समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने सुनी जनता की फरियाद तहसील क्षेत्र में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने आम जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान डीएसपी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अविनेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कुल 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से 21, पुलिस विभाग से 13, विकास विभाग से 7, विद्युत विभाग से 5, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से 10 शिकायतें शामिल रहीं।अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई गंभीर मामले भी सामने आए। आशा देवी पत्नी अवधेश सिंह निवासी ग्राम गंज फतेहगढ़ ने आरोप लगाया कि दबंग भू-माफियाओं द्वारा उनकी पट्टे की कृषि भूमि में खड़ी गेहूं की फसल को जबरन जोतकर कब्जा कर लिया गया है। वहीं पवन पुत्र बृजपाल सिंह निवासी आसमपुर ने लेखपाल पर कई बार कहने के बावजूद विरासत दर्ज न करने का आरोप लगाया। इसी क्रम में परवीन बेगम पत्नी शमशाद खान ने मेडबंदी आदेश के बावजूद पुनः खेत जोतने की शिकायत दर्ज कराई। नंदकिशोर पुत्र छोटेलाल निवासी नगला हूसा ने अत्यधिक बिजली बिल आने की समस्या बताई, जबकि अनमोल पुत्र बृजनंदन निवासी सलेमपुर ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत की।माया देवी पत्नी स्वर्गीय जगन्नाथ निवासी मंझा की मढ़ैया, आसमपुर ने किसान सम्मान निधि बंद होने की समस्या उठाई, जबकि जय किशन पुत्र बृज बिहारी निवासी हरसिंहपुर गहलवार ने विद्यालय में लापरवाही के चलते छात्र का हाथ टूटने का गंभीर आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने सुनी जनता की फरियाद तहसील क्षेत्र में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने आम जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान डीएसपी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अविनेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कुल 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से 21, पुलिस विभाग से 13, विकास विभाग से 7, विद्युत विभाग से 5, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से 10 शिकायतें शामिल रहीं।अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया,
जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई गंभीर मामले भी सामने आए। आशा देवी पत्नी अवधेश सिंह निवासी ग्राम गंज फतेहगढ़ ने आरोप लगाया कि दबंग भू-माफियाओं द्वारा उनकी पट्टे की कृषि भूमि में खड़ी गेहूं की फसल को जबरन जोतकर कब्जा कर लिया गया है। वहीं पवन पुत्र बृजपाल सिंह निवासी आसमपुर ने लेखपाल पर कई बार कहने के बावजूद विरासत दर्ज न करने का आरोप लगाया। इसी क्रम में परवीन बेगम पत्नी शमशाद खान ने मेडबंदी आदेश के बावजूद पुनः खेत जोतने की शिकायत दर्ज कराई। नंदकिशोर पुत्र छोटेलाल निवासी नगला हूसा ने अत्यधिक बिजली बिल आने की समस्या बताई, जबकि अनमोल पुत्र बृजनंदन निवासी सलेमपुर ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत की।माया देवी पत्नी
स्वर्गीय जगन्नाथ निवासी मंझा की मढ़ैया, आसमपुर ने किसान सम्मान निधि बंद होने की समस्या उठाई, जबकि जय किशन पुत्र बृज बिहारी निवासी हरसिंहपुर गहलवार ने विद्यालय में लापरवाही के चलते छात्र का हाथ टूटने का गंभीर आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
- तहसील क्षेत्र में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने आम जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान डीएसपी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अविनेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कुल 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से 21, पुलिस विभाग से 13, विकास विभाग से 7, विद्युत विभाग से 5, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से 10 शिकायतें शामिल रहीं।अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई गंभीर मामले भी सामने आए। आशा देवी पत्नी अवधेश सिंह निवासी ग्राम गंज फतेहगढ़ ने आरोप लगाया कि दबंग भू-माफियाओं द्वारा उनकी पट्टे की कृषि भूमि में खड़ी गेहूं की फसल को जबरन जोतकर कब्जा कर लिया गया है। वहीं पवन पुत्र बृजपाल सिंह निवासी आसमपुर ने लेखपाल पर कई बार कहने के बावजूद विरासत दर्ज न करने का आरोप लगाया। इसी क्रम में परवीन बेगम पत्नी शमशाद खान ने मेडबंदी आदेश के बावजूद पुनः खेत जोतने की शिकायत दर्ज कराई। नंदकिशोर पुत्र छोटेलाल निवासी नगला हूसा ने अत्यधिक बिजली बिल आने की समस्या बताई, जबकि अनमोल पुत्र बृजनंदन निवासी सलेमपुर ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत की।माया देवी पत्नी स्वर्गीय जगन्नाथ निवासी मंझा की मढ़ैया, आसमपुर ने किसान सम्मान निधि बंद होने की समस्या उठाई, जबकि जय किशन पुत्र बृज बिहारी निवासी हरसिंहपुर गहलवार ने विद्यालय में लापरवाही के चलते छात्र का हाथ टूटने का गंभीर आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए।3
- अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी एक महिला ने अपने पति के पिछले वर्ष 20 जुलाई 2025 से लापता होने के मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता धरमशिला पत्नी ओमवीर ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए पति की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उनके पति ओमवीर, जो मेन रोड पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे, 20 जुलाई 2025 की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया गया कि उस दिन वह शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे और खाना खाने की बात कहकर अपने परिचित रामू यादव के साथ निकल गए। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे, जबकि उनके साथ गया व्यक्ति कुछ घंटों बाद अपने घर पहुंच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन थाना अमृतपुर में सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई सीमित कर दी। पीड़िता ने कुछ लोगों पर पुराने विवाद के चलते पति के अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नामजद व्यक्तियों द्वारा किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। महिला का आरोप है कि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि बाद में मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, फिर भी पति का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आरती सिंह को प्रार्थनापत्र देकर मांग की है कि उनके पति को जल्द से जल्द बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लंबे समय से पति के लापता रहने के कारण परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।2
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- *पत्रकार शानू खान की बेल्टों से पिटाई, तमंचा दिखाकर दी धमकी पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज* फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार शानू खान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की पत्नी तबस्सुम ने तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह अपने भाई फिरोज के साथ बड़ा कब्रिस्तान, भूसा मंडी के रास्ते फकीरों को खाना देने जा रही थीं। इसी दौरान भूसा मंडी निवासी फैजान ने गाली-गलौज करते हुए उनके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें भी पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने पर शानू खान मौके पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद फरमान और गुरियल ने उन्हें बेल्टों से जमकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल शानू खान को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल कराकर घर पहुंचे शानू खान के यहां आरोपी युवक दोबारा मारपीट करने के इरादे से पहुंचे, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- हरपालपुर के पलिया गांव में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि हरपालपुर (हरदोई) में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ द्वारा सोमवार को पलिया गांव में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के साथ-साथ गौ रक्षक चंद्रशेखर उर्फ “फरसा वाले बाबा” को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में मौजूद सभी लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, अनुज कुमार, रवि सिंह, मनोज यादव, अमन सिंह और सतेंद्र सिंह , अनुराग मिश्रा, विवेक मिश्रा, रोहित मिश्रा, प्रतुल, अनुज, शिवम, मोहित, ज्ञानु, अरविंद मिश्रा, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। 👉 देशभक्ति और सम्मान के इस आयोजन ने एक बार फिर समाज को एकजुट होने का संदेश दिया।1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- तहसील अमृतपुर क्षेत्र में एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुजरपुर पमारान निवासी धर्मशीला पत्नी ओमवीर ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति ओमवीर, जो मन रोड पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते हैं, 20 जुलाई 2025 की शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर लौटे थे। कपड़े बदलने के बाद वह अपने मित्र रामू यादव (पुत्र अजपाल) के साथ बातचीत करते हुए कहीं चले गए, जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटे।परिजनों के अनुसार, कुछ देर बाद रामू यादव घर वापस आ गया, लेकिन जब धर्मशीला ने ओमवीर के बारे में पूछा तो उसने अनभिज्ञता जताई। पूरी रात तलाश के बावजूद ओमवीर का कोई सुराग नहीं लग सका। अगले दिन 21 जुलाई को परिजनों ने थाना अमृतपुर में सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल गुमशुदगी दर्ज कर ली। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उनके पति से रंजिश रखने वाले कुछ लोगों—देवेंद्र यादव, गुलाब सिंह उर्फ तिलक, सुरजीत यादव, श्यामवीर, बंटी उर्फ रामअवतार समेत अन्य—ने उनके पति का अपहरण कर लिया है और उनके साथ किसी अनहोनी की आशंका है।परिजनों का कहना है कि मामला दर्ज होने के बावजूद न तो ओमवीर की बरामदगी हो सकी है और न ही नामजद आरोपियों से प्रभावी पूछताछ की गई है। आरोप है कि सभी नामजद खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़िता धर्मशीला ने प्रशासन से मांग की है कि उनके पति को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही थाना प्रभारी अमृतपुर को निर्देशित कर निष्पक्ष व त्वरित जांच कराए जाने की भी अपील की गई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भी चर्चाओं का दौर जारी है और लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब तक ठोस कार्रवाई करता है और लापता युवक का सुराग कब तक मिल पाता है।3