logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

voice necessary Bajaj company ke byaaj dar ki salana byaaj bataya kis prakar se lagti Hai raghunathganj final se dwara Di Gai jankari report

1 hr ago
user_Patrakar Deenan मंगवाविधायक नर
Patrakar Deenan मंगवाविधायक नर
मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

voice necessary Bajaj company ke byaaj dar ki salana byaaj bataya kis prakar se lagti Hai raghunathganj final se dwara Di Gai jankari report

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • voice necessary Bajaj company ke byaaj dar ki salana byaaj bataya kis prakar se lagti Hai raghunathganj final se dwara Di Gai jankari report
    1
    voice necessary Bajaj company ke byaaj dar ki salana byaaj bataya kis prakar se lagti Hai
raghunathganj final se dwara Di Gai jankari report
    user_Patrakar Deenan मंगवाविधायक नर
    Patrakar Deenan मंगवाविधायक नर
    मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 02 नवंबर को भोपाल चलो मुखमंत्री आवास घेराव सागर में OBC ,SC ST मुस्लिम वर्ग बहुजन का जनसैलाब 52% जनसंख्या वाले OBC वर्ग को 27% आरक्षण की मांग पर तीसहजारों लोग सड़कों पर उतरे पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा एवं ओबीसी महासभा के तत्वाधान में, सागर में पिछड़ा वर्ग एकता का बहुत ही अनोखा दृश्य देखने मिला है। यह दृश्य ओबीसी महासभा एवं सागर संयुक्त मोर्चा पिछड़ा वर्ग के द्वारा लगातार की गई मेहनत के परिणाम स्वरुप आया है ओबीसी आरक्षण लागू करो के नारों के साथ पैदल मार्च में obc जातियों के जिला अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि जैसे रजक,नामदेव,माली,सोनी,ताम्रकार, चौरसिया, धाकड़, गुर्जर,प्रजापति, घोसी, सेन, रावत, लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा एवं ST और SC के सामाजिक संगठन एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर एक सुर में 27% आरक्षण को मध्य प्रदेश की सरकार नौवीं अनुसूची में डालकर केंद्र को भेज कर कानून बनाए और obc आरक्षण दें,rss बीजेपी की मोहन यादव की सरकार और पिछला वर्ग को गुमराह करना बंद करें, कोर्ट कोर्ट खेलना बंद करें। बीजेपी सरकार को कानून लाना चाहिए जैसा कि अन्य प्रदेशों में 50 परसेंट से आरक्षण लागू करने के लिए 9वी अनुसूची में डालने के लिए सरकारी प्रस्ताव भेजते हैं और केंद्र उसको पास करता है इसके बाद कोर्ट द्वारा कोई स्टे नहीं लगाया जाता एक बात और कहना चाहता हूं सागर में जो आंदोलन हुआ है इसमें सरपंच जनपद पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पार्षद सभी समाजों के जन्म प्रतिनिधि एवं नेतृत्व करता सिर्फ थे अगर यह लोग एक आवाज लगा दे तो मुझे लगता है सागर में जगह नहीं बनेगी पिछड़ा वर्ग इतना निकाल के आ सकता है कि कल मैं खुद देखा एक-एक व्यक्ति 1000 से लेकर 10 हजार लोगों को लाने की ताकत रखता है और ऐसे लोग आंदोलन में हजारों थे चाहे वह चौरसिया समाज के हो या फिर प्रजापति समाज लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा समाज के या फिर सेन सोनी माली घोसी ताम्रकार रैकवार रजक विश्वकर्मा समाज के पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के बहुत बड़े नेता उपस्थित थे और इस रणनीति में जिन लोगों ने भी काम किया है इसके पीछे उन लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा ओबीसी महासभा ने तय किया है कि विधानसभा स्तर पर विधायकों को घेरा जाएगा। CM Madhya Pradesh जी ओबीसी आरक्षण लागू करों नहीं तो हर जिले में इस प्रकार के आंदोलन देखने मिलेंगे और भोपाल की धरती पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा जिसके माध्यम से रेल रोको और हाईवे रोको