Shuru
Apke Nagar Ki App…
साथी गौशाला में बंद पशुओं के हालात जो कि यह वीडियो मलिहाबाद माल की बताई जाती है जहां पर डॉक्टर जाने को तैयार नहीं और ऐसे ही खाना पूर्ति करते हैं इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें झुकेगा सालों की सुरक्षा बढ़ाई जाए
Shruddin Khan
साथी गौशाला में बंद पशुओं के हालात जो कि यह वीडियो मलिहाबाद माल की बताई जाती है जहां पर डॉक्टर जाने को तैयार नहीं और ऐसे ही खाना पूर्ति करते हैं इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें झुकेगा सालों की सुरक्षा बढ़ाई जाए
More news from Hardoi and nearby areas
- Post by Shruddin Khan1
- अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम गुर्जरपुर पमारान निवासी एक महिला ने अपने पति के पिछले वर्ष 20 जुलाई 2025 से लापता होने के मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता धरमशिला पत्नी ओमवीर ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए पति की शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उनके पति ओमवीर, जो मेन रोड पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाते थे, 20 जुलाई 2025 की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। बताया गया कि उस दिन वह शाम करीब 7 बजे दुकान बंद कर घर पहुंचे और खाना खाने की बात कहकर अपने परिचित रामू यादव के साथ निकल गए। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे, जबकि उनके साथ गया व्यक्ति कुछ घंटों बाद अपने घर पहुंच गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो अगले दिन थाना अमृतपुर में सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और केवल गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई सीमित कर दी। पीड़िता ने कुछ लोगों पर पुराने विवाद के चलते पति के अपहरण की आशंका जताई है। उनका कहना है कि नामजद व्यक्तियों द्वारा किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। महिला का आरोप है कि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि बाद में मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, फिर भी पति का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद आरती सिंह को प्रार्थनापत्र देकर मांग की है कि उनके पति को जल्द से जल्द बरामद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लंबे समय से पति के लापता रहने के कारण परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है।2
- Post by CITY NEWS1
- एक लाख प्रति गाड़ी कमाई कर रहे जिम्मेदार, भाजपा नगर उपाध्यक्ष ने खोली पोल, एजेंसी पर गंभीर आरोप—टोकन में भेदभाव, अभद्रता और बिचौलियों का खेल उजागर शाहाबाद, हरदोई। नगर के आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और धांधली के आरोप सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। भाजपा नगर उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता द्वारा उठाए गए सवालों ने न केवल स्थानीय गैस एजेंसी की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली की निष्क्रियता को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। आनंद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उन्हें 14 तारीख से अब तक गैस सिलेंडर के लिए टोकन नहीं दिया गया, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को लगातार टोकन जारी किए जा रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने का खेल है। उन्होंने इंडेन गैस एजेंसी के संचालक केएमसी मलिक पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। गुप्ता के अनुसार, शिकायत करने पर उन्हें न सिर्फ नजरअंदाज किया गया, बल्कि अपमानजनक रवैया भी अपनाया गया। इससे साफ संकेत मिलता है कि एजेंसी में उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। मामला यहीं तक सीमित नहीं है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में बिचौलियों का जाल तेजी से फैल रहा है। आरोप है कि आम उपभोक्ताओं को दरकिनार कर गैस सिलेंडर बिचौलियों के माध्यम से बेचे जा रहे हैं। यही नहीं, सिलेंडरों की खुलेआम ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है, जहां एक सिलेंडर 1500 से 1800 रुपये तक में बेचे जाने की बात सामने आ रही है। यह न सिर्फ उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने जैसा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। न तो किसी जांच की घोषणा हुई है और न ही किसी जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई। इससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह की मनमानी चलती रहेगी। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो यह समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है और आम जनता का भरोसा पूरी तरह से टूट सकता है।2
