लगातार बारिश से छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में बिगड़े हालात, कई परिवार बेघर और फसलें बर्बाद आकाश शाक्य ने गांवों में पहुंचकर लिया जायजा, प्रशासन से तत्काल राहत, सर्वे और मुआवजे की मांग लगातार बारिश से छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में बिगड़े हालात, कई परिवार बेघर और फसलें बर्बाद आकाश शाक्य ने गांवों में पहुंचकर लिया जायजा, प्रशासन से तत्काल राहत, सर्वे और मुआवजे की मांग कन्नौज। अर्नव चक्रवात के प्रभाव के चलते पिछले तीन दिनों से जनपद कन्नौज में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण कई कच्चे मकान गिर गए हैं, जिसके चलते अनेक परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं खेतों में पानी भरने से धान सहित अन्य फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने आज विधानसभा क्षेत्र रजलामऊ, तेराजाकेट, भूड़ा, सरायप्रयाग सहित कई गांवों में पहुंचकर बारिश से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और किसानों से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। आकाश शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी हमेशा किसानों, गरीबों, मजदूरों और आम जनता के हितों की आवाज मजबूती से उठाते रहे हैं। समाजवादी पार्टी की विचारधारा भी संकट के समय समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़े होने की रही है। इसी भावना के साथ वह लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और प्रशासन के सामने रखने का प्रयास कर रहे हैं। आकाश शाक्य ने आगे कहा कि लगातार बारिश ने गरीब, मजदूर, किसान और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। कई जगह घरों में पानी भर गया है और कई कच्चे मकान गिरने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ऐसे समय में प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की धान सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और राजस्व विभाग की टीमों को गांव-गांव भेजकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए। जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें नियमानुसार शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा की इस स्थिति में उन्हें कुछ राहत मिल सके। आकाश शाक्य ने प्रशासन से यह भी मांग की कि जिन परिवारों के कच्चे मकान बारिश में गिर गए हैं, उनकी तत्काल सूची तैयार कर उन्हें राहत सामग्री, सुरक्षित स्थान और आवश्यकतानुसार आवासीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता मिलने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जगह-जगह जलभराव के कारण अब जलजनित बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। लंबे समय तक जमा पानी और गंदगी के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसलिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सक्रिय होकर प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान, जल निकासी, कीटनाशक एवं एंटी-लार्वा छिड़काव तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांच और दवाओं की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिन गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव है, वहां पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए तथा नालियों और सार्वजनिक स्थानों की तत्काल सफाई कराई जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जाएं, ताकि किसी भी बीमारी के फैलने से पहले आवश्यक कदम उठाए जा सकें। आकाश शाक्य ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं बल्कि मुश्किल में फंसे लोगों के साथ खड़े होने और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाने का है। प्रशासन को कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर जमीन पर उतरकर वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए। उन्होंने कन्नौज प्रशासन से मांग की कि बारिश से हुए मकान, फसल, जलभराव एवं अन्य नुकसान का व्यापक और निष्पक्ष सर्वे तत्काल कराया जाए तथा प्रभावित परिवारों एवं किसानों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा और राहत उपलब्ध कराई जाए।
लगातार बारिश से छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में बिगड़े हालात, कई परिवार बेघर और फसलें बर्बाद आकाश शाक्य ने गांवों में पहुंचकर लिया जायजा, प्रशासन से तत्काल राहत, सर्वे और मुआवजे की मांग लगातार बारिश से छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में बिगड़े हालात, कई परिवार बेघर और फसलें बर्बाद आकाश शाक्य ने गांवों में पहुंचकर लिया जायजा, प्रशासन से तत्काल राहत, सर्वे और मुआवजे की मांग कन्नौज। अर्नव चक्रवात के प्रभाव के चलते पिछले तीन दिनों से जनपद कन्नौज में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण कई कच्चे मकान गिर गए हैं, जिसके चलते अनेक परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं खेतों में पानी भरने से धान सहित अन्य फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने आज विधानसभा क्षेत्र रजलामऊ, तेराजाकेट, भूड़ा, सरायप्रयाग सहित कई गांवों में पहुंचकर
बारिश से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और किसानों से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। आकाश शाक्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी हमेशा किसानों, गरीबों, मजदूरों और आम जनता के हितों की आवाज मजबूती से उठाते रहे हैं। समाजवादी पार्टी की विचारधारा भी संकट के समय समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के साथ खड़े होने की रही है। इसी भावना के साथ वह लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और प्रशासन के सामने रखने का प्रयास कर रहे हैं। आकाश शाक्य ने आगे कहा कि लगातार बारिश ने गरीब, मजदूर, किसान और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। कई जगह घरों में पानी भर गया है और कई कच्चे मकान गिरने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ऐसे समय में प्रशासन