अभियान शुरू किया जाएगा हम पीछे हटने वाले नहीं हैं जब तक कि हमें संख्या के अनुपात में ओबीसी आरक्षण नहीं मिल जाता इस आंदोलन में ओबीसी आरक्षण के साथ-साथ जनगणना में जाति का कलम होना चाहिए जैसा ऐसी और एसटी भाइयों का है इस आंदोलन के सभी सूत्र धारकों को जो आंदोलन के पीछे बैठे हुए हैं उनको मैं बहुत-बहुत धन्यवाद परीक्षित करता हूं, इस आंदोलन की रणनीति बनाने वालों को धन्यवाद परीक्षित करता हूं हम सागर गए इतना मान सम्मान सत्कार किया उसके लिए भी मैं ओबीसी महासभा की तरफ से आपको धन्यवाद प्रेषित करता हूं आंदोलन में पहुंचे युवा छात्र बुद्धिजीवी कर्मचारी पुलिस पत्रकार प्रशासन पिछला वर्ग के नेताओं को धन्यवाद प्रेषित करता आप सभी को जय ओबीसी जय संविधान जय जवान जय किसान जय भारत अगर जल्द आरक्षण लागू नहीं हुआ ओबीसी का तो दिल्ली दूर नहीं है याद रखना बुंदेलखंड की धरती से यह उबाल शुरू हो रहा है अंग्रेजों के खिलाफ ही आंदोलन यहीं से शुरू किया गया था तो तैयार रहिए
    2
    02 नवंबर को भोपाल चलो मुखमंत्री आवास घेराव सागर में OBC ,SC ST मुस्लिम वर्ग बहुजन का जनसैलाब
52% जनसंख्या वाले OBC वर्ग को 27% आरक्षण की मांग पर तीसहजारों लोग सड़कों पर उतरे

पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा एवं ओबीसी महासभा के तत्वाधान में, सागर में पिछड़ा वर्ग एकता का बहुत ही अनोखा दृश्य देखने मिला है। यह दृश्य ओबीसी महासभा एवं सागर संयुक्त मोर्चा पिछड़ा वर्ग के द्वारा लगातार की गई मेहनत के परिणाम स्वरुप आया है 
  ओबीसी आरक्षण लागू करो के नारों के साथ पैदल मार्च में obc जातियों के जिला अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि जैसे रजक,नामदेव,माली,सोनी,ताम्रकार, चौरसिया, धाकड़, गुर्जर,प्रजापति, घोसी, सेन, रावत, लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा एवं ST और SC के सामाजिक संगठन एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर एक सुर में 27% आरक्षण को मध्य प्रदेश की सरकार नौवीं अनुसूची में डालकर केंद्र को भेज कर कानून बनाए और obc आरक्षण दें,rss बीजेपी की मोहन यादव की सरकार और पिछला वर्ग को गुमराह करना बंद करें, कोर्ट कोर्ट खेलना बंद करें। 
 बीजेपी सरकार को कानून लाना चाहिए जैसा कि अन्य प्रदेशों में 50 परसेंट से आरक्षण लागू करने के लिए 9वी अनुसूची में डालने के लिए सरकारी प्रस्ताव भेजते हैं और केंद्र उसको पास करता है इसके बाद कोर्ट द्वारा कोई स्टे नहीं लगाया जाता 
 एक बात और कहना चाहता हूं सागर में जो आंदोलन हुआ है इसमें सरपंच जनपद पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पार्षद सभी समाजों के जन्म प्रतिनिधि एवं नेतृत्व करता सिर्फ थे अगर यह लोग एक आवाज लगा दे तो मुझे लगता है सागर में जगह नहीं बनेगी पिछड़ा वर्ग इतना निकाल के आ सकता है कि कल मैं खुद देखा एक-एक व्यक्ति 1000 से लेकर 10 हजार लोगों को लाने की ताकत रखता है और ऐसे लोग आंदोलन में हजारों थे चाहे वह चौरसिया समाज के हो या फिर प्रजापति समाज लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा समाज के या फिर सेन सोनी माली घोसी ताम्रकार रैकवार रजक विश्वकर्मा समाज के पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के बहुत बड़े नेता उपस्थित थे और इस रणनीति में जिन लोगों ने भी काम किया है इसके पीछे उन लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद
   पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा ओबीसी महासभा ने तय किया है कि विधानसभा स्तर पर विधायकों को घेरा जाएगा। 
CM Madhya Pradesh जी ओबीसी आरक्षण लागू करों नहीं तो हर जिले में इस प्रकार के आंदोलन देखने मिलेंगे और भोपाल की धरती पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा जिसके माध्यम से रेल रोको और हाईवे रोको अभियान शुरू किया जाएगा  हम पीछे हटने वाले नहीं हैं जब तक कि हमें संख्या के अनुपात में ओबीसी आरक्षण नहीं मिल जाता 
