logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

CITY NEWS: विकास प्रदर्शनी में पशुपालन विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

23 hrs ago
user_CITY NEWS
CITY NEWS
Farrukhabad, Uttar Pradesh•
23 hrs ago

CITY NEWS: विकास प्रदर्शनी में पशुपालन विभाग द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • *पत्रकार शानू खान की बेल्टों से पिटाई, तमंचा दिखाकर दी धमकी पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज* फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार शानू खान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की पत्नी तबस्सुम ने तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह अपने भाई फिरोज के साथ बड़ा कब्रिस्तान, भूसा मंडी के रास्ते फकीरों को खाना देने जा रही थीं। इसी दौरान भूसा मंडी निवासी फैजान ने गाली-गलौज करते हुए उनके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें भी पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने पर शानू खान मौके पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद फरमान और गुरियल ने उन्हें बेल्टों से जमकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल शानू खान को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल कराकर घर पहुंचे शानू खान के यहां आरोपी युवक दोबारा मारपीट करने के इरादे से पहुंचे, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    *पत्रकार शानू खान की बेल्टों से पिटाई, तमंचा दिखाकर दी धमकी पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज*
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार शानू खान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित की पत्नी तबस्सुम ने तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह अपने भाई फिरोज के साथ बड़ा कब्रिस्तान, भूसा मंडी के रास्ते फकीरों को खाना देने जा रही थीं। इसी दौरान भूसा मंडी निवासी फैजान ने गाली-गलौज करते हुए उनके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें भी पीट दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर शानू खान मौके पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद फरमान और गुरियल ने उन्हें बेल्टों से जमकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घायल शानू खान को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
मेडिकल कराकर घर पहुंचे शानू खान के यहां आरोपी युवक दोबारा मारपीट करने के इरादे से पहुंचे, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी एक महिला ने अपने पति के पिछले वर्ष 20 जुलाई 2025 से लापता होने के मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता धरमशिला पत्नी ओमवीर ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए पति की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उनके पति ओमवीर, जो मेन रोड पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे, 20 जुलाई 2025 की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया गया कि उस दिन वह शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे और खाना खाने की बात कहकर अपने परिचित रामू यादव के साथ निकल गए। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे, जबकि उनके साथ गया व्यक्ति कुछ घंटों बाद अपने घर पहुंच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन थाना अमृतपुर में सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई सीमित कर दी। पीड़िता ने कुछ लोगों पर पुराने विवाद के चलते पति के अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नामजद व्यक्तियों द्वारा किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। महिला का आरोप है कि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि बाद में मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, फिर भी पति का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आरती सिंह को प्रार्थनापत्र देकर मांग की है कि उनके पति को जल्द से जल्द बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लंबे समय से पति के लापता रहने के कारण परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।
    2
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद।
थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी एक महिला ने अपने पति के पिछले वर्ष 20 जुलाई 2025 से लापता होने के मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता धरमशिला पत्नी ओमवीर ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए पति की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार उनके पति ओमवीर, जो मेन रोड पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे, 20 जुलाई 2025 की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया गया कि उस दिन वह शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे और खाना खाने की बात कहकर अपने परिचित रामू यादव के साथ निकल गए। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे, जबकि उनके साथ गया व्यक्ति कुछ घंटों बाद अपने घर पहुंच गया।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन थाना अमृतपुर में सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई सीमित कर दी।
पीड़िता ने कुछ लोगों पर पुराने विवाद के चलते पति के अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नामजद व्यक्तियों द्वारा किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
महिला का आरोप है कि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि बाद में मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, फिर भी पति का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आरती सिंह को प्रार्थनापत्र देकर मांग की है कि उनके पति को जल्द से जल्द बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लंबे समय से पति के लापता रहने के कारण परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।
    user_पत्रकार गोपाल सक्सेना
    पत्रकार गोपाल सक्सेना
    अमृतपुर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज दिनाँक 23.03.2026 को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील छिबरामऊ जनपद कन्नौज में जन शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के उचित,गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये गए।
    1
    आज दिनाँक 23.03.2026 को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील छिबरामऊ जनपद कन्नौज में जन शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के उचित,गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये गए।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झूठा SC-ST एक्ट के लगाने की धमकी- #CO साहब आप पर और #DM साहब तीनों पर मैं #SC_ST का मुकदमा करा दूँगा.. छोटा सा काम है मेरे लिए चुटकी भर के लिए- आप चाहोगे मुकदमे में फंसना- सोचो जब इतने बड़े अधिकारी को झूठे केश में फंसाने की धमकी दी जा रही है, तो आम व्यक्ति के क्या हाल होंगे?
    1
    झूठा SC-ST एक्ट के लगाने की धमकी-
#CO साहब आप पर और #DM साहब तीनों पर मैं #SC_ST का मुकदमा करा दूँगा.. छोटा सा काम है मेरे लिए चुटकी भर के लिए- आप चाहोगे मुकदमे में फंसना-
सोचो जब इतने बड़े अधिकारी को झूठे केश में फंसाने की धमकी दी जा रही है, तो आम व्यक्ति के क्या हाल होंगे?
    user_गौतम कश्यप
    गौतम कश्यप
    Court reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Shruddin Khan
    1
    Post by Shruddin Khan
    user_Shruddin Khan
    Shruddin Khan
    Nurse Sawayajpur, Hardoi•
    3 hrs ago
  • Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    1
    Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    user_संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी
    जलालाबाद, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • Post by CITY NEWS
    1
    Post by CITY NEWS
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.