Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसान पर सांड ने किया जानलेवा हमला , हालत गम्भीर जिला अस्पताल में भर्ती बरेली । थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मेमोर निवासी 60 वर्षीय किसान मानसिंह पुत्र हरदयाल पर सुबह सांड ने जानलेवा हमला कर दिया हालत गंभीर होने पर है परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया सुबह लगभग साढ़े 5 बजे मानसिंह घर से टहलने के लिए निकले थे उसी दौरान आवारा सांड आ गया उसने मानसिंह पर हमला कर दिया सांड का सींग मानसिंह के सीने में लगने से घायल हो गए परिवार वाले भोजीपुरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे हालत गम्भीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर दिया मानसिंह का इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि गांव के आसपास लभभग 12 आवारा गाय सांड है इससे पहले भी गांव में प्रधान पति और टीकू सहित कई लोगों पर हमला कर चुके है।
Muneeb husain repoter
किसान पर सांड ने किया जानलेवा हमला , हालत गम्भीर जिला अस्पताल में भर्ती बरेली । थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मेमोर निवासी 60 वर्षीय किसान मानसिंह पुत्र हरदयाल पर सुबह सांड ने जानलेवा हमला कर दिया हालत गंभीर होने पर है परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया सुबह लगभग साढ़े 5 बजे मानसिंह घर से टहलने के लिए निकले थे उसी दौरान आवारा सांड आ गया उसने मानसिंह पर हमला कर दिया सांड का सींग मानसिंह के सीने में लगने से घायल हो गए परिवार वाले भोजीपुरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे हालत गम्भीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर दिया मानसिंह का इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि गांव के आसपास लभभग 12 आवारा गाय सांड है इससे पहले भी गांव में प्रधान पति और टीकू सहित कई लोगों पर हमला कर चुके है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली पीस कमेटी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल से डीजे को लेकर एक खास बात बरेली पीस कमेटी ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल से डीजे को लेकर एक खास बात1
- *भोजीपुरा पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार।* *भोजीपुरा पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार* *बरेली।* थाना भोजीपुरा पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड बनाकर सरकारी योजना का दुरुपयोग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज और नकदी बरामद की है। *कैसे हुआ खुलासा* थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह के अनुसार 18 अगस्त 2026 को देवरणियां जागीर निवासी हरप्रसाद ने तहरीर दी थी। आरोप था कि आरोपियों ने गिरोह बनाकर उनसे 47,000 रुपये लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए। फर्जी कार्ड के चलते उनकी पुत्री का ऋषिकेश एम्स में इलाज नहीं हो सका। साथ ही आरोपी अपात्र लोगों के फर्जी कार्ड बनाकर सरकारी योजना की धनराशि अवैध रूप से प्राप्त कर रहे थे। तहरीर के आधार पर थाना भोजीपुरा पर मु0अ0सं0 640/2026 बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। *इस तरह करते थे फर्जीवाड़ा* पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अपात्र लोगों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराने का झांसा देकर उनसे 35 से 40 हजार रुपये लेते थे। इसके बाद आधार और राशन कार्ड लेकर उनमें फर्जी नाम-पता जोड़कर आयुष्मान कार्ड बना देते थे। आरोपियों ने बताया कि बरेली के राममूर्ति अस्पताल, भोजीपुरा और अन्य अस्पतालों के कुछ कर्मचारियों से मिलीभगत कर अपात्र लोगों का इलाज कराकर योजना के तहत सरकार से धनराशि प्राप्त कर लेते थे। *5 गिरफ्तार, ये सामान बरामद* प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने 19 अगस्त को सुबह 7:58 बजे अभयपुर से प्रहलादपुर जाने वाले रास्ते पर राममूर्ति अस्पताल के बॉयज हॉस्टल के पीछे से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। *गिरफ्तार आरोपी:* 1. आबिद पुत्र भूरे खां निवासी अभयपुर बैकुंठापुर, थाना भोजीपुरा 2. सलमान पुत्र शहादत खां निवासी अभयपुर बैकुंठापुर, थाना भोजीपुरा 3. अरमान पुत्र इस्लाम उल्ला निवासी फरीदापुर परतापुर, थाना इज्जतनगर 4. अफरोज पुत्र अफसर खां निवासी रमपुरा माफी, थाना भोजीपुरा 5. देशरत्न पुत्र चरन सिंह निवासी वसुधरन जागीर, थाना देवरनिया *बरामदगी:* 07 मोबाइल फोन, 13 कूटरचित आयुष्मान कार्ड, 06 कूटरचित आधार कार्ड, 22 कूटरचित राशन कार्ड की छायाप्रतियां और 2700 रुपये नकद। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने मोबाइल में ऐप/पोर्टल के जरिए फर्जी दस्तावेज बनाकर दुकान से प्रिंट निकलवाते थे। मुख्य आरोपी आबिद का आपराधिक इतिहास भी है और उस पर पहले भी चोरी व आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में अस्पताल कर्मचारियों और अन्य संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है।2
- किसान पर सांड ने किया जानलेवा हमला , हालत गम्भीर जिला अस्पताल में भर्ती बरेली । थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मेमोर निवासी 60 वर्षीय किसान मानसिंह पुत्र हरदयाल पर सुबह सांड ने जानलेवा हमला कर दिया हालत गंभीर होने पर है परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया सुबह लगभग साढ़े 5 बजे मानसिंह घर से टहलने के लिए निकले थे उसी दौरान आवारा सांड आ गया उसने मानसिंह पर हमला कर दिया सांड का सींग मानसिंह के सीने में लगने से घायल हो गए परिवार वाले भोजीपुरा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे हालत गम्भीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर दिया मानसिंह का इलाज़ जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि गांव के आसपास लभभग 12 आवारा गाय सांड है इससे पहले भी गांव में प्रधान पति और टीकू सहित कई लोगों पर हमला कर चुके है।4
- महफिल-ए-अदब ‘जश्न-ए-आजादी डॉ. अनीस बेग के कार्यक्रम में गूंजा देशभक्ति और शायरी का पैगाम बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईएमए हॉल, सिविल लाइंस में महफिल-ए-अदब ‘जश्न-ए-आजादी’ के तहत डॉक्टर अनीस बेग द्वारा भव्य ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ शुरू किया गया में देशभर से आए शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक समां बांधे रखा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के वीरों को समर्पित काव्य और मुशायरा रहा। शायरों ने अपनी शायरी के माध्यम से देशभक्ति, भाईचारे, अमन और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। कवियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में वसीम बरेली, नदीम फारूक, अजीम शाकिरी, मशहर अफरीदी, बिलाल सहारनपुरी, हाशिम फिरोजाबादी, तबरेज राणा, शबीना अदीब, मुमताज नसीम, सबा बलरामपुरी, प्रतिभा यादव, राहिल बरेली, मसूदम बरेली और अहमद फरीद सहित अनेक शायरों और कवियों ने शिरकत की। आयोजन के दौरान डॉ. अनीस बेग, 125 कैंट विधानसभा, बरेली की ओर से अतिथियों और शायरों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि साहित्य और कला समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को देश की आजादी के संघर्ष, वीरों के बलिदान और आपसी भाईचारे का संदेश मिलता है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव , महानगर अध्यक्ष शुभलेश यादव, कैंट अध्यक्ष राजेश मौर्य आई एम ए यूपी अध्यक्ष डॉ रवीश कुमार,कुलदीप सिंह भुल्लर,उवैस रजा खां, खुसरो मिर्जा, उस्मान रजा खां, यावर खां, सैयद महताब, साजिद खां पप्पू, परवेज शेख, सैयद नजीब, मोहम्मद नदीम अंसारी, डॉ. अजहर नवाब, डॉ. सैफ शेख, दानिश महिला सभा अध्यक्ष स्मिता यादवसुल्तानी समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुशायरे और कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी एवं शहरवासी मौजूद रहे। देर रात तक चली महफिल में शायरी और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा और कार्यक्रम देशभक्ति व भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ।1
- मीरगंज:राजेश कुमार चौहान,सहायक विकास अधिकारी कृषि और कर्मचारियों ने योजनाओं के बारे में दी जानकारी।1
