Shuru
Apke Nagar Ki App…
तिजारा में महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव समारोह में संबोधित करते हुए अलवर सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन संगवान। क्षेत्र के तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगल में हो
संजय कुमार बंसल डिजिटल मीडिया
तिजारा में महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव समारोह में संबोधित करते हुए अलवर सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन संगवान। क्षेत्र के तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगल में हो
More news from राजस्थान and nearby areas
- मानसून की पहली बरसात ने खोली नगर पालिका की व्यवस्था की पोल, अतिक्रमण हटाने के आदेशों पर कार्रवाई नहीं होने से बढ़ी परेशानी किशनगढ़ बास। कस्बे में दोपहर को मानसून की पहली बरसात ने दी दस्तक, कस्बे के चारों तरफ मुख्य मार्गो पर भरा पानी। मानसून से पहले नालों की सफाई पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जाने के दावों की मंगलवार को हुई करीब आधे घंटे की बारिश ने पोल खोल दी। हल्की अवधि की बारिश में ही कस्बे की गंज रोड, मुख्य बाजार, गली-मोहल्लों और विभिन्न आवासीय कॉलोनियों की सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश बंद होने के बाद भी कई घंटों तक सड़कों पर पानी भरा रहा, जिससे आमजन, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे में जल निकासी के प्राकृतिक मार्गों और नालों पर हुए अतिक्रमण को लेकर न्यायालय एवं प्रशासन की ओर से कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद नगर पालिका और सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि हर वर्ष मानसून में यही स्थिति बनती है, लेकिन समस्या की मूल वजह को दूर करने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे। कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब हो गईं और लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। दुकानदारों को भी जलभराव के कारण घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नालों और पानी निकासी के मार्गों पर अतिक्रमण होने से पानी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो गया है। इसके कारण थोड़ी सी बारिश में भी पानी सड़कों और आबादी वाले क्षेत्रों में भर जाता है। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि नालों की सफाई पर इतनी बड़ी राशि खर्च की गई है, तो पहली ही बारिश में शहर के हालात इतने खराब क्यों हो गए। उल्लेखनीय है कि पानी निकासी के रास्तों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत कुड़ी ने पिछले सप्ताह जिला कलेक्टर, नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। साथ ही 27 जुलाई तक तथ्यात्मक रिपोर्ट भी मांगी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने की दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आई है। इसके अलावा उपखंड अधिकारी ने भी उच्चतम न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और शहरवासियों ने मांग की है कि न्यायालय एवं प्रशासन के निर्देशों की प्रभावी पालना करते हुए नालों और जल निकासी मार्गों से अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। साथ ही शहर में स्थायी और वैज्ञानिक जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि हर वर्ष होने वाले जलभराव से लोगों को राहत मिल सके।1
- नौगांवा थाने पर हुई सीएलजी बैठक में डंपरों से जाम और नई चौकियां खोलने की मांग की1
- एडिश्नल आईजी विकास कुमार पहुंचे #नीमराणा, पुलिस थाने पर दी गार्ड ऑनर की सलामी, पुलिस थाने का करेंगे निरीक्षण एडिश्नल आईजी विकास कुमार पहुंचे #नीमराणा, पुलिस थाने पर दी गार्ड ऑनर की सलामी, पुलिस थाने का करेंगे निरीक्षण2
- बेनामी आश्रम गांधीनगर गढ़ी में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गांधीनगर गढ़ी | श्री श्री 108 नारायणदास जी बेनामी आश्रम, गांधीनगर गढ़ी में मंगलवार को 'गुरु पूर्णिमा महोत्सव' अत्यंत भक्ति भाव, धार्मिक विधि-विधान और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आश्रम पहुँचकर गुरुदेव के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्रोच्चार और गुरु पूजन से हुई शुरुआत महोत्सव की शुरुआत प्रातः 7:15 बजे भव्य धार्मिक हवन एवं यज्ञ के साथ हुई, जिसमें यजमानों व साधकों ने विश्व शांति तथा सुख-समृद्धि की कामना के साथ आहुतियां दीं। इसके उपरांत प्रातः 9:30 बजे मुख्य गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित भक्तों ने गुरुदेव के चरणों का पूजन कर उनका वंदन किया। भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति एवं विशाल भंडारा भजन संध्या: प्रातः 10:00 बजे से आयोजित विशेष भजन कार्यक्रम में गायकों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भजनों और गुरु महिमा के गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नज़र आए। महाप्रसाद (विशाल भंडारा): पूर्वाहन 11:30 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। हज़ारों की संख्या में पधारे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासित रूप से गुरु प्रसादी ग्रहण की। ये गणमान्य एवं ग्रामीण रहे उपस्थित महोत्सव के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों व समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर पटेल चंद, मुंशी राम, शैतान मास्टर, कृष्ण, राजपाल, बाबूलाल, गजेंद्र पंच, देशराज, किशोरी हलवाई, गोपी, पृथ्वी पंच, नरेश शर्मा, दयादीन, राधेश्याम, सतबीर, फूलसिंह पीटीआई और गोकुल चंद मास्टर के साथ अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम प्रबंधन एवं सेवादारों के सहयोग से संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्वक और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दिनभर आश्रम परिसर "जय गुरुदेव" के जयकारों से गुंजायमान रहा।1
- हैल्लो दोस्तों आप सभी को मेरा ये video अच्छा लगे तो मुझे फॉलो करे1
- एसपी ने नौगांवा थाने का किया निरीक्षण, बोले-साइबर ठगों की संपत्ति जब्त होगी सीएलजी बैठक में डंपरों से जाम और नई चौकियां खोलने की मांग की1
