Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो में स्थापित मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हेतु 3 मई को कलश यात्रा सिसई प्रखंड भदौली पंचायत अंतर्गत प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो का पुनर्निर्माण किया गया हैं। जिसमें स्थापित नंदी महाराज और बजरंग बली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हेतु 3 मई रविवार को 1100 कलश का भव्य कलश यात्रा निकाला जा रहा हैं। पूजा समिति के द्वारा मंदिर परिसर में कलश और नारियल का वितरण किया जाएगा। सुबह 6 बजे कलश यात्रा निकाला जाएगा।
कृष्णा कुमार साहु
प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो में स्थापित मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हेतु 3 मई को कलश यात्रा सिसई प्रखंड भदौली पंचायत अंतर्गत प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो का पुनर्निर्माण किया गया हैं। जिसमें स्थापित नंदी महाराज और बजरंग बली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हेतु 3 मई रविवार को 1100 कलश का भव्य कलश यात्रा निकाला जा रहा हैं। पूजा समिति के द्वारा मंदिर परिसर में कलश और नारियल का वितरण किया जाएगा। सुबह 6 बजे कलश यात्रा निकाला जाएगा।
More news from झारखंड and nearby areas
- शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस शुक्रवार को खुंटी में धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में असंगठित कामगार, मोटिया मजदूर, किसान संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डालसा के सहायक एल ए डी सी अमरदीप कुमार ने कहा हमें मजदूरों की हक के लिए आवाज बुलंद करना चाहिए और मजदूर हित की रक्षा के लिए काम करना चाहिए। डलसा के एडवोकेट मदन कुमार गंजू ने विस्तार से बताते हुए कहा 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय दिवस इसलिए मनाया जाता है कि अमेरिका में 14 घंटा काम कराया जाता था उसके विरुद्ध में 8 घंटा की मांग करने की मजदूरों ने मांग उठाई तब वहां की सरकार दमन कार्य करते हुए इन पर गोलियां चला दी जिससे कई लोगों की जान चली गई उसी दिन से 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। विशिष्ट अतिथि वार्ड 9 के पार्षद विनय नायक ने कहा जिस तरह से मोटिया रिक्शा चालक अपने शारीरिक ताकत से मेहनत करते हैं लेकिन उनका मेहनत का फल सही रूप में नहीं मिल रहा इसको सुधार करना होगा और सरकारी लाभ से परिपूर्ण करना होगा। अध्यक्ष सयूम अंसारी ने कहा 1 मई 1886 को अमेरिका आंदोलन के बाद पूरे विश्व में मजदूर दिवस मनाया जाता है आज के कार्यक्रम में रेजा कुली मजदूरों को अंग वस्त्र देकर गमछा और गंजी देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डाक बंगला खूंटी से एक जुलूस निकाला गया जो स्थानीय नेताजी चौक होते ऊपर चौक पेट्रोल पंप से वापस नेताजी चौक मेंन रोड होते हुए भगत सिंह चौक से पुणे डाक बंगला रोड होते हुए डाक बंगला परिसर में पहुंचकर समापन हुआ । मौके पर मजदूर नेता धर्मेंद्र मांझी, विक्रम महतो, प्रखंड अध्यक्ष आनंद कोंगडी, प्रखंड युवा अध्यक्ष डेविड हमसोए, साथ में रांची जिला के अध्यक्ष का घोषणा किया गया जिसका नाम हरीश हसन उर्फ राजा को रांची जिला का संंघ के अध्यक्ष बनाया गया। मोहम्मद आरिफ, इमरान अंसारी, शाहबाज अंसारी, आमिर कुरैशी, सुशांति डांग, रेखा देवी, पूसो देवी, झालो देवी, करीना कुमारी, आशा कुमारी, अरविंद कुमार, अशोक मुंडा, सोम मुंडा, गणेश उरांव, रमेश महतो, दुर्गा चरण मुंडा एवं सैकड़ो की संख्या में मजदूर किसान उपस्थित थे।1
- लोहरदगा उपायुक्त1
- Post by AAM JANATA1
