Shuru
Apke Nagar Ki App…
वन विभाग के द्वारा बनवाया जा रहा है चेक डैम मुंशी जी बोले चेक डैम निर्माण में... लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंड में वन विभाग के द्वारा कराया जा रहा है चेक डैम निर्माण जांच का विषय
Badri Narayan Sahu
वन विभाग के द्वारा बनवाया जा रहा है चेक डैम मुंशी जी बोले चेक डैम निर्माण में... लोहरदगा जिला के पेशरार प्रखंड में वन विभाग के द्वारा कराया जा रहा है चेक डैम निर्माण जांच का विषय
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by AAM JANATA1
- लातेहार। बालूमाथ स्थित तेतरिया खांड कोलियरी में कार्यरत पीएन कंपनी पर ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए हैं। यह बातें झामुमो के युवा नेता सौरव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कोलियरी परिसर में आयोजित सभा में कही। उन्होंने कंपनी प्रबंधन की लापरवाहियों को उजागर करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। सभा की अध्यक्षता बसिया पंचायत के मुखिया ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने रोजगार, प्रदूषण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई और जल्द समाधान की मांग की।1
- Post by SHAMBHU. S. CHAUHAN1
- 1 में ई 2026 दिन शुक्रवार को समय 12:00 से सरहुल मैदान चंदवा में झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन चंदवा के द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मोहम्मद अलाउद्दीन पप्पू ने किया जबकि संचालन धनेश्वर तुरी ने किया कार्यक्रम का शुरुआत साथी गुरमीत जी के द्वारा लाल झंडा का झंडा तोलन कर किया गया उसके बाद सभी साथियों ने बारी-बारी से शाहिद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया कार्यक्रम में आए भारतीय जन नाटक संघ के प्रदेश सचिव साथी प्रेम प्रकाश गुरमीत सिंह एवं यूनियन के अध्यक्ष प्रमोद साहू के द्वारा बारी-बारी से सक्रिय साथियों को अंग वस्त्र देकर तथा लाल झंडा देकर सम्मानित किया गया उसके बाद ईपटा प्रेम प्रकाश के द्वारा झूठ से टक्कर लेने को सच्चाई जोश में आई है ये हक की लड़ाई है हक की लड़ाई है गीत गाकर मजदूरों को मार्गदर्शित करने का काम किया वही सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष श्री प्रमोद साहू ने म ई दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहां की हर वर्ष मजदूर दिवस दुनिया भर के मजदूरों को उनके संघर्षों की महान विरासत की याद दिलाता है की कैसे मजदूरों ने अपने संघर्षों की बदौलत इस निर्मम पूंजीवादी दुनिया से 8 घंटे काम के 8 घंटे आराम के 8 घंटे मनोरंजन की अधिकार प्राप्त किया था इस तरह से देख तो मजदूर दिवस उन हजारों हजार मजदूरों को याद करने का दिन है जिन्होंने दुनिया भर के संघर्षों के अलावा भारत की आजादी की लड़ाई में भी अपनी जान कुर्बान कर दिया भारत की आजादी की लड़ाई में मजदूर वर्ग की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता यह अब मजदूरों की जिम्मेदारी है कि वह अपने पूर्वजों को याद करें जिन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई से लेकर उन हजारों संघर्षों में अपनी जान कुर्बान कर दिया मजदूर दिवस संघर्षों की महान परंपरा को आगे बढ़ने का दिन है मजदूर दिवस ऐसा दिन है जो पूरी दुनिया के मजदूरों के बीच आपसी एकता और भाईचारे का संदेश देता है उन्होंने कहा कि 2026 का मैं दिवस ऐसे समय में मनाया जा रहा है जब दुनिया तृतीय विश्व युद्ध की ओर अग्रसर और युद्ध का दंश झेल रहा है दुनिया भर के आपसी लड़ाई का कारण साम्राज्यवाद यह दुनिया के अलग-अलग देशों के बीच चल रहे हैं युद्ध और तनाव के पीछे का अवसर ही अमेरिकी साम्राज्यवाद है यह दिन मजदूर वर्ग को याद दिलाता है कि जब तक दुनिया में साम्राज्यवाद है पूंजीवाद है तब तक दुनिया भर में कभी शांति कायम नहीं हो सकती और नहीं छोटा देश का शोषण उत्पीड़न रुक सकता है और नहीं देश के आपसी झगड़े मिट सकते हैं सिर्फ मजदूर वर्ग ही वह वर्ग है जो मानव जाति को समाजवादी क्रांति के जरिए शांति के राह पर ले जा सकता है साथी गुरमीत जी ने कहा कि मजदूर दिवस दुनिया भर के मजदूरों के लिए एक ऐतिहासिक पर्व है यह पर्व मजदूरों की शहादत और अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष का प्रतीक है मोहम्मद अलाउद्दीन ने कहा कि 2 साल से सिकनी कौलवरी बंद है इसके लिए चंदवा के अन्य मजदूर संगठनों को साथ लेकर संघर्ष करने की आवश्यकता है एक तरफ पूरी दुनिया मजदूर दिवस मना रहा है और सिकनी के मजदूरों के घर चूल्हे नहीं जल रहे हैं सभा के पश्चात ढोल नगाड़े गाजे बाजे के साथ झूमते हुए एक रैली निकल गई जो मुख्य बाजार भ्रमण करने के बाद रैली समाप्त किया गया रैली में अनिल साहू ओम प्रकाश साहू ग्रंथों गंझू बाबूलाल गंझू नंदलाल सिंह भोक्ता किटका गंझू अहलाद यादव मछिंद्र लोहार राजेंद्र तुरी राजेश कुमार शर्मा गंझू अल्बर्ट उरांव आनंद मासी कुजूर अंजय कुमार जीत वाहन गंझू अख्तर हुसैन संजय गोप सावित्री देवी पार्वती देवी कुंती देवी नेहा कुमारी पुष्पा देवी सुभांति कुमारी सुनीता कुमारी आदि में भी अपनी बातें रखीं रैली में बड़ी संख्या में भीड़ थी1
- सिसई प्रखंड भदौली पंचायत अंतर्गत प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो का पुनर्निर्माण किया गया हैं। जिसमें स्थापित नंदी महाराज और बजरंग बली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हेतु 3 मई रविवार को 1100 कलश का भव्य कलश यात्रा निकाला जा रहा हैं। पूजा समिति के द्वारा मंदिर परिसर में कलश और नारियल का वितरण किया जाएगा। सुबह 6 बजे कलश यात्रा निकाला जाएगा।1
- Post by Sanjay kumar1
- Post by Altamas Rja1
- चंदवा में झारखंड दैनिक मजदूर यूनियन के द्वारा आयोजित मजदूर सम्मान रैली का एक झलक1
- रातु। थाना क्षेत्र के तिलता पाम रेस्टुरेंट के पास एक अनियंत्रित बाईक सवार ने पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल व्यक्ति को बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के लोगो ने रातु ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान रातु थाना क्षेत्र के तिलता निवासी पैकस उराँव के रूप में हुई। हादसे के बाद बाईक सवार बाईक लेकर फरार हो गया। बाईक सवार की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुयी। वह रातु काठीटांड स्थित स्वस्तिक मोबाइल दुकान में काम करता है। जानकारी के मुताबिक घायल पैकस उराँव शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन के बैनर तले आयोजित जुलूस में शामिल होने के लिए पहूँचा था। घटना दिन के 11 बजे की बताई जा रही है। मामले को लेकर पैकस उराँव की पत्नी औची देवी ने रातु थाने में बाईक सवार मुकेश के खिलाफ आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही रही।1