Shuru
Apke Nagar Ki App…
कलेक्टर ने एयरपोर्ट निर्माण हेतु हवाई पट्टी लालपुर का किया निरीक्षण ... शहडोल 9 अप्रैल 2026:- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के ग्राम लालपुर में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण हेतु एयरपोर्ट प्राधिकृत अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी लालपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एयरपोर्ट के प्राधिकृत अधिकारियों से भूमि विवरण, रनवे की लंबाई चौड़ाई, हवाई पट्टी की स्थिति बाउंड्रीवाल की लंबाई, चौड़ाई सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया । इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री प्रीतिश यादव, श्री गौरव मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (सी. एन. एस), श्री सचिन भाटी, प्रबंधक (ए. टी. सी) श्री प्रमोद वैकुंठराव खरोड़े, प्रबंधक (अग्निशमन) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Angad Tiwari
कलेक्टर ने एयरपोर्ट निर्माण हेतु हवाई पट्टी लालपुर का किया निरीक्षण ... शहडोल 9 अप्रैल 2026:- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के ग्राम लालपुर में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण हेतु एयरपोर्ट प्राधिकृत अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी लालपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एयरपोर्ट के प्राधिकृत अधिकारियों से भूमि विवरण, रनवे की लंबाई चौड़ाई, हवाई पट्टी की स्थिति बाउंड्रीवाल की लंबाई, चौड़ाई सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया । इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री प्रीतिश यादव, श्री गौरव मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (सी. एन. एस), श्री सचिन भाटी, प्रबंधक (ए. टी. सी) श्री प्रमोद वैकुंठराव खरोड़े, प्रबंधक (अग्निशमन) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ... शहडोल 9 अप्रैल 2026:- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के ग्राम लालपुर में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण हेतु एयरपोर्ट प्राधिकृत अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी लालपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एयरपोर्ट के प्राधिकृत अधिकारियों से भूमि विवरण, रनवे की लंबाई चौड़ाई, हवाई पट्टी की स्थिति बाउंड्रीवाल की लंबाई, चौड़ाई सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया । इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री प्रीतिश यादव, श्री गौरव मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (सी. एन. एस), श्री सचिन भाटी, प्रबंधक (ए. टी. सी) श्री प्रमोद वैकुंठराव खरोड़े, प्रबंधक (अग्निशमन) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- बस और पुलिस वाहन में जोरदार भिड़ंत,टीआई जोधन सिंह सहित अन्य गंभीर रूप से घायल उमरिया। उमरिया से चंदिया रोड के मंसूरी पेट्रोल पंप के करीब बस-बोलेरी के भिड़ंत की खबर है,इस घटना में चंदिया पुलिस का बोलेरो वाहन में टीआई सहित कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।खबर है कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो चंदिया पुलिस की है। इस घटना में चंदिया टीआई जोधन सिंह परस्ते एवम कांस्टेबल सौरभ दांगी गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे है। टीआई जोधन सिंह हादसे में गम्भीर रूप से घायल हुये है थे,जिस वजह से प्राथमिक उपचार कर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।1
- रिश्वत की रकम हाथ में, लोकायुक्त ने दबोचा: महिला इंजीनियर 10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, शहडोल ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता शहडोल जिले में भ्रष्टाचार पर लोकायुक्त का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को देवलौंद क्षेत्र के नगर परिषद खाड़ में पदस्थ महिला इंजीनियर सुधा वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रीवा की जेके कंस्ट्रक्शन कंपनी नगर परिषद खाड़ क्षेत्र में नाली, सड़क, स्टेडियम सहित कई निर्माण कार्य कर रही थी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कंपनी द्वारा बिल भुगतान की प्रक्रिया शुरू की गई। आरोप है कि बिल पास करने के एवज में नगर परिषद की महिला इंजीनियर सुधा वर्मा ने ठेकेदार से 20 हजार की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता जेके अग्रवाल ने इसकी शिकायत रीवा लोकायुक्त से की। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय में जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही महिला इंजीनियर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, लोकायुक्त की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ दबोच लिया। नगर परिषद कार्यालय के भीतर हुई इस कार्रवाई से कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक लोकायुक्त की टीम के पहुंचने से पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के बाद टीम महिला इंजीनियर को पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बाणसागर स्थित जल संसाधन विभाग के रेस्ट हाउस ले गई, जहां देर शाम तक कार्रवाई चलती रही। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विवेचना जारी है गौरतलब है कि इससे पहले 2 अप्रैल को भी लोकायुक्त रीवा ने जयसिंहनगशहडोल,,,र थाने में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है।4
- कहीं आपने पहचानते तो नहीं अगर पहचानते तो जानकारी दें1
- Post by अजय कुमार केवट1
- रीवा/शहडोल। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रहे लोकायुक्त संगठन ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद खांड बाणसागर, देवलौंद में पदस्थ उपयंत्री सुधा वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से की। लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में यह ट्रैप ऑपरेशन अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता मेसर्स जे.के. अग्रवाल, निवासी हुजूर, रीवा ने 7 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि खेल मैदान में स्टेयर निर्माण कार्य का अंतिम भुगतान तैयार होने के बावजूद उपयंत्री सुधा वर्मा मूल्यांकन के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही थीं। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाटीदार ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद 9 अप्रैल को विशेष टीम गठित कर जाल बिछाया गया और जैसे ही आरोपी ने 10 हजार रुपये की पहली किस्त ली, टीम ने मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने किया। उनके साथ निरीक्षक एस.आर. मरावी और उपनिरीक्षक आकांक्षा शुक्ला सहित 12 सदस्यीय टीम मौजूद रही। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 (क) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त संगठन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोकायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9893607619 जारी किया गया है।2
- पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के बोदा पंचायत की नवनिर्मित पीसीसी सडक चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट,बता दें नवनिर्मित सडक के बीचोंबीच दरार आ चुकी है जो तस्वीरों में साफ नजर आ रही है साथ ही साइडिंग भी इतनी मजबूती से बनी है कि पैरों से दबाने टूटने लगती है,जनता के टैक्स के पैसों से यह किस तरह का ग्रामीण जनता को सड़क दी जा रही है देखिए और समझिए कि भ्रष्टाचार का चमत्कार4
- कलेक्टर ने एयरपोर्ट निर्माण हेतु हवाई पट्टी लालपुर का किया निरीक्षण ... शहडोल 9 अप्रैल 2026:- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के ग्राम लालपुर में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण हेतु एयरपोर्ट प्राधिकृत अधिकारियों के साथ हवाई पट्टी लालपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एयरपोर्ट के प्राधिकृत अधिकारियों से भूमि विवरण, रनवे की लंबाई चौड़ाई, हवाई पट्टी की स्थिति बाउंड्रीवाल की लंबाई, चौड़ाई सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया । इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन) श्री प्रीतिश यादव, श्री गौरव मिश्रा, सहायक महाप्रबंधक (सी. एन. एस), श्री सचिन भाटी, प्रबंधक (ए. टी. सी) श्री प्रमोद वैकुंठराव खरोड़े, प्रबंधक (अग्निशमन) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1