इस आंदोलन में ओबीसी आरक्षण के साथ-साथ जनगणना में जाति का कलम होना चाहिए जैसा ऐसी और एसटी भाइयों का है 
इस आंदोलन के सभी सूत्र धारकों को जो आंदोलन के पीछे बैठे हुए हैं उनको मैं बहुत-बहुत धन्यवाद परीक्षित करता हूं, इस आंदोलन की रणनीति बनाने वालों को धन्यवाद परीक्षित करता हूं हम सागर गए इतना मान सम्मान सत्कार किया उसके लिए भी मैं ओबीसी महासभा की तरफ से आपको धन्यवाद प्रेषित करता हूं आंदोलन में पहुंचे युवा छात्र बुद्धिजीवी कर्मचारी पुलिस पत्रकार प्रशासन पिछला वर्ग के नेताओं को धन्यवाद प्रेषित करता  आप सभी को जय ओबीसी जय संविधान जय जवान जय किसान जय भारत 
 अगर जल्द आरक्षण लागू नहीं हुआ ओबीसी का तो दिल्ली दूर नहीं है याद रखना बुंदेलखंड की धरती से यह उबाल शुरू हो रहा है अंग्रेजों के खिलाफ ही आंदोलन यहीं से शुरू किया गया था तो तैयार रहिए
    user_Jay Jawan Jay Kisan
    Jay Jawan Jay Kisan
    Lawyer Churhat, Sidhi•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश स्थापना दिवस रीवा में गौरवपूर्ण शुभारंभ, देश की आन, बान और शान तिरंगे को सलाम 🇮🇳 मध्य प्रदेश स्थापना दिवस रीवा में गौरवपूर्ण शुभारंभ, देश की आन, बान और शान तिरंगे को सलाम! 🇮🇳 मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के गौरवमयी अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में मध्यप्रदेश शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी द्वारा गरिमापूर्ण ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मध्यप्रदेश गान की मनमोहक एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देकर समारोह को और भी गरिमामयी बना दिया। आज रीवा स्थित नगर निगम टाउन हॉल में मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन रीवा के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती तथा श्रीअन्न के स्टॉल सहित विभिन्न स्टॉलों का माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने अवलोकन किया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी विजन एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है। मध्य प्रदेश में पर्यटन, निवेश, शिक्षा, रोजगार एवं कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। मध्य प्रदेश विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है मध्य प्रदेश के विकास के लिए हम सभी प्रदेशवासियों को एक साथ मिलकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में जिले के मॉडल स्कूल की छात्रा सुश्री मानसी सिंह को श्री कृष्ण पाथेय न्यास द्वारा एक लाख रुपये का पुरस्कार तथा तीन किसानों को क्रमशः ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल एवं ई-स्कूटी प्रदान किया। ।#मध्यप्रदेशस्थापनादिवस #मध्यप्रदेश #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshFoundationDay
    2
    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस रीवा में गौरवपूर्ण शुभारंभ, देश की आन, बान और शान तिरंगे को सलाम
🇮🇳 मध्य प्रदेश स्थापना दिवस रीवा में गौरवपूर्ण शुभारंभ, देश की आन, बान और शान तिरंगे को सलाम! 🇮🇳
मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के गौरवमयी अवसर पर नगर निगम कार्यालय परिसर में मध्यप्रदेश शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी द्वारा गरिमापूर्ण ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मध्यप्रदेश गान की मनमोहक एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देकर समारोह को और भी गरिमामयी बना दिया।
