पति 20 जुलाई 2025 से लापता, महिला ने अपहरण की जताई आशंका; एसपी से लगाई न्याय की गुहार अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी एक महिला ने अपने पति के पिछले वर्ष 20 जुलाई 2025 से लापता होने के मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता धरमशिला पत्नी ओमवीर ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए पति की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उनके पति ओमवीर, जो मेन रोड पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे, 20 जुलाई 2025 की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया गया कि उस दिन वह शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे और खाना खाने की बात कहकर अपने परिचित रामू यादव के साथ निकल गए। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे, जबकि उनके साथ गया व्यक्ति कुछ घंटों बाद अपने घर पहुंच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन थाना अमृतपुर में सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई सीमित कर दी। पीड़िता ने कुछ लोगों पर पुराने विवाद के चलते पति के अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नामजद व्यक्तियों द्वारा किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। महिला का आरोप है कि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि बाद में मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, फिर भी पति का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आरती सिंह को प्रार्थनापत्र देकर मांग की है कि उनके पति को जल्द से जल्द बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लंबे समय से पति के लापता रहने के कारण परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।
पति 20 जुलाई 2025 से लापता, महिला ने अपहरण की जताई आशंका; एसपी से लगाई न्याय की गुहार अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी एक महिला ने अपने पति के पिछले वर्ष 20 जुलाई 2025 से लापता होने के मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता धरमशिला पत्नी ओमवीर ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए पति की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उनके पति ओमवीर, जो मेन रोड पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे, 20 जुलाई 2025 की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया गया कि उस दिन वह शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे और खाना खाने की बात कहकर अपने परिचित रामू यादव के साथ निकल गए। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे, जबकि उनके साथ गया व्यक्ति कुछ घंटों बाद अपने घर पहुंच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो
अगले दिन थाना अमृतपुर में सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई सीमित कर दी। पीड़िता ने कुछ लोगों पर पुराने विवाद के चलते पति के अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नामजद व्यक्तियों द्वारा किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। महिला का आरोप है कि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि बाद में मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, फिर भी पति का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आरती सिंह को प्रार्थनापत्र देकर मांग की है कि उनके पति को जल्द से जल्द बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लंबे समय से पति के लापता रहने के कारण परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।
- Post by CITY NEWS1
- इजराइल वीडियो1
- जलालाबाद (शाहजहाँपुर) में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। स्थानीय राजनीति में इस तरह के आयोजन संगठन की सक्रियता और एकता को दर्शाते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सूची काफी विस्तृत है, जो क्षेत्र में पार्टी के जमीनी जुड़ाव को इंगित करती है। आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर इस खबर का एक व्यवस्थित प्रारूप यहाँ दिया गया है: समाचार सार: जलालाबाद में संजय सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया स्थान: जलालाबाद, शाहजहाँपुर अवसर: सांसद संजय सिंह (राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं यूपी प्रभारी) का जन्म दिवस प्रमुख उपस्थिति:राजीव यादव: जिला अध्यक्ष संतराम सिंह चौहान: वरिष्ठ जिला उपाध्यक्षसदाकत अली मंसूरी: विधानसभा अध्यक्ष जेबी सिंह: जिला महासचिव सुभाष सिंह: जिला सचिवअनुराग रस्तोगी: जिला कोषाध्यक्षजोगेंद्र प्रजापति: नगर विधानसभा अध्यक्ष व अन्य सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी:अमरपाल हमीद, इरशाद (विधानसभा उपाध्यक्ष), राजीव, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद असलम पेंटर, शाकिर अली, रियाजुद्दीन आदि।इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने निश्चित रूप से भविष्य की रणनीतियों या जनसेवा के संकल्पों पर भी चर्चा की होगी।1
