Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्कूटी सवार डीसीएम के नीचे आया हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल शाहजहांपुर। जनपद के जलालाबाद नगर में HDFC बैंक के निकट एक डीसीएम ने स्कूटी सवार कुचल दिया। हादसे में स्कूटी सवार गांव गोरा निवासी भानु सिंह उर्फ नन्हे (पुत्र रतन सिंह) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह सनसनीखेज घटना रविवार शाम करीब 6 बजे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, भानु सिंह अपनी कार बनवाने मिस्त्री के पास गए थे। कार बनने में देरी होने पर उन्होंने मिस्त्री की स्कूटी लेकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने के कारण भी स्कूटी से नीचे गिर गए और पिछले पहिए से कुचल गए. पुलिस ने डीसीएम समेत सभी को कब्जे में ले लिया
R. N. SHARMA
स्कूटी सवार डीसीएम के नीचे आया हुई मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल शाहजहांपुर। जनपद के जलालाबाद नगर में HDFC बैंक के निकट एक डीसीएम ने स्कूटी सवार कुचल दिया। हादसे में स्कूटी सवार गांव गोरा निवासी भानु सिंह उर्फ नन्हे (पुत्र रतन सिंह) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह सनसनीखेज घटना रविवार शाम करीब 6 बजे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, भानु सिंह अपनी कार बनवाने मिस्त्री के पास गए थे। कार बनने में देरी होने पर उन्होंने मिस्त्री की स्कूटी लेकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने के कारण भी स्कूटी से नीचे गिर गए और पिछले पहिए से कुचल गए. पुलिस ने डीसीएम समेत सभी को कब्जे में ले लिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- saccha bhai1
- 2467.50 लाख की लागत से स्वीकृति मुख्यमंत्री माॅडल कम्पोजिट विद्यालय ग्राम पंचायत दाउदपुर उर्फ मुरादगाॅव, विकास खण्ड भावलखेड़ा का श्री सुरेश कुमार खन्ना, मा० मंत्री, वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा लोकापर्ण शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम कर शुभारम्भ किया गया।* दिनांक 22.03.2025 को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर उर्फ मुरादगाॅव विकास खण्ड भावलखेड़ा जनपद शाहजहाँपुर के निर्माण कार्य, लागत 2467.50 लाख की लागत से भूमि का शिलान्यास एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम श्री योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, सरकार की प्रेरणा से श्री सुरेश कुमार खन्ना जी, मुख्य अतिथि के कर कमलों के द्वारा कार्यक्रम को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में श्री अरुण कुमार सागर, मां० सांसद, शाहजहांपुर, श्रीमती ममता यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत, श्री राजाराम ब्लॉक प्रमुख भावलखेड़ा, श्री वीरेंद्र पाल सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री अजय प्रताप यादव, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री प्रेम कुमार, ग्राम प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, डॉ० अपराजिता सिंह सिनसिनवार मुख्य विकास अधिकारी जनपद शाहजहांपुर, श्रीमती दिव्या गुप्ता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद शाहजहांपुर एवं अन्य समस्त अधिकारी कर्मचारी का उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय को कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0 इकाई-06, बरेली के द्वारा निर्माण कराया जाएगा।1
- जलालाबाद (शाहजहाँपुर) में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। स्थानीय राजनीति में इस तरह के आयोजन संगठन की सक्रियता और एकता को दर्शाते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सूची काफी विस्तृत है, जो क्षेत्र में पार्टी के जमीनी जुड़ाव को इंगित करती है। आपके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर इस खबर का एक व्यवस्थित प्रारूप यहाँ दिया गया है: समाचार सार: जलालाबाद में संजय सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया स्थान: जलालाबाद, शाहजहाँपुर अवसर: सांसद संजय सिंह (राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं यूपी प्रभारी) का जन्म दिवस प्रमुख उपस्थिति:राजीव यादव: जिला अध्यक्ष संतराम सिंह चौहान: वरिष्ठ जिला उपाध्यक्षसदाकत अली मंसूरी: विधानसभा अध्यक्ष जेबी सिंह: जिला महासचिव सुभाष सिंह: जिला सचिवअनुराग रस्तोगी: जिला कोषाध्यक्षजोगेंद्र प्रजापति: नगर विधानसभा अध्यक्ष व अन्य सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी:अमरपाल हमीद, इरशाद (विधानसभा उपाध्यक्ष), राजीव, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद असलम पेंटर, शाकिर अली, रियाजुद्दीन आदि।इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने निश्चित रूप से भविष्य की रणनीतियों या जनसेवा के संकल्पों पर भी चर्चा की होगी।1
- तहसील क्षेत्र में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने आम जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान डीएसपी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी अविनेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कुल 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग से 21, पुलिस विभाग से 13, विकास विभाग से 7, विद्युत विभाग से 5, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 तथा अन्य विभागों से 10 शिकायतें शामिल रहीं।अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई गंभीर मामले भी सामने आए। आशा देवी पत्नी अवधेश सिंह निवासी ग्राम गंज फतेहगढ़ ने आरोप लगाया कि दबंग भू-माफियाओं द्वारा उनकी पट्टे की कृषि भूमि में खड़ी गेहूं की फसल को जबरन जोतकर कब्जा कर लिया गया है। वहीं पवन पुत्र बृजपाल सिंह निवासी आसमपुर ने लेखपाल पर कई बार कहने के बावजूद विरासत दर्ज न करने का आरोप लगाया। इसी क्रम में परवीन बेगम पत्नी शमशाद खान ने मेडबंदी आदेश के बावजूद पुनः खेत जोतने की शिकायत दर्ज कराई। नंदकिशोर पुत्र छोटेलाल निवासी नगला हूसा ने अत्यधिक बिजली बिल आने की समस्या बताई, जबकि अनमोल पुत्र बृजनंदन निवासी सलेमपुर ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत की।माया देवी पत्नी स्वर्गीय जगन्नाथ निवासी मंझा की मढ़ैया, आसमपुर ने किसान सम्मान निधि बंद होने की समस्या उठाई, जबकि जय किशन पुत्र बृज बिहारी निवासी हरसिंहपुर गहलवार ने विद्यालय में लापरवाही के चलते छात्र का हाथ टूटने का गंभीर आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए गए।3
- पिहानी पुलिस ने किया 252 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा, थाना पुलिस ने इस गिरफ्तारी से किया बड़ी कार्रवाई का दावा, 252 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पिहानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई हरदोई। जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिहानी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।1
- अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी एक महिला ने अपने पति के पिछले वर्ष 20 जुलाई 2025 से लापता होने के मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता धरमशिला पत्नी ओमवीर ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए पति की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उनके पति ओमवीर, जो मेन रोड पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे, 20 जुलाई 2025 की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया गया कि उस दिन वह शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे और खाना खाने की बात कहकर अपने परिचित रामू यादव के साथ निकल गए। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे, जबकि उनके साथ गया व्यक्ति कुछ घंटों बाद अपने घर पहुंच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन थाना अमृतपुर में सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई सीमित कर दी। पीड़िता ने कुछ लोगों पर पुराने विवाद के चलते पति के अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नामजद व्यक्तियों द्वारा किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। महिला का आरोप है कि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि बाद में मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, फिर भी पति का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आरती सिंह को प्रार्थनापत्र देकर मांग की है कि उनके पति को जल्द से जल्द बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लंबे समय से पति के लापता रहने के कारण परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।2
- ईद मिलन कार्यक्रम में दिखा भाईचारा, सभी ने दी मुबारकबाद जलालाबाद क्षेत्र में ईद के पावन अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का सुंदर नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी लोगों ने बाबा साहब की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बड़े भाई आकिल सिद्धिकी जी के घर पहुंचकर सभी ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 🤝🌙 इस अवसर पर राजकुमार कठेरिया, अनिल भारती, अरविन्द कुमार (विधानसभा अध्यक्ष जलालाबाद), राकेश कठेरिया, दिनेश कुमार कठेरिया, पप्पू भाई कठेरिया, अतुल कुमार, ब्रजपाल, नरेश, मेवाराम, धर्मेंद्र प्रजापति सहित अन्य लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे त्योहार समाज में प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं। सभी ने मिलकर क्षेत्र में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की। ✨1