logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनी एक सड़क सोमवार को फिर से धंस गई। यह घटना बरेली कॉलेज के गेट के पास हुई, जहां सीवर लाइन के चोक होने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक बैठ गया और वहां गहरा गड्डा बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इससे पहले भी इसी सड़क में इसी तरह की समस्याएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

4 hrs ago
user_Sumit Awasthi पत्रकार
Sumit Awasthi पत्रकार
Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनी एक सड़क सोमवार को फिर से धंस गई। यह घटना बरेली कॉलेज के गेट के पास हुई, जहां सीवर लाइन के चोक होने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक बैठ गया और वहां गहरा गड्डा बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इससे पहले भी इसी सड़क में इसी तरह की समस्याएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनी एक सड़क सोमवार को फिर से धंस गई। यह घटना बरेली कॉलेज के गेट के पास हुई, जहां सीवर लाइन के चोक होने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक बैठ गया और वहां गहरा गड्डा बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इससे पहले भी इसी सड़क में इसी तरह की समस्याएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
    1
    बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनी एक सड़क सोमवार को फिर से धंस गई। यह घटना बरेली कॉलेज के गेट के पास हुई, जहां सीवर लाइन के चोक होने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक बैठ गया और वहां गहरा गड्डा बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

इससे पहले भी इसी सड़क में इसी तरह की समस्याएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • एक मां अपने बच्चे को गोद में लेकर अपना काम कर रही है। यह एक सच्ची मां की ममता और विश्वास को दर्शाता है। एक समारोह में, वह अपने बच्चे को गोद में लेकर फोटो खींच रही है और साथ ही पूरे परिवार का पेट पालने का हौसला भी रखती है। उसके त्याग, मेहनत और ममता का कोई मोल नहीं है। दुनिया की हर मां को दिल से सलाम।
    1
    एक मां अपने बच्चे को गोद में लेकर अपना काम कर रही है। यह एक सच्ची मां की ममता और विश्वास को दर्शाता है। एक समारोह में, वह अपने बच्चे को गोद में लेकर फोटो खींच रही है और साथ ही पूरे परिवार का पेट पालने का हौसला भी रखती है। उसके त्याग, मेहनत और ममता का कोई मोल नहीं है। दुनिया की हर मां को दिल से सलाम।
    user_Ramveer
    Ramveer
    Photographer फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Abdul Hasan
    1
    Post by Abdul Hasan
    user_Abdul Hasan
    Abdul Hasan
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बरेली के फरीदपुर भुता में सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने शनिवार को थाना प्रभारी भुता को ज्ञापन सौंपा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ मार्ग पर खुली मीट, मछली और मांस की दुकानों को पूरे सावन माह तक बंद रखा जाए। अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर इस मार्ग से गुजरते हैं और खुले में मीट-मछली बिकने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। संगठन ने जोर देकर कहा कि कांवड़ यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम बनाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए ये आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
    1
    बरेली के फरीदपुर भुता में सावन माह और कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने शनिवार को थाना प्रभारी भुता को ज्ञापन सौंपा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि कांवड़ मार्ग पर खुली मीट, मछली और मांस की दुकानों को पूरे सावन माह तक बंद रखा जाए।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अजय पटेल के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर इस मार्ग से गुजरते हैं और खुले में मीट-मछली बिकने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। संगठन ने जोर देकर कहा कि कांवड़ यात्रा में महिलाएं, बच्चे और बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु शामिल होते हैं, इसलिए यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुगम बनाने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए ये आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    20 hrs ago
  • DM का इंतज़ार... कलेक्ट्रेट पर डटे गौ सेवक! 'गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाओ' की मांग पर बरेली में गरजा हिंदू जनसैलाब" DM का इंतज़ार... कलेक्ट्रेट पर डटे गौ सेवक! 'गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाओ' की मांग पर बरेली में गरजा हिंदू जनसैलाब" नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट बरेली में सोमवार दोपहर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि कलेक्ट्रेट परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब प्रदर्शनकारियों ने एडीएम से ज्ञापन लेने से साफ इनकार कर दिया और कहा—"ज्ञापन देंगे तो सिर्फ डीएम अविनाश सिंह को, किसी और को नहीं।" इसके बाद गौ सेवक और साधु-संत कलेक्ट्रेट गेट पर ही धरने पर बैठ गए। सोमवार करीब दोपहर 1 बजे शहर के अलग-अलग इलाकों से हिंदू संगठन, गौ सेवक और साधु-संत विशाल पदयात्रा निकालते हुए बरेली कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए और इस संबंध में सरकार तक उनका ज्ञापन पहुंचाया जाए। जब प्रशासन की ओर से एडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि वे अपना ज्ञापन केवल जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ही सौंपेंगे। इसी मांग को लेकर सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर डीजे के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। "जय श्रीराम" और "जन्म-जन्म का नाता है, गाय हमारी माता है" जैसे नारों से पूरा माहौल भक्तिमय और जोशीला हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय माता का सम्मान मिलना चाहिए। वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन गौ सेवक देर तक डीएम के आने का इंतजार करते हुए धरने पर डटे रहे। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इस मांग पर क्या कदम उठाता है।
    1
    DM का इंतज़ार... कलेक्ट्रेट पर डटे गौ सेवक! 'गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाओ' की मांग पर बरेली में गरजा हिंदू जनसैलाब"