- बसिया। प्रखण्ड क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बसिया प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र के सभी मकान मालिकों को स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि वे अपने यहाँ रह रहे किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन) अनिवार्य रूप से करवाएं। *दस्तावेज जमा करना अनिवार्य* प्रशासनिक निर्देश के अनुसार, मकान मालिकों को अपने किरायेदारों से संबंधित सभी आवश्यक पहचान पत्र, विशेष रूप से आधार कार्ड और पैन कार्ड की छायाप्रति प्राप्त करनी होगी। इन दस्तावेजों की दो प्रतियां तैयार कर एक प्रति संबंधित पंचायत के मुखिया के कार्यालय में जमा करनी होगी। दूसरी प्रति बसिया थाना में जमा कर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। *थाना प्रभारी की अपील* बसिया थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किरायेदारों का डेटा पुलिस के पास होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों का सत्यापन किया भी गया है। "यह नियम केवल सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि खुद की और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए जरूरी है। सभी मकान मालिक इसमें सहयोग करें और इसे गंभीरता से ले। *कोताही बरतने पर होगी कार्रवाई* पुलिस प्रशासन ने आम जनता और मकान मालिकों से अनुरोध किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। बाहरी व्यक्तियों या संदिग्धों की पहचान के लिए यह प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।1
- पुलिस कैंप में बनाया गया बिल्डिंग पेमेंट नहीं मिलने से मजदूर परेशान जांच का विषय1
- बचाव: रेस्क्यू टीम ने बचाई पानी वाले सांप की जान, समय रहते किया गया सुरक्षित Near Madarsa check, 01/05/26 स्थानीय रेस्क्यू टीम की मुस्तैदी और समय पर की गई कार्रवाई से आज एक 'चेकर्ड कीलबैक' (Checkered Keelback), जिसे आम भाषा में पानी वाला सांप कहा जाता है, को मरने से बचा लिया गया। कैसे हुआ रेस्क्यू? यह घटना उस समय हुई जब स्थानीय निवासियों ने एक सांप को जाल में बुरी तरह फँसा हुआ देखा। गर्मी और धूप के कारण सांप काफी सुस्त पड़ चुका था और खुद को आजाद करने की कोशिश में वह और ज्यादा जख्मी हो रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव विशेषज्ञों को दी। विशेषज्ञों की राय रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि सांप एक मछली पकड़ने वाले जाल के टुकड़े में उलझा हुआ था। "अगर हमें सूचना मिलने में थोड़ी और देरी होती, तो सांप दम तोड़ देता। वह काफी घबराया हुआ था और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का शिकार हो रहा था।"1
- शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी।1
- Post by AAM JANATA1
- थाना क्षेत्र पूर्वी पंचायत अंतर्गत कंचन नगरी (धोबी टोला) निवासी विजय कुमार उर्फ संतोष प्रसाद जन वितरण प्रणाली दुकानदार की तीन मंजिला पक्की मकान की रेलिंग एवं छज्जा पूरी तरह से भरभरा कर गिर गया। बताते चले कि गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे तेज आंधी तूफान ने संतोष प्रसाद की तीन मंजिला पक्का मकान की छत की रेलिंग एवं छज्जे गिर गए। गनीमत यह रही की किसी प्रकार से जान माल की क्षति नहीं पहुंची। अन्यथा बहुत ही हृदय विदारक घटना घट सकती थी। संतोष प्रसाद ने बताया कि गुरुवार दोपहर तेज आंधी तूफान से मेरा घर का छत की रेलिंग एवं छज्जे गिर गए। बताते चले कि संतोष प्रसाद चंदवा मेन रोड गेराज लेन स्थित लैंपस के जन वितरण प्रणाली दुकान के विक्रेता है और वे दुकान चलाकर घर की भरण पोषण करते हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग की है।4