आज रीवा स्थित नगर निगम टाउन हॉल में मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन रीवा के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर प्राकृतिक खेती तथा श्रीअन्न के स्टॉल सहित विभिन्न स्टॉलों का माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने अवलोकन किया।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी विजन एवं मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है।
मध्य प्रदेश में पर्यटन, निवेश, शिक्षा, रोजगार एवं कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। मध्य प्रदेश विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है
मध्य प्रदेश के विकास के लिए हम सभी प्रदेशवासियों को एक साथ मिलकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
कार्यक्रम में जिले के मॉडल स्कूल की छात्रा सुश्री मानसी सिंह को श्री कृष्ण पाथेय न्यास द्वारा एक लाख रुपये का पुरस्कार तथा तीन किसानों को क्रमशः ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल एवं ई-स्कूटी प्रदान किया।
।#मध्यप्रदेशस्थापनादिवस #मध्यप्रदेश #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshFoundationDay
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भीतेश्वर धाम दुबहा में बाल कृष्ण की लीलाओं से गूंजा पांडाल *भीटेश्वर धाम दुबहा में बाल कृष्ण की लीलाओं से गूंजा पंडाल* *मटकी फोड़,गोवर्धन पूजा और 56 भोग ने मोहा मन* *डॉ. अरुणाचार्य जी महाराज की अमृतवाणी पर झूमे श्रद्धालु* *बारा प्रयागराज।* क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ *भीटेश्वर धाम दुबहा* में चल रहे *सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ* में शनिवार का दिन *बाल कृष्ण के प्रेम, मस्ती और भक्ति* के नाम रहा।आज के दिन *कथा व्यास डॉक्टर अरुणाचार्य जी महाराज* ने अपने मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का इतना सजीव वर्णन किया कि पूरा पंडाल वृंदावन बन गया। *श्री बाल कृष्ण लीला - माखन चोर की लीला:* महाराज जी ने बताया - "नंदलाला बचपन में कितने नटखट थे। यशोदा मैया के लाख मना करने पर भी गोपियों के घर जाकर माखन चुराते,मटकी फोड़ते और फिर भोली सूरत बनाकर कहते - मैंने नहीं किया। यह लीला हमें सिखाती है कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम के भूखे हैं, उनके माखन के नहीं।" कथा सुनते ही बच्चे और महिलाएं भाव-विभोर हो गईं। *मटकी फोड़ उत्सव - पंडाल में बरसा दही-माखन:* बाल लीला के दौरान ही पंडाल में *मटकी फोड़* का सजीव मंचन किया गया। एक ऊंची मटकी में दही-माखन भरकर लटकाया गया, जिसे बाल गोपाल बने बच्चों ने फोड़ा। जैसे ही मटकी फूटी, श्रद्धालुओं पर दही-माखन की बौछार हुई और पूरा पंडाल *"गोविंदा आला रे आला"* और *"माखन मिश्री के भोग"* के जयकारों से गूंज उठा। *गोवर्धन पूजा - छोटी उंगली पर उठाया गोवर्धन पर्वत:* सबसे मार्मिक प्रसंग रहा *गोवर्धन लीला।* महाराज जी ने कहा - "जब इंद्रदेव ने अभिमान में आकर ब्रज में 7 दिन तक मूसलाधार बारिश की, तो 7 साल के नन्हे कन्हैया ने अपनी छोटी उंगली पर *गोवर्धन पर्वत को 7 दिन तक उठाकर* पूरे ब्रजवासियों, गौ-धन की रक्षा की। यह बताता है कि भगवान कभी अपने भक्तों को अकेला नहीं छोड़ते।" कथा सुनकर कई बुजुर्गों की आंखें भर आईं। पंडाल में गोवर्धन पर्वत की झांकी भी सजाई गई थी। *छप्पन भोग- महाप्रसाद का अलौकिक दर्शन:* गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में आज भगवान श्री बाल कृष्ण को *56 प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग* अर्पित किया गया। इसमें माखन-मिश्री,लड्डू,पूड़ी,कचौड़ी, खीर,हलवा,फल,मिष्ठान सहित 56 भोगों की विशाल थाली सजाई गई। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया। पुजारी ने बताया कि यशोदा मैया दिन में 8 पहर,7 दिन तक 56 भोग लगाती थीं, तभी से यह परंपरा है। *रविवार* होने के कारण पंडाल में भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं कृष्ण भजनों पर नाच उठीं। पूरा दुबहा धाम *"राधे-राधे"* के जयकारों से गूंजता रहा। सोमवार को *रास पंचाध्यायी महाराम और श्री कृष्णा रुक्मणी विवाह* का प्रसंग सुनाया जाएगा। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