- *पत्रकार शानू खान की बेल्टों से पिटाई, तमंचा दिखाकर दी धमकी पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज* फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में पत्रकार शानू खान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की पत्नी तबस्सुम ने तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे वह अपने भाई फिरोज के साथ बड़ा कब्रिस्तान, भूसा मंडी के रास्ते फकीरों को खाना देने जा रही थीं। इसी दौरान भूसा मंडी निवासी फैजान ने गाली-गलौज करते हुए उनके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें भी पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने पर शानू खान मौके पर पहुंचे, जहां पहले से मौजूद फरमान और गुरियल ने उन्हें बेल्टों से जमकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल शानू खान को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल कराकर घर पहुंचे शानू खान के यहां आरोपी युवक दोबारा मारपीट करने के इरादे से पहुंचे, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- हरदोई 2027 के विधानसभा चुनाव में नितिन अग्रवाल की लहर,2027 के विधानसभा चुनाव में विरोधियों का सूपड़ा साफ कर देगी ये लहर,ये भीड़ किराये पर जमा की हुई नहीं हैं ये जनाधार हैं संकेत हैं आगामी विधानसभा चुनाव का यही लहर तय करेगी मंत्री नितिन अग्रवाल की प्रचंड जीत,नितिन अग्रवाल के होली मिलन कार्यक्रम में गांव गांव गली गली से उमड़ रही भारी भीड़,जैसा मंत्री नितिन अग्रवाल हमेशा कहते हैं ये भीड़ नहीं उनका परिवार हैं,परिवार का प्यार और आशीर्वाद उनके साथ हैं जिसके साथ परिवार का प्यार और आशीर्वाद हो उसे कौन हरा सकता हैं,विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तमाम लोग चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन केवल घोषणा से चुनाव जीता नहीं जाता चुनाव जनता के भरोसे और आशीर्वाद के दम पर जीता जाता हैं सदर विधानसभा की जनता ने हमेशा नरेश अग्रवाल के परिवार पर भरोसा जताया हैं सदर की जनता मंत्री नितिन अग्रवाल के साथ हैं होली मिलन कार्यक्रमों में जो भीड़ मंत्री जमा हो रही हैं उतनी भीड़ चुनाव लड़ने वाले लोग जमा करके दिखा दे,विपक्षी नेताओं ने भी सदर विधानसभा में गांव गांव जाकर होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत की लेकिन चंद लोगों के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है जिस गांव में गये उस गांव के लोगों को एकजुट नहीं कर पाये ये उन नेताओं की जमीनी हकीकत हैं जो 2027 के विधानसभा में जीत का दावा ठोक रहे हैं दावा करना बहुत आसान हैं कोई भी कर सकता हैं लेकिन दावों से चुनाव नहीं जीते जा सकतें,5 साल तक गायब रहे चुनाव नजदीक आते ही उनकी जनता से नजदीकी बढ़ने लगी ऐसे नेताओं को जनता ताज नहीं पहनातीं बल्कि उनको चुनाव में करारा जबाब देती हैं जैसा की सदर विधानसभा में सदियों से होता आया है,पब्लिक बोलती हैं हरदोई का लाल नरेश अग्रवाल और नरेश का लाल नितिन अग्रवाल सोशल मीडिया पर बयान बाजी करने वाले नेताओं की इस समय बाढ़ आई हैं ऐसा लगता हैं वो चुनाव अभी से जीत गए हों नरेश अग्रवाल के किले को भेदना फिल्हाल अभी तो नामुमकिन हैं 2027 के चुनाव में कुछ की जमानतें जब्त होगी कुछ पहले की तरहां हार का आंकलन करेंगे,सदर विधानसभा में आज भी नरेश अग्रवाल के परिवार का जलवा कायम हैं,ये भीड़ तो अभी एक छोटा सा ट्रेलर हैं फिल्म तो 2027 में रिलीज होंना बाकी हैं Nitin Agrawal1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- अमृतपुर। सोमवार को तहसील अमृतपुर सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की 13, विकास विभाग की 7, विद्युत विभाग की 5, खाद्य एवं रसद विभाग की 2 तथा अन्य 10 शिकायतें शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनिन्द्र कुमार ने ग्राम कुम्हरौर निवासी 72 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक सत्यपाल सिंह का आयुष्मान कार्ड बनवाया। जिलाधिकारी ने स्वयं उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान कर उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। समाधान दिवस में कई गंभीर प्रकरण भी सामने आए। आशा देवी निवासी गंज फतेहगढ़ ने दबंग भू-माफियाओं द्वारा पट्टे की भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को जोतकर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। वहीं पवन निवासी आसमपुर ने लेखपाल द्वारा विरासत दर्ज न करने का आरोप लगाया। परवीन बेगम ने मेडबंदी आदेश के बावजूद पुनः खेत जोतने की शिकायत की। इसके अलावा नंदकिशोर ने बिजली बिल अधिक आने, अनमोल ने मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने, माया देवी ने किसान सम्मान निधि पुनः चालू कराने तथा जय किशन ने विद्यालय में लापरवाही से छात्र का हाथ टूटने के मामले में प्रार्थना पत्र दिया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनिन्द्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव, उप जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।3