Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्री मेवाड़ के महाराजा श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी महाराज
Shankar Mali
जय श्री मेवाड़ के महाराजा श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी महाराज
More news from राजस्थान and nearby areas
- जय श्री मेवाड़ के महाराजा श्री गढ़बोर चारभुजा नाथ जी महाराज1
- दीपावली पर मिठास के साथ शुद्धता का भरोसा, मालवा मिष्ठान भंडार पर उमड़ रहे ग्राहक रायला के ईरास चौराहे पर स्थित प्रतिष्ठान पर वाजिब दामों में मिल रही मिठाइयां, शाहपुरा के प्रसिद्ध ढाई इंची गुलाब जामुन और इमरती प्रसिद रायला। दीपावली का त्योहार हो और मिठाइयों की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। त्योहार के इस खास मौके पर रायला के ईरास चौराहे पर स्थित मालवा मिष्ठान भंडार मिठाई के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां ग्राहकों को शुद्ध मिठाइयां वाजिब दामों में उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मालवा मिष्ठान भंडार पर मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। खास आकर्षण शाहपुरा के प्रसिद्ध ढाई इंची गुलाब जामुन और पारंपरिक स्वाद वाली इमरती का है। इन खास मिठाइयों का स्वाद लेने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। दीपावली पर मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यहां स्वाद के साथ उचित दामों का भी ध्यान रखा जा रहा है। त्योहार की खुशियों को मिठास से भरने के लिए लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए मिठाइयां खरीद रहे हैं। मालवा मिष्ठान भंडार की ओर से दीपावली पर ग्राहकों को मिठास, स्वाद और उचित कीमतों के साथ त्योहार मनाने का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। दीपावली पर मिठास के साथ शुद्धता का भरोसा, मालवा मिष्ठान भंडार पर उमड़ रहे ग्राहक रायला के ईरास चौराहे पर स्थित प्रतिष्ठान पर वाजिब दामों में मिल रही मिठाइयां, शाहपुरा के प्रसिद्ध ढाई इंची गुलाब जामुन और इमरती प्रसिद रायला। दीपावली का त्योहार हो और मिठाइयों की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। त्योहार के इस खास मौके पर रायला के ईरास चौराहे पर स्थित मालवा मिष्ठान भंडार मिठाई के शौकीनों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां ग्राहकों को शुद्ध मिठाइयां वाजिब दामों में उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मालवा मिष्ठान भंडार पर मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं। खास आकर्षण शाहपुरा के प्रसिद्ध ढाई इंची गुलाब जामुन और पारंपरिक स्वाद वाली इमरती का है। इन खास मिठाइयों का स्वाद लेने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। दीपावली पर मिठाई खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यहां स्वाद के साथ उचित दामों का भी ध्यान रखा जा रहा है। त्योहार की खुशियों को मिठास से भरने के लिए लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए मिठाइयां खरीद रहे हैं। मालवा मिष्ठान भंडार की ओर से दीपावली पर ग्राहकों को मिठास, स्वाद और उचित कीमतों के साथ त्योहार मनाने का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है।4
- पूर्व सरपंच मनोहर गिरी जी का नव-निर्वाचित सरपंच पूनम भरत आचार्य ने साफा बंधवाकर किया सम्मान आरनी, राशमी (चित्तौड़गढ़)। आरनी ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव सम्पन्न होने के बाद बधाईयों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पूर्व सरपंच मनोहर गिरी जी का नव-नियुक्त सरपंच पूनम भरत आचार्य सहित उनके सभी समर्थकों द्वारा साफा बंधवाकर और माला पहनाकर आभार प्रकट किया गया। इस दौरान पूर्व सरपंच मनोहर गिरी ने नव-निर्वाचित सरपंच को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी और गांव के विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि मनोहर गिरी जी ने अपने कार्यकाल में गांव के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करवाए हैं और अब पूनम भरत आचार्य के नेतृत्व में गांव और अधिक प्रगति करेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- आरनी में 114 मत से हारी पुनम रिकाउंटिंग में दो मत से जीत सरपंच बनी राशमी। क्षेत्र के आरनी में गुरुवार को पंच-सरपंच के लिए हुए मतदान के बाद हुई मतगणना में 114 मत से हारी पूनम आचार्य रिकाउंटिंग के बाद दो मतों से जीत गई। जानकारी के अनुसार आरनी गांव में गुरुवार रात्रि सरपंच पद के वोटो के लिए मतगणना हुई। देर रात्रि बाद सरपंच पद प्रत्याशी पारस जाट 114 मतों से जीत गई। हालांकि उस समय आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी। पारस जाट की निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूनम आचार्य के एजेंट जो पूनम की जीत के प्रति आश्वस्त था। उसने मतों की रिकाउंटिंग करवाई जिसमें में पारस जाट जो पहले 114 मतों से जीत रही थी। वह दो मतों से पिछड़ गई। इसके बाद पूनम आचार्य को निर्वाचित घोषित किया गया। इसमें कारण यह बताया जा रहा है कि मतगणना में पारस जाट व पूनम आचार्य दोनों निकटतम प्रतिद्वंदी बन गई थी। दोनों के मत पत्रों के बंडल पास पास पड़े थे। जिसमें पूनम आचार्य का एक बंडल पारस जाट के बड़लो में शामिल हो गया था। पूनम आचार्य के एजेंट द्वारा