पुलिस के नाम पर ठगी करने वालों पर नूंह पुलिस की सख्त कार्रवाई, मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर ₹30 हजार लेने के आरोप में कथित पत्रकार के विरुद्ध केस दर्ज नूंह। नाबालिग पीड़िता से जुड़े दुष्कर्म प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराने के नाम पर पीड़ित पक्ष से रुपये लेने के आरोप में नूंह पुलिस ने स्वयं को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार आरोपी सरफुद्दीन, निवासी गांव खानपुर घाटी, थाना पिनगवां, हाल आबाद नूंह, ने स्वयं को पत्रकार बताते हुए पुलिस अधिकारियों से गहरी पहचान एवं प्रभाव होने का दावा किया। आरोपी ने पीड़ित परिवार को विश्वास दिलाया कि वह अपनी कथित पहुंच का इस्तेमाल कर उनके मामले में मुकदमा दर्ज करवा देगा। इसके बदले उसने रुपये की मांग की और अलग-अलग अवसरों पर कथित रूप से ₹30,000 प्राप्त कर लिए। पीड़ित पक्ष को जब आरोपी की बातों पर संदेह हुआ तो उन्होंने पूरे घटनाक्रम की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर थाना शहर नूंह पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच जारी है तथा जांच में सामने आने वाले प्रत्येक तथ्य के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, आईपीएस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नूंह पुलिस के नाम पर किसी भी प्रकार की दलाली, अवैध वसूली, प्रभाव का झूठा दावा या रिश्वतखोरी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता संबंधी कोई भी प्रमाणिक तथ्य सामने आता है, तो उसके विरुद्ध भी बिना किसी भेदभाव के सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नूंह पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी मामले में कार्रवाई कराने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति स्वयं को प्रभावशाली बताकर रुपये की मांग करता है, तो उसके झांसे में न आएं। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा विजन 2047 के रोडमैप को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी। बैठक में लोक निर्माण एवं खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। साथ ही, अगले पांच वर्षों के लिए विभागीय योजनाओं एवं भावी कार्ययोजना पर मंथन किया जा रहा है। #Haryana #Vision2047 #HaryanaGovt1
- बिजली कर्मचारियों की सभी यूनियनों की डीसी को ज्ञापन देने की तैयारी निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारी उतरे मैदान में1
- जिले के उपमंडल नागरिक अस्पताल होडल में कई महीनों से महिला डाक्टर नहीं होने की वजह से महिलाओं को पुरुष डाक्टरों से ही अपना इलाज कराना पड रहा है जिसकी वजह से महिलाओं को इलाज कराने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इलाज कराने आई महिलाओं ने कहा कि कुछ बीमारियां ऐसी है कि वह केवल महिला डाक्टर से ही बात कर सकती हैं। पलवल जिले के उपमंडल नागरिक अस्पताल होडल में कई महीनो से महिला डॉक्टर नहीं होने की वजह से महिलाओं को इलाज करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । इस उप मंडल नागरिक अस्पताल में पुरुष डाक्टरों द्वारा ही महिलाओं को चेक किया जा रहा है और उनका इलाज किया जा रहा है। इस बारे में जब हमने इलाज कराने आई महिलाओं से बात की तो महिलाओं का कहना है कि इस अस्पताल में काफी दिनों से महिला डॉक्टर नहीं है जिसकी वजह से मजबूरन उनको पुरुष डॉक्टर से अपना इलाज कराना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं वह केवल उनका महिला डॉक्टर से ही बात करके इलाज करा सकती हैं। महिलाओं का कहना है कि काफी दिनों से इस अस्पताल में महिला डॉक्टर नहीं है और कुछ महिलाएं इसी वजह से इस उपमंडल नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए नहीं आ रही है उनको मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में ही अपना इलाज कराना पड़ रहा है । जब इस बारे में महिलाओं का इलाज कर रहे डॉक्टर से बात की तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया उन्होंने कहा है कि उनकी जो ड्यूटी है वह अपनी ड्यूटी पर काम कर रहे हैं और वह महिलाओं का इलाज कर रहे हैं । लेकिन यह हैरानी की बात है कि क्षेत्र का उपमंडल नागरिक अस्पताल होने के बाद भी इस अस्पताल में महिला डॉक्टरों की काफी समय से नियुक्ति नहीं है जबकि सरकार का कहना है कि हर अस्पताल के अंदर महिला डॉक्टर की नियुक्ति की गई है लेकर उपमंडल के नागरिक अस्पताल में किस वजह से महिला डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं है यह एक बहुत बड़ी हैरानी की बात है।2
- किठवाड़ी गांव में गौरव गौतम खेलकूद मंत्री हरियाणा सरकार का भव्य स्वागत हुआ। पलवल के लाइन पार इलाके में विकास कार्य जोरो पर है वार्ड न 3 में विकास कार्य लगातार चले हुए हैं। किठवाड़ी गांव के युवा नेता ओमी दलाल भी वार्ड न 3 के विकास कार्य के लिए जनता के बीच जा रहे हैं।1
- गांव भादस स्कूल पहुंचे नूंह डीसी अखिल पिलानी, बच्चों से किया संवाद, फुटबॉल किट देने का दिया आश्वासन नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी ने गांव भादस के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा छठी के विद्यार्थियों से पढ़ाई, खेल, मिड-डे मील और भविष्य के लक्ष्यों पर आत्मीय संवाद किया। बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की मांग पर डीसी ने विद्यालय को फुटबॉल किट उपलब्ध कराने पर सहमति जताई। साथ ही उन्होंने स्कूल की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।1
- तिजारा में महाराजा दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव समारोह में संबोधित करते हुए अलवर सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन संगवान। क्षेत्र के तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगल में हो1
- अन्याय को देखना,सुनना,सहन करना उसके खिलाफ नहीं बोलना यह सब पाप की श्रेणी में आता है। मास्टर श्यौराज1
- उपायुक्त अखिल पिलानी ने नल्हड़ेश्वर मंदिर का किया दौरा ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा 3 अगस्त को निकलने वाली यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश नूंह, 28 जुलाई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने आगामी 3 अगस्त को जिला नूंह के विभिन्न मंदिरों से निकाली जाने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर सोमवार को अरावली की पहाड़ियों में स्थित प्राचीन नल्हड़ेश्वर मंदिर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर एवं यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, शौचालय तथा यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा जिले का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की प्राथमिकता यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने नल्हड़ेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर लोगों की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन,अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वाईवीआर शशि शेखर, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, एक्सन पीडब्लूडी प्रदीप संधू,नगर परिषद नूंह के चेयरमैन संजय मनोचा, नल्हड़ेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सरदार जीएस मलिक, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, यात्रा के अध्यक्ष नत्थू राम गुर्जर, यात्रा संयोजक नरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।1