- ईद मिलन कार्यक्रम में दिखा भाईचारा, सभी ने दी मुबारकबाद जलालाबाद क्षेत्र में ईद के पावन अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का सुंदर नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी लोगों ने बाबा साहब की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बड़े भाई आकिल सिद्धिकी जी के घर पहुंचकर सभी ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 🤝🌙 इस अवसर पर राजकुमार कठेरिया, अनिल भारती, अरविन्द कुमार (विधानसभा अध्यक्ष जलालाबाद), राकेश कठेरिया, दिनेश कुमार कठेरिया, पप्पू भाई कठेरिया, अतुल कुमार, ब्रजपाल, नरेश, मेवाराम, धर्मेंद्र प्रजापति सहित अन्य लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे त्योहार समाज में प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। सभी ने मिलकर क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की। ✨1
- शाहजहांपुर। जनपद के जलालाबाद नगर में HDFC बैंक के निकट एक डीसीएम ने स्कूटी सवार कुचल दिया। हादसे में स्कूटी सवार गांव गोरा निवासी भानु सिंह उर्फ नन्हे (पुत्र रतन सिंह) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह सनसनीखेज घटना रविवार शाम करीब 6 बजे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, भानु सिंह अपनी कार बनवाने मिस्त्री के पास गए थे। कार बनने में देरी होने पर उन्होंने मिस्त्री की स्कूटी लेकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने के कारण भी स्कूटी से नीचे गिर गए और पिछले पहिए से कुचल गए. पुलिस ने डीसीएम समेत सभी को कब्जे में ले लिया1
- Post by पी के तिवारी पत्रकार3
- Post by CITY NEWS1
- *पन्ना घाट पर जोरदार श्रमदान, गोमती आरती से गूंजा आकाश!* *विश्व जल दिवस अब गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन* विश्व जल दिवस और गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विकास खंड पुवायां के पन्ना घाट पर जिला गंगा समिति व लोक भारती ने स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण व गोमती आरती का शानदार आयोजन किया। जिला गंगा समिति के बैनर तले लोक भारती के संयोजक आलोक मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों, लोक भारती कार्यकर्ताओं, गंगा स्वयंसेवकों व पुजारियों ने उत्साह से श्रमदान किया। नदी किनारे जमा कचरा साफ कर सभी ने जल संरक्षण का संदेश दिया साथ ही सूखा कूड़ा और गीला कूड़ा को पृथक रूप से एकत्रित किया। श्रमदान के बाद वन विभाग के सहयोग से क्षेत्रीय वन अधिकारी वीरेश राव के निर्देशन में वन दरोगा डोरी लाल यादव व संरक्षकों ने कटहल, जामुन, महुआ, आम व अर्जुन जैसे वृक्ष रोपे। चरमोत्कर्ष में लोक भारती नदी-जल प्रमुख संजय त्रिपाठी व स्वामी रूद्र देवानंद के नेतृत्व में मां गोमती की भव्य आरती हुई। 'गोमती मां की जय, गंगा मां की जय' के नारों से पूरा घाट गूंज उठा।जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनय कुमार सक्सेना ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई व कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत, कृष्णकांत, अधीर त्रिवेदी, अजय त्रिपाठी, अंबिका प्रसाद, राम लड़ैते शर्मा, रविकांत त्रिवेदी, श्रीकृष्ण, मोनू, आशीष मिश्रा, हिमांशु सक्सेना, अनुज, देवेश, राममुरारी व सुआलाल आदि का विशेष योगदान रहा।1
- एक लाख प्रति गाड़ी कमाई कर रहे जिम्मेदार, भाजपा नगर उपाध्यक्ष ने खोली पोल, एजेंसी पर गंभीर आरोप—टोकन में भेदभाव, अभद्रता और बिचौलियों का खेल उजागर शाहाबाद, हरदोई। नगर के आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली के आरोप सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। भाजपा नगर उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता द्वारा उठाए गए सवालों ने न केवल स्थानीय गैस एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली की निष्क्रियता को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। आनंद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उन्हें 14 तारीख से अब तक गैस सिलेंडर के लिए टोकन नहीं दिया गया, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को लगातार टोकन जारी किए जा रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का खेल है। उन्होंने इंडेन गैस एजेंसी के संचालक केएमसी मलिक पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। गुप्ता के अनुसार, शिकायत करने पर उन्हें न सिर्फ नजरअंदाज किया गया, बल्कि अपमानजनक रवैया भी अपनाया गया। इससे साफ संकेत मिलता है कि एजेंसी में उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में बिचौलियों का जाल तेजी से फैल रहा है। आरोप है कि आम उपभोक्ताओं को दरकिनार कर गैस सिलेंडर बिचौलियों के माध्यम से बेचे जा रहे हैं। यही नहीं, सिलेंडरों की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है, जहां एक सिलेंडर 1500 से 1800 रुपये तक में बेचे जाने की बात सामने आ रही है। यह न सिर्फ उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने जैसा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। न तो किसी जांच की घोषणा हुई है और न ही किसी जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई। इससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह की मनमानी चलती रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो यह समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है और आम जनता का भरोसा पूरी तरह से टूट सकता है।2