    2
    भीतेश्वर धाम दुबहा में बाल कृष्ण की लीलाओं से गूंजा पांडाल
*भीटेश्वर धाम दुबहा में बाल कृष्ण की लीलाओं से गूंजा पंडाल*
*मटकी फोड़,गोवर्धन पूजा और 56 भोग ने मोहा मन*
*डॉ. अरुणाचार्य जी महाराज की अमृतवाणी पर झूमे श्रद्धालु*
*बारा प्रयागराज।* क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ *भीटेश्वर धाम दुबहा* में चल रहे *सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ* में शनिवार का दिन *बाल कृष्ण के प्रेम, मस्ती और भक्ति* के नाम रहा।आज के दिन *कथा व्यास डॉक्टर अरुणाचार्य जी महाराज* ने अपने मुखारविंद से भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का इतना सजीव वर्णन किया कि पूरा पंडाल वृंदावन बन गया।
*श्री बाल कृष्ण लीला - माखन चोर की लीला:*
महाराज जी ने बताया - "नंदलाला बचपन में कितने नटखट थे। यशोदा मैया के लाख मना करने पर भी गोपियों के घर जाकर माखन चुराते,मटकी फोड़ते और फिर भोली सूरत बनाकर कहते - मैंने नहीं किया। यह लीला हमें सिखाती है कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम के भूखे हैं, उनके माखन के नहीं।" कथा सुनते ही बच्चे और महिलाएं भाव-विभोर हो गईं।
*मटकी फोड़ उत्सव - पंडाल में बरसा दही-माखन:*
बाल लीला के दौरान ही पंडाल में *मटकी फोड़* का सजीव मंचन किया गया। एक ऊंची मटकी में दही-माखन भरकर लटकाया गया, जिसे बाल गोपाल बने बच्चों ने फोड़ा। जैसे ही मटकी फूटी, श्रद्धालुओं पर दही-माखन की बौछार हुई और पूरा पंडाल *"गोविंदा आला रे आला"* और *"माखन मिश्री के भोग"* के जयकारों से गूंज उठा।
*गोवर्धन पूजा - छोटी उंगली पर उठाया गोवर्धन पर्वत:*
सबसे मार्मिक प्रसंग रहा *गोवर्धन लीला।* महाराज जी ने कहा - "जब इंद्रदेव ने अभिमान में आकर ब्रज में 7 दिन तक मूसलाधार बारिश की, तो 7 साल के नन्हे कन्हैया ने अपनी छोटी उंगली पर *गोवर्धन पर्वत को 7 दिन तक उठाकर* पूरे ब्रजवासियों, गौ-धन की रक्षा की। यह बताता है कि भगवान कभी अपने भक्तों को अकेला नहीं छोड़ते।" कथा सुनकर कई बुजुर्गों की आंखें भर आईं। पंडाल में गोवर्धन पर्वत की झांकी भी सजाई गई थी।
*छप्पन भोग- महाप्रसाद का अलौकिक दर्शन:*
गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में आज भगवान श्री बाल कृष्ण को *56 प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग* अर्पित किया गया। इसमें माखन-मिश्री,लड्डू,पूड़ी,कचौड़ी, खीर,हलवा,फल,मिष्ठान सहित 56 भोगों की विशाल थाली सजाई गई। श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया। पुजारी ने बताया कि यशोदा मैया दिन में 8 पहर,7 दिन तक 56 भोग लगाती थीं, तभी से यह परंपरा है। *रविवार* होने के कारण पंडाल में भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं कृष्ण भजनों पर नाच उठीं। पूरा दुबहा धाम *"राधे-राधे"* के जयकारों से गूंजता रहा। सोमवार को *रास पंचाध्यायी महाराम और श्री कृष्णा रुक्मणी विवाह* का प्रसंग सुनाया जाएगा। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
    user_रवीन्द्र श्रीवास्तव
    रवीन्द्र श्रीवास्तव