की प्राथमिकता प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की धान सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराया जाए और राजस्व विभाग की टीमों को गांव-गांव भेजकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए। जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें नियमानुसार शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा की इस स्थिति में उन्हें कुछ राहत मिल सके। आकाश शाक्य ने प्रशासन से यह भी मांग की कि जिन परिवारों के कच्चे मकान बारिश में गिर गए हैं, उनकी तत्काल सूची तैयार कर उन्हें राहत सामग्री, सुरक्षित स्थान और आवश्यकतानुसार आवासीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता मिलने में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जगह-जगह जलभराव के कारण अब जलजनित बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। लंबे समय तक जमा पानी और गंदगी के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है। इसलिए प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सक्रिय होकर
प्रभावित क्षेत्रों में सफाई अभियान, जल निकासी, कीटनाशक एवं एंटी-लार्वा छिड़काव तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांच और दवाओं की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जिन गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव है, वहां पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए तथा नालियों और सार्वजनिक स्थानों की तत्काल सफाई कराई जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जाएं, ताकि किसी भी बीमारी के फैलने से पहले आवश्यक कदम उठाए जा सकें। आकाश शाक्य ने कहा कि यह समय राजनीति करने का नहीं बल्कि मुश्किल में फंसे लोगों के साथ खड़े होने और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाने का है। प्रशासन को कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर जमीन पर उतरकर वास्तविक स्थिति का आकलन करना चाहिए। उन्होंने कन्नौज प्रशासन से मांग की कि बारिश से हुए मकान, फसल, जलभराव एवं अन्य नुकसान का व्यापक और निष्पक्ष सर्वे तत्काल कराया जाए तथा प्रभावित परिवारों एवं किसानों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा और राहत उपलब्ध कराई जाए।
- सौरिख पुलिस ने पकड़ी 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, दो गिरफ्तार. सौरिख पुलिस ने पकड़ी 5 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, दो गिरफ्तार कन्नौज। सौरिख थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर की रात करीब 2:35 बजे मुखबिर की सूचना पर गोदावरी बाईपास से खडिनी जाने वाले रास्ते पर कंटेनर संख्या NL01AG3493 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, जिसके बाद पीछा कर सीएसबी रोड सर्वा मोड़ के पास कंटेनर को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान कंटेनर से 12 पेटी रॉयल स्टैग 750 एमएल, 13 पेटी रॉयल स्टैग 375 एमएल हाफ और 5 पेटी ब्लेंडर्स प्राइड 375 एमएल हाफ, कुल 30 पेटी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवकुमार निवासी मैनपुरी और प्रदीप निवासी इटावा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हरियाणा से शराब लाकर बिहार में बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 356/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शराब तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।3
- बिठूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लवकुश नगर में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिठूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लवकुश नगर में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था, जिसके बाद अचानक मकान का एक हिस्सा गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए और बाल-बाल बच गए। मकान गिरने से परिवार का काफी नुकसान हुआ है और अब उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार की तत्काल मदद की जाए और उन्हें राहत उपलब्ध कराई जाए। भारी बारिश के बीच लगातार ऐसे हादसों का खतरा बना हुआ है, ऐसे में लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।1
- ग्रामीण भारत न्यूज़ सच के साथ यूपी हेड कुलदीप त्रिपाठी1
- उन्नाव व्यूरो रिपोर्ट उन्नाव के बगरमऊ नगर के भूरे टोला मोहल्ले में बारिश के कारण एक मकान गिर गया1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहाबाद, हरदोई शाहाबाद में 5 किलो चांदी की बड़ी लूट, बदमाशों ने कार रोककर व्यापारी को बनाया निशाना, वैगनआर कार का शीशा तोड़कर व्यापारी से लूट, स्विफ्ट सवार 4 बदमाशों ने 5 किलो चांदी लूटी, SP ने घटनास्थल का निरीक्षण कर 3 टीमें गठित की, शाहाबाद कोतवाली के हरदोई रोड का मामला बाइट — SP अशोक कुमार मीणा शाहाबाद, हरदोई। शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग पर शाहाबाद क्षेत्र में रविवार देर शाम स्विफ्ट डिजायर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने वैगनआर कार को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर पिछली सीट पर रखा करीब 5 किलोग्राम चांदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। बताया गया कि शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे व्यापारी हरदेराम सोनी को शाहाबाद क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर आगे बजरी प्लांट के पास बदमाशों ने निशाना बनाया। घटना की सूचना करीब रात 8:15 बजे पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ASP के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्ध वाहन की तलाश में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।4