DM का इंतज़ार... कलेक्ट्रेट पर डटे गौ सेवक! 'गौ माता को राष्ट्रीय माता बनाओ' की मांग पर बरेली में गरजा हिंदू जनसैलाब"
नमस्कार आप देख रहे हैं भारत vision live 
बरेली से भारत vision live के लिए सय्यद शाहरुख अली की रिपोर्ट 
बरेली में सोमवार दोपहर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि कलेक्ट्रेट परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब प्रदर्शनकारियों ने एडीएम से ज्ञापन लेने से साफ इनकार कर दिया और कहा—"ज्ञापन देंगे तो सिर्फ डीएम अविनाश सिंह को, किसी और को नहीं।" इसके बाद गौ सेवक और साधु-संत कलेक्ट्रेट गेट पर ही धरने पर बैठ गए।
सोमवार करीब दोपहर 1 बजे शहर के अलग-अलग इलाकों से हिंदू संगठन, गौ सेवक और साधु-संत विशाल पदयात्रा निकालते हुए बरेली कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए और इस संबंध में सरकार तक उनका ज्ञापन पहुंचाया जाए।
जब प्रशासन की ओर से एडीएम ज्ञापन लेने पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने साफ मना कर दिया। उनका कहना था कि वे अपना ज्ञापन केवल जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ही सौंपेंगे। इसी मांग को लेकर सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गए।
धरना स्थल पर डीजे के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। "जय श्रीराम" और "जन्म-जन्म का नाता है, गाय हमारी माता है" जैसे नारों से पूरा माहौल भक्तिमय और जोशीला हो गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय माता का सम्मान मिलना चाहिए।
वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन गौ सेवक देर तक डीएम के आने का इंतजार करते हुए धरने पर डटे रहे। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन इस मांग पर क्या कदम उठाता है।
    user_भारत vision live news
    भारत vision live news
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल #बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी #
    1
    आप देख रहे हैं ख़बर जंक्शन बरेली न्यूज चैनल 
#बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी #
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के गोंडा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने फॉरेस्टर बालक राम को कथित तौर पर ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि नवाबगंज क्षेत्र के गोपसराय निवासी राधेश्याम से कथित रूप से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई के दौरान फॉरेस्टर को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
    1
    उत्तर प्रदेश के गोंडा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने फॉरेस्टर बालक राम को कथित तौर पर ₹6,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि नवाबगंज क्षेत्र के गोपसराय निवासी राधेश्याम से कथित रूप से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और कार्रवाई के दौरान फॉरेस्टर को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
    user_Veeresh Kumar
    Veeresh Kumar
    Court reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.