- "म्हारी सड़क" ऐप पर दर्ज सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित *- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक* *- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : उपायुक्त* *- उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ट्रांसपोर्टरों को ओवरलोड वाहन न चलाने के दिए निर्देश* *- अवैध कट, अतिक्रमण, गलत पार्किंग और ब्लैक स्पॉट पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश* *पलवल, 28 जुलाई।* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पलवल में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, जाम की समस्या से राहत दिलाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए। *आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : उपायुक्त* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि "म्हारी सड़क" ऐप पर दर्ज सभी लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। सड़क से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कर उसकी रिपोर्ट भी नियमित रूप से अपडेट करें। विशेष रूप से गड्ढों, क्षतिग्रस्त सड़कों, जलभराव, अवैध कट और अन्य यातायात संबंधी समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। *उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने ट्रांसपोर्टरों को ओवरलोड वाहन न चलाने के दिए निर्देश* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने सभी ट्रांसपोर्टरों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में ओवरलोड वाहन सड़कों पर न चलाएं। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और सड़कें भी समय से पहले क्षतिग्रस्त होती हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान, जुर्माना तथा अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई कि वे निर्धारित भार क्षमता का पालन करें, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें और सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग दें। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि सड़क सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए केवल बैठकों तक सीमित रहने के बजाय धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क दुर्घटना पीड़ित सहायता योजना, अवैध कटों को बंद करने, अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य, सड़क मरम्मत, जलभराव की समस्या, गलत पार्किंग, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षित स्कूल वाहन नीति, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, जिला नगर योजनाकार, यातायात पुलिस, आरटीए, एचएसआईआईडीसी तथा अन्य संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से केजीपी एक्सप्रेसवे, केएमपी एक्सप्रेसवे, सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर अवैध कट बंद करने, अतिक्रमण हटाने, सड़क किनारे बने अवैध ढाबों को हटाने, गलत पार्किंग पर कार्रवाई करने, जलभराव की समस्या का समाधान करने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों एवं रेलिंग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक स्थानों पर जर्सी बैरियर, सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने कहा कि सभी उपमंडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें तथा दोबारा अतिक्रमण या अवैध गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए स्कूल बसों का नियमित निरीक्षण करने तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विचार गोष्ठी, निबंध लेखन, पेंटिंग प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने एजेंडा बिंदुओं पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर अगली बैठक से पूर्व विस्तृत अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम हथीन हरिराम, डीएसपी नरेंद्र खटाना, उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी सहित समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 0001
- नव पदस्थापित तहसीलदार सुमित भारद्वाज का अलीबख्श पैनोरमा पर साफा व माला पहनाकर स्वागत मुंडावर। श्री कृष्ण भक्त अलीबख्श लोक कला मंडल, मुंडावर द्वारा नव पदस्थापित तहसीलदार सुमित भारद्वाज का अलीबख्श पैनोरमा परिसर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कलामंडल के पदाधिकारियों ने नवागत तहसीलदार को साफा बांधकर, फूलमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कलामंडल के पदाधिकारी शैतान सिंह यादव ने तहसीलदार सुमित भारद्वाज को पैनोरमा पर अब तक हुए विकास कार्यों तथा ऐतिहासिक संदर्भों से अवगत कराया। इसके साथ ही पैनोरमा के आगामी जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण को लेकर कलामंडल की ओर से विभिन्न सुझाव भी सौंपे गए। तहसीलदार भारद्वाज ने पैनोरमा परिसर का अवलोकन करते हुए कलामंडल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि लोक कलामंडल के सुझावों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही पैनोरमा के सौंदर्यीकरण व बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे। समारोह में उपस्थित नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता (JEN) देवीलाल ने भी पैनोरमा के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कलामंडल के अध्यक्ष रामविलास गुप्ता, शैतान सिंह यादव, मुरारीलाल, मुंशीराम, विजय सांवरिया, दाताराम, प्यारेलाल, सरदारा राम, रोहितास, अजीत, प्रवीण, लखीराम, भरताराम, विपिन सहित कई पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- पुलिस के नाम पर ठगी करने वालों पर नूंह पुलिस की सख्त कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर ₹30 हजार लेने के आरोप में कथित पत्रकार के विरुद्ध केस दर्ज नूंह। नाबालिग पीड़िता से जुड़े दुष्कर्म प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर पीड़ित पक्ष से रुपये लेने के आरोप में नूंह पुलिस ने स्वयं को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार आरोपी सरफुद्दीन, निवासी गांव खानपुर घाटी, थाना पिनगवां, हाल आबाद नूंह, ने स्वयं को पत्रकार बताते हुए पुलिस अधिकारियों से गहरी पहचान एवं प्रभाव होने का दावा किया। आरोपी ने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि वह अपनी कथित पहुंच का इस्तेमाल कर उनके मामले में मुकदमा दर्ज करवा देगा। इसके बदले उसने रुपये की मांग की और अलग-अलग अवसरों पर कथित रूप से ₹30,000 प्राप्त कर लिए। पीड़ित पक्ष को जब आरोपी की बातों पर संदेह हुआ तो उन्होंने पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर थाना शहर नूंह पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच जारी है तथा जांच में सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, आईपीएस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नूंह पुलिस के नाम पर किसी भी प्रकार की दलाली, अवैध वसूली, प्रभाव का झूठा दावा या रिश्वतखोरी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता संबंधी कोई भी प्रमाणिक तथ्य सामने आता है, तो उसके विरुद्ध भी बिना किसी भेदभाव के सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नूंह पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी मामले में कार्रवाई कराने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति स्वयं को प्रभावशाली बताकर रुपये की मांग करता है, तो उसके झांसे में न आएं। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1