मनिका प्रखंड अंतर्गत डॉ.बी.आर . अंबेडकर की प्रतिमा स्थल को रौशनी से किया जगमग मनिका लातेहार:- मनिका प्रखंड में आज दिनांक 13 अप्रैल की शुभ संध्या को भारतीय जनता पार्टी मनिका के मंडल कार्यकर्ताओं ने डॉ भीम राव अम्बेडकर के जन्मदिन दिवस के पूर्व संध्या में डॉ बी आर अंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर यह संदेश दिया कि डॉ भीम राव अम्बेडकर ने भारत वर्ष के सामाजिक सोच के प्रेरणा थे|उन्होंने समाज के शोषित ,वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कुरीतियों के जंजीरों से आजाद करने के अपने प्रयासों से समाज के सभी दबे ,कुचले लोगों को रौशनी में लाकर उन्हें जीने लायक बना दिया इस अवसर में जिला मंत्री कौशल किशोर प्रसाद, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा, जिला मीडिया प्रभारी बबन पासवान, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार,सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, ग्राम प्रधान रजत कुमार, अंकित कुमार, अरुण ठाकुर ,गुड्डू यादव, महेंद्र लोहरा, मुकेश कुमार, जगजीवन राम, बिजेंद्र कुमार उपस्थित हुए
मनिका प्रखंड अंतर्गत डॉ.बी.आर . अंबेडकर की प्रतिमा स्थल को रौशनी से किया जगमग मनिका लातेहार:- मनिका प्रखंड में आज दिनांक 13 अप्रैल की शुभ संध्या को भारतीय जनता पार्टी मनिका के मंडल कार्यकर्ताओं ने डॉ भीम राव अम्बेडकर के जन्मदिन दिवस के पूर्व संध्या में डॉ बी आर अंबेडकर के प्रतिमा के
समक्ष दीप प्रज्वलित कर यह संदेश दिया कि डॉ भीम राव अम्बेडकर ने भारत वर्ष के सामाजिक सोच के प्रेरणा थे|उन्होंने समाज के शोषित ,वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कुरीतियों के जंजीरों से आजाद करने के अपने प्रयासों से समाज के सभी दबे ,कुचले लोगों को रौशनी में
लाकर उन्हें जीने लायक बना दिया इस अवसर में जिला मंत्री कौशल किशोर प्रसाद, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा, जिला मीडिया प्रभारी बबन पासवान, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार,सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, ग्राम प्रधान रजत कुमार, अंकित कुमार, अरुण ठाकुर ,गुड्डू यादव, महेंद्र लोहरा, मुकेश कुमार, जगजीवन राम, बिजेंद्र कुमार उपस्थित हुए
- मनिका ,लातेहार :- मनिका के लोकप्रिय विधायक श्री रामचन्द्र सिंह कांग्रेस मुख्यालय मनिका में संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के 135 वी जन्म दिवस के शुभ अवसर में आज दिनांक 14 अप्रैल को बाबा साहब के फोटो में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया तथा विधायक श्री रामचन्द्र ने कहा कि बाबा साहब ने जातिगत भेदभाव , छुआ छूत,और कई सामाजिक यातनाएं सह कर दलित ,आदिवासी , अल्पसंख्यक समुदाय के दबे कुचले ,शोषित वंचित लोगों के हक और अधिकार के लिए हमेशा आगे बढ़ कर छुआ छूत उच्च नीच के भेदभाव मिटाने के लिए शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया इस अवसर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव , प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव, प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, ,सेवादल के जिला अध्यक्ष बृंदविहारी यादव,सुरेन्द्र भारती , मिथलेश पासवान ओमप्रकाश यादव,संजय सिंह, सेवादल के प्रखंड अध्यक्ष तथा कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे|4
- लातेहार :विवेकानंद पार्क में मंगलवार को प्रदेश सचिव के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं।1
- डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी, लातेहार (झारखंड) द्वारा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में बसपा झारखंड के प्रदेश सचिव मुंगेश्वर राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से अपील की कि अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि समाज में जागरूकता और समानता का विस्तार हो सके। बच्चों के बीच पेन और कॉपी का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर महासचिव सीतल राम, कमलेश कुमार, अनुप्रिया कुमारी, सोनिया देवी, लोहरा समाज अध्यक्ष मोहन लोहार, नेहा परवीन, नसरीन, प्रवीण, रमेश कंजू, सरिता देवी, सदन राम, सावित्री देवी, दीपिकी कुमारी और सुगंधी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई, जिसमें सभी ने मिलकर अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- पांकी के शिक्षा निकेतन स्कूल में भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित स्मृति सभा में छात्रों और शिक्षकों ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समानता, शिक्षा और अधिकार के उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। 🙏📚 हैशटैग: #AmbedkarJayanti #BabaSahebAmbedkar #PankiNews #EducationForAll #Equality #Samanta #JanSamvad #SchoolEvent #JharkhandNews1
- md ramjan ansari2
- पलामू– चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित पनेरीबांध गांव में सोमवार रात दिलीप पाठक के खपड़ापोस मकान में आग लग गई। हादसे में 50 हजार नगद और करीब आठ लाख की संपत्ति जल गई। अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। सौजन्य Aajtak1
- Palamu patan1
- मनिका लातेहार :आज दिनांक 14 अप्रैल को मनिका की पावन धरती में भारत के संविधान निर्माता ,भारत रत्न,शोषितों वंचित की आवाज बनकर उनके हक के लिए आवाज उठाने वाले,छुआ छूत उच्च नीच के दंश झेलने वाले वीर महापुरुष बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की 135 वी जयंती के शुभ अवसर में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता ने बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया इस अवसर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मीडिया प्रभारी बबन पासवान, सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय, मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, कोपे पूर्वी के पंचायत समिति सदस्य उषा देवी , अंकित कुमार, गायत्री देवी, पिंटू कुमार तथा कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे3