logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Firozabad में होली के दिन कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के नगला दया गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई। घायल पक्ष जब मेडिकल परीक्षण के लिए थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, तो आरोप है कि दबंग वहां भी पहुंच गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चौकी पर तैनात दरोगा के सामने ही दोबारा मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित कमलेश का आरोप है कि नरेश, रामनिवास और बॉबी उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर पहले गांव में मारपीट की गई और फिर ट्रॉमा सेंटर पर हमला किया गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

1 hr ago
user_PCT News
PCT News
फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

Firozabad में होली के दिन कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के नगला दया गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई। घायल पक्ष जब मेडिकल परीक्षण के लिए थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, तो आरोप है कि दबंग वहां भी पहुंच गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चौकी पर तैनात दरोगा के सामने ही दोबारा मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित कमलेश का आरोप है कि नरेश, रामनिवास और बॉबी उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर पहले गांव में मारपीट की गई और फिर ट्रॉमा सेंटर पर हमला किया गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आप देख रहे हैं MTF News, खबर उत्तर प्रदेश के जनपद Firozabad के ऐलानी नगर अस्फाबाद क्षेत्र से— जनपद फिरोजाबाद में होली पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर 2 मार्च को होलिका दहन किया गया। वहीं ज्यादातर क्षेत्रों में 4 मार्च की सुबह करीब 4:00 बजे शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया। ऐलानी नगर अस्फाबाद सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कैमरामैन के साथ MTF News, फिरोजाबाद
    1
    आप देख रहे हैं MTF News, खबर उत्तर प्रदेश के जनपद Firozabad के ऐलानी नगर अस्फाबाद क्षेत्र से—
जनपद फिरोजाबाद में होली पर्व के अवसर पर कई स्थानों पर 2 मार्च को होलिका दहन किया गया। वहीं ज्यादातर क्षेत्रों में 4 मार्च की सुबह करीब 4:00 बजे शुभ मुहूर्त में पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ।
श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया।
ऐलानी नगर अस्फाबाद सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कैमरामैन के साथ
MTF News, फिरोजाबाद
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के मैहरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने 4 से 5 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, आग की शुरुआत रामदास के घर से हुई और फिर पास में बने पद्म सिंह, ताराचंद, भीकम सिंह और नाथूराम के घरों तक फैल गई। आग में घरेलू सामान, कपड़े, चारपाई और जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
    1
    फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के मैहरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने 4 से 5 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार, आग की शुरुआत रामदास के घर से हुई और फिर पास में बने पद्म सिंह, ताराचंद, भीकम सिंह और नाथूराम के घरों तक फैल गई। आग में घरेलू सामान, कपड़े, चारपाई और जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • थाना मड़राक- आज दिनांक 04.03.2026 को ग्राम पड़ियावली से दो पड़ोसियों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया, दोनो पक्षों के मध्य हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग की गई, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं । चिकित्सको से वार्ता की गई तो दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है, फायर करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया, विवाद के कारण की गहनता से जाँच की जा रही है, जाँचोपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर पूर्ण शांति है । इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी गई बाइट-Updated News-04/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत
    1
    थाना मड़राक- आज दिनांक 04.03.2026 को ग्राम पड़ियावली से दो पड़ोसियों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया, दोनो पक्षों के मध्य हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर फायरिंग की गई, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं । चिकित्सको से वार्ता की गई तो दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है, फायर करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया, विवाद के कारण की गहनता से जाँच की जा रही है, जाँचोपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर पूर्ण शांति है । इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दी गई बाइट-Updated News-04/मार्च/26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना फतेहाबाद क्षेत्र में रोड़ वेज बस ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर मौत 💥😱🚨💔
    1
    थाना फतेहाबाद क्षेत्र में रोड़ वेज बस ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर मौत 💥😱🚨💔
    user_कमल सिंह चौहान,, छोटू चौहान
    कमल सिंह चौहान,, छोटू चौहान
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Pushpendra Kumar
    1
    Post by Pushpendra Kumar
