Shuru
Apke Nagar Ki App…
BAAT 883
Vijay kumar
BAAT 883
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- BAAT 8831
- बाराबंकी के फतेहपुर में चार दिन से लापता 18 वर्षीय चंदन वाल्मीकि का शव नहर से बरामद हुआ है। उसकी मोटरसाइकिल और चप्पलें पहले संदिग्ध हालत में नहर किनारे मिली थीं, जिससे अनहोनी की आशंका थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, वहीं परिजनों में मातम पसरा है।1
- बिसवां-महमूदाबाद रोड पर दर्दनाक हादसा, बजाज एजेंसी के पास मां-बेटे की मौके पर मौत बिसवां-महमूदाबाद रोड पर भीषण सड़क हादसा, बजाज एजेंसी के पास मां-बेटे की मौके पर दर्दनाक मौत बिसवां-महमूदाबाद रोड पर बजाज एजेंसी के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे यातायात नियमों की अनदेखी को दर्शा रहे हैं। वाहन चालकों से अपील है कि तेज गति से वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें तथा सड़क पर पूरी सावधानी बरतें।3
- शालीमार पैराडाइज चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तारः लाइसेंसी पिस्टल, जेवर और 14.85 लाख रुपये बरामद बाराबंकी पुलिस ने शालीमार पैराडाइज में हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा शुक्रवार करीब ढाई बजे करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाइसेंसी पिस्टल, जेवरात और 14.85 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।यह घटना 19 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच हुई थी। वादी अजय कुमार सिंह, निवासी बंगला संख्या सी-05 शालीमार पैराडाइज, सफेदाबाद, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी ने 1 मई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जब वे परिवार के साथ घर से बाहर थे, तब अज्ञात चोरों ने उनके बंद मकान से लाइसेंसी पिस्टल, शस्त्र लाइसेंस, नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण के लिए स्वाट/सर्विलांस और थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की।जांच के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात, एक लाइसेंसी पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 14 लाख 85 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।पूछताछ में सामने आया कि चोरी की पूरी योजना आरोपी आकर्ष सिंह ने बनाई थी। आकर्ष सिंह वादी अजय कुमार सिंह के घर के सामने ही रहता है। उसने बताया कि शेयर बाजार में भारी घाटा होने के कारण उसने चोरी की योजना बनाई थी।आकर्ष सिंह ने अपने साथियों अनुराग कथूरिया और पृथ्वी प्रताप सिंह उर्फ ओम के साथ मिलकर योजना को अंजाम दिया। 24/25 अप्रैल 2026 की रात आकर्ष सिंह ने अजय प्रताप सिंह के घर में घुसकर चोरी की, जबकि पृथ्वी प्रताप सिंह छत पर रहकर बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। चोरी का सामान आकर्ष सिंह की ऑडी कार से ले जाकर अनुराग कथूरिया के घर पर रखा गया। अनुराग कथूरिया ने प्रयागराज के ऋषि उर्फ चंदन और ऋत्विक यादव से मिलवाया, जिन्हें कुछ सामान बेचा गया। शेष ज्वैलरी को गलवाने के बाद पैसे देने की बात हुई थी।2
- rickshaw bike Mein jordar Hui Takkar donon Gambhir Roop se Ghayal1
- बाराबंकी में भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने बिजली विभाग की मनमानी और अवैध वसूली के खिलाफ बैठक कर ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने विभाग पर फर्जी रीडिंग, अधिक लाइन चार्ज और कम बिजली आपूर्ति जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन भी हुआ। अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने पर किसानों ने उत्तर प्रदेश में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- बाराबंकी जिले की जैदपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 644 ग्राम अवैध अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- vij1236 vij1231