logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ये सड़क है या दलदल? बारिश में श्री राम कॉलोनी के नारकीय हालात! देहरी रोड स्थित बरदौरा पंचायत क्षेत्र की श्री राम कॉलोनी में बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। पक्की सड़क और नालियों के अभाव में कॉलोनी की गलियां कीचड़ और गंदे पानी से लबालब हैं। हालात ऐसे हैं कि घर से बाहर निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के बीच बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है।

22 hrs ago
user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

ये सड़क है या दलदल? बारिश में श्री राम कॉलोनी के नारकीय हालात! देहरी रोड स्थित बरदौरा पंचायत क्षेत्र की श्री राम कॉलोनी में बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। पक्की सड़क और नालियों के अभाव में कॉलोनी की गलियां कीचड़ और गंदे पानी से लबालब हैं। हालात ऐसे हैं कि घर से बाहर निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के बीच बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर से सस्ती शराब ला कर बीना में खपाते थे। आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व 11, जिंदा कारतूस 72, लीटर शराब एक मोटरसाइकल जप्त। खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,, बीना। थाना बीना जिला सागर दिनांक 08/0926 *थाना बीना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई* *ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व 11 जिंदा कारतूस सहित 72 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल जप्त* बीना। अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बीना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 21 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब, अवैध हथियार एवं कारतूस के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान लगभग 72 लीटर अवैध शराब, 01 देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 72,480 रुपये कीमत का अवैध माल-मशरूका जप्त किया गया है। कार्रवाई में अवैध हथियार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अवैध शराब के मामलों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं श्री नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना के मार्गदर्शन में थाना बीना पुलिस द्वारा की गई। *ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में करता था अवैध बिक्री, साथ में रखता था कट्टा-कारतूस* थाना बीना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में मुख्तार पिता सुल्तान खां निवासी कालूखेड़ी बीना को अवैध शराब एवं कारतूस के साथ पकड़ा गया। पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से कम कीमत में शराब लाकर बीना क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करता था। आरोपी के कब्जे से ललितपुर (उ.प्र.) से लाई गई दबंग 28 यू.पी. मेड लिकर मसाला की 13 पाव टेट्रा पैक, कुल मात्रा 2.6 लीटर, कीमत 780 रुपये, 10 जिंदा कारतूस कीमत करीब 5,000 रुपये तथा एक मोटरसाइकिल कीमत करीब 20,000 रुपये जप्त की गई। इसी कार्रवाई के दौरान अभय पाल पिता कुंदन लाल पाल उम्र 24 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड बीना के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं कुल 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। *अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई — 21 प्रकरण दर्ज* थाना बीना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कुल 21 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान बट्टा उर्फ हिम्मत रजक, सुनील तिवारी, हरिशंकर अहिरवार, रुपेश अहिरवार, आशीष कुमार अहिरवार, मनीष रैकवार, रिक्की कोहली, संतोष अहिरवार, सुजल सिसोदिया, धनीराम अहिरवार, राजकुमार, राशिद खान, राजाबाबू चौहान, प्रीति लोधी, रामअवतार पुरोहित, सत्यम उर्फ प्रशांत शर्मा, योगेश राजपूत, शैलेन्द्र लोधी एवं मोतीलाल अहिरवार सहित अन्य आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई। अवैध शराब के सभी मामलों में धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। वहीं अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामदगी के मामलों में धारा 25(1-बी), 27 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *कुल कार्रवाई एवं जप्ती* - कुल प्रकरण – 21 - अवैध शराब – लगभग 72 लीटर - देशी कट्टा – 01 - जिंदा कारतूस – 11 - मोटरसाइकिल – 01 - कुल जप्त माल-मशरूका – लगभग 72,480 रुपये थाना बीना पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री तथा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी है। *सराहनीय भूमिका* इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, उप निरीक्षक निशांत भगत, उप निरीक्षक रुपकिशोर जोरम, सहायक उप निरीक्षक धनीराम, सहायक उप निरीक्षक प्रीति थापा, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजय गौतम, राजेश पटेल, हाकमसिंह, नरेन्द्र, सुनील ठाकुर, युनिस खान, हेमंत तिवारी, गनेशराम भारती, आरक्षक प्रेमजीत, राहुल सोलंकी, दीपसिंह, अजय, बृजेन्द्र सिंह, सूरज शर्मा, संदीप यादव, बाबूलाल, महेश नामदेव, दिनेश राय, महिला आरक्षक रेवती एवं महिला आरक्षक ममता की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। रिपोर्ट,,, हरिकृष्ण सोनी।
