logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएम योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि हेलीपैड पर मिले भाजपा सभासद कपिल कुमार आर्य शिकारपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पावन धरा पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने शिकारपुर के भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा, के निधन पर आयोजित शोक सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिकारपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के हेलीपैड पर उतरते ही वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया इसी कड़ी में स्थानीय भाजपा सभासद कपिल कुमार आर्य, को भी मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड पर उनसे मिलने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ सभासद कपिल कुमार आर्य ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और शिकारपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया स्वर्गीय अनिल शर्मा को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जाना समाज और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है इस दौरान पूरा क्षेत्र अपने प्रिय नेता को नमन करने और मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ा था ।

10 hrs ago
user_रीशू कुमार
रीशू कुमार
Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
da962229-5f20-4e04-9249-a642f6df0830

सीएम योगी ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी श्रद्धांजलि हेलीपैड पर मिले भाजपा सभासद कपिल कुमार आर्य शिकारपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पावन धरा पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने शिकारपुर के भाजपा विधायक और पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा, के निधन पर आयोजित शोक सभा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शिकारपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के हेलीपैड पर उतरते ही वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया इसी कड़ी में स्थानीय भाजपा सभासद कपिल कुमार आर्य, को भी मुख्यमंत्री के आगमन पर हेलीपैड पर उनसे मिलने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ सभासद कपिल कुमार आर्य ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और शिकारपुर की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया स्वर्गीय अनिल शर्मा को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जाना समाज और पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है इस दौरान पूरा क्षेत्र अपने प्रिय नेता को नमन करने और मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ा था ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मां से झगड़े के बाद नहर में कूदा युवक पीआरवी 112 के पुलिसकर्मियों और ड्राइवर ने तत्परता दिखाकर बचाई जान ड्राइवर और पुलिसकर्मियों ने पेश की बहादुरी की मिसाल बुलन्दशहर : गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव सनोटा के पास उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब 112 पुलिस पीआरवी की मुस्तैदी और ड्राइवर की जांबाजी के कारण नहर में डूबे एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है जानकारी के अनुसार सनोटा निवासी अनस पुत्र यासीन ने 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी कि गांव के पास नहर के समीप मां-बेटे के बीच विवाद हो रहा है झगड़ा इतना बढ़ गया कि विवाद के दौरान बेटा अचानक सनोटा नहर में कूद गया सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस की गाड़ी बिना कोई समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची युवक को नहर में डूबता देख गाड़ी के कार ड्राइवर नितिन यादव और एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए तुरन्त नहर में छलांग लगा दी काफी मशक्कत और कड़े प्रयासों के बाद टीम ने डूब रहे युवक को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया 112 डायल पुलिस गाड़ी पर तैनात हेड कांस्टेबल रेंग सिंह सरदार जी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पारिवारिक कलह के चलते शैलेन्द्र पुत्र जय किशन निवासी ग्राम सनोटा गुलावठी बुलन्दशहर ने नहर में छलांग लगा दी है हेड कांस्टेबल रेंग सिंह, और उनकी टीम ने समय पर घटनास्थल पर पहुँच कर और सूझबूझ दिखाते हुए युवक की जान बचा ली समय रहते पुलिस की इस तत्परता ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजड़ने से बचा लिया पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाल कर राहत की सांस ली है ।
    1
    मां से झगड़े के बाद नहर में कूदा युवक पीआरवी 112 के पुलिसकर्मियों और ड्राइवर ने तत्परता दिखाकर बचाई जान ड्राइवर और पुलिसकर्मियों ने पेश की बहादुरी की मिसाल
बुलन्दशहर : गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव सनोटा के पास उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब 112 पुलिस पीआरवी की मुस्तैदी और ड्राइवर की जांबाजी के कारण नहर में डूबे एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है जानकारी के अनुसार सनोटा निवासी अनस पुत्र यासीन ने 112 पुलिस को फोन कर सूचना दी कि गांव के पास नहर के समीप मां-बेटे के बीच विवाद हो रहा है झगड़ा इतना बढ़ गया कि विवाद के दौरान बेटा अचानक सनोटा नहर में कूद गया सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस की गाड़ी बिना कोई समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची युवक को नहर में डूबता देख गाड़ी के कार ड्राइवर नितिन यादव और एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए तुरन्त नहर में छलांग लगा दी काफी मशक्कत और कड़े प्रयासों के बाद टीम ने डूब रहे युवक को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया 112 डायल पुलिस गाड़ी पर तैनात हेड कांस्टेबल रेंग सिंह सरदार जी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पारिवारिक कलह के चलते शैलेन्द्र पुत्र जय किशन निवासी ग्राम सनोटा गुलावठी बुलन्दशहर ने नहर में छलांग लगा दी है हेड कांस्टेबल रेंग सिंह, और उनकी टीम ने समय पर घटनास्थल पर पहुँच कर और सूझबूझ दिखाते हुए युवक की जान बचा ली समय रहते पुलिस की इस तत्परता ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजड़ने से बचा लिया पुलिस ने युवक को सुरक्षित निकाल कर राहत की सांस ली है ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में लहू लुहान अवस्था में मिला ई-रिक्शा चालक
    1
    बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थिति में लहू लुहान अवस्था में मिला ई-रिक्शा चालक
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    8 hrs ago
  • छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है। छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है।
    1
    छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।

लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है।
छठ एक प्रमुख हिंदू त्योहार है जो बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है।
लगभग सभी सभ्यताओं ने 'भगवान सूर्य' की पूजा की है, लेकिन बिहार में छठ पूजा एकमात्र ऐसा अवसर है जहां उगते सूरज के साथ सूर्य की पूजा की जाती है।
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा कार्तिक महीने के छठे दिन मनाई जाती है। छठ पूजा, जिसे सूर्य शाष्टी के रूप में भी जाना जाता है, एक स्नान त्योहार है, जिसके बाद चार दिन की अवधि के संयम और अनुष्ठान शुद्धता होती है।
    user_Monu singh
    Monu singh
    Electrician खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गौतम बुद्ध नगर प्राधिकरण व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
    1
    गौतम बुद्ध नगर प्राधिकरण व  जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
    user_SNL स्व नियंत्रण लक्ष्य
    SNL स्व नियंत्रण लक्ष्य
    Media company खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • वाहन चोरी के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी रंजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो शेरपुर के आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त Ertiga कार तथा सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को दो ट्रकों से एसीएम चोरी के मामले में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को शातिर अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    4
    वाहन चोरी के वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार
बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी के मामले में वांछित आरोपी रंजीत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात निजामपुर जाने वाले रास्ते पर बंबे के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा।
पुलिस ने पीछा किया तो शेरपुर के आगे श्मशान की ओर जाने वाले रास्ते पर कार फंस गई। पुलिस के मुताबिक, घिरने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत पुत्र जसवंत सिंह, निवासी फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त Ertiga कार तथा सिकंदराबाद क्षेत्र से चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को दो ट्रकों से एसीएम चोरी के मामले में सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज था और आरोपी वांछित चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को शातिर अपराधी बताते हुए उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, टप्पेबाजी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
    user_Dinesh kumar pal
    Dinesh kumar pal
    Advertising agency बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पिंटू के रूप में की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    बुलंदशहर: कोतवाली देहात क्षेत्र के छजीगढ़ी ग्यासपुर के बागों में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पिंटू के रूप में की।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र के गाँव भराना की महिलाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ठान लें तो वे कुछ भी कर सकती हैं! ​सड़कें ठीक कराने के बाद, अब इन महिलाओं ने गाँव के बच्चों की शिक्षा की कमान संभाल ली है। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इन महिलाओं ने सीधे DM ऑफिस का रुख किया है और गाँव में एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जोरदार गुहार लगाई है। ​नारी शक्ति का यह कदम वाकई मिसाल है! रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    1
    बुलंदशहर: सिकंदराबाद क्षेत्र के गाँव भराना की महिलाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ठान लें तो वे कुछ भी कर सकती हैं!
​सड़कें ठीक कराने के बाद, अब इन महिलाओं ने गाँव के बच्चों की शिक्षा की कमान संभाल ली है।
बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इन महिलाओं ने सीधे DM ऑफिस का रुख किया है और गाँव में एक आधुनिक लाइब्रेरी की स्थापना की जोरदार गुहार लगाई है।
​नारी शक्ति का यह कदम वाकई मिसाल है!
रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस शिकारपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचे यहाँ उन्होंने शिकारपुर के विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा, के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी इसके बाद मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों और प्रियजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अनिल शर्मा के छोटे भाई केशव शर्मा के पुत्र सार्थक शर्मा के बेटे वेदार्थ को भी अपनी गोद में खिलाया और दुलार किया इस शोक सभा के दौरान भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र दिलेर, भी विशेष रूप से मौजूद रहे सभी वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय अनिल शर्मा, द्वारा जनहित और समाज सेवा में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही अवंतिका फार्म हाउस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय जनप्रिय नेता को याद किया और उनके द्वारा क्षेत्र के विकास में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को नमन किया ।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधायक अनिल शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
शिकारपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस पहुंचे यहाँ उन्होंने शिकारपुर के विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय अनिल शर्मा, के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी इसके बाद मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों और प्रियजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय अनिल शर्मा के छोटे भाई केशव शर्मा के पुत्र सार्थक शर्मा के बेटे वेदार्थ को भी अपनी गोद में खिलाया और दुलार किया इस शोक सभा के दौरान भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र दिलेर, भी विशेष रूप से मौजूद रहे सभी वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय अनिल शर्मा, द्वारा जनहित और समाज सेवा में किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही अवंतिका फार्म हाउस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय जनप्रिय नेता को याद किया और उनके द्वारा क्षेत्र के विकास में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को नमन किया ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.