- उत्तर प्रदेश कानपुर से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर *माँ शारदा मेडिकल स्टोर की 21वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रमो का आयोजन* कानपुर नगर -रविवार को कल्याणपुर आवास विकास केशव पुरम स्थित माँ शारदा मेडिकल स्टोर ने अपने सफल व्यापारिक एवं सेवा भावी सफर के 21वर्ष पूरे कर लिए हैं इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम आयोजक /डायरेक्टर सुरजीत पाल सिंह द्वारा विशेष प्रसाद वितरण का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया बीते दो दशकों में इस मेडिकल स्टोर ने न केवल दवाओं की आपूर्ति की है बल्कि मरीजों और आम नागरिकों को समय पर सही मार्गदर्शन और सेवा प्रदान करके समाज में एक विशेष पहचान बनाई है इस शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं के प्रसिद्ध अभिनेता तिवारी जी रोहिताश्व गौड़ उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कहा स्वास्थ्य सेवा से बढ़कर कोई सामाजिक कार्य नहीं है माँ शारदा मेडिकल स्टोर ने पिछले 21वर्षों से क्षेत्र में जिस निष्ठा और ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा की है वह अत्यंत सराहनीय है समारोह के दौरान स्टोर के ओनर सुरजीत पाल ने सभी अतिथियों व क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा हमारे 21वर्षों के इस सफल सफर का श्रेय हमारे सम्मानित ग्राहकों और क्षेत्रीय नागरिकों के अटूट विश्वास को जाता है हमारा हमेशा से यही संकल्प रहा है कि हर मरीज को सही समय पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं और उचित मार्गदर्शन मिल सके आगे भी हम इसी सेवा भावना के साथ कार्य करते रहेंगे कार्यक्रम में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी भाजपा नेता रवि बाजपेई व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ग्राहकों और अजीत पाल आदि गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन को यादगार बनाया3
- हरियाणा से बिहार जा रही लाखों कीमत की अवैध शराब कन्नौज पुलिस के हाथ लगी *मेन लाइन में फाल्ट से दो दिनों से बाधित मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति, डीएम से प्राचार्य की वार्ता के बाद शुरू* कन्नौज। मेन बिजली लाइन में फाल्ट आने से दो दिनों से तिर्वा मेडिकल कॉलेज में बिजली की किल्लत की जानकारी पर प्राचार्य ने जिलाधिकारी से वार्ता कर बिजली व्यवस्था को बहाल करवा दिया। अपने निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने कॉलेज की इमरजेंसी का भी आकस्मिक निरीक्षण करते हुए दवाओं का स्टॉक चेक करने के अलावा लापरवाह कर्मचारियों को भी हिदायत दी। इस दौरान कॉलेज में भर्ती मरीजों से भी प्राचार्य ने बात की। बताते चलें कि, बीते दो दिनों से मेन लाइन में फाल्ट आने के कारण तिर्वा मेडिकल कॉलेज की बिजली व्यवस्था बाधित हो गई थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कॉलेज में मौजूद जनरेटर से आपूर्ति की जा रही थी, जिसके कारण इमरजेंसी और महत्वपूर्ण प्लेस पर मरीजों को तो कुछ हद तक सुविधा मिल पा रही थी लेकिन कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले छात्र छात्राएं और कॉलेज के कर्मचारी बिजली की समस्या के कारण परेशानियों का सामना कर रहे थे। मामले की जानकारी जब प्राचार्य पुष्पेंद्र सिंह को हुई तो उन्होंने कॉलेज के पवार हाउस पहुंचकर बिजली कर्मियों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद समस्या की जानकारी के बाद प्राचार्य ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को समस्या से अवगत कराया। प्राचार्य के मुताबिक मामले को लेकर डीएम से समस्या को रखे जाने और उसका निस्तारण कराए जाने की वार्ता के बाद फिलहाल मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति को तिर्वा फीडर से जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर शुरू करवा दिया गया। मेन लाइन सही होने के बाद कालेज की आपूर्ति पहले की तरह व्यवस्थित हो सकेगी। बताते चलें कि, प्राचार्य ने कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज के वार्डों में भर्ती मरीजों का पुरसाहाल लेने के बाद प्राचार्य ने कॉलेज की व्यवस्थाओं को भी देखा। दवाओं का स्टॉक चेक किया गया। मौजूद दवाओं की एक्सपायरी डेट चेक की गई। कॉलेज के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई को लेकर कुछ मेडिकल कर्मियों की लापरवाही पर क्लास भी प्राचार्य ने लगाई। प्राचार्य का कहना था कि, कॉलेज के किसी भी कर्मचारी या सुरक्षाकर्मी से लेकर मेडिकलकर्मी की लापरवाही या अनुशासनहीनता को किसी हालत में माफ नहीं किया जाएगा और कार्यवाही की जाएगी। प्राचार्य के निरीक्षण से कॉलेज कर्मियों में हड़कंप का माहौल नजर आया।1
- चलती कार में बनी आग का गोला स्थानीय लोगो मे मची अफरा-तफरी. चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी गुरसहायगंज। थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद रोड पर रविवार को एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से आग की लपटे उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।1
- बिठूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लवकुश नगर में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। बिठूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लवकुश नगर में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए और बाल-बाल बच गए। बारिश के कारण मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार की मदद और राहत व्यवस्था की मांग की है। इसे 30 सेकंड का बनाएं1