    1
    ललितपुर से सस्ती शराब ला कर बीना में खपाते थे। आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व 11, जिंदा कारतूस 72, लीटर शराब एक मोटरसाइकल जप्त।
खबर जिला सागर से।
लोकेशन,,,, बीना। 
थाना बीना जिला सागर दिनांक 08/0926
*थाना बीना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई*
*ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व 11 जिंदा कारतूस सहित 72 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल जप्त*
बीना। अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बीना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 21 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब, अवैध हथियार एवं कारतूस के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान लगभग 72 लीटर अवैध शराब, 01 देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 72,480 रुपये कीमत का अवैध माल-मशरूका जप्त किया गया है। कार्रवाई में अवैध हथियार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अवैध शराब के मामलों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं श्री नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना के मार्गदर्शन में थाना बीना पुलिस द्वारा की गई।
*ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में करता था अवैध बिक्री, साथ में रखता था कट्टा-कारतूस*
थाना बीना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में मुख्तार पिता सुल्तान खां निवासी कालूखेड़ी बीना को अवैध शराब एवं कारतूस के साथ पकड़ा गया। पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से कम कीमत में शराब लाकर बीना क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करता था। आरोपी के कब्जे से ललितपुर (उ.प्र.) से लाई गई दबंग 28 यू.पी. मेड लिकर मसाला की 13 पाव टेट्रा पैक, कुल मात्रा 2.6 लीटर, कीमत 780 रुपये, 10 जिंदा कारतूस कीमत करीब 5,000 रुपये तथा एक मोटरसाइकिल कीमत करीब 20,000 रुपये जप्त की गई।
इसी कार्रवाई के दौरान अभय पाल पिता कुंदन लाल पाल उम्र 24 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड बीना के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इस प्रकार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं कुल 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
*अवैध शराब के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई — 21 प्रकरण दर्ज*
थाना बीना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कुल 21 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान बट्टा उर्फ हिम्मत रजक, सुनील तिवारी, हरिशंकर अहिरवार, रुपेश अहिरवार, आशीष कुमार अहिरवार, मनीष रैकवार, रिक्की कोहली, संतोष अहिरवार, सुजल सिसोदिया, धनीराम अहिरवार, राजकुमार, राशिद खान, राजाबाबू चौहान, प्रीति लोधी, रामअवतार पुरोहित, सत्यम उर्फ प्रशांत शर्मा, योगेश राजपूत, शैलेन्द्र लोधी एवं मोतीलाल अहिरवार सहित अन्य आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई।
अवैध शराब के सभी मामलों में धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
वहीं अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामदगी के मामलों में धारा 25(1-बी), 27 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*कुल कार्रवाई एवं जप्ती*
- कुल प्रकरण – 21
- अवैध शराब – लगभग 72 लीटर
- देशी कट्टा – 01
- जिंदा कारतूस – 11
- मोटरसाइकिल – 01
- कुल जप्त माल-मशरूका – लगभग 72,480 रुपये
थाना बीना पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री तथा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी है।
*सराहनीय भूमिका*