    Accountant बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बारा में सरकारी जमीन चिह्नित कर भूमि सिनो को दो नहीं 12 नवम्बर को अनवरत आन्दोलन की थी चेतावनी बारा, प्रयागराज। तहसील बारा क्षेत्र के नीबी, लोहगरा, हड्डी टोला, चंद्रा सहित पूरे क्षेत्र में पड़ी सरकारी भूमि को चिन्हित कर भूमिहीनों को पट्टा देने, गौवंश और वन्य जीवों के नाम आरक्षित करने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसानों ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। किसान नेताओं ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी सैकड़ों परिवार भूमिहीन हैं, जबकि जगह-जगह सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हैं या बंजर पड़ी हैं। गौवंश सड़कों पर भटक रहे हैं और वन्य जीवों के लिए कोई आरक्षित चारागाह नहीं है।इन सभी मुद्दों को लेकर आगामी 12 नवंबर को तहसील बारा में अनवरत आंदोलन किया जाएगा।आंदोलन का एक ही नारा होगा - जब तक काम नहीं, तब तक वापसी नहीं जय जवान, जय किसान।
    1
    बारा में सरकारी जमीन चिह्नित कर भूमि सिनो को दो नहीं 12 नवम्बर को अनवरत आन्दोलन की थी चेतावनी 
बारा, प्रयागराज। तहसील बारा क्षेत्र के नीबी, लोहगरा, हड्डी टोला, चंद्रा सहित पूरे क्षेत्र में पड़ी सरकारी भूमि को चिन्हित कर भूमिहीनों को पट्टा देने, गौवंश और वन्य जीवों के नाम आरक्षित करने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसानों ने बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। किसान नेताओं ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी सैकड़ों परिवार भूमिहीन हैं, जबकि जगह-जगह सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हैं या बंजर पड़ी हैं। गौवंश सड़कों पर भटक रहे हैं और वन्य जीवों के लिए कोई आरक्षित चारागाह नहीं है।इन सभी मुद्दों को लेकर आगामी 12 नवंबर को तहसील बारा में अनवरत आंदोलन किया जाएगा।आंदोलन का एक ही नारा होगा - जब तक काम नहीं, तब तक वापसी नहीं जय जवान, जय किसान।
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रयागराज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DCP यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का तबादला प्रयागराज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DCP यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का तबादला प्रयागराज - पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर ने बड़ा फेरबदल करते हुए DCP यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का स्थानांतरण कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए कमिश्नर द्वारा लगातार विभाग में बदलाव किए जा रहे हैं।
    1
    प्रयागराज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DCP यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का तबादला
प्रयागराज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DCP यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का तबादला
प्रयागराज - पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर ने बड़ा फेरबदल करते हुए DCP यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का स्थानांतरण कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए कमिश्नर द्वारा लगातार विभाग में बदलाव किए जा रहे हैं।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • धनतेरस और दीपावली को लेकर फाफामऊ पुलिस सतर्क, एसीपी अजेंद्र यादव ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल गश्त धनतेरस और दीपावली को लेकर फाफामऊ पुलिस सतर्क, एसीपी अजेंद्र यादव ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल गश्त थाना अध्यक्ष छोटक यादव के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम रही मुस्तैद, फाफामऊ बाजार से शांतिपुरम चौराहे तक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा प्रयागराज। धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार को फाफामऊ क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त अभियान चलाया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) थरवई अजेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान थाना अध्यक्ष छोटक यादव के नेतृत्व में थाना फाफामऊ की पूरी पुलिस