    user_Pushpendra Kumar
    Pushpendra Kumar
    Tour Guide टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Kapil dev
    1
    Post by Kapil dev
    user_Kapil dev
    Kapil dev
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आप देख रहे हैं MTF न्यूज़। बड़ी खबर जनपद फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां रसूलाबाद कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना रात 11 बजकर 05 मिनट पर यूपी-112 कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पीआरवी और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मंजू देवी, उम्र लगभग 40 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय राजकुमार, निवासी ग्राम रसूलाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते घर के बरामदे/टीन शेड में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारुल मिश्रा पुलिस बल और क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। मृतका की 15 वर्षीय पुत्री मिथलेश के अनुसार, करीब सात माह पूर्व 3 अगस्त को उसके पिता राजकुमार की भी कमरे में पंखे से फांसी लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतका के देवर रंजीत पर परिवार बसाने का दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप हैं। शिवरात्रि के दौरान रंजीत का रिश्ता तय होने के बाद विवाद और बढ़ गया था। यह भी आरोप है कि दो दिन पहले महिला के साथ मारपीट की गई थी। घटना के बाद से आरोपित देवर और उसके परिजन घर से फरार बताए जा रहे हैं। मंजू देवी अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गई हैं। होली के त्योहार से पहले हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। थाना अध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    1
    आप देख रहे हैं MTF न्यूज़। बड़ी खबर जनपद फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां रसूलाबाद कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई।
घटना की सूचना रात 11 बजकर 05 मिनट पर यूपी-112 कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद पीआरवी और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मंजू देवी, उम्र लगभग 40 वर्ष, पत्नी स्वर्गीय राजकुमार, निवासी ग्राम रसूलाबाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते घर के बरामदे/टीन शेड में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारुल मिश्रा पुलिस बल और क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
मृतका की 15 वर्षीय पुत्री मिथलेश के अनुसार, करीब सात माह पूर्व 3 अगस्त को उसके पिता राजकुमार की भी कमरे में पंखे से फांसी लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतका के देवर रंजीत पर परिवार बसाने का दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप हैं। शिवरात्रि के दौरान रंजीत का रिश्ता तय होने के बाद विवाद और बढ़ गया था। यह भी आरोप है कि दो दिन पहले महिला के साथ मारपीट की गई थी।
घटना के बाद से आरोपित देवर और उसके परिजन घर से फरार बताए जा रहे हैं। मंजू देवी अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गई हैं। होली के त्योहार से पहले हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
थाना अध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
    user_MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    MTF News फीरोजाबाद Taliv raza
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • होली की पूर्व संध्या पर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती निवासी विक्रम का ई-रिक्शा दूसरे पक्ष के वाहन से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने विक्रम पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स, एलआईयू टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी एहतियातन तैनात किया गया।
    1
    होली की पूर्व संध्या पर फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, नई बस्ती निवासी विक्रम का ई-रिक्शा दूसरे पक्ष के वाहन से टकरा गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने विक्रम पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना दो समुदायों से जुड़ी होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स, एलआईयू टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को भी एहतियातन तैनात किया गया।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत वायरल हो रहा है जिसमें आगरा की जनता कहती है की शमशाबाद से दांतनगर का रोड, रोड नहीं है ऐसा लगता है की गढ़ों में रोड बनाया गया है वहां पर बहुत से एक्सीडेंट भी होते हैं और आगरा के विधायक छोटेलाल वर्मा एक झलक भी उधर नहीं डालते हैं वह रोड ऐसा रोड है जिस पर बड़े-बड़े ट्रक जैसे वहां चलते हैं तो आम जनता की साइकिल ,मोटरसाइकल कहां चले आगरा विधायक छोटेलाल वर्मा जी उसे रोड को संज्ञान में लें जय हिंद जय भारत 🙏😥🇮🇳
    1
    एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत वायरल हो रहा है जिसमें आगरा की जनता कहती है की शमशाबाद से दांतनगर का रोड, रोड नहीं है ऐसा लगता है की गढ़ों में रोड बनाया गया है वहां पर बहुत से एक्सीडेंट भी होते हैं और आगरा के विधायक छोटेलाल वर्मा एक झलक भी उधर नहीं डालते हैं वह रोड ऐसा रोड है जिस पर बड़े-बड़े ट्रक जैसे वहां चलते हैं तो आम जनता की साइकिल ,मोटरसाइकल कहां चले आगरा विधायक छोटेलाल वर्मा जी उसे रोड को संज्ञान में लें जय हिंद जय भारत 🙏😥🇮🇳
    user_आगरा केसरी न्यूज
    आगरा केसरी न्यूज
    Local News Reporter Fatehabad, Agra•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.