दतिया के पीतांबरा चौराहे से रायगढ़ चौराहा तिगैलिया बिहार जी रोड पर सायरन बजाती गाड़ी ने ट्रैफिक व्यवस्था पर खड़े किए सवाल दतिया। शहर के प्रमुख मार्ग पीतांबरा चौराहे से रायगढ़ चौराहा तिगैलिया बिहार जी रोड पर सायरन बजाती हुई एक तेज रफ्तार गाड़ी के गुजरने से ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी लगातार सायरन बजाते हुए भीड़भाड़ वाले मार्ग से निकली, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों में असमंजस की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले से ही यातायात का दबाव अधिक रहता है, ऐसे में सायरन बजाकर तेज गति से गुजरने वाली गाड़ियों से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या संबंधित वाहन को सायरन के उपयोग की अनुमति थी या नहीं। नागरिकों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
दतिया के पीतांबरा चौराहे से रायगढ़ चौराहा तिगैलिया बिहार जी रोड पर सायरन बजाती गाड़ी ने ट्रैफिक व्यवस्था पर खड़े किए सवाल दतिया। शहर के प्रमुख मार्ग पीतांबरा चौराहे से रायगढ़ चौराहा तिगैलिया बिहार जी रोड पर सायरन बजाती हुई एक तेज रफ्तार गाड़ी के गुजरने से ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी लगातार सायरन बजाते हुए भीड़भाड़ वाले मार्ग से निकली, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों में असमंजस की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले से ही यातायात का दबाव अधिक रहता है, ऐसे में सायरन बजाकर तेज गति से गुजरने वाली गाड़ियों से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या संबंधित वाहन को सायरन के उपयोग की अनुमति थी या नहीं। नागरिकों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
- दतिया के पीतांबरा चौराहे से रायगढ़ चौराहा तिगैलिया बिहार जी रोड पर सायरन बजाती गाड़ी ने ट्रैफिक व्यवस्था पर खड़े किए सवाल दतिया। शहर के प्रमुख मार्ग पीतांबरा चौराहे से रायगढ़ चौराहा तिगैलिया बिहार जी रोड पर सायरन बजाती हुई एक तेज रफ्तार गाड़ी के गुजरने से ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी लगातार सायरन बजाते हुए भीड़भाड़ वाले मार्ग से निकली, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों में असमंजस की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले से ही यातायात का दबाव अधिक रहता है, ऐसे में सायरन बजाकर तेज गति से गुजरने वाली गाड़ियों से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या संबंधित वाहन को सायरन के उपयोग की अनुमति थी या नहीं। नागरिकों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- दतिया जिले के प्रसिद्ध रतनगढ़ माता धाम पर आज सोमवार के पावन अवसर पर सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।1
- दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था देखी हेलमेट नहीं तो सफर नहीं दतिया में सड़क पर उतरे एसपी मयूर खंडेलवाल, शराबी ड्राइवरों पर भी सख्त कार्रवाई दतिया। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर नवागत पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पदभार संभालने के बाद से ही उन्होंने यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज एसपी मयूर खंडेलवाल खुद शहर के व्यस्त राजगढ़ चौराहे पर पहुंचे और वाहन चेकिंग अभियान की कमान संभाली। अचानक एसपी को सड़क पर देखकर वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई और कई लोग सतर्क नजर आए। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर पहले यातायात नियमों के महत्व के बारे में समझाया गया। इसके बाद कई वाहन चालकों को हेलमेट भी वितरित किए गए। एसपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि हेलमेट केवल पुलिस चालान से बचने का माध्यम नहीं है, बल्कि सड़क हादसे के दौरान जीवन बचाने वाला सबसे जरूरी सुरक्षा कवच है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी हेलमेट पहनें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। कई वाहन चालकों की मौके पर जांच की गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। एसपी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जिंदगी के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर हादसों के पीछे बड़ी वजह लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज, नंबर प्लेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों की भी जांच की। जिन वाहन चालकों के पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिले, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस जवानों ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश दिए। राजगढ़ चौराहे पर अचानक शुरू हुई इस सख्ती के चलते कुछ देर तक लोगों की भीड़ भी लगी रही। कई लोग एसपी की इस पहल की सराहना करते नजर आए। अभियान के दौरान सुनील कुमार शिवहरे भी मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था संभाली और वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क हादसों में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। एसपी मयूर खंडेलवाल ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता पैदा करना है ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित यात्रा कर सके। उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वयं जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करें, तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है।1
- निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान, महिलाओं ने भी दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी दतिया। संत निरंकारी मिशन चैरिटेबल फाउंडेशन शाखा दतिया द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। खास बात यह रही कि शिविर में एक दर्जन महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा एवं बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश “रक्त इंसान की नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” को साकार करते हुए बाबा गुरुवचन सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में यह शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन, भांडेरी फाटक मार्ग पर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी, जहां दतिया जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज श्री राधेश्याम निरंकारी जी (श्योपुर) ने किया। इस अवसर पर श्री जगदीश रतनानी जी, मुखी संत हजारी राम पंचायत ज्योति मंदिर, श्री धर्मदास भम्भानी जी, अध्यक्ष सिंधु जनरल पंचायत, श्री रमेश चन्द्राणी जी, अध्यक्ष बाबा असूदा राम सेवा समिति सहित कई समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्रांच मुखी प्रीतम सिंह प्रजापति एवं सेवादल शिक्षक श्री अनिल सचदेवा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, निरंकारी सेवादारों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।1
- बुलेट लेकर फटाके चलाते हुए जा रहे थे। किलाचौक पर ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिर क्या था। फटाखे चलाने वाला साइलेंसर तो निकला ही, एक हजार रुपए का चंदा भी लग गया। थाना प्रभारी सपना शर्मा ने एक हजार रुपए क चालान काट डाला। बुलेट लेकर फटाके चलाते हुए जा रहे थे। किलाचौक पर ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिर क्या था। फटाखे चलाने वाला साइलेंसर तो निकला ही, एक हजार रुपए का चंदा भी लग गया। थाना प्रभारी सपना शर्मा ने एक हजार रुपए क चालान काट डाला।1
- दतिया जिले में पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1632 वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान ₹6 लाख 4400 का समन शुल्क वसूला गया और वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- दतिया जिले में नए एसपी मयूर खंडेलवाल के आने के बाद इंदरगढ़ और थरेट पुलिस ने 20 से अधिक मामलों वाले आदतन अपराधी सागर यादव का नगर में जुलूस निकाला। इस सख्त कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में खौफ का माहौल है, और पुलिस ने अपराध बर्दाश्त न करने का संदेश दिया है।1
- दतिया ब्रेकिंग। बुलेट लेकर फटाके चलाते हुए जा रहे थे। किलाचौक पर ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। फिर क्या था। फटाखे चलाने वाला साइलेंसर तो निकला ही, एक हजार रुपए का चंदा भी लग गया। थाना प्रभारी सपना शर्मा ने एक हजार रुपए क चालान काट डाला।1