Shuru
Apke Nagar Ki App…
इनके जज्बे को सलाम , काश इनको कही युद्ध में कोई अवशर मिल जाता ये भी अपनी तमन्ना पूरी कर लेते
संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
इनके जज्बे को सलाम , काश इनको कही युद्ध में कोई अवशर मिल जाता ये भी अपनी तमन्ना पूरी कर लेते
More news from Sonbhadra and nearby areas
- इनके जज्बे को सलाम , काश इनको कही युद्ध में कोई अवशर मिल जाता ये भी अपनी तमन्ना पूरी कर लेते1
- घिवही में गृह प्रवेश समारोह पर पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण शर्मा एवं पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित। घिवही में गृह प्रवेश समारोह पर पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण शर्मा एवं पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित। घिवही निवासी छोटू चन्दवशी ने गृह प्रवेश के अवसर पर अतिथियों का किया सम्मान, पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम। घिवही, सोनभद्र। सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत घिवही निवासी छोटू चन्दवशी के मकान के गृह प्रवेश समारोह के अवसर पर सम्मान एवं आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पंचायत घिवही के पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण शर्मा जी एवं पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। गृह प्रवेश के इस शुभ अवसर पर छोटू चन्दवशी ने दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान प्रकट किया। इस दौरान आपसी मेल-मिलाप, सम्मान और सामाजिक सौहार्द की भावना देखने को मिली। गृह प्रवेश किसी भी परिवार के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार अवसर होता है। ऐसे आयोजनों में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं परिचितों को आमंत्रित कर सम्मान देना आपसी संबंधों को मजबूत बनाने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का माध्यम बनता है। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान राम नारायण शर्मा एवं पत्रकार जितेन्द्र प्रसाद को सम्मानित किए जाने की चर्चा रही। कार्यक्रम ने क्षेत्र में आपसी सद्भाव, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। रिपोर्ट: जितेन्द्र प्रसाद | भारत दृष्टि लाइव न्यूज़4
- गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी जली, परिवार बाल-बाल बचा,आर्थिक सहायता की मांग दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव के वार्ड नंबर 10 स्थित अगरिया बस्ती में सोमवार रात गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। घर के मुखिया की सूझबूझ से परिवार के सभी सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरजीत चेरो पुत्र स्व. मोती लाल चेरो के घर पर रात करीब सवा नौ बजे उनकी 58 वर्षीय पत्नी लालती देवी गैस चूल्हे पर चावल पका रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। अमरजीत ने बताया कि आग किस कारण लगी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। घटना के समय अमरजीत अपनी पत्नी और नातियों के साथ घर में मौजूद थे। आग लगते ही उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पत्नी और नातियों को सुरक्षित बाहर निकाला। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भारी संख्या पहुंच गई। ग्रामीणों ने बालू, बाल्टी और डिब्बों से पानी लाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि आग लगने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा आसपास के इलाके में भारी तबाही हो सकती थी। आग में परिवार का खाने पीने का सामान, बिस्तर और अन्य घरेलू सामग्री पूरी तरह जल गई। हजारों रुपये के नुकसान की आशंका है, लेकिन परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। पड़ोसियों राय सिंह, श्रवण कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि अमरजीत दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर है और इस दुर्घटना ने परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। अमरजीत ने बताया कि गांव की ग्राम प्रधान नकछेदी का लगभग 10 दिन पूर्व निधन हो गया था। परिवार इस समय शोक और कर्मकांड में व्यस्त होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार और पड़ोसियों ने शासन प्रशासन, राजस्व विभाग तथा लेखपालों से मामले में संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।1
- चिनिया में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, तीन गंभीर घायल; सभी गढ़वा रेफर चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनिया। गढ़वा जिले के चिनिया थाना मुख्यालय स्थित अनहारी टोला के पास रविवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की पहचान अनहारी दह टोला निवासी शत्रुघ्न रवि, पिता सरयू राम, भवनाथपुर निवासी अमरेंद्र कोरवा, पिता विष्णुदेव कोरवा तथा बरवाडीह निवासी दिवाकर कोरवा, पिता नागेंद्र कोरवा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, अमरेंद्र कोरवा और दिवाकर कोरवा रिश्ते में मामा-भांजा हैं। दोनों मोटरसाइकिल से बरवाडीह से भवनाथपुर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे शत्रुघ्न रवि की बाइक से चिनिया-रंका मुख्य मार्ग पर अनहारी टोला के पास उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, शत्रुघ्न रवि चिनिया बाजार से दवा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही चिनिया पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां नवरात्रि ड्यूटी के दौरान डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद एएनएम बबीता कुमारी और सुशील टोप्पो ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण तीनों को निजी वाहन की व्यवस्था कर गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया।2
- प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर टिप्पणी की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की कड़ी निंदा भोपाल। बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में की गई टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसकी निंदा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों के लिए दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को राजनीति में घसीटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीति में विचारों का मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा और व्यवहार में मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक दलों और उनके नेताओं को अपने बयानों में गरिमा और संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के इस आचरण की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जनता इस तरह के व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी।1
- दुर्गा मां के पूजने से इंकार किया देखिए वीडियो में महिषा सुर को झारखंड गढ़वा जिला कांडी प्रखंड के यह मामला है दुर्गा पूजा बिशार्जन के समय एक बंदा दुर्गा मैं को छोड़ कर महिषा सुर को पूजा और पैर छुआ1
- मतदाता गहन पुनरीक्षण में तेजी लाने को एसडीओ सख्त, शिविर लगाकर जाति-निवास प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश आज सोमवार तीन बजे दिन में सुपरवाइजर संजय प़साद ने बतलाया की । रंका प्रखंड में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने को लेकर प्रखंड कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद प्रवेज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कि गई है। बैठक में उपस्थित बीएलओ और सुपरवाइजर को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने तथा मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। एसडीओ ने कहा कि कई मतदाताओं के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण पुनरीक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए उन्होंने अंचल निरीक्षक और अंचल कर्मियों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार शिविर लगाकर आवेदनों की जांच और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि मतदाताओं को समय पर जरूरी दस्तावेज मिल सकें। साथ ही संबंधित कर्मियों को नियमित रूप से हार्ड कॉपी में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।1
- पौराणिक हनुमान मंदिर झींगुर्दा की भव्यता दिव्यता प्रभुता को शत शत प्रणाम करते हुए आप सभी दर्शकों तक ये वीडियो पंहुचा रहा हू संगीतमय सुंदरकांड पाठ पश्चात विशाल भंडारा सिंगरौली चितरंगी देवसर के हनुमान जी बैढ़न के विशेष कृपा पात्र भक्तों द्वारा आयोजन1