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, उप निरीक्षक निशांत भगत, उप निरीक्षक रुपकिशोर जोरम, सहायक उप निरीक्षक धनीराम, सहायक उप निरीक्षक प्रीति थापा, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजय गौतम, राजेश पटेल, हाकमसिंह, नरेन्द्र, सुनील ठाकुर, युनिस खान, हेमंत तिवारी, गनेशराम भारती, आरक्षक प्रेमजीत, राहुल सोलंकी, दीपसिंह, अजय, बृजेन्द्र सिंह, सूरज शर्मा, संदीप यादव, बाबूलाल, महेश नामदेव, दिनेश राय, महिला आरक्षक रेवती एवं महिला आरक्षक ममता की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट,,, हरिकृष्ण सोनी।
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों का सम्मान* *लोकेशन - विदिशा* *रिपोर्टर - राकेश सेन *विदिशा।* आज विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय विदिशा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन अनूप वर्मा, डॉक्टर राजकुमार वर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर राहुल, डॉक्टर प्रियंका तथा इंटर्नशिप कर रहीं डॉक्टर आस्था सोनी का सम्मान किया गया। इस दौरान फिजियोथेरेपी के महत्व और बीमारियों में इसके लाभों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वे लोग भी उपस्थित रहे जो फिजियोथेरेपी से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
    1
    *विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों का सम्मान*
*लोकेशन - विदिशा*
*रिपोर्टर - राकेश सेन
*विदिशा।* आज विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय विदिशा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन अनूप वर्मा, डॉक्टर राजकुमार वर्मा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर राहुल, डॉक्टर प्रियंका तथा इंटर्नशिप कर रहीं डॉक्टर आस्था सोनी का सम्मान किया गया।
इस दौरान फिजियोथेरेपी के महत्व और बीमारियों में इसके लाभों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वे लोग भी उपस्थित रहे जो फिजियोथेरेपी से स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ये सड़क है या दलदल? बारिश में श्री राम कॉलोनी के नारकीय हालात! देहरी रोड स्थित बरदौरा पंचायत क्षेत्र की श्री राम कॉलोनी में बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। पक्की सड़क और नालियों के अभाव में कॉलोनी की गलियां कीचड़ और गंदे पानी से लबालब हैं। हालात ऐसे हैं कि घर से बाहर निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के बीच बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है।
    1
    ये सड़क है या दलदल? बारिश में श्री राम कॉलोनी के नारकीय हालात!
देहरी रोड स्थित बरदौरा पंचायत क्षेत्र की श्री राम कॉलोनी में बारिश के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। पक्की सड़क और नालियों के अभाव में कॉलोनी की गलियां कीचड़ और गंदे पानी से लबालब हैं।
हालात ऐसे हैं कि घर से बाहर निकलना भी किसी चुनौती से कम नहीं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के बीच बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भौंती गाँव में घुसा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने पकड़कर वनविभाग को सौंपा तहसील मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भौंती में एक विशालकाय अजगर गांव में घुस आया। ग्रामीण युवक अशोक कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तब गांव जाने वाले रास्ते पर राजा कुशवाहा के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेतों जंगली सरीसृप आबादी के नजदीक आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ जागरूक युवकों द्वारा अजगर को रोके रखा और वनविभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वनविभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगलों में छोड़ दिया। बताया गया है कि बीते सप्ताह क्षेत्र में हुई लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं वहीं खेतों और जंगलों में भी जलभराव की समस्या होने से आम जनमानस समेत जंगली जानवर भी व्याकुल हैं। फिलहाल अजगर के पकड़े जाने पर ग्रामीणों द्वारा राहत की सांस ली है।
    1
    भौंती गाँव में घुसा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने पकड़कर वनविभाग को सौंपा