- बिशारतगंज - हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मीट विक्रेता का चालान। बिशारतगंज, सावन: सावन माह में मीट की बिक्री किए जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मीट विक्रेता का चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार, सावन माह में मीट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना के बावजूद जैतपुर शरीफपुर गांव में मीट और मछली की बिक्री किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कथित रूप से मीट बेच रहे दुकानदार का वीडियो बनाया और उसे पुलिस को सौंप दिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष शिवम हिंदू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम गांव पहुंची। टीम में अरविंद श्रीवास्तव, संजीव, सौरभ, केशव, अंकुश, अरुण और संदेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने दुकान पर मीट की बिक्री का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। इसी दौरान आरोपित दुकानदार दुकान का शटर गिराकर मौके से भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई। हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मीट विक्रेता का चालान कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सावन माह के दौरान मीट की बिक्री को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह देखना होगा कि प्रतिबंध के बावजूद मीट बिक्री के मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।1
- फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकारी धन हड़पने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड तैयार कर सरकारी स्वास्थ्य योजना के धन का दुरुपयोग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आबिद, सलमान, अरमान, अफरोज और देशरत्न के रूप में हुई है। एसपी नार्थ मुकेश चंद मिश्रा ने बताया भोजीपुरा थाने में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ। आरोप है कि गिरोह के सदस्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपए और आधार कार्ड और राशन कार्ड हासिल करते थे। इसके बाद दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी आयुष्मान कार्ड तैयार किए जाते थे। पुलिस का दावा है कि आरोपी अस्पतालों से मिलीभगत कर फर्जी लाभार्थियों का इलाज दर्शाते थे और इसके नाम पर सरकारी योजना से धन हासिल करते थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड, छह फर्जी आधार कार्ड, 22 वर्क-कटिंग छायाप्रति राशन कार्ड और 2,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके से जुड़े अहम तथ्य मिलने की बात कही गई है। मामले में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ धारा 111 की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और अब तक बनाए गए फर्जी आयुष्मान कार्डों के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। बाइट मुकेश चंद मिश्र एसपी नार्थ4
- बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैंट पुलिस ने रंगदारी के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध से अर्जित धनराशि से खरीदा गया वीवो V70 मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को थाना कैंट की टीम क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या 400/2026 में वांछित आरोपी अंकुर प्रताप सिंह बारी नगला बाजार के पास से रामेश्वरम धाम की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुबह 8:54 बजे बारी नगला बाजार के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकुर प्रताप सिंह पुत्र सुरेंद्र कुमार सिंह, निवासी सद्भावना कॉलोनी कांधरपुर, थाना कैंट, बरेली, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में धारा 126(2), 352, 351(3), 308(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त 2026 को उसने अपने साथी राहुल पुत्र कल्लूराम निवासी कांधरपुर के साथ मिलकर एक कार चालक को जान से मारने का भय दिखाकर ऑनलाइन 1.50 लाख रुपये प्राप्त किए थे। आरोपी के अनुसार इसमें से 30 हजार रुपये उसने अपने साथी राहुल को दिए थे। बरामद मोबाइल फोन इसी रकम से खरीदा गया था। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी तीन मुकदमों का आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल 1070 शकील अहमद और रिजर्व कांस्टेबल 1275 आदित्य शामिल रहे। आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।1
- बरेली के दुनका में संत रविदास महाराज की जयंती पर निकाली गई कलश बंधन यात्रा। बरेली के दुनका में संत रविदास महाराज की जयंती पर निकाली गई कलश बंधन यात्रा।1