logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

‘खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण और युवा संवाद आयोजित किया गया बकेवर/इटावा। जनता कॉलेज बकेवर में खेलो इंडिया के तहत ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण और युवा संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. पीके राजपूत ने की। इसमें करीब 360 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलों और नियमित फिटनेस गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के गांवों, कस्बों और शिक्षण संस्थानों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत ऐसी प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराने की है। खेलो इंडिया जैसे अभियान जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।संबोधन के बाद कॉलेज में ‘खेल संवाद’ का आयोजन हुआ। स्पोर्ट्स कोच एवं खेल विशेषज्ञ जंग बहादुर सिंह और खिलाड़ी आकाश ने विद्यार्थियों से संवाद किया। जंग बहादुर सिंह ने नियमित अभ्यास, अनुशासन, फिटनेस, सही तकनीक और निरंतर मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। खिलाड़ी आकाश ने अपने अनुभव साझा करते हुए खेलों से आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में करियर की संभावनाओं और प्रतियोगिताओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी।अध्यक्षता करते हुए प्रो. पीके राजपूत ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी हैं। खेलों से नेतृत्व, निर्णय क्षमता, सहयोग और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है।कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मनोज यादव ने किया, जबकि मेरा युवा भारत की स्वयंसेवक विधि चौहान ने संचालन किया। इसमें डॉ. संजय कुमार विश्वकर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. देवेंद्र यादव, अजीत अग्निहोत्री, लेफ्टिनेंट ब्रह्मानंद, डॉ. इंदु बाला मिश्रा, डॉ. डीजे मिश्रा और डॉ. सत्यार्थ प्रकाश मौर्य सहित शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों ने खेल एवं फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ किया।

2 hrs ago
user_Dr.SBS Chauhan
Dr.SBS Chauhan
पत्रकारिता चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
60a7196b-de3b-4414-8e8c-134d94de823f

‘खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण और युवा संवाद आयोजित किया गया बकेवर/इटावा। जनता कॉलेज बकेवर में खेलो इंडिया के तहत ‘खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण और युवा संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. पीके राजपूत ने की। इसमें करीब 360 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलों और नियमित फिटनेस गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के गांवों, कस्बों और शिक्षण संस्थानों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत ऐसी प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराने की है। खेलो इंडिया जैसे अभियान जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।संबोधन के बाद कॉलेज में ‘खेल संवाद’ का आयोजन हुआ। स्पोर्ट्स कोच एवं खेल विशेषज्ञ जंग बहादुर सिंह और खिलाड़ी आकाश ने विद्यार्थियों से संवाद किया। जंग बहादुर सिंह ने नियमित अभ्यास, अनुशासन, फिटनेस, सही तकनीक और निरंतर मेहनत को सफलता की कुंजी बताया। खिलाड़ी आकाश ने अपने अनुभव साझा करते हुए खेलों से आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में करियर की संभावनाओं और प्रतियोगिताओं की तैयारी के संबंध में जानकारी दी।अध्यक्षता करते हुए प्रो. पीके राजपूत ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी हैं। खेलों से नेतृत्व, निर्णय क्षमता, सहयोग और संघर्ष करने की भावना विकसित होती है।कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मनोज यादव ने किया, जबकि मेरा युवा भारत की स्वयंसेवक विधि चौहान ने संचालन किया। इसमें डॉ. संजय कुमार विश्वकर्मा, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. देवेंद्र यादव, अजीत अग्निहोत्री, लेफ्टिनेंट ब्रह्मानंद, डॉ. इंदु बाला मिश्रा, डॉ. डीजे मिश्रा और डॉ. सत्यार्थ प्रकाश मौर्य सहित शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों ने खेल एवं फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व विवेकानंद इंटर कॉलेज, बल्लापुर की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की। इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी शिशुपाल एवं आरक्षी जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की यह पहल बेहद भावपूर्ण और सराहनीय रही। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच अपनापन एवं सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
    3
    रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान
रक्षाबंधन पर पुलिस जवानों को राखी बांधकर छात्राओं ने जताया सम्मान
रक्षाबंधन के पावन पर्व से एक दिन पूर्व विवेकानंद इंटर कॉलेज, बल्लापुर की छात्राओं ने अटसू पुलिस चौकी पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस जवानों को राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना व्यक्त की।
इस दौरान चौकी पर मौजूद हेड कांस्टेबल आरबी राजपूत, आरक्षी अनूप कुमार, आरक्षी शिशुपाल एवं आरक्षी जितेश कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद दिया।
पुलिस जवानों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी विश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की यह पहल बेहद भावपूर्ण और सराहनीय रही।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच अपनापन एवं सौहार्द का सुंदर वातावरण देखने को मिला।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • रक्षाबंधन पर पुलिस कार्यालय में दिखी स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक औरैया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय औरैया में पुलिस अधिकारियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानंद स्कूल से आए बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। नन्हे हाथों से पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बंधी राखियों ने पूरे माहौल को स्नेह और अपनत्व से भर दिया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन में पुलिस अधिकारियों और बच्चों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। बच्चों में पुलिस अधिकारियों से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ सहजता से बातचीत की और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए भी यादगार बन गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास की भावना को बढ़ावा देते हैं। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक भी है। पुलिस कार्यालय में बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधने की पहल ने इसी भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा।
    1
    रक्षाबंधन पर पुलिस कार्यालय में दिखी स्नेह और अपनत्व की खूबसूरत झलक

औरैया। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय औरैया में पुलिस अधिकारियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। शेमफोर्ड स्कूल एवं विवेकानंद स्कूल से आए बच्चों ने पुलिस अधीक्षक औरैया समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया।
नन्हे हाथों से पुलिस अधिकारियों की कलाई पर बंधी राखियों ने पूरे माहौल को स्नेह और अपनत्व से भर दिया। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधते हुए भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षासूत्र भेंट किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रक्षाबंधन के इस विशेष आयोजन में पुलिस अधिकारियों और बच्चों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। बच्चों में पुलिस अधिकारियों से मिलने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ सहजता से बातचीत की और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर ने पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, संवेदनशीलता और अपनत्व के रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। पुलिस कार्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए भी यादगार बन गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और विश्वास की भावना को बढ़ावा देते हैं।
रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक भी है। पुलिस कार्यालय में बच्चों द्वारा पुलिस अधिकारियों को राखी बांधने की पहल ने इसी भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय का वातावरण पूरी तरह उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी इटावा:- राखी with खाकी पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी
    1
    इटावा:- राखी with खाकी

पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी


इटावा:- राखी with खाकी
पुलिस लाइन में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार
राखी with खाकी के नाम से मनाये गए इस त्यौहार में स्कूली बच्चों ने एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों को राखी बांधी
    user_रजत सिंह
    रजत सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तलाश गुमशुदा इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना एक नाबालिक लड़की हुई लापता ऑटो में बैठकर जाते दिखी सीसीटीवी कैमरों में ऑटो रिक्शा की तस्वीर हुई कैद
    1
    तलाश गुमशुदा 
इटावा थाना सिविल लाइन क्षेत्र की घटना 
एक नाबालिक लड़की हुई लापता 
ऑटो में बैठकर जाते दिखी 
सीसीटीवी कैमरों में ऑटो रिक्शा की तस्वीर हुई कैद
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • *इटावा से बड़ी खबर* इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    1
    *इटावा से बड़ी खबर*

इटावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़
गोली लगने से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ
अभियुक्त के पास से तमंचा कारतूस लूटा मोबाइल,बाइक बरामद हुआ
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं को संबोधित किया: 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाएं तैयार करने पर जोर दिया राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम के तहत देशभर के युवा एथलीटों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। यह कार्यक्रम जसवंतनगर स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी सहित देश के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के नाम से उनके राज्य और शहर की पहचान बनती है। पीएम मोदी ने वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अभी से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने की आवश्यकता बताई। पीएम मोदी ने पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। उन्होंने टैलेंट हब विकसित करने और विभिन्न खेलों में भारत की पदक क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार युवा खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी। प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि प्रत्येक बच्चे में किसी न किसी खेल की प्रतिभा होती है, जिसे पहचान कर निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश में एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावा डॉ. संदीप पांडे, अशांक हनी यादव और मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
    1
    *पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं को संबोधित किया: 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाएं तैयार करने पर जोर दिया 
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'खेलो इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम के तहत देशभर के युवा एथलीटों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। यह कार्यक्रम जसवंतनगर स्थित चौ. सुघर सिंह एजुकेशनल एकेडमी सहित देश के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया।
प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों के नाम से उनके राज्य और शहर की पहचान बनती है। पीएम मोदी ने वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों को ध्यान में रखते हुए अभी से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने की आवश्यकता बताई।
पीएम मोदी ने पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। उन्होंने टैलेंट हब विकसित करने और विभिन्न खेलों में भारत की पदक क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम करने की जरूरत पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार युवा खिलाड़ियों को आवश्यक प्रशिक्षण और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगी।
प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी और कहा कि प्रत्येक बच्चे में किसी न किसी खेल की प्रतिभा होती है, जिसे पहचान कर निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश में एक मजबूत खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के अलावा डॉ. संदीप पांडे, अशांक हनी यादव और मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • ओबीसी एक्ट पर गरमाया माहौल, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से संयम बरतने को कहा माधौगढ़। ओबीसी एक्ट को लेकर वीपी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक्ट को लेकर समाज में किसी भी तरह का भ्रम या टकराव नहीं होना चाहिए। सिंह ने खासतौर पर छात्रों और सामान्य वर्ग के लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर ऐसी कोई टिप्पणी न करें, जिससे विवाद खड़ा हो। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग आपसी भाईचारे के साथ रहें और अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी आगे न बढ़ाएं। बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को पूरे मामले की जानकारी रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।
    1
    ओबीसी एक्ट पर गरमाया माहौल, बृजेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से संयम बरतने को कहा
माधौगढ़। ओबीसी एक्ट को लेकर वीपी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक्ट को लेकर समाज में किसी भी तरह का भ्रम या टकराव नहीं होना चाहिए।
सिंह ने खासतौर पर छात्रों और सामान्य वर्ग के लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर ऐसी कोई टिप्पणी न करें, जिससे विवाद खड़ा हो। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग आपसी भाईचारे के साथ रहें और अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के कोई जानकारी आगे न बढ़ाएं।
बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को पूरे मामले की जानकारी रखते हुए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए।
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • मुवीन खलीफा साहब वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी इटावा जनपद में दिखा
    1
    मुवीन खलीफा साहब 
वीर चमन ये मोहिउद्दीन कादिरी 
इटावा जनपद में दिखा
    user_इटावा एक्सप्रेस etawah express
    इटावा एक्सप्रेस etawah express
    पत्रकार Etawah, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.