तहसील मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भौंती में एक विशालकाय अजगर गांव में घुस आया।    ग्रामीण युवक अशोक कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तब गांव जाने वाले रास्ते पर राजा कुशवाहा के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेतों जंगली सरीसृप  आबादी के नजदीक आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ जागरूक युवकों द्वारा अजगर को रोके रखा और वनविभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर वनविभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगलों में छोड़ दिया। बताया गया है कि बीते सप्ताह क्षेत्र में हुई लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं वहीं खेतों और जंगलों में भी जलभराव की समस्या होने से आम जनमानस समेत जंगली जानवर भी व्याकुल हैं। फिलहाल अजगर के पकड़े जाने पर ग्रामीणों द्वारा राहत की सांस ली है।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Media house मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ :- तस्वीर में तीन #पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहने एक ही #मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर करते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग 🤔 सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल #viral_video #UPPolice लखनऊ :- तस्वीर में तीन #पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहने एक ही #मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर करते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग 🤔 सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल #viral_video #UPPolice @jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    1
    लखनऊ :- तस्वीर में तीन #पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहने एक ही #मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर करते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग 🤔 
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
#viral_video #UPPolice 

लखनऊ :- तस्वीर में तीन #पुलिसकर्मी बिना हेलमेट पहने एक ही #मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग (तीन सवारी) ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर करते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग 🤔 
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
#viral_video #UPPolice 
@jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें
    user_जय बजनी बाबा खडोवरा
    जय बजनी बाबा खडोवरा
    Local News Reporter ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ललितपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ग्राम रजवारा तालाब के पास बस की टक्कर से पिसनारी निवासी मेडिकल कॉलेज के संविदा एंबुलेंस ड्राइवर भूपेंद्र परिहार की मौके पर मौत, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, परिवार में मचा कोहराम ललितपुर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के संविदा एंबुलेंस ड्राइवर भूपेंद्र परिहार की मौत हो गई। पिसनारी निवासी भूपेंद्र परिहार बाइक से ग्राम राजवारा से ललितपुर लौट रहे थे। इसी दौरान राजवारा तालाब के पास ललितपुर से बानपुर जा रही स्लीपर कोच बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। परिजनों के मुताबिक भूपेंद्र सोमवार रात मेडिकल कॉलेज में नाइट ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वे किसी काम से राजवारा गए थे। हादसे में उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    ललितपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ग्राम रजवारा तालाब के पास बस की टक्कर से पिसनारी निवासी मेडिकल कॉलेज के संविदा एंबुलेंस ड्राइवर भूपेंद्र परिहार की मौके पर मौत, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, परिवार में मचा कोहराम


ललितपुर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज के संविदा एंबुलेंस ड्राइवर भूपेंद्र परिहार की मौत हो गई।
पिसनारी निवासी भूपेंद्र परिहार बाइक से ग्राम राजवारा से ललितपुर लौट रहे थे। इसी दौरान राजवारा तालाब के पास ललितपुर से बानपुर जा रही स्लीपर कोच बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि भूपेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।
परिजनों के मुताबिक भूपेंद्र सोमवार रात मेडिकल कॉलेज में नाइट ड्यूटी पर थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद वे किसी काम से राजवारा गए थे। हादसे में उनकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरदौरा पंचायत की राम कॉलोनी में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर* *बारिश में सड़क-नाली नहीं होने से दलदल जैसे हालात, कई बार शिकायत के बाद भी निराकरण नहीं* *लोकेशन - बीना* *रिपोर्टर - राकेश सेन* *बीना।* बरदौरा ग्राम पंचायत क्षेत्र की राम कॉलोनी में बारिश के बाद हालात बदतर हो गए हैं। पक्की सड़क और नालियों के अभाव में पूरी कॉलोनी कीचड़ और जलभराव से घिर गई है। रहवासियों का आरोप है कि वर्षों से शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बारिश के बाद कॉलोनी की गलियां दलदल में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने और बदबू फैलने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने, बुजुर्गों के आवागमन और महिलाओं के दैनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कॉलोनाइजर, बरदौरा पंचायत और एसडीएम कार्यालय में कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक न सड़क बनी और न नालियों की व्यवस्था हुई। रहवासियों का कहना है कि जिम्मेदार केवल आश्वासन देते हैं, धरातल पर कोई काम नहीं दिखता। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही सड़क और नाली निर्माण शुरू नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि बिना दानपत्र के पंचायत की राशि से कार्य नहीं कर सकते। कुछ दिन पूर्व इस संबंध में लिखित में अधिकारियों को दिया था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    1
    बरदौरा पंचायत की राम कॉलोनी में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर*

*बारिश में सड़क-नाली नहीं होने से दलदल जैसे हालात, कई बार शिकायत के बाद भी निराकरण नहीं*
*लोकेशन - बीना*
*रिपोर्टर - राकेश सेन*
*बीना।* बरदौरा ग्राम पंचायत क्षेत्र की राम कॉलोनी में बारिश के बाद हालात बदतर हो गए हैं। पक्की सड़क और नालियों के अभाव में पूरी कॉलोनी कीचड़ और जलभराव से घिर गई है। रहवासियों का आरोप है कि वर्षों से शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
बारिश के बाद कॉलोनी की गलियां दलदल में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने और बदबू फैलने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने, बुजुर्गों के आवागमन और महिलाओं के दैनिक कार्यों में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
कॉलोनी निवासियों ने बताया कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है। कॉलोनाइजर, बरदौरा पंचायत और एसडीएम कार्यालय में कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक न सड़क बनी और न नालियों की व्यवस्था हुई। रहवासियों का कहना है कि जिम्मेदार केवल आश्वासन देते हैं, धरातल पर कोई काम नहीं दिखता। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही सड़क और नाली निर्माण शुरू नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
वहीं सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि बिना दानपत्र के पंचायत की राशि से कार्य नहीं कर सकते। कुछ दिन पूर्व इस संबंध में लिखित में अधिकारियों को दिया था, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • चक्काजाम लोकेशन-विदिशा - अस्पताल की लिफ्ट से गिरने से युवक की मौत स्लग-चक्काजाम लोकेशन-विदिशा - अस्पताल की लिफ्ट से गिरने से युवक की मौत एंकर.....विदिशा जिले के गंजबासौदा के सर्वोदय अस्पताल में मरीज को खाना देने गए जूड़ी प्रसाद अहिरवार, निवासी ग्राम महोली, की लिफ्ट से गिरने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल की लिफ्ट कई दिनों से खराब थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों ने लिफ्ट की खराबी की जानकारी नहीं दी, जिसके चलते हादसा हुआ। मृतक के बेटे के अनुसार, उनके भाई पप्पू अहिरवार सर्वोदय अस्पताल में भर्ती हैं। पिता उन्हें खाना देने अस्पताल पहुंचे थे, तभी लिफ्ट से गिरने के कारण उनके सीने में गंभीर चोट लगी। उन्हें भोपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गंजबासौदा पहुंचे और जय स्तंभ चौक पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइश देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। शव को राजीव गांधी जन चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
    4
    चक्काजाम
लोकेशन-विदिशा


- अस्पताल की लिफ्ट से गिरने से युवक की मौत
स्लग-चक्काजाम
लोकेशन-विदिशा
- अस्पताल की लिफ्ट से गिरने से युवक की मौत
एंकर.....विदिशा जिले के गंजबासौदा के सर्वोदय अस्पताल में मरीज को खाना देने गए जूड़ी प्रसाद अहिरवार, निवासी ग्राम महोली, की लिफ्ट से गिरने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल की लिफ्ट कई दिनों से खराब थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों ने लिफ्ट की खराबी की जानकारी नहीं दी, जिसके चलते हादसा हुआ।
मृतक के बेटे के अनुसार, उनके भाई पप्पू अहिरवार सर्वोदय अस्पताल में भर्ती हैं। पिता उन्हें खाना देने अस्पताल पहुंचे थे, तभी लिफ्ट से गिरने के कारण उनके सीने में गंभीर चोट लगी। उन्हें भोपाल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
परिजन शव लेकर गंजबासौदा पहुंचे और जय स्तंभ चौक पर चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइश देकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। शव को राजीव गांधी जन चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.