेंस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी गई। त्योहार पर अचानक कोई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा के कस्बा पिनाहट में होली त्यौहार पर खुलकर उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां, अबैध तरीके से बेची जा रही शराब अवकाश के दिन भी शराब ठेका के पास युवक द्वारा खुलेआम बेची गई जमकर शराब खरीदने वालों का लगता तांता,दूनी कीमत में बेची गई अबैध शराब बिक्री वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस प्रशासन बेखबर वायरल वीडियो में शराब की बिक्री और खरीदते हुए दिखे लोग मामले में किसी के द्वारा वीडियो वायरल कर दिया गया जिससे हड़कप मच गया।1
- राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाल खेली होली पिनाहट। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने पुराना राजाखेड़ा रोड स्थित काली माता मंदिर से प्रतिदिन की भांति प्रभात फेरी की शुरुआत की। प्रभात फेरी के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसके बाद कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माहौल पूरी तरह रंगमय हो गया। इस अवसर पर सत्येंद्र परिहार, चंद्रशेखर चौहान, राहुल शाक्य, श्याम मूर्ति परिहार, नरोत्तम परिहार, सुमित दैपुरिया, मोनू समाधिया, विक्रम परिहार, जयप्रकाश परिहार, विष्णु शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया।1
- थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड पर ग्राम स्यारमऊ के समीप बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, खैरगढ़ के जहांगीरपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को शिकोहाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अमित ने बताया कि पुलिस के जरिए उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। युवक की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में मातम छाया हुआ है।1
- Firozabad में होली के दिन कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के नगला दया गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई। घायल पक्ष जब मेडिकल परीक्षण के लिए थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, तो आरोप है कि दबंग वहां भी पहुंच गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चौकी पर तैनात दरोगा के सामने ही दोबारा मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित कमलेश का आरोप है कि नरेश, रामनिवास और बॉबी उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर पहले गांव में मारपीट की गई और फिर ट्रॉमा सेंटर पर हमला किया गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।1
- फतेहाबाद।फतेहाबाद तहसील स्थित मंदिर परिसर में होली का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तहसील महिला मंडल की सभी बहनों ने एकत्रित होकर भजन-कीर्तन किए और पारंपरिक तरीके से होली खेली। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और रंगों की खुशबू के साथ प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाया गया। कार्यक्रम के दौरान रेनू जी ने सभी को संबोधित करते हुए संदेश दिया कि होली के त्योहार को प्राकृतिक गुलाल के साथ मनाएं तथा पानी की बर्बादी से बचें। उन्होंने अपील की कि सभी बहनें आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली खेलें, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए। इस अवसर पर रेनू संजय अनवरिया, रजनी गुप्ता, मीना गुप्ता, सुनीता गुप्ता, लता गुप्ता, मधु गुप्ता, कुमकुम गुप्ता, सावित्री गुप्ता, राधा गुप्ता, रजनी गुप्ता सहित तहसील महिला मंडल की समस्त बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।1
- Post by राजू यादव (प्रत्याशी वार्ड 30)1
- शिवपाल सिंह यादव ने अनुशासन का पाठ पढ़ाया। चुनाव 2027 में जीत का किया दावा1
- पिनाहट थाना क्षेत्र बरपुरा- उटसाना के पास एक आलू के खेत में बुधवार को सुबह महिला शौच के लिए गई थी तभी के स्वामी ने विरोध किया इसे लेकर गाली गलौज के साथ झगड़ा हो गया दोनों गांव के परिवार के लोग आमने-सामने आएगा और जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों से करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया।1