रिकाउंटिंग की मांग किए जाने पर जब दोनों निकटतम प्रतिद्वंदियों के बंडलों की गिनती की गई तो पूनम आचार्य को मिले मतों का एक बंडल पारस जाट के बंडलों में शामिल निकाला। इसके बाद रिकाउंटिंग की गई। जिसमें पूनम आचार्य को दो मतों से निर्वाचित घोषित कर दिया गया। आरनी में परिणाम में काफी विलंब को देखते हुए रिटर्निंग अधिकारी अंजू शर्मा भी प्रातः आरनी मौके पर पहुंची। लेकिन इससे पहले ही परिणाम की घोषणा कर दी गई। दूसरी ओर राशमी क्षेत्र में पूनम आचार्य सबसे कम दो मतों से सरपंच बनी। वहीं उसके बाद भालोंटा की खेड़ी के निवृत्तमान सरपंच भेरूलाल गुर्जर 7 मतों से जीतकर लगातार दूसरी बार सरपंच बन गए। क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायत में सबसे बड़ी जीत उपरेड़ा में एसटी महिला के लिए आरक्षित सरपंच पद पर नारायणी बाई भील ने 726 मतों से जीत दर्ज की। वही पहुंना में रतनलाल अजमेरा ने 682 मतों से जीत हासिल की लेकिन पहुंना से ही सरपंच का चुनाव लड़ रही उनकी पत्नी पूर्व सरपंच सुनीता अजमेरा को हर का मुंह देखना पड़ा। वहीं बारू ग्राम पंचायत से मोहनी बाई अहीर ने भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। डिंडोली ग्राम पंचायत में निवर्तमान सरपंच लाड़ देवी कोठारी के पति एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र कुमार कोठारी ने भी जीत दर्ज की।1
- नई आरणी ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच बद्री लाल भील का शपथ ग्रहण समारोह शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार नई आरणी ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच बद्री लाल भील का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह में गांव के गणमान्य नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ नवनिर्वाचित सरपंच का भव्य स्वागत किया गया। शपथ ग्रहण के दौरान सरपंच बद्री लाल भील ने पंचायत के विकास का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि गांव में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और सफाई उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। सरपंच बद्री लाल भील ने कहा है गांव वालों ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरूंगा। नई आरणी का सर्वांगीण विकास ही मेरा संकल्प है। इस दौरान उपसरपंच और वार्ड पंचों ने भी अपना पदभार ग्रहण किया। ग्रामीणों ने नई पंचायत को शुभकामनाएं दीं और विकास की उम्मीद जताई।1
- मौखुन्दा पंचायत में पदभार ग्रहण को लेकर विवाद, भ्रामक आरोपों का ग्रामवासियों ने किया खंडन पूर्व महिला सरपंच इन्द्रा देवी रेगर के अपमान और पंचायत भवन के शुद्धिकरण के आरोपों को बताया निराधार, हवन को बताया शुभारंभ की परंपरा रायपुर (भीलवाड़ा)। ग्राम पंचायत मौखुन्दा में नवनिर्वाचित सरपंच मुकेश कुमार सोनी के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर विवाद सामने आया है। 4 नवंबर 2026 को हुए पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया और शिकायतों के माध्यम से पूर्व महिला सरपंच इन्द्रा देवी रेगर के अपमान और पंचायत भवन के शुद्धिकरण करवाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। इन आरोपों को लेकर अब ग्रामवासियों ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है और इसे पूरी तरह निराधार तथा राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। ग्रामवासियों की ओर से जारी स्पष्टीकरण में कहा गया कि पंचायत भवन में हवन किसी व्यक्ति विशेष या समाज के विरोध में नहीं, बल्कि नए कार्यकाल के शुभारंभ और गांव की सुख-समृद्धि की कामना के लिए करवाया गया था। भारतीय संस्कृति में नए कार्य की शुरुआत पर हवन-पूजन की परंपरा रही है। ऐसे में इसे गोमूत्र और गंगाजल से शुद्धिकरण का नाम देकर जातिगत विवाद से जोड़ना गलत है। पूर्व सरपंच की कुर्सी बदले जाने के आरोप पर ग्रामवासियों ने बताया कि पुरानी कुर्सी जर्जर अवस्था में थी। पंचायत भवन के लिए नई कुर्सियों और फर्नीचर की खरीद का प्रस्ताव पहले से ही पारित था। इसे पूर्व महिला सरपंच के अपमान से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरपंच इन्द्रा देवी रेगर का सभी ग्रामवासी सम्मान करते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव की सेवा की है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी और नवनिर्वाचित सरपंच पर लगाए गए आरोपों को भी गलत बताते हुए कहा कि सभी को संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की समानता की भावना में विश्वास है। ग्रामवासियों ने स्पष्ट किया कि मौखुन्दा में सभी जाति-समाज के लोग आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।2
- राजमल जी सुखवाल को जीत की बहुत-बहुत बधाई और हरडा माता का आशीर्वाद सदा बना रहे सभी कार्यकर्ता का तहे दिल से धन्यवाद1
- सांवरिया पारस हॉस्पिटल विवाद शांत, परिजन शव लेकर रवाना। चित्तौड़गढ़ सांवरिया पारस हॉस्पिटल मामला: मृतक कालूराम के परिजनों और अस्पताल पक्ष के बीच समझौता, विधायक पुत्र एवं जागरूक कार्यकर्ता समाजसेवी हर्षवर्धन सिंह रूद ने मौके पर पहुंचकर करवाई समझाइश। 7 लाख रुपये में समझौते की जानकारी सामने आई। परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए नरबदिया गांव रवाना हुए, सड़क से भी हटाया जाम, पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस।1