टीम अभियान में मुस्तैदी के साथ मौजूद रही। पैदल गश्त अभियान के दौरान पुलिस टीम ने फाफामऊ बाजार से शांतिपुरम चौराहे तक प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने बाजारों की स्थिति का जायजा लेने के साथ दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आमजन के बीच सुरक्षा का माहौल बनाए रखना रहा। इस दौरान एसीपी अजेंद्र यादव ने व्यापारियों से संवाद करते हुए अपील की कि त्योहारों के समय दुकानों के सामने अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र न होने दें। बाजारों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। थाना अध्यक्ष छोटक यादव ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से धनतेरस एवं दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फाफामऊ क्षेत्र में चलाए गए इस पैदल गश्त अभियान के माध्यम से पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को निर्भीक होकर खरीदारी करने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    धनतेरस और दीपावली को लेकर फाफामऊ पुलिस सतर्क, एसीपी अजेंद्र यादव ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल गश्त
धनतेरस और दीपावली को लेकर फाफामऊ पुलिस सतर्क, एसीपी अजेंद्र यादव ने पुलिस टीम के साथ किया पैदल गश्त
थाना अध्यक्ष छोटक यादव के नेतृत्व में पूरी पुलिस टीम रही मुस्तैद, फाफामऊ बाजार से शांतिपुरम चौराहे तक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
प्रयागराज। धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। त्योहारों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़, यातायात के दबाव और आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार को फाफामऊ क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्त अभियान चलाया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) थरवई अजेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान थाना अध्यक्ष छोटक यादव के नेतृत्व में थाना फाफामऊ की पूरी पुलिस टीम अभियान में मुस्तैदी के साथ मौजूद रही।
पैदल गश्त अभियान के दौरान पुलिस टीम ने फाफामऊ बाजार से शांतिपुरम चौराहे तक प्रमुख मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने बाजारों की स्थिति का जायजा लेने के साथ दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आमजन के बीच सुरक्षा का माहौल बनाए रखना रहा।
इस दौरान एसीपी अजेंद्र यादव ने व्यापारियों से संवाद करते हुए अपील की कि त्योहारों के समय दुकानों के सामने अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र न होने दें। बाजारों में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
थाना अध्यक्ष छोटक यादव ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान बाजारों और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से धनतेरस एवं दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फाफामऊ क्षेत्र में चलाए गए इस पैदल गश्त अभियान के माध्यम से पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को निर्भीक होकर खरीदारी करने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Khabar Jagat 24 News
    Khabar Jagat 24 News
    Media house India•
    1 hr ago
  • gram Sivani mein bhi Manipur aur Lal gaon mein bhi Kiya Gaya swachhata abhiyan ka aagaaj aaiae dekhte hain din Raat Gupta ki khas report janpad Panchayat
    1
    gram Sivani mein bhi Manipur aur Lal gaon mein bhi Kiya Gaya swachhata abhiyan ka aagaaj
aaiae dekhte hain din Raat Gupta ki khas report janpad Panchayat
    user_Patrakar Deenan मंगवाविधायक नर
    Patrakar Deenan मंगवाविधायक नर
    मऊगंज, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.