Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्यारमऊ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड पर ग्राम स्यारमऊ के समीप बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, खैरगढ़ के जहांगीरपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को शिकोहाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अमित ने बताया कि पुलिस के जरिए उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। युवक की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में मातम छाया हुआ है।
Thakur Aditya pratap singh
स्यारमऊ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड पर ग्राम स्यारमऊ के समीप बीती रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, खैरगढ़ के जहांगीरपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को शिकोहाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अमित ने बताया कि पुलिस के जरिए उन्हें दुर्घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। युवक की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में मातम छाया हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पिनाहट थाना क्षेत्र बरपुरा- उटसाना के पास एक आलू के खेत में बुधवार को सुबह महिला शौच के लिए गई थी तभी के स्वामी ने विरोध किया इसे लेकर गाली गलौज के साथ झगड़ा हो गया दोनों गांव के परिवार के लोग आमने-सामने आएगा और जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों से करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया।1
- राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाल खेली होली पिनाहट। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने पुराना राजाखेड़ा रोड स्थित काली माता मंदिर से प्रतिदिन की भांति प्रभात फेरी की शुरुआत की। प्रभात फेरी के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसके बाद कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माहौल पूरी तरह रंगमय हो गया। इस अवसर पर सत्येंद्र परिहार, चंद्रशेखर चौहान, राहुल शाक्य, श्याम मूर्ति परिहार, नरोत्तम परिहार, सुमित दैपुरिया, मोनू समाधिया, विक्रम परिहार, जयप्रकाश परिहार, विष्णु शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया।1
- जसवंतनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाजनी गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, बाइक पर पीछे बैठे एक व्यक्ति और सात वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र पूरन सिंह अपने मित्र हीरा और सात वर्षीय बच्चे के साथ बाइक पर सवार थे। वे नगर के मोहल्ला केस्त स्थित कंजर बस्ती से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। मलाजनी गांव के पास पहुंचने पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेंद्र मोटरसाइकिल समेत ट्रक में फंस गए। वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायल धर्मेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- **शीर्षक:** 😂🤣 राजू यादव आ गया... फ्री का "केजरीवाल + देसी धमाल" पैकेज लेकर! वार्ड 30 में अब "पैसे कहाँ गए?" नहीं, "फ्री कहाँ से आया?" पूछोगे! 🚜🎪💸 **आगरा/मैनपुरी, 4 मार्च 2026** – अरे ओए भाइयो-बहनो, किसान दादा-ताऊ, युवा टिकटॉक स्टार और शादी-ब्याह के टेंट वाले चाचा लोग! अब रुकना मत, क्योंकि **राजू यादव** (आपका अपना किसान प्रकोष्ठ वाला प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान संगठन आगरा मंडल का बॉस और वार्ड 30 का जिला पंचायत वाला हीरो) दिल्ली से सीधा "फ्री का सामान" लेकर गांव में उतर रहा है! कल्पना करो... - **फ्री टेंट** – शादी में टेंट लगवाओ, बारात आए, दुल्हन रोए, सारा खर्चा... जीरो! अब सास कहेगी – "बेटा राजू ने टेंट फ्री कर दिया, अब तू बस दुल्हन ला!" 🎪🤯 - **खेत जुताई फ्री ट्रैक्टर** – ट्रैक्टर आएगा, जुताई करेगा, डीजल? फ्री! बैल रोएंगे – "अबे हमारी नौकरी गई!" और किसान भैया कहेंगे – "ट्रैक्टर आया, बैल छुट्टी पर!" 🚜😂 - **युवा आदमी विकास योजना** – बेरोजगार भाई लोग! ट्रेनिंग + जॉब + पॉकेट मनी! अब "भैया जॉब दो" का जवाब – "राजू भैया ने फ्री में जॉब + पैसे दिए, अब तू बस सोता रह!" 😴💰 - **फ्री कंप्यूटर सेंटर** – गांव में साइबर कैफे फ्री! इंटरनेट, कोर्स, PUBG... सब फ्री! बच्चे कहेंगे – "मास्टरजी, पढ़ाई छोड़ो, फ्री वाला Free Fire खेलते हैं!" 💻🎮🔥 - **इंग्लिश मीडियम फ्री स्कूल** – सरकारी स्कूल अब "Oxford वाला" बनेंगे! टीचर अच्छे, क्लास स्मार्ट, यूनिफॉर्म-किताब-मिड-डे मील सब फ्री! गांव के बच्चे "Hello Uncle" बोलेंगे और पड़ोसी कहेंगे – "अरे ये तो लंदन वाला स्कूल लग रहा है!" 📚🇬🇧🤣 - **केजरीवाल जी की पूरी फ्री वाली झोली** – 200 यूनिट बिजली फ्री (लाइट बिल देखकर आंखें फटी!), फ्री पानी, महिलाओं को फ्री बस (ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी!), बुजुर्गों को फ्री डॉक्टर, महिलाओं को ₹2100 महीना... और हां, अगर बारिश न हो तो बादल भी फ्री में बुलाएंगे! ☁️🚌🏥💃 राजू यादव बोले – "भाइयो, मैं किसान का बेटा हूँ, वोट दो तो फ्री का मालूम होगा! केजरीवाल जी ने दिल्ली में 'फ्री' का जादू दिखाया, अब मैं वार्ड 30 में 'फ्री + देसी मस्ती' का तड़का लगाऊंगा! वादा नहीं... **गारंटी + मुफ्त का धमाल**! 😂🔥" तो अब वोट देकर मजा लो! **राजू यादव को जिताओ → फ्री का मेला लगाओ → पड़ोसियों को जलाओ!** 😉 शेयर करो, टैग करो और कमेंट में बताओ – सबसे पहले क्या चाहिए? 1. फ्री टेंट 2. फ्री ट्रैक्टर 3. फ्री इंग्लिश स्कूल या 4. सब कुछ फ्री! 🤪 **जय हिंद! जय किसान! जय फ्री वाली पार्टी!** **#RajuYadavFreeDhamaal #FreeKaRaja #KejriwalKaDehatVersion #VoteForFreeFun** **संपर्क:** राजू यादव मोबाइल: [आपका नंबर, जैसे 7088821565]<1
- Post by Vineet Kumar1
- Firozabad में होली के दिन कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के नगला दया गांव में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्षों में पहले मारपीट हुई। घायल पक्ष जब मेडिकल परीक्षण के लिए थाना उत्तर क्षेत्र स्थित सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, तो आरोप है कि दबंग वहां भी पहुंच गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चौकी पर तैनात दरोगा के सामने ही दोबारा मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित कमलेश का आरोप है कि नरेश, रामनिवास और बॉबी उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर पहले गांव में मारपीट की गई और फिर ट्रॉमा सेंटर पर हमला किया गया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।1
- सिरसागंज नगर के क्षत्रिय धर्मशाला में बुधवार को क्षत्रिय समाज का भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा वातावरण 'जय भवानी' के उद्घोष और रंगों की फुहार से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-यज्ञ के साथ किया गया, जिसमें समाज की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की गई। हवन के पश्चात आयोजित मिलन समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली की हार्दिक बधाई दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर उड़े अबीर-गुलाल ने उत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने समाज में बढ़ती दूरियों को कम करने और एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए धर्मशाला कमेटी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारे बीच के मतभेदों को मिटाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने का माध्यम है। आज जिस तरह समाज के लोग एक जाजम पर एकत्रित हुए हैं, वह हमारी शक्ति और एकता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य अपनी युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना है। वहीं, कार्यक्रम में शामिल एक अन्य समाजसेवी ने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए कहा संगठन में ही शक्ति है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल आपसी मेल-मिलाप बढ़ता है, बल्कि समाज की कुरीतियों को दूर करने और एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़े होने की प्रेरणा भी मिलती है। हमें शिक्षित और जागरूक समाज की दिशा में निरंतर कार्य करना होगा। विशेष व्यवस्था और उत्साह कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। धर्मशाला कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में समाज के युवा, बुजुर्ग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस उत्सव को यादगार बनाया।1
- पिनाहट में नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, अवैध रूप से बिक रही शराब पिनाहट। कस्बा पिनाहट के नदगवां तिराहा पर अवकाश के दिन भी शराब बिक्री के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरोप है कि शराब ठेका बंद होने के बावजूद एक युवक द्वारा ठेके के पास ही अवैध तरीके से शराब बेची गई। बताया जा रहा है कि अवकाश के दिन शराब खरीदने वालों का तांता लगा रहा और निर्धारित मूल्य से दूनी कीमत पर शराब बेची गई। इस दौरान कई लोगों ने मौके का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग शराब खरीदते और एक युवक को बिक्री करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में लगातार चल रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन अनजान बना हुआ है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है।1
- आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में शांति और सोहर्द बनाए रखने को पुलिस ने किया फ्लेग मार्च सतर्क दिखाई दी होली के महापर्व को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट थाना रकाबगंज प्रभारी निशामक त्यागी ने क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च,पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों में किया पैदल गश्त,हुड़दंग मचाने वालों को सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी दो पहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने वाले युवाओं को दी हिदायत शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा1