मौखुन्दा पंचायत में पदभार ग्रहण को लेकर विवाद, भ्रामक आरोपों का ग्रामवासियों ने किया खंडन पूर्व महिला सरपंच इन्द्रा देवी रेगर के अपमान और पंचायत भवन के शुद्धिकरण के आरोपों को बताया निराधार, हवन को बताया शुभारंभ की परंपरा रायपुर (भीलवाड़ा)। ग्राम पंचायत मौखुन्दा में नवनिर्वाचित सरपंच मुकेश कुमार सोनी के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर विवाद सामने आया है। 4 नवंबर 2026 को हुए पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया और शिकायतों के माध्यम से पूर्व महिला सरपंच इन्द्रा देवी रेगर के अपमान और पंचायत भवन के शुद्धिकरण करवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों को लेकर अब ग्रामवासियों ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है और इसे पूरी तरह निराधार तथा राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। ग्रामवासियों की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि पंचायत भवन में हवन किसी व्यक्ति विशेष या समाज के विरोध में नहीं, बल्कि नए कार्यकाल के शुभारंभ और गांव की सुख-समृद्धि की कामना के लिए करवाया गया था। भारतीय संस्कृति में नए कार्य की शुरुआत पर हवन-पूजन की परंपरा रही है। ऐसे में इसे गोमूत्र और गंगाजल से शुद्धिकरण का नाम देकर जातिगत विवाद से जोड़ना गलत है। पूर्व सरपंच की कुर्सी बदले जाने के आरोप पर ग्रामवासियों ने बताया कि पुरानी कुर्सी जर्जर अवस्था में थी। पंचायत भवन के लिए नई कुर्सियों और फर्नीचर की खरीद का प्रस्ताव पहले से ही पारित था। इसे पूर्व महिला सरपंच के अपमान से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरपंच इन्द्रा देवी रेगर का सभी ग्रामवासी सम्मान करते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव की सेवा की है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी और नवनिर्वाचित सरपंच पर लगाए गए आरोपों को भी गलत बताते हुए कहा कि सभी को संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की समानता की भावना में विश्वास है। ग्रामवासियों ने स्पष्ट किया कि मौखुन्दा में सभी जाति-समाज के लोग आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
मौखुन्दा पंचायत में पदभार ग्रहण को लेकर विवाद, भ्रामक आरोपों का ग्रामवासियों ने किया खंडन पूर्व महिला सरपंच इन्द्रा देवी रेगर के अपमान और पंचायत भवन के शुद्धिकरण के आरोपों को बताया निराधार, हवन को बताया शुभारंभ की परंपरा रायपुर (भीलवाड़ा)। ग्राम पंचायत मौखुन्दा में नवनिर्वाचित सरपंच मुकेश कुमार सोनी के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर विवाद सामने आया है। 4 नवंबर 2026 को हुए पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया और शिकायतों के माध्यम से पूर्व महिला सरपंच इन्द्रा देवी रेगर के अपमान और पंचायत भवन के शुद्धिकरण करवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों को लेकर अब ग्रामवासियों ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है और इसे पूरी तरह निराधार तथा राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। ग्रामवासियों की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि पंचायत भवन में हवन किसी व्यक्ति विशेष या समाज के विरोध में नहीं, बल्कि नए कार्यकाल के शुभारंभ और गांव की सुख-समृद्धि की कामना के लिए करवाया गया
था। भारतीय संस्कृति में नए कार्य की शुरुआत पर हवन-पूजन की परंपरा रही है। ऐसे में इसे गोमूत्र और गंगाजल से शुद्धिकरण का नाम देकर जातिगत विवाद से जोड़ना गलत है। पूर्व सरपंच की कुर्सी बदले जाने के आरोप पर ग्रामवासियों ने बताया कि पुरानी कुर्सी जर्जर अवस्था में थी। पंचायत भवन के लिए नई कुर्सियों और फर्नीचर की खरीद का प्रस्ताव पहले से ही पारित था। इसे पूर्व महिला सरपंच के अपमान से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरपंच इन्द्रा देवी रेगर का सभी ग्रामवासी सम्मान करते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव की सेवा की है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी और नवनिर्वाचित सरपंच पर लगाए गए आरोपों को भी गलत बताते हुए कहा कि सभी को संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की समानता की भावना में विश्वास है। ग्रामवासियों ने स्पष्ट किया कि मौखुन्दा में सभी जाति-समाज के लोग आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
- मौखुन्दा पंचायत में पदभार ग्रहण को लेकर विवाद, भ्रामक आरोपों का ग्रामवासियों ने किया खंडन पूर्व महिला सरपंच इन्द्रा देवी रेगर के अपमान और पंचायत भवन के शुद्धिकरण के आरोपों को बताया निराधार, हवन को बताया शुभारंभ की परंपरा रायपुर (भीलवाड़ा)। ग्राम पंचायत मौखुन्दा में नवनिर्वाचित सरपंच मुकेश कुमार सोनी के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर विवाद सामने आया है। 4 नवंबर 2026 को हुए पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया और शिकायतों के माध्यम से पूर्व महिला सरपंच इन्द्रा देवी रेगर के अपमान और पंचायत भवन के शुद्धिकरण करवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों को लेकर अब ग्रामवासियों ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है और इसे पूरी तरह निराधार तथा राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। ग्रामवासियों की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि पंचायत भवन में हवन किसी व्यक्ति विशेष या समाज के विरोध में नहीं, बल्कि नए कार्यकाल के शुभारंभ और गांव की सुख-समृद्धि की कामना के लिए करवाया गया था। भारतीय संस्कृति में नए कार्य की शुरुआत पर हवन-पूजन की परंपरा रही है। ऐसे में इसे गोमूत्र और गंगाजल से शुद्धिकरण का नाम देकर जातिगत विवाद से जोड़ना गलत है। पूर्व सरपंच की कुर्सी बदले जाने के आरोप पर ग्रामवासियों ने बताया कि पुरानी कुर्सी जर्जर अवस्था में थी। पंचायत भवन के लिए नई कुर्सियों और फर्नीचर की खरीद का प्रस्ताव पहले से ही पारित था। इसे पूर्व महिला सरपंच के अपमान से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरपंच इन्द्रा देवी रेगर का सभी ग्रामवासी सम्मान करते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव की सेवा की है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी और नवनिर्वाचित सरपंच पर लगाए गए आरोपों को भी गलत बताते हुए कहा कि सभी को संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की समानता की भावना में विश्वास है। ग्रामवासियों ने स्पष्ट किया कि मौखुन्दा में सभी जाति-समाज के लोग आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।2
- पूर्व सरपंच मनोहर गिरी जी का नव-निर्वाचित सरपंच पूनम भरत आचार्य ने साफा बंधवाकर किया सम्मान आरनी, राशमी (चित्तौड़गढ़)। आरनी ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव सम्पन्न होने के बाद बधाईयों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पूर्व सरपंच मनोहर गिरी जी का नव-नियुक्त सरपंच पूनम भरत आचार्य सहित उनके सभी समर्थकों द्वारा साफा बंधवाकर और माला पहनाकर आभार प्रकट किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच मनोहर गिरी ने नव-निर्वाचित सरपंच को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी और गांव के विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि मनोहर गिरी जी ने अपने कार्यकाल में गांव के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करवाए हैं और अब पूनम भरत आचार्य के नेतृत्व में गांव और अधिक प्रगति करेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- आरनी में 114 मत से हारी पुनम रिकाउंटिंग में दो मत से जीत सरपंच बनी राशमी। क्षेत्र के आरनी में गुरुवार को पंच-सरपंच के लिए हुए मतदान के बाद हुई मतगणना में 114 मत से हारी पूनम आचार्य रिकाउंटिंग के बाद दो मतों से जीत गई। जानकारी के अनुसार आरनी गांव में गुरुवार रात्रि सरपंच पद के वोटो के लिए मतगणना हुई। देर रात्रि बाद सरपंच पद प्रत्याशी पारस जाट 114 मतों से जीत गई। हालांकि उस समय आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। पारस जाट की निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूनम आचार्य के एजेंट जो पूनम की जीत के प्रति आश्वस्त था। उसने मतों की रिकाउंटिंग करवाई जिसमें में पारस जाट जो पहले 114 मतों से जीत रही थी। वह दो मतों से पिछड़ गई। इसके बाद पूनम आचार्य को निर्वाचित घोषित किया गया। इसमें कारण यह बताया जा रहा है कि मतगणना में पारस जाट व पूनम आचार्य दोनों निकटतम प्रतिद्वंदी बन गई थी। दोनों के मत पत्रों के बंडल पास पास पड़े थे। जिसमें पूनम आचार्य का एक बंडल पारस जाट के बड़लो में शामिल हो गया था। पूनम आचार्य के एजेंट द्वारा रिकाउंटिंग की मांग किए जाने पर जब दोनों निकटतम प्रतिद्वंदियों के बंडलों की गिनती की गई तो पूनम आचार्य को मिले मतों का एक बंडल पारस जाट के बंडलों में शामिल निकाला। इसके बाद रिकाउंटिंग की गई। जिसमें पूनम आचार्य को दो मतों से निर्वाचित घोषित कर दिया गया। आरनी में परिणाम में काफी विलंब को देखते हुए रिटर्निंग अधिकारी अंजू शर्मा भी प्रातः आरनी मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही परिणाम की घोषणा कर दी गई। दूसरी ओर राशमी क्षेत्र में पूनम आचार्य सबसे कम दो मतों से सरपंच बनी। वहीं उसके बाद भालोंटा की खेड़ी के निवृत्तमान सरपंच भेरूलाल गुर्जर 7 मतों से जीतकर लगातार दूसरी बार सरपंच बन गए। क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायत में सबसे बड़ी जीत उपरेड़ा में एसटी महिला के लिए आरक्षित सरपंच पद पर नारायणी बाई भील ने 726 मतों से जीत दर्ज की। वही पहुंना में रतनलाल अजमेरा ने 682 मतों से जीत हासिल की लेकिन पहुंना से ही सरपंच का चुनाव लड़ रही उनकी पत्नी पूर्व सरपंच सुनीता अजमेरा को हर का मुंह देखना पड़ा। वहीं बारू ग्राम पंचायत से मोहनी बाई अहीर ने भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। डिंडोली ग्राम पंचायत में निवर्तमान सरपंच लाड़ देवी कोठारी के पति एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र कुमार कोठारी ने भी जीत दर्ज की।1
- जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में तीन पंचायत समितियों की ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न पंचायती राज चुनाव 2026 के चौथे चरण में रायपुर ,मसूदा बदनोर में होंगे चुनाव आसींद/ ब्यावर, 06 नवंबर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर द्वारा आयोजित पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत चतुर्थ चरण में जिले की तीन पंचायत समितियों में होने वाले मतदान के लिए ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कमल राम मीना के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस दौरान जिले की मसूदा, रायपुर व बदनौर पंचायत समितियों के मतदान के लिए कुल 360 मतदान बूथों के लिए 1043 बैलेट यूनिट एवं 524 कंट्रोल यूनिट का आवंटन किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी मसूदा दीपशिखा, नरेंद्र बापेड़िया तहसीलदार रायपुर एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित सभी संबंधित उपस्थित रहे। आसींद मंजूर 94138895961
- जय श्री मेवाड़ के महाराजा श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी महाराज1
- ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निशा चौधरी ने संभाला रेलमगरा सरपंच का पदभार ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निशा चौधरी ने संभाला रेलमगरा सरपंच का पदभार 1800 से अधिक मतों से जीत दर्ज कर राजसमंद जिले में बनाया दूसरा सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड, समर्थकों और ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत रेलमगरा। ग्राम पंचायत रेलमगरा की नवनिर्वाचित सरपंच निशा चौधरी (पत्नी प्रकाश चौधरी) ने शुक्रवार, को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय में शुभ मुहूर्त में सरपंच पद का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूरे रेलमगरा कस्बे में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि निशा चौधरी ने पंचायत चुनाव में 1800 से अधिक मतों के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर राजसमंद जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर खाकल देवजी चौक से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस रवाना हुआ। जुलूस गाडरी मोहल्ला, सेवदा मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, रामदेवजी चौक, सदर बाजार, चारभुजानाथ मंदिर, सत्यनारायण भगवान मंदिर, लक्ष्मीनारायण भगवान मंदिर, हथाई मोहल्ला, ब्रह्मपुरी चौक एवं नरसिंह द्वारा चौक सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचा। मार्ग में जगह-जगह समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से सरपंच का भव्य अभिनंदन किया गया। वहीं सरपंच निशा चौधरी की ओर से उपस्थित कार्यकर्ताओं का साफा एवं उपरना ओढ़ाकर तथा महिला कार्यकर्ताओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इसके बाद पंडित मदनलाल व्यास ने शुभ मुहूर्त में विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ सरपंच को पदभार ग्रहण करवाया। नवनिर्वाचित वार्ड पंचों की भी रही मौजूदगी समारोह में नवनिर्वाचित वार्ड पंच पिंकी धोबी, कुलदीप रावत, रेखा खटीक, विमल खटीक, विनोद रेगर, सौरभ लोढ़ा, बरकत बेगम, नारायण जाट, पन्ना प्रजापत, छोटू मोहम्मद, आरिफ मंसूरी, मंजू देवी वैष्णव, नूपुर विजयवर्गीय, विष्णु व्यास, नारायणी देवी, मदनलाल धोबी, परशुराम शर्मा, शारदा सेन एवं कमलेश शर्मा सहित सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। समारोह में कई जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी समारोह में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर (काकासाहब), पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, पूर्व प्रधान कपासन भेरूलाल जाट, पूर्व जिला परिषद सदस्य हरलाल खटीक, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रेलमगरा श्रीराम विजयवर्गीय, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं अधिवक्ता किशनलाल जाट, पूर्व सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य प्रकाश चौधरी, सालौर सरपंच हेमराज गुर्जर, गवारड़ी सरपंच नरेंद्र जोशी, रेलमगरा उपसरपंच विष्णु व्यास, पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक सोनी, पूर्व उपसरपंच लादूलाल गाडरी, पूर्व उपसरपंच अशोक बोरीवाल, अधिवक्ता प्रकाश खटीक, अधिवक्ता श्यामलाल प्रजापत, शांतिलाल विजयवर्गीय, मोहनलाल खंडेलवाल, ब्लॉक महामंत्री ओम व्यास, नारायण गाडरी, रामलाल गाडरी, गणेश गाडरी, रतन गाडरी, सांवरिया गाडरी, देवीलाल गाडरी एवं लक्ष्मण गाडरी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में समाजजनों एवं कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर संजय खटीक, जगदीश लक्षकार, मदनलाल खटीक, सुरेश खटीक, फारूक मंसूरी, हैदर अली, चांद मोहम्मद मंसूरी, हमीद रंगरेज, जगदीश रेगर, लक्ष्मण रेगर, रतन लक्षकार, रामप्रसाद रेगर, हरिराम जाट, मांगीलाल भदाला, शंकर सेवदा, बालूराम सेवदा, माधवलाल सेवदा, रामलाल भदाला, रामलाल सेवदा, किशन कोरवाल, कालूराम कोरवाल, किशन सेवदा, कैलाश जाट, दिनेश भदाला, मुकेश जाट, रतनलाल जाट, भेरू भदाला, विक्रम भदाला, दिलीप भदाला, पुष्पेंद्र चौधरी, शंभू सुथार, रवि सेन, कालू, नवनीत विजयवर्गीय, अंबालाल माली, बंटी सेतु, गोपाल सेन, राकेश सेन, प्रकाश सेन, रमेश सेवदा, अधिवक्ता रोशन साहू, मदन राव, छगन भदाला, गोपाल पारीक, पुष्कर मेहता, बसंत प्रजापत, मुकेश प्रजापत, देवीलाल प्रजापत, लादूलाल प्रजापत, मोहन प्रजापत, प्रहलाद पेंटर, रामचंद्र सेन, पुष्कर लोहार, भेरूलाल लोहार, पूरण सुथार, विष्णु सुथार, शांतिलाल सुथार एवं रामलाल वैष्णव मौजूद रहे। इसके साथ ही गोपाल सरगरा, रतन सरगरा, कैलाश सरगरा, चेतन सरगरा, मुकेश सरगरा, ओमप्रकाश सरगरा, रणजीत सरगरा, शांतिलाल जटिया, जगदीश खटीक, असलम मिरासी, हमीद मिरासी, रईस मिरासी, रशीद अली, संपत रेगर, राहुल रेगर, गणपति रेगर, सुरेश रेगर, सुखलाल रेगर, माधवलाल रेगर, विनोद रेगर, विनोद हरिजन, चेतन उदासी, टिंकल बंजारा, पप्पू बंजारा, राजू जैन एवं फैजान रजाक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह में घासीराम गाडरी, शंकर सुथार, मदन सुथार, इकबाल रंगरेज, सूरज सरगरा, नानालाल खटीक, पुष्कर खटीक, रमेश खटीक, जगदीश सेरसिया, लिटिल जफर, अशोक तेली, चंपालाल तेली, श्यामलाल तेली, कानू गाडरी, कमलेश गाडरी एवं दीपक जांगिड़ ने भी सहभागिता निभाई। नवनिर्वाचित सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदभार ग्रहण करने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सभी को बधाई देते हुए ग्राम पंचायत रेलमगरा के सर्वांगीण विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उल्लास और विजय का माहौल बना रहा।4
- दीपावली पर मिठास के साथ शुद्धता का भरोसा, मालवा मिष्ठान भंडार पर उमड़ रहे ग्राहक रायला के ईरास चौराहे पर स्थित प्रतिष्ठान पर वाजिब दामों में मिल रही मिठाइयां, शाहपुरा के प्रसिद्ध ढाई इंची गुलाब जामुन और इमरती प्रसिद रायला। दीपावली का त्योहार हो और मिठाइयों की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। त्योहार के इस खास मौके पर रायला के ईरास चौराहे पर स्थित मालवा मिष्ठान भंडार मिठाई के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां ग्राहकों को शुद्ध मिठाइयां वाजिब दामों में उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मालवा मिष्ठान भंडार पर मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। खास आकर्षण शाहपुरा के प्रसिद्ध ढाई इंची गुलाब जामुन और पारंपरिक स्वाद वाली इमरती का है। इन खास मिठाइयों का स्वाद लेने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। दीपावली पर मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यहां स्वाद के साथ उचित दामों का भी ध्यान रखा जा रहा है। त्योहार की खुशियों को मिठास से भरने के लिए लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए मिठाइयां खरीद रहे हैं। मालवा मिष्ठान भंडार की ओर से दीपावली पर ग्राहकों को मिठास, स्वाद और उचित कीमतों के साथ त्योहार मनाने का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। दीपावली पर मिठास के साथ शुद्धता का भरोसा, मालवा मिष्ठान भंडार पर उमड़ रहे ग्राहक रायला के ईरास चौराहे पर स्थित प्रतिष्ठान पर वाजिब दामों में मिल रही मिठाइयां, शाहपुरा के प्रसिद्ध ढाई इंची गुलाब जामुन और इमरती प्रसिद रायला। दीपावली का त्योहार हो और मिठाइयों की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। त्योहार के इस खास मौके पर रायला के ईरास चौराहे पर स्थित मालवा मिष्ठान भंडार मिठाई के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां ग्राहकों को शुद्ध मिठाइयां वाजिब दामों में उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मालवा मिष्ठान भंडार पर मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। खास आकर्षण शाहपुरा के प्रसिद्ध ढाई इंची गुलाब जामुन और पारंपरिक स्वाद वाली इमरती का है। इन खास मिठाइयों का स्वाद लेने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। दीपावली पर मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यहां स्वाद के साथ उचित दामों का भी ध्यान रखा जा रहा है। त्योहार की खुशियों को मिठास से भरने के लिए लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए मिठाइयां खरीद रहे हैं। मालवा मिष्ठान भंडार की ओर से दीपावली पर ग्राहकों को मिठास, स्वाद और उचित कीमतों के साथ त्योहार मनाने का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है।4
- राजकियावास खुर्द में आधा जला हुआ व्यक्ति गंभीर हालत में मिला, पाली रेफर राजकियावास खुर्द में आधा जला हुआ व्यक्ति गंभीर हालत में मिला, पाली रेफर मारवाड़ जंक्शन,पाली मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के निकटवर्ती गांव राजकियावास खुर्द में जोगमाया माताजी मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक व्यक्ति आधा जला हुआ घायल अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मारवाड़ जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की सहायता से मारवाड़ जंक्शन के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए पाली रेफर कर दिया। फिलहाल व